Back
बागपत-हरियाणा सीमा विवाद: 50 बीघा फसल ट्रैक्टर से रौंद, वीडियो वायरल
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 27, 2026 04:47:48
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत मे हरियाणा-यूपी सीमा विवाद एक बार फिर से गहराता नजर आ रहा है। ताजा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के कोताना गांव के यमुना खादर का है, जहां हरियाणा के किसानों पर बागपत के किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि तीन ट्रैक्टरों से करीब 50 बीघा फसल को रौंद दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पीड़ित किसानों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। किसानों का आरोप है कि हरियाणा के पानीपत से भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। किसानों ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं हर साल होती हैं, जिसमें उनकी फसल पर कब्जा या उसे नष्ट कर दिया जाता है। वहीं बागपत के किसान प्रशासन से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले में उनका साथ नहीं दे रहा, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में तनाव का कारण बना हुआ है और किसान न्याय की मांग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 06:02:160
Report
MJManoj Jain
FollowMar 27, 2026 06:01:580
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 06:01:360
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 06:01:190
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 27, 2026 06:01:000
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 27, 2026 06:00:440
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 05:52:31366
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 05:52:05491
Report
282
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 05:51:10398
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 05:50:52532
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 05:50:32331
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 27, 2026 05:50:16395
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 05:50:01501
Report
KSKashish Singh
FollowMar 27, 2026 05:47:15316
Report