Back
राम लला भोग प्रसाद की शुद्धता मानक पर अयोध्या में पहली बार चेक होगी
PKPravesh Kumar
Jan 09, 2026 16:12:13
Ayodhya, Uttar Pradesh
अब तक आपने देखा होगा कि फैक्ट्रियों और दुकानों में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट करता है और मानकों पर खरे उतरने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। लेकिन अब पहली बार इस जांच के दायरे में अयोध्या में राम लला का भोग प्रसाद भी आने जा रहा है। राम मंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट जांच करेगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। खाद्य विभाग के उपायुक्त मानिकचंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में दिल्ली से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक विशेष टीम अयोध्या पहुंचेगी। यह टीम राम लला के भोग प्रसाद में उपयोग की जाने वाली सामग्री, उसकी तैयारी की प्रक्रिया, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद राम लला के भोग प्रसाद को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की भी हेल्थ जांच कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की स्किन डिजीज या टीबी जैसी संक्रामक बीमारी न हो। इस पहल का उद्देश्य यह है कि राम लला को अर्पित होने वाला भोग प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप हो। जल्द ही राम लला के भोग प्रसाद को शुद्धता का प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report