224123
अयोध्या में राम लला चांदी के झूले पर भाइयों संग वहीं ट्रस्ट ने शेयर किया वीडियो
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में सावन उत्सव की धूम है। श्री राम मंदिर सहित 1000 मंदिरों में रात्रि तक उत्सव चल रहा है। राम मंदिर में राम लला अपने चारों भाइयों, माता जानकी और भक्त हनुमान के साथ चांदी के झूले पर विराजमान हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसका वीडियो जारी किया है। रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में संतों द्वारा भगवान के प्रति भाव विभिन्न रूपों में प्रकट किए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के महमोорганज में भारी बारिश के बाद जलभराव, visuals के साथ
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Waterlogging in Mahmoorganj area after heavy rain / visuals वाराणसी में हुए रात में बारिश की वजह से जल भराव की स्थिती हो गई0
0
Report
उत्तर प्रदेश में खाद्य विभाग ने मिलावटी छेना रसगुल्ले नष्ट कर नमूने भेजे
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Food Department Destroys 100 Kg Chhena Rasgulla, Collects Samples During Raid / Visuals / Suresh Mishra (Food Department Officer) S/B उत्तर प्रदेश: खाद्य विभाग ने भीम नगर इलाके (क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में) में छापेमारी की और कई किलोग्राम मिलावटी 'छेना रसगुल्ले' नष्ट कर दिए। खाद्य विभाग के अधिकारी सुरेश मिश्रा ने कहा, "...हम 'छेना' और 'पनीर' समेत सभी डेयरी उत्पादों के संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं। हमें यहां बड़े पैमाने पर छेना रसगुल्ले बनाने की शिकायत मिली थी और हमने निरीक्षण किया। लगभग 10 क्विंटल 'छेना रसगुल्ले' पाए गए; उन्हें बहुत ही अस्वच्छ और गंदी परिस्थितियों में बनाया जा रहा था... हमने नमूने एकत्र किए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है... विभिन्न रसायनों की मौजूदगी के कारण खाद्य उत्पादों को नष्ट कर दिया गया, और विश्लेषण के लिए चार नमूने एकत्र किए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।"0
0
Report
बुलंदशहर में असलहा लहराकर डांस, फिर फायरिंग; पुलिस तलाश में जुटी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : असलहा लहराकर डांस... फिर फायर! डांस के बीच असलहा लहराया, फिर खुलेआम फायरिंग! वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, युवक की तलाश में जुटी पुलिस हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल असलहा लहराते हुए डांस करता नजर आया युवक, फिर की फायरिंग औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जोठ का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
सागर में बोनट पर बच्ची बैठाकर कार चलाने वाला वीडियो वायरल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में लापरवाही की हद, कार के बोनट पर बच्ची को बैठाकर दौड़ाई कार, वीडियो वायरल.. एंकर/ सागर शहर के लाखा बंजारा एलिवेटेड कॉरिडोर से यातायात नियमों की अनदेखी और मासूम की जान जोखिम में डालने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार चालक छोटी बच्ची को कार के बोनट पर बैठाकर वाहन चलाता नजर आ रहा है। पीछे से गुजर रहे बाइक सवार ने इसका वीडियो बना लिया, और अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार का नंबर MP 15 CB 3948 साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार द्वारा टोके जाने के बाद चालक ने बच्ची को कार के अंदर बैठाया। ऐसी स्थिति में अचानक ब्रेक लगने या वाहन को झटका लगने पर बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकती थी। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी यह व्यक्ति इसी तरह बच्ची को कार के बोनट पर बैठा कार चलाते हुए नजर आया है यातायात पुलिस लगातार लोगों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश दे रही है। इसके बावजूद सामने आया यह वीडियो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर यातायात पुलिस संबंधित चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है。0
0
Report
