Back
आज़मगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर युवती हत्या, आरोपी गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 05, 2026 13:17:27
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर युवती की हत्या, पिता ने आरोप लगाकर दी तहरीर, आरोपी पर पहले से लड़की भागने तथा पाक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा।
जनपद आज़मगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया गांव में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पिता ने गाँव के ही एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा फुलवारिया गांव निवासिनी सरिता गौड़ की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक भोर के करीब तीन बजे कुछ लोग युवती को घर के सामने छोड़कर चले गए। जबतक परिजन कुछ समझ पाते, युवती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल और संदिग्ध पदार्थ भी मिला है। मृतक परिजन का यह भी कहना है कि वर्ष 2023 में दिलीप कुमार के विरुद्ध नाबालिक लड़की को भागने के आरोप में धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आगे बढ़ोतरी कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रहे यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं इस घटना को लेकर मृतका के पिता सुरेश गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के दिलीप कुमार पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को रात में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और युवती को घर के सामने लाकर फेंक दिया गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित थाने की पुलिस मुकदमा सं. 54/2026 धारा 103(1), 123 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया। वहीं पुलिस आरोपी अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ डीएम को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report