Back
आजमगढ़ में राजभर मंत्रियों की ताकत दिखाने की कोशिश, सुहेलदेव जयंती के मौके पर प्रदर्शन
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 22, 2026 11:18:54
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सपा के गढ़ में प्रदेश सरकार के दो राजभर मंत्री अलग अलग दिखाई अपनी ताकत, राजनीतिक जमीन तैयार करने का प्रयास。
आज 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जा रही, जहां जिले के दो अलग-अलग स्थान अहरौला तथा फूलपुर के माहुल क्षेत्र में राजनीतिक रैली कर प्रदर्शन किया जा रहा है。
उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का BJP और इसी सरकार में NDA गठबंधन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जो SBSP के अध्यक्ष जहां राजभर समुदाय के दो प्रमुख नेता हैं, जो पूर्वांचल में अपनी मजबूत पैठ रखते हैं। दोनों के बीच राजभर समाज के निर्विवाद नेतृत्व को लेकर अक्सर जुबानी जंग और तकरार देखने को मिलती है। अनिल राजभर बीजेपी की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री वह अपनी जुझारू राजनीति व बेबाकी से बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं। आज 22 फरवरी को महान योद्धा रहे महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जा रही। आजमगढ़ जिले के फूलपुर नगर पंचायत माहुल के पास टिकुरिया मैदान में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कार्यक्रम है, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में हैं। तो वहीं जिले के अहरौला में जनता इंटर कॉलेज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से सामाजिक समरसता कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन के लिए मंच पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री मौजूद हैं। वहीं दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं जबकि तीसरे मंच पर करीब डेढ़ सौ से अधिक ब्राह्मण उपस्थित रहे शंख बजा कर शंखनाद किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 12:53:370
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 22, 2026 12:53:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 12:53:020
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:52:450
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 22, 2026 12:52:300
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:52:180
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 22, 2026 12:52:020
Report
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 22, 2026 12:50:450
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 22, 2026 12:50:320
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 22, 2026 12:50:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 22, 2026 12:49:590
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 22, 2026 12:49:260
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 22, 2026 12:49:150
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:48:230
Report