हरैया क्षेत्र के हाइवे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, टोल टैक्स से हो रही सड़कों की खराबी
Haraiya, Uttar Pradesh:हरैया थाना क्षेत्र के हाइवे से बेलाडे शुक्ल बिशेषरगंज मार्ग के पास के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज हरैया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे पर बड़े वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़कों पर भी आवागमन कर रहे हैं। इससे दिन-रात गांव की सड़कें भी खराब हो रही हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन को रोका गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
