276141
बैजनाथपुर में जल निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है
Devariya, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के देसाई ब्लॉक के बैजनाथपुर में जल निगम द्वारा टंकी निर्माण के दौरान मजदूरों की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने का डर है। उच्च अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि वे जल्दी ही इस पर कार्रवाई करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार और देवरिया के अधिकारी इस पर कब तक कदम उठाते हैं या फिर बड़े हादसे का इंतजार करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एशियन गेम्स चयन के बाद दिव्यांशी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:KOTA SAMKIT JAIN ऐसी क्या नौबत आई प्रथम स्थान पर आने वाली एशियन गेम को जाने वाली दिव्यांशी ने यह वीडियो जारी किया पहले तो पूरे 3 महीने तक दिव्यांशी को मेंटली डिस्टर्ब किया गया रोशीबिना देवी द्वारा जोकि फाइनल एक साल मे पांचवी ट्रायल के अंदर चौथे स्थान पर रही थी जिसका कोई हक नहीं बनता था दोबारा ट्रायल के लिए बोलने का और फेडरेशन को भी कोई हक नहीं बनता चौथे स्थान वाली खिलाडी को भेजने का पर पक्षपात करके दिव्यांशी जो नंबर वन पर चल रही है उसे एशियन गेम्स की वुशु टीम से हटाकर रोशिबिना देवी का चयन किया गया जबकि दिव्यांशी पूरे 3 महीने से कैंप के अंदर अभ्यास कर रही है जिसे केम्प के दोरान गलत तरीके से ट्रेनिंग कराकर लिगामेंट इंजरी करी गई फिर भी खिलाडी पीछे नही हटी रोशिबिना देवी को कैंप से बाहर निकाल दिया गया टीम इंडिया की पूरी फाइनल लिस्ट भी जापान भेज चुके हैं और कौन-कौन सी कंट्री इसमें भाग ले रही है उसमे लिस्ट में भी दिव्यांशी का नाम है और 8 तारीख को भारत सरकार द्वारा जो सभी खिलाड़ियों को किट वितरण किए गए उसमें भी दिव्यांशी साथ में है किट लेते हुए आज दिव्यांशी ने यह वीडियो जारी किया है कि मैं आत्महत्या कर रही हूं फेडरेशन को छोड़ना मत माँ और पापा पहले तो मानसिक परेशान किया गया बुरी तरह से और सोमवार को टीम रवाना होनी है और गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे नाम काट दिया जाता है ताकि कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की जा सके0
0
Report
प्रेम प्रसंग के विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका और परिवार पर धारदार हमला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र की खारोल कॉलोनी स्थित हनुमान चौक इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका, उसकी माँ और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद का भी गला काटने का प्रयास किया। चारो ही घायलों को एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। अंबामाता थाना अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग और पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ सामने आया है। आरोपी की प्रेमिका शादीशुदा है। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद प्रेमिका ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया था, जिससे वह नाराज हो गया। इसी गुस्से में आरोपी प्रेमिका के किराए के मकान पर पहुंचा और धारदार हथियार से प्रेमिका तथा उसके परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
उन्नाव में पहलवानी विवाद: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और फायरिंग
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : पहलवानी को लेकर दो पक्षो मे छिड़ा खुनी संघर्घ। दो पक्षो मे गाली गलौज के बाद शुरू हुई मारपीट। मारपीट के बाद जमकर हुआ पथरस्व। एक पक्ष से दूसरे पक्ष मे फायरिंग भी गई झोंकी। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग का वीडियो भी आया सामने। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले क़ी कर रही जांच। सदर कोतवाली के हुसैन नगर का मामला।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के खीरों में छत डालते समय स्लैब टूटने से छह मजदूर घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मकान की छत डालते समय बड़ा हादसा हो गया। सेमरी चौराहा स्थित जगन्नाथगंज मोड़ के पास धर्मेश पुत्र रामऔतार के मकान में छत का स्लैब डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक छत की पटरी टूट गई, जिससे चाहली पर सवार करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। हादसे में मजदूरों को चोटें आई हैं।0
0
Report
रेलवे अंडरपास के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन, निर्माण रोक दिया गया
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के बजाज शुगर मिल के पीछे रसीदगढ़ गांव के रास्ते पर स्थित रेलवे फाटक पर देर शाम के समय अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदारों के बीच विरोध प्रदर्शन हुआ। जहां जेसबीएचाइड्रा मशीन लेकर पहुंचे ठेकेदारों ने जैसे ही फाटक के आसपास गड्ढे खोदने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। मशीन के आने-जाने के दौरान रेलवे फाटक की चेक रेल पटरी भी टूट गई। फाटक पर तैनात गेटमैन राजन धीमान ने मामले की सूचना तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी। आप को बता दे कि मामला थानाभवन तहसील के कस्बा थानाभवन से रसीदगढ़ गाव जाने के रास्ते के ऊपर बनने वाले रेलवे अंडरपास का है, जिसका ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। मौके पर आए ग्रामीणों का कहना है कि इस फाटक से 20 से अधिक गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है और किसान भी इसी रास्ते से अपने खेतों तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर यहां अंडरपास नहीं बनने दिया जाएगा। उनका कहना है कि अंडरपास बनने के बाद बरसात में पानी भरने की समस्या गंभीर हो जाएगी और हजारों ग्रामीणों व किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वही मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से मशीन लेकर काम के लिए भेजा गया था; हालांकि कंपनी का नाम और निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी उन्हें भी नहीं थी। ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते फिलहाल काम रोक दिया गया। विभागीय अधिकारियों के शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बिना उनकी समस्या सुने अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया तो धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