दौसा में मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा; प्रेमी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:राजस्तھان के दौसा की खबर मेंहदीपुर बालाजी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा यूपी के बुलंदशहर जिला निवासी दो आरोपी किए गिरफ्तार 17 अगस्त को मोरा माता मंदिर की पहाड़ी में मिला था युवती का शव प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या एक साल से आरोपी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा के साथ थी प्रेम प्रसंग में लेकिन सोनू ने दो माह पूर्व किसी अन्य से कर ली शादी तो मृतका सोनू पर बना रही थी शादी का दबाव जिसके चलते आरोपी युवती को बुलंदशहर से दर्शन का बहाने लाये मेंहदीपुर बालाजी ओर यहां सुनसान जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट दौसा की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने 17 अगस्त को मोरा माता मंदिर की पहाड़ी में लहूलुहान हालत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी यूपी के बुलंदशहर जिले के निवासी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा और उसका दोस्त विवेक मीना है पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया आरोपी सोनू मीणा का मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली जब प्रेमिका को इस बात का पता लगा तो उसने सोनू पर शादी करने का दबाव बनाया ऐसे में सोनू ने मृतका से छुटकारा पाने के लिए अपने दोस्त विवेक मीणा के साथ उसकी हत्या की साजिश रची दौसा एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना बड़ी चुनौती थी लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया डीएसटी और साइबर सेल की भी मदद ली गई करीब 700 किलोमीटर के दायरे में 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस मृतका के घर तक पहुंचे साथ ही संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या के राज का पर्दा फाँस हो गया इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दिनेश राठी की अहम भूमिका रही दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था बाइट शंकर लाल मीणा एएसपी दौसा0
0
Report
दमोह पुलिस ने मुस्लिम त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया
Damoh, Madhya Pradesh:देर रात तक एसपी के साथ पैदल मार्च पर रही पुलिस, त्यौहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च. ईद मिलादुन्नबी जैसे आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस एलर्ट मोड पर है. दमोह जिले में देर रात तक पुलिस ने सड़क पर घूमकर अपनी तैयारी दर्शाई. दमोह एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च किया गया और मुख्य बाजारों के साथ मुस्लिम बहुल मोहल्लों में भी भ्रमण किया गया. एडिशनल एसपी के मुताबिक आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर और जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. शहर के हर कोने पर फोर्स तैनात है और शांति और सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की गई है.0
0
Report
Advertisement
अचानकमार टाइगर रिजर्व में शेरनी के हमले में युवक की मौत, क्षेत्र में सनसनी
Karhi, Chhattisgarh:मुंगेली बिग ब्रेकिंग अचानकमार टाइगर रिज़र्व के जंगल में मिली युवक की लाश... शेरनी के हमले से हुई युवक की मौत... 21 वर्षीय मृतक धरम धृतलहले बाँधा गांव का निवासी... अचानकमार टाइगर रिजर्व के लक्ष्मण डोंगरी इलाके की घटना... जूनापारा चौकी क्षेत्र का मामला... साथियों साथ जंगल के अन्दर पीहरी पुटू के लिए गया था युवक... वन विभाग के SDO ने की पुष्टि,दो शावकों के साथ उस क्षेत्र में घूम रही है शेरनी...0
0
Report
विभूतिखंड मार्केट की इमारत में आग, दमकल ने काबू कर लिया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Fire Breaks Out At Rav House Commercial Building In Vibhuti Khand/ Visuals \Bसोर्स एएनआई\B लखनऊ, उत्तर प्रदेश | विभूतिखंड मार्केट में स्थित एक इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है CFO लखनऊ अंकुश मित्तल ने बताया, "...आग लगने की सूचना मिली थी... अलग-अलग स्टेशनों से कुल 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। कोई अंदर फंसा नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। आग लगभग बुझ ही गई है... ऊपरी दो तलों पर आग लगी थी, जिसे पूरी तरह शांत कर लिया गया है।"0
0
Report
बहराइच में मेडिकल स्टोर की आग, दमकल ने तेजी से बुझाई आग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहाराइच से बड़ी खबर, बहाराइच में मेडिकल कॉलेज के सामने मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, घटना से मौके पर छाया रहा अफरा-तफरी का माहौल, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में हुई कामयाब, आपको बता दें कि बहाराइच शहर में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब अज्ञात कारणों से मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के गेट के ठीक सामने स्थित न्यू किरन मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गयी, आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान सूचना पाते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कायमाब रहे, पुलिस मामले की जांच में जुटी है,0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में देवरनियां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक विवादित वीडियो शेयर करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिससे आमजन में आक्रोश उत्पन्न हुआ था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को देवरनियां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी ऐवरन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम गिरधरपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो की स्टोरी लगाई थी और उससे गलती हो गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल 2908 राजन शामिल रहे।0
