icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224120
Nitesh SinghNitesh SinghFollow15 Jan 2025, 04:24 pm

अयोध्याः सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Purain, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जीत का दावा किया। अजीत प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता ने तय कर लिया है, मुझे विधायक बनाएगी। लड़ाई घर और बाहर वाले की है। मैं मिल्कीपुर का रहने वाला हूं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान रुदौली विधानसभा के हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा जिस तरह से अयोध्या की जनता ने मुझे सांसद बनाया, उसी तरह से मेरे पुत्र को मिल्कीपुरी की जनता विधायक बनाएगी। मिल्कीपुर में इतिहास बनेगा, ऐतिहासिक जीत होगी, मिल्कीपुर से ही 2027 का संदेश निकलेगा और सपा की सरकार बनेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के शिवपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवपुर में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जो आधीरात तक धरना प्रदर्शन मे मे ज़ारी रहा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं देर रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शिवपुर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिवपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के कई गांव स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं, लेकिन केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता। कई बार ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचे, तो केंद्र पर ताला लगा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई बिल्डिंग भी बनकर तैयार है, लेकिन अब तक केंद्र को नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार हो रही परेशानी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और कई घंटे तक हंगामा चला। देर रात स्वास्थ्य विभाग की जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील शिवपुर पहुंचीं और ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
0
0
Report

चंद्रपुर जिले में बारिश की कमी से धान, कपास और सोयाबीन की फसल खतरे में

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यात पावसाचा खंड पडला. 1 ऑगस्टपासून जिल्ह्यात पाऊस आलेला नाही. परिणामी पेरणी- रोवणी झालेल्या धान, कापूस, सोयाबीन पिकांची वाढ खुंटली आहे. धान रोपे सुकू लागली असून सोयाबीन पिकावर रोगांचा प्रकोप दिसू लागला आहे. लवकर मुसळधार पाऊस न आल्यास यंदाचा हंगाम हातून जाण्याची भीती व्यक्त करण्यात जाते. जिल्ह्यात आतापर्यंत पडलाय केवळ 32 टक्के पाऊस पडला आहे. शेतकऱ्यांