Back
नाबालिग के अपहरण की अफवाह महज दो घंटे में पुलिस ने खोल दी सचाई
RKRaj Kishore Soni
Mar 12, 2026 10:23:27
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। खेत पर बाइक खड़ी मिली, मोबाइल बंद था और परिजनों को फोन कर अपहरण की कहानी सुनाई गई। लेकिन सुल्तानगंज पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गुसाई गांव का है। 17 वर्षीय नाबालिग खेत पर बाइक खड़ी कर अचानक गायब हो गया। मोबाइल बंद होने से परिजन घबरा गए और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिजनों के मोबाइल पर नाबालिग का फोन आया। उसने बताया कि तीन लोग उसे कार में उठाकर ले गए और बेहोश कर दिया। होश आने पर वह सहजपुरी के पास कार से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस नाबालिग को थाने लेकर आई। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने जब उससे विवरण से पूछताछ की तो शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और समझाइश के बाद सच्चाई सामने आ गई: नाबालिग घरवालों को बताए बिना भोपाल काम करने जा रहा था। खेत पर बाइक छोड़कर मोबाइल एयरप्लेन मोड में कर बस में बैठ गया, लेकिन गलत बस में बैठने के कारण वह सहजपुरी पहुँच गया। घरवालों की डांट के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज दो घंटे में पूरा मामला साफ हो गया और क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर भी विराम लग गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 13:17:170
Report
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 12, 2026 13:16:500
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 12, 2026 13:16:430
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 12, 2026 13:16:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 12, 2026 13:16:220
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 12, 2026 13:15:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 13:15:280
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 12, 2026 13:08:560
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 12, 2026 13:08:440
Report
ARAmit Raj
FollowMar 12, 2026 13:08:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 12, 2026 13:08:190
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 12, 2026 13:08:010
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 12, 2026 13:07:370
Report