Back
Azamgarh के घाटों पर छठ पूजा की भारी भीड़, डूबते सूरज को अर्घ्य
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 27, 2025 12:47:46
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
छठी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर किया पूजा-अर्चना, छठी मैया के गीत भजन के साथ घाटों पर रही रौनक।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ में नदी, नहर, तालाब, पोखरों के किनारे घाटों पर डूबते सूरज को छठी व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। नगर स्थित तमसा नदी के दो दर्जन से अधिक घाटों पर हजारों महिलाएं उपस्थित हुई। इस दौरान घाटों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दोपहर के बाद से नदी के घाटों के साथ ही तालाबों, पोखरों के किनारों पर बनाई गई वेदियों पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अर्चन करने लगे। शाम होते ही डूबते हुए भगवान सूरज को अर्घ्य दिया।
V.O. :- जनपद आज़मगढ़ में लगभग 9 सौ स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 14 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया गया। उस दौरान गली मोहल्लों में छठ गीत गूंज रहे, गीतों में सेईं ले चरण तोहार ऐ छठी मइया, सुनी लेहु अरज हमार। जहां सिर पर पुरुष बांस की टोकरी में फलों को सजा कर ले जा रहे थे, जबकि व्रती महिलाओं के चेहरे पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के उत्साह की झलक रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नदी व पोखरों के घाट को जाने वाले रास्ते खचाखच भरे रहे। जहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व पुरुष मन्नत पूरी होने पर दंडवत लेटते हुए घाट तक पहुंचे और अर्घ्य दिया। छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत है जो एक कठिन तपस्या की तरह है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर पर जगराता करेंगी। छठ मईया के गीत-भजन कर रात निकालेंगी। अर्घ्य का सूप भी पूजा घर में रखा जायेगा, अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले दोबारा घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। छठी मईया को प्रिय मुख्य फल डाभ, बड़ा नींबू, केला, श्रीफल, नारियल, सिंघाड़ा, सुथनी, गन्ना को अर्घ्य वाले सूप में सजाया गया। सेब, शरीफा, नाशपाती, अन्नानास, रसभरी, शरीफा समेत अन्य फलों से डलिया भी भरी गईं। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़े भी बजा रहे थे। अब कल मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य की पूजा कर पारण किया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 15:48:080
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 27, 2025 15:47:520
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 15:47:370
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 15:47:240
Report
SVShweta Verma
FollowOct 27, 2025 15:47:020
Report
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 27, 2025 15:41:120
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowOct 27, 2025 15:40:530
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 15:40:340
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 27, 2025 15:40:170
Report
SASALMAN AMIR
FollowOct 27, 2025 15:40:000
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 27, 2025 15:39:383
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 27, 2025 15:39:260
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 27, 2025 15:39:18Gonda, Uttar Pradesh:शराब की लत आदमी से क्या क्या करवा सकती है इसकी एक तस्नीर शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज से सामने आई है... फिलहाल मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं..
0
Report
ADAnup Das
FollowOct 27, 2025 15:38:250
Report
