icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा जलस्तर घटा, बाढ़ से लौटे लोग, डेंगू-जलजनित बीमारियों का डर बढ़ा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी जरूर आई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी अभी भी बरकरार है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर और खोरामपुर गांव में बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि, घरों के आसपास और सड़कों पर अब भी पानी जमा है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, लंबे समय से जमा पानी के कारण ग्रामीणों को डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों का डर सता रहा है। दरअसल, पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर और खोरामपुर गांव में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। कई घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ा था। अब गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने के बाद ग्रामीण वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं। कई परिवारों ने दोबारा घर में रहना शुरू कर दिया है, लेकिन मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। घर के आसपास अब भी पानी जमा है, जबकि कई सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक महीने तक घरों में पानी रहने के बाद अब धीरे-धीरे पानी निकल रहा है, लेकिन घर के सामने जमा पानी के कारण रोजमर्रा की जिंदगी अभी भी मुश्किल बनी हुई है। सबसे बड़ी चिंता अब बीमारी को लेकर है। ग्रामीणों को लंबे समय से जमा पानी के कारण डेंगू समेत दूसरी बीमारियों का डर सता रहा है। लोगों का आरोप है कि पानी घटने के बाद अब तक इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है。
0
0
Report

बोकारो के चंद्रपूरा डबल मर्डर: SIT और एफएसएल टीम ने जांच तेज की

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में हुई डबल मर्डर केस मामले में देर रात तक घटनास्थल पर कैंप करती रही पुलिस के आला अधिकारी। हत्या मामले में एसआईटी टीम गठित किया गया। बतात े चले कि बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली में दंपती की गोली मारकर हत्या करने और पुत्र को गोली मारकर घायल करने के मामले में बोकारो पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक, एएसपी चास और डीएसपी बेरमो देर रात तक घटनास्थल पर कैंप कर मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई की निगरानी करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। टीम को हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने और घटना से जुड़े सुराग तलाशने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक जांच जारी रही। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में सुरेंद्र कोली की मौत पर ताजा अपडेट

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में सुरेंद्र कोली की मौत से जुड़ा नया अपडेट, चार दिन पहले ही किराए पर ली थी चाय की दुकान सप्त सरोवर रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र कोली के बारे में पड़ोसियों ने कई अहम बातें बताईं। बताया जा रहा है कि कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में अकेला रह रहा था और करीब चार दिन पहले ही सड़क किनारे दुकान किराए पर लेकर चाय बेचने का काम शुरू किया था। दुकान के लिए उसने संचालक को कुछ महीनों का किराया एडवांस भी दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच दुकान हटने और एडवांस रकम फंसने को लेकर वह परेशान था। हालांकि दुकान हटने की चिंता को मौत की वजह मानना फिलहाल पड़ोसियों का अनुमान है, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों समेत पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
0
0
Report

मुरादाबाद रेलवे में बड़ा मॉक ड्रिल, बचाव टीमों की तैयारी दिखी

Moradabad, Uttar Pradesh:रेल हादसों मे बचाव कार्यों कों लेकर मुरादाबाद मे रेलवे का बड़ा मॉक ड्रिल, रेल हादसे का सीन क्रिएट कर मोकड्रिल मे किया गया राहत बचाव कार्य, NDRF की टीमों ने कटर से रेल की बोगी कों काटकर घायलों कों निकाला फिर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया ईलाज, NDRF, रेलवे पुलिस एवं कर्मचारियों की टीमें, एवं सिविल पुलिस ने संयुक्त रूप से की मोकड्रिल, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड मे किया गया मोकड्रिल, मुरादाबाद रेलवे की DRM विनीता श्रीवास्तव बोलीं पुरे मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारीयों ने लिया मोकड्रिल मे भाग, तो वहीँ लोगो से की आपात स्थिति मे संयम बरतने एवं समय से पुलिस कों सूचना देने की अपील, Zee मीडिया ने जब मौके पर मौजूद NDRF के डिप्टी कमांडेंट ऑफिसर कुणाल से बातचीत की तो उन्होंने किस तरह से लोगो कों बचाने मे NDRF का कार्य रहता है उसकी दी जानकारी, बाइट :- विनीता श्रीवास्तव, DRM मुरादाबाद रेल मंडल.
0
0
Report

झारखंड हाईकोर्ट ने HEC बाईपास अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाई

Ranchi, Jharkhand:रांची के HEC बाईपास रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रशासन को अपनी कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी और अतिक्रमण हटाने गई टीम को जेसीबी मशीनों के साथ वापस लौटना पड़ा है। गौरतलब है कि HEC बाईपास रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम का भारी विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी…इसी बीच झारखंड हाई कोर्ट की ओर से इस अभियान पर रोक लगाने का आदेश आ गया। ऐसे में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या कुछ हुआ और क्या कुछ निर्देश दिए गए ये अधिवक्ता अविनाश ने बताया
0
0
Report
Advertisement