0
Report
जश्ने चिरागा पर तैयारियां जोरों पर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर ईद मिलादुन्नबी जश्ने चिरागा की तैयारियां जोरों पर है। गंगाघाट राजधानी मार्ग पर जश्ने चिरागा पर विशाल आकर्षक गेट बनाएं जा रहे है जिसे देखने के लिए लोग दूर दराज से आएंगे मंगलवार को जश्ने चिरागा मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।0
0
Report
जश्ने चिरागा पर तैयारियां जोरों पर
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर ईद मिलादुन्नबी जश्ने चिरागा की तैयारियां जोरों पर गंगाघाट की राजधानी मार्ग पर जश्ने चिरागा पर विशाल आकर्षक गेट बनाएं जा रहे है। मंगलवार को जश्ने चिरागा मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।0
0
Report
Advertisement
GST ने HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत छोटू के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जा छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू से जुड़े ठिकानों पर कार्यवाही की जीएसटी अधिकारियों की टीम भिलाई स्थित कंपनी के ऑफिस गोदाम के पास के साथ-साथ बलोदा बाजार के यार्ड में भी दबिश देकर कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की बताया जा रहा है कि लगभग तीन गाड़ियों में आठ अधिकारी सवार होकर भिलाई के HTC के ऑफिस पहुंचे थे जहां कंपनी के कारोबारी दस्तावेज लेनदेन जीएसटी के रिकॉर्ड से जुड़े कागजात के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल भी की गई आपको बता दे कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास 1500 से भी अधिक ट्रक है जिसका संचालन इंद्रजीत सिंह छोटू स्वयं करते हैं फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं.0
0
Report
हिन्दू सेवा एवं आध्यामिक संस्थान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में 26 से 30 नवंबर तक लगेगा हिन्दू आध्यात्मिक मेला कानपुर। शहर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क के ग्राउंड नंबर-1 और 2 में आगामी 26 से 30 नवंबर तक हिन्दू आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के ट्रस्टी व फाउंडर श्री एस. गुरुमूर्ति इन दिनों कानपुर प्रवास पर हैं। उनके मार्गदर्शन में मेले को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और हिन्दू समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाना है। इसके साथ ही एनजीओ, ट्रस्ट, मंदिरों और कॉरपोरेट संस्थानों द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों को भी लोगों के सामने रखा जाएगा, ताकि समाजसेवा के इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके। बाइट — संजीव दीक्षित, अध्यक्ष, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान बाइट — गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व वीसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय0
0
Report
य Yamuna जल परियोजना: राजस्थान में DPR मंजूरी से जल संसाधन विकास की नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:यमुना जल परियोजना क्रियान्वयन में भजनलाल सरकार की बड़ी उपलब्धि* हाइड्रोलॉजी एवं अंतरराज्यीय स्वीकृतियां हुईं जारी डीपीआर अनुमोदन की राह आसान, एसपीवी का जल्द होगा गठन राजस्थान के लिए महत्वाकांक्षी यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना की डीपीआर के लिए आवश्यक हाइड्रोलॉजी एवं अंतरराज्यीय स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि और प्रदेश के जल संसाधन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों को गति मिलने के साथ ही राजस्थान में यमुना जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। बैठक में बताया गया कि 21 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग में यमुना जल परियोजना की डीपीआर की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने परियोजना के कंसल्टेंट नेबकॉन के विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों को निरंतर समन्वय कर डीपीआर के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए हॉसियावास (चूरू) में प्रस्तावित तीन जलाशयों में से धनोटी जलाशय की निविदा जारी की जा चुकी है तथा इसकी तकनीकी निविदा 27 अगस्त को खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने एवं 29 जून, 2026 को हुए एमओए के अनुसार एसपीवी के गठन के लिए प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