बूंदी में तेज रफ्तार कार ने बाइकें रौंदकर कई लोग घायल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में तेज रफ्तार कार का कहर, पहले कार को मारी टक्कर फिर छह बाइकें रौंदी शहर के पुराने नेशनल हाईवे-12 पर तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जयपुर की ओर से आ रही कार ने सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क किनारे खड़ी छह मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कार तेज रफ्तार में आती और टक्कर के बाद बाइकें रौंदते हुए दिखाई दे रही है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर बार एसोसिएशन चुनाव: दिनेश चौहान अध्यक्ष, नए पदाधिकारी घोषित
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता दिनेश चौहान ने जीत हासिल की है, जबकि विभिन्न पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव को लेकर दिनभर बार परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। वीओ : यमुनानगर बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता दिनेश चौहान को अध्यक्ष पद के लिए 1100 मत प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर राठी ने 808 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद पर गरिमा खुराना को 955 मत मिले। महासचिव पद पर पंकज शर्मा ने 1047 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सुमित मणि को 872 मत मिले और वे विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद के लिए हुए चुनाव में सीमा कंबोज ने 838 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। बाइट : दिनेश कुमार, नवनियुक्त प्रधान जिला बार एसोसिएशन जगाधरी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बार परिसर में समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बार और अधिवक्ताओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। यमुनानगर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
जयपुर नगर निगम में रिकॉर्ड 63.55% मतदान, आदर्श नगर ने उछाल दिखाया
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर ने इस बार ईवीएम पर सिर्फ पार्षदों की किस्मत नहीं लिखी...अपने मतदान का नया इतिहास भी लिख दिया। 2004 में जो वोटिंग 41.30 फीसदी थी, 22 साल बाद उसका मीटर 63.55 फीसदी तक पहुंच गया। लेकिन रिकॉर्ड का असली राज पूरे शहर के औसत में नहीं, विधानसभा क्षेत्रों के अंदर छिपा है। आदर्श नगर में 2020 के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत अंक की छलांग लगी, आमेर 81.45 फीसदी के साथ वोटिंग का पावर हाउस बना, तो सांगानेर अकेला ऐसा इलाका रहा जहां मतदान घट गया। 24.33 लाख वोटर्स में से 15.46 लाख ने शहर की सरकार का फैसला लिखा, जबकि 8.87 लाख बूथ तक नहीं पहुंचे। अब 14 सितंबर को EVM बताएगी कि ये बढ़े हुए वोट किसकी जीत का ग्राफ ऊपर ले गए और किसका सियासी गणित नीचे।0
0
Report
फाइव डे बैंकिंग पर गाजीपुर में बैंक कर्मचारी गरजे! सरकार को दो टूक—मांग नहीं मानी तो 28-29 सितंबर...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गाजीपुर पश्चिम और पूर्व क्षेत्रीय कार्यालयों पर सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। महुआबाग और प्रकाश नगर में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था जल्द लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने PLI में भेदभाव खत्म करने और यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के जरिए समस्याओं का समाधान करने की भी मांग उठाई। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार ने साफ कहा कि फाइव डे बैंकिंग कर्मचारियों की वर्षों पुरानी और पूरी तरह न्यायसंगत मांग है। बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए अब इस मांग पर और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोष कुमार के मुताबिक IBA, DFS और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच फाइव डे बैंकिंग को लेकर दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। वहीं 28 और 29 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले श्रम आयुक्त के समक्ष एक और बैठक प्रस्तावित है। यूनियन नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर बैठक में भी समाधान नहीं निकला तो देशभर में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं हड़ताल के चलते गाजीपुर में बैंकिंग सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा। यूनियन के अनुसार जिले की करीब 250 सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ और लगभग 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया। करीब 200 करोड़ रुपये की क्लियरिंग भी प्रभावित रही। बैंक कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि फाइव डे बैंकिंग समेत उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब नजरें 28 और 29 सितंबर की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उससे पहले होने वाली वार्ता पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
रोहतक बार एसोसिएशन में मतगणना के साथ हंगामा, मीटिंग के बाद ही शुरू होगी वोटिंग गिनती