भारत में चीता कुनबा 56 हुआ: KGP12 ने 4 शावकों को जन्म दिया

Bhopal, Madhya Pradesh:56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा - कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी - - भारत में जन्मी मादा KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, - 52 से बढ़कर 56 हुआ भारत का चीता कुनबा... - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना यात्रा में मध्यप्रदेश ने रचा नया अध्याय... - कूनो में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने दिए 4 शावकों को जन्म... - प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और हर्ष का क्षण- मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया। - चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। - चार वर्ष-चार नई जिंदगियां। प्रोजेक्ट चीता की यात्रा में यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन की सफलता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना की ऐतिहासिक यात्रा अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है।
0
0
Report

भाजपा पाड़ादाह मंडल में नाराजगी, छह बूथ के अध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारी इस्तीफा

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। डोंगरगढ़ के बाद अब भाजपा के पाड़ादाह मंडल में भी संगठनात्मक नाराजगी सामने आई है। मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा पर कथित मनमानी और कार्यकर्ताओं से पक्षपात के आरोप लगाते हुए छह बूथ अध्यक्षों समेत 11 पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नाराज पदाधिकारी गुरुवार को रायपुर पहुंचे और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे को इस्तीफा सौंपा। बताया गया कि मारकंडे ने करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फैसला वापस लेने से इनकार कर दिया। इस्तीफा देने वालों ने आरोप लगाया कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रखा गया और चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी गई। वनांचल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कथित भेदभाव को भी नाराजगी की वजह बताया गया। नई सेवा सहकारी समितियों में अध्यक्ष चयन को लेकर भी असंतोष की चर्चा है। हालांकि मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा ने इस्तीफों की जानकारी से अनभिज्ञता जताई, जबकि जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने कहा कि जानकारी मिलने पर बैठकर चर्चा की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर महापौर मुकाबला: 78 पार्षद के बावजूद चेहरा चुनना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर में पार्षदों का चुनाव खत्म हुआ...अब शुरू हुई पार्षदों को साधने की परीक्षा। भाजपा के पास 78 पार्षद हैं...बहुमत के लिए चाहिए 76, यानी कुर्सी सुरक्षित दिखती है लेकिन कुशन सिर्फ दो वोट का है। उधर कांग्रेस 57 और निर्दलीय 15 मिलाकर आंकड़ा 72 तक पहुंचता है। यही नंबर गेम भाजपा को 2019 की याद भी दिला रहा है...जब 63 पार्षद होते हुए भी उसका मेयर प्रत्याशी एक वोट से हार गया था। इस बार दावेदार आधा दर्जन से ज्यादा हैं...कोई दिल्ली तक पैरवी में जुटा है तो कोई संगठन और संघ के दरवाजे पर। ब्राह्मण, अग्रवाल और राजपूत संगठनों ने भी प्रतिनिधित्व की मांग रख दी है। यानी मेयर की कुर्सी एक है...दावेदार कई हैं और भाजपा के सामने चुनौती सिर्फ मेयर चुनने की नहीं, ऐसा मेयर चुनने की है जिसके नाम पर उसके 78 वोट भी एक रहें। जयपुर नगर निगम में भाजपा ने बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन महापौर की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता उतना आरामदायक नहीं है, जितना 78 सीटों का आंकड़ा पहली नजर में दिखाता है। वजह है बहुमत से सिर्फ 2 सीट ज्यादा और सात साल पुरानी एक वोट की हार। 150 पार्षदों वाले निगम में महापौर के लिए बहुमत का आंकड़ा 76 है। भाजपा के पास 78 पार्षद हैं। कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीय 15 हैं। कांग्रेस और सभी निर्दलीयों का संख्या बल जोड़ दें तो आंकड़ा 72 होता है। यानी दोनों तरफ के आंकड़ों के बीच फासला सिर्फ 6 पार्षदों का है। इसी छोटे से अंतर ने महापौर प्रत्याशी के चयन को भाजपा के लिए केवल ‘चेहरा चुनने’ का मामला नहीं रहने दिया है। अब पार्टी को ऐसा चेहरा भी तलाशना है, जिसके नाम पर अपने पार्षदों में नाराजगी न हो और वोटिंग के वक्त 2019 जैसी सेंध न लगे। भाजपा के सामने सबसे बड़ा सबक 2019 का महापौर उपचुनाव है। तब 90 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के पास 63 पार्षद थे। कांग्रेस के सिर्फ 18 और निर्दलीय 9 थे। यानी भाजपा संख्या के लिहाज से बेहद मजबूत थी। इसके बावजूद बागी विष्णु लाटा ने भाजपा प्रत्याशी मनोज भारद्वाज को एक वोट से हरा दिया था। लाटा को 45 और भारद्वाज को 44 वोट मिले थे, एक वोट निरस्त हुआ था। भाजपा अपने पार्षदों को रिसॉर्ट में रखने के बावजूद क्रॉस वोटिंग नहीं रोक पाई थी। यही वजह है कि इस बार पार्टी सिर्फ 78 का आंकड़ा देखकर निश्चिंत नहीं है। वरिष्ठ नेताओं की पार्षदों के बीच आवाजाही बढ़ गई है और संगठन के साथ खड़े रहने का संदेश दिया जा रहा है। जयपुर नगर निगम महापौर की दौड़ में नाम लगातार बढ़ रहे हैं। सुनील कोठारी, पुनीत कर्णावट, शैलेन्द्र भार्गव, सुभाष सिंगी, विमल अग्रवाल और भवानी सिंह राजावत के बाद अब अनुराधा माहेश्वरी और विजय अग्रवाल के नाम भी चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक एक नए चेहरे को आगे बढ़ाने के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों के स्तर पर सक्रियता की चर्चा है, इनमें एक राजस्थान से बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में प्रत्याशी मौजूदा दावेदारों में से होगा या पार्टी कोई नया नाम निकालकर चौंकाएगी, इस पर नजर है। दावेदारों की लॉबिंग के बीच महापौर की कुर्सी अब सामाजिक समीकरण का केंद्र भी बन गई है। ब्राह्मण, अग्रवाल और राजपूत संगठनों ने भाजपा नेतृत्व के सामने प्रतिनिधित्व की मांग रखी है। ब्राह्मण संगठनों ने बैठक कर समाज को अवसर देने की मांग की है। विप्र फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल भी भाजपा नेतृत्व से मिला। अग्रवाल समाज के संगठनों نے अग्रवाल चेहरे को मौका देने की मांग उठाई है। राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भी पार्टी नेतृत्व کو ज्ञापन दिया है। ऐसे में महापौर का चेहरा जिस सामाजिक वर्ग से होगा, उपमहापौर का समीकरण उससे अलग वर्ग को साधते हुए तय होने की चर्चा है। भाजपा अपने 78 पार्षदों की किलेबंदी के साथ निर्दलीयों पर भी नजर बनाए हुए है। पार्टी का दावा है कि करीब 50% निर्दलीय उसके संपर्क में हैं। निर्दलीय पार्षदों के भाजपा से जुड़ने को भी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, जयपुर नगर निगम में री-पोल के बाद चार वार्ड कांग्रेस के जीतने से उसका आंकड़ा 53 से बढ़कर 57 हो गया। भाजपा 78 पर कायम है। सीटों की लड़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन महापौर चुनाव में कहानी केवल सीटों से तय नहीं होगी। 2019 बता चुका है कि निगम की राजनीति में बोर्ड का बहुमत और बैलेट बॉक्स का बहुमत हमेशा एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए इस बार भाजपा के सामने सवाल सिर्फ यह नहीं है कि मेयर कौन बनेगा, उससे पहले सवाल यह है 78 में से 78 को एक नाम पर कौन साथ रख पाएगा?
0
0
Report

डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति चुनाव: भाजपा की सुशीला गुप्ता आगे, कांग्रेस के भरत नागदा चुनौती

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच भाजपा ने राहत की सांस ली है। सभापति पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार एवं भाजपा पार्षद प्रभु पंड्या ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के बाद अब सभापति पद के लिए भाजपा की सुशीला गुप्ता और कांग्रेस के भरत नागदा के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। नामांकन वापसी के बाद नगरपरिषद में भाजपा का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी नजर आ रहा है। नगरपरिषद के कुल 40 पार्षदों में भाजपा के 24 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 12, बीएपी के 3 और 1 पार्षद निर्दलीय है, जो भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण सभापति पद पर पार्टी प्रत्याशी सुशीला गुप्ता की जीत की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मुकाबले में हैं। प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के सामने मौजूद एक प्रमुख चुनौती भी फिलहाल खत्म हो गई है। अब सभापति चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इधर नामांकन वापस लेने के बाद प्रभु पंड्या ने बताया की पार्टी के निर्देश पर सभापति पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन सिम्बल नहीं मिलने पर पार्टी के ही निर्देश पर नामांकन वापस लिया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही है और डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा का सभापति बनेगा.
0
0
Report
Advertisement

नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर पलटवार, नार्को टेस्ट और अदालत में जवाब मांग

