Back
देवली में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश: आरोपी गिरफ्तार
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 18, 2025 07:46:45
Tonk, Rajasthan
देवली, टोंक,
देवली,फर्जी वसीयतनामा बनाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश, पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,उप-पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत करवाया था कूटरचित दस्तावेज, स्वामी परमानंद भारती आश्रम की संपत्ति का है मामला
देवली पुलिस ने गहन अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो कूटरचित वसीयतनामे के सहारे करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पना चाहता था।
यह संपत्ति स्वामी परमानंद भारती आश्रम गणेश रोड, देवली से संबंधित है। पुलिस उपअधीक्षक देवली हेमराज मुंड के निर्देशन में दौलत राम गुर्जर, थानाधिकारी देवली दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में की गई। अनुसंधान अधिकारी एएसआई दिलीप सिंह के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। प्रकरण की शुरुआत परिवादी सूरज खटीक पुत्र गणेश तंवर निवासी तेली मोहल्ला, देवली की रिपोर्ट से हुई। परिवादी ने बताया कि उनके दादा सुखदेव भारती पुत्र परमानंद भारती की चल-अचल संपत्ति अंबेडकर कॉलोनी जहाजपुर में स्थित है, जिनकी मृत्यु 17 जनवरी 2018 को हो चुकी थी। जब परिवादी और अन्य वारिसों ने आपसी सहमति से संपत्ति का बंटवारा करने की बात की, तो सुखदेव भारती के पौत्र अमित कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने एक पंजीकृत वसीयतनामा प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया था कि दादा सुखदेव भारती ने अपने जीवनकाल में सारी संपत्ति उसके नाम कर दी थी। यह वसीयतनामा एक दिसम्बर 2023 को उप-पंजीयक देवली के समक्ष पंजीकृत करवाया गया था। परिवादी द्वारा उक्त पंजीकृत वसीयत की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने पर यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा प्रस्तुत वसीयत पूर्ण रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज है। परिवादी के दादा सुखदेव भारती के हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी भी अन्य वास्तविक दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते थे। इस तरह अभियुक्त ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी की और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर them असली के रूप में प्रयोग करते हुए संपत्ति हड़पने का प्रयास किया।
पुलिस ने तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, सरकारी कार्यालयों से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया, और वैज्ञानिक तकनीकों का सहारा लिया गया। विधिविज्ञान प्रयोगशाला की सहायता से निश्चयात्मक तथ्य उजागर हुए। अनुसंधान से यह तथ्य पुष्ट हुआ कि आरोपी अमित कुमार ने अपने दादा दिवंगत सुखदेव भारती की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने की नीयत से एक फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाया और उसे उप-पंजीयक देवली के समक्ष रजिस्ट्रीकृत करवाया। यह वसीयतनामा सुखदेव भारती द्वारा कभी भी अमित भारती के हक में संपादित नहीं करवाया गया था। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि अभियुक्त अमित कुमार अत्यंत चतुर, चालाक और शातिर है। उसने हर स्तर पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और स्वयं को स्वामी परमानंद भारती आश्रम का गादी बताकर समाज में अपनी धार्मिक प्रमुखता का हवाला देते हुए झूठे तथ्यों को स्थापित करने की नाकाम कोशिश की। वैज्ञानिक परीक्षण में उसके सारे दावे झूठे पाए गए। जुर्म प्रमाणित होने पर अभियুক্ত अमित कुमार पुत्र कन्हैयालाल जाति खटीक, निवासी तेली मोहल्ला देवली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो साधु वेश में रहता है।
बाईट, दौलत राम गुर्जर थाना अधिकारी देवली
113
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowNov 18, 2025 09:22:460
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 18, 2025 09:22:350
Report
JPJai Pal
FollowNov 18, 2025 09:22:230
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 18, 2025 09:22:110
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 18, 2025 09:21:580
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 18, 2025 09:21:460
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 18, 2025 09:21:380
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 18, 2025 09:21:310
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 18, 2025 09:21:15Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପୌର ପରିଷଦ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଗୁରୁଜଙ୍ଗ ଠାରେ ବରିଷ୍ଠ ନାଗରିକ ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ପାଠାଗାର o ବିନୋଦନ ଗୃହକୁ ଉଦଘାଟନ କଲେ ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ ଜଗଦେବ。
0
Report
JPJai Pal
FollowNov 18, 2025 09:21:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 18, 2025 09:20:500
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 18, 2025 09:20:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 18, 2025 09:19:500
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 18, 2025 09:19:25Noida, Uttar Pradesh:बिहार मुस्लिम MLA पर
राजनीतिक विश्लेषण विजय उपाध्याय की बाइट
1. बिहार में क्यों गिर रहा है मुस्लि MLA का ग्राफ़?
2. 17% की आबादी में भागीदारी सिर्फ 4.5% ही क्यों?
0
Report
AOAjay Ojha
FollowNov 18, 2025 09:19:020
Report