Rohtak, Haryana:रोहतक बार एसोसिएशन में काउंटिंग को लेकर हंगामा वकील बोले- यहीं हो मतगणना RO ने कहा- ऐसे माहौल में संभव नहीं अब मीटिंग के बाद यही वोटिंग की गिनती सुरु ,एसडीएम की मौजूदगी व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हो रही गिनती0
0
Report
गाजीपुर में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार! तमंचा-कारतूस के साथ भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाजिर हुसैन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त मनिया गांव का रहने वाला और 28 वर्ष का बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नाजिर हुसैन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक के कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बताए गए हैं। तमंचा और कारतूस की बरामदगी के मामले में भांवरकोल थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव और पुलिस टीम ने अंजाम दिया।0
0
Report
भावल गांव में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग, कई लोग अस्पताल में भर्ती
Bagaha, Bihar:भागहा से खबरें: रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। गोलगप्पा खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है; कुछ लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। गुरुवार को भावल गांव में कई लोगों ने गुपचुप तरीके से गोलगप्पा खाए थे और शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर गांव में हलचल मच गई; चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है और भर्ती लोग दवा इलाज़ के बाद खतरे से बाहर बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि गोलगप्पे में गड़बड़ी के कारण घटना घटी है, जिससे मरीजों को अलग-अलग प्रकार की तकलीफें हुईं। तबीयत बिगड़ने वालों में अनेक लोग शामिल हैं, जिनमें माधु देवी, जूही कुमारी, मयंक कुमार, हर्षित कुमार, दीपराज साह, खुशबू कुमारी, कृष्णा कुमार और नीतीश कुमार के नाम बताए जा रहे हैं; कल भावल गांव में लोगों ने गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद एक के बाद एक लोग बीमार पड़ते चले गए। सभी का इलाज चल रहा है और घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि फूड पॉइजनिंग का मामला है और दवा इलाज़ जारी है; सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रामनगर से भावल गांव में गोलगप्पे लेकर आए ठेकेदार/खोमचा वाले के कारण हालात बिगड़े; गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना और रोष मार्च की घोषणा
Kurukshetra, Haryana:बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कुरुक्षेत्र में धरना शुरू रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा को मां से मिलने की पैरोल मिलने तक रोजाना एक घंटे चलेगा प्रदर्शन कुरुक्षेत्र: लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगत ने शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही के सामने मीरी-पीरी चौक पर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। धरने में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा भी मौजूद रहे। जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर इंसाफ मोर्चा के बैनर तले पिछले करीब तीन वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बंदी सिखों की रिहाई नहीं होती या भाई जगतार सिंह हवाला को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल नहीं मिलती, तब तक हर रोज शाम 5 से 6 बजे तक मीरी-पीरी चौक पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर रोष मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद सरकार पर दबाव बनाने के लिए जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। झिंडा ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले कुछ वर्षों में कई बार पैरोल मिल चुकी है, जबकि कई बंदी सिख लंबे समय से जेलों में हैं और सजा पूरी होने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि देश में कानून का समान रूप से पालन नहीं हो रहा और सिखों के लिए अलग रवैया अपनाया जा रहा है。0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव: मंडोर में समर्थकों नारों से तनाव, पुलिस ने हालात संभाले
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान शुक्रवार शाम मंडोर क्षेत्र में मतदान समाप्ति से कुछ समय पहले कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। समर्थकों के बीच नारेबाजी के चलते मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समर्थकों को वहां से हटाया। पुलिस ने सभी पक्षों के समर्थकों को अलग-अलग कर मौके से रवाना किया, ताकि किसी तरह का विवाद नहीं बढ़े। मतदान में कुछ समय शेष होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुचारू रखने का प्रयास किया गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद मौके पर माहौल सामान्य हो गया।0
0
Report
जालौन: बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, महिला के पेशाब की नली में चोट की शिकायत, उरई के होप हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने का मामला, परिजनों ने पेशाब की नली में चोट लगने की शिकायत करते हुए डॉक्टर फातिमा अंसारी और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए, गंभीर हालत में महिला का ग्वालियर में कराया गया इलाज, परिवार के मुताबिक, इलाज में अब तक करीब 2 लाख रुपये हो चुके हैं खर्च, पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर डॉक्टर आदिल अंसारी और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की, शिकायत के बाद CMO डॉ. एचएन प्रसाद ने एडिशनल CMO की जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के होप हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
Advertisement