Patna, Bihar:JDU MLC नीरज कुमार ने कहा कि बहुत लोग हमारे ऊपर आरोप लगा रहे है। अरे हम तो अपराधियों के लिए कहर है। गंगा में घुस कर भी कोई कहेगा तो लोग नहीं मानेंगे। अपने अनंत सिंह के आवास पर AK 47 रखवाया। इसकेको लेकर उन्होंने कहा कि अगर उनके पास प्रमाण है तो जाइए कोर्ट इसमें कहा कोई दिक्कत है। अनर्गल आरोप लगाते है, चरित्र हनन केते है। नार्को टेस्ट करवाने की बात कह रहे है। नीरज कुमार ने कहा कि इसके लिए जाइए कोर्ट, हिम्मत है तो आवेदन दीजिए। खबरदार, जीवन में मै आरोप नहीं झेला हूं। मेरा जीवन पारदर्शी है, मैने अपने जीवन में ऐसे घिनौने काम नहीं किए है। क्या आप MLC चुनाव लड़ेंगे। पार्टी तय करेगी। अनंत सिंह ने कहा पूरी ताकत लगाएंगे आपको हराने के लिए। अरे हम अपने कार्यकर्ता के बल पर जीतेंगे। मेरे पास धनबल और बाहुबल थोड़ी न है। हम नीतीश कुमार के साथ बचपना से रहे है। कितने लोग पार्टी बदलते रहे। हम कही नहीं गए। चरित्र हनन बरदास्त नहीं करेंगे। अनंत सिंह को नीरज कुमार ने महा अज्ञानी बताया। नार्को टेस्ट करवाने का अधिकार कोर्ट को है न, आप आवेदन दीजिए। ऐसे ही थोड़ी ने किसी का नार्को टेस्ट करवाया जाता है। समाज के लिए आप कोई रोल मॉडल नहीं है, आपको समाज जनता है। जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के द्वारा अपने ही पार्टी के MLC नीरज कुमार का जमकर विधान परिषद चुनाव में विरोध करने और जमानत जप्त कराए जाने के बयान पर नीरज कुमार की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के दिशा-निर्देश में पहली बार विधानमंडल के साथियों का प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बिहार की वित्तीय स्थिति, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, गरीबी कम करने और सामाजिक कल्याण की योजनाओं से जुड़े डेटा पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायकों ने सुझाव दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ किस सामाजिक वर्ग, युवा, महिला और जरूरतमंद तबके को कितना मिला है, इसका डेटा-बेस्ड दस्तावेज तैयार किया जाए। पार्टी ने इस पर गंभीरता से काम करने की बात कही है। निशांत कुमार का संबोधन भी लोगों के दिल को छू गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह सिर्फ विकास का काम नहीं, बल्कि समाज के बदलाव की पटकथा है। न्याय के साथ विकास नीतीश कुमार का मॉडल है। जहां तक उम्मीदवारी का सवाल है, अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। जब नोटिफिकेशन होगा, तब जनता दल यूनाइटेड तय करेगा कि किसे उम्मीदवार बनाना है। मेरी उम्मीदवारी से कौन असंतुष्ट है, यह उनका विषय है। मैंने अपने जीवन में किसी के साथ अन्याय या असंतोष पैदा करने वाला काम नहीं किया। और जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके लिए सक्षम न्यायालय है। अगर किसी के पास आरोपों से जुड़े तथ्य हैं तो वह न्यायालय में आवेदन दे। नार्को टेस्ट, मोबाइल की डिजिटल जांच या किसी भी तरह की जांच की मांग है तो सक्षम न्यायालय में जाएं। जांच से हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम न सर झुकाकर जिए हैं और न सर झुकाकर जिएंगे। आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा, अगर किसी के पास सबूत हैं तो कानून के मुताबिक उचित मंच पर जाएं। नीरज कुमार कहां अनंत सिंह पर वकील से राय लेकर मुकदमा करूंगा हमें वकील बाहर से खोजने की कोई आवश्यकता नहीं है हमें वकील यही मिल जाएगा।
0
0
Report

सांगोद-कोटा मार्ग पर भीषण हादसा: शराबी बाइक सवार ने मारी टक्कर, पिता-बेटी की मौत

Kota, Rajasthan:सांगोद-कोटा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय पुत्री की मौके पर मौत ​जनाजे से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पत्नी गंभीर रूप से घायल, गोद में बैठी 2 साल की मासूम चमत्कारिक रूप से सुरक्षित ​सांगोद। सांगोद-कोटा मार्ग पर मालबावड़ी के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:20 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। ​करवाड़ निवासी सोहेल खान (30) मोड़क में रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होकर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी सांगोद से घानाहेड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार श्यामबिहारी ने अत्यधिक शराब के नशे में, तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर सोहेल की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि सोहेल खान और उनकी 5 वर्षीय बेटी अलीजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सोहेल की पत्नी के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी गोद में मौजूद 2 वर्षीय बच्ची चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से सभी हताहतों को सांगोद उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरोपी श्यामबिहारी को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top