Back
बागपत में वेटलैंड्स दिवस: जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए जागरूकता कार्यक्रम
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 02, 2026 12:32:28
Baghpat, Uttar Pradesh
जनपद बागपत में वन विभाग द्वारा विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यमुना पक्का घाट पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने आर्द्रभूमियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेटलैंड्स पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, जैव विविधता और वन्य जीवों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, उन्होंने लोगों से आर्द्रभूमुओं को प्रदूषण से बचाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को “वेटलैंड्स मित्र” बनाकर शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने वेटलैंड्स की रक्षा और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। वन अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है और आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने में मदद मिलती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 17:30:370
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 15, 2026 17:30:160
Report
0
Report
0
Report
1
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report