Back
राम मंदिर का भव्य निर्माण तेज, अयोध्या में आस्था और विकास का नया अध्याय
PKPravesh Kumar
Nov 09, 2025 11:09:28
Ayodhya, Uttar Pradesh
आज अयोध्या और पूरे सनातन समाज के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन, 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। छह वर्ष पूर्व आया यह निर्णय न केवल न्याय का प्रतीक बना बल्कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष का अंत भी लेकर आया। आज अयोध्या में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देशभर से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह वही दिन है जब देश ने सच्चे अर्थों में अपनी आस्था का सम्मान देखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ और अयोध्या में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। राम मंदिर अब अपने भव्य और दिव्य रूप में लगभग तैयार हो चुका है। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित हैं और दर्शन के दौरान कोई कठिनाई नहीं हो रही। अयोध्या आज उत्सव में डूबी है, क्योंकि छह वर्ष पहले आया फैसला आज साकार रूप में दिखाई दे रहा है। रामलला के भव्य मंदिर ने अयोध्या ही नहीं, पूरे भारत को आस्था और एकता के सूत्र में जोड़ दिया है।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JKJitendra Kanwar
FollowNov 09, 2025 12:48:440
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 09, 2025 12:48:300
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 09, 2025 12:48:170
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 09, 2025 12:48:020
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 09, 2025 12:47:190
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 09, 2025 12:47:050
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowNov 09, 2025 12:46:520
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 09, 2025 12:46:420
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowNov 09, 2025 12:46:280
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 09, 2025 12:46:130
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowNov 09, 2025 12:46:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 09, 2025 12:45:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 12:45:260
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 09, 2025 12:42:400
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 09, 2025 12:42:230
Report