Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276001
आजमगढ़ दीवानी बार चुनाव में 91% मतदान, कल सुबह मतगणना शुरू
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jan 05, 2026 14:22:33
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच लगभग 91% मत पड़े, कल सुबह से होगी मतगणना。 आजमगढ़ जिले में दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 6 ही प्रत्याशी मैदान में होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान की गति सुबह थोड़ी धीमी रही, जिसमें पहले दो घंटे में केवल दो सौ मत डाले गए थे। पहले दो घंटो में वरिष्ठ अधिवक्ता जूनियर अधिवक्ताओं की तुलना मतदान करने में आगे रहे। पहली बार मतदान कर रहे युवा अधिवक्ता भी चुनाव में उत्साहित दिखे। दोपहर होते अधिवक्ताओं की कतार लंबी होती गई, जहां ढाई बजे तक डेढ़ हजार अधिवक्ता मतदान कर चुके थे। सभी प्रत्याशी तथा उनके समर्थक आखिरी समय तक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अनुरोध कर रहे थे। मतदान को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। जिले के रानी की सराय, निजामाबाद, तरवां, मेंहनगर समेत 6 थानाध्यक्ष समेत लगभग 50 से अधिक पुलिस दिनभर मुस्तैद रहे। बताया कि मत-पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए एहतियातन पुलिस के जवान रात भर संघ भवन पर मौजूद रहेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना कल मंगलवार को सुबह आठ बजे से आरंभ होगी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 04, 2026 06:06:41
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :देवा शरीफ में ऐतिहासिक होली का शुभारंभ हो गया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मानी जाने वाली यह होली पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर बीनबाजा, लिलिप घोड़ी और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने आयोजन में चार चांद लगाए। यह आयोजन पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ मनाया गया। होली का जुलूस कुर्सी रोड से शुरू हुआ। यह जुलूस दोपहर बारह बजे मजार पर पहुंचकर संपन्न होगा। मजार परिसर में फूलों की होली खेली जाएगी, जो यहां की एक विशेष और आकर्षक परंपरा है। देवा शरीफ की यह ऐतिहासिक होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल होकर इस परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकार नगर संगम कुमार और देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 06:04:10
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक धूमधाम से मनाई गई धूलंडी, रंग-गुलाल से सराबोर रहा शहर एंकर..पीपलू शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर के मुख्य चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडाई और मिठाइयों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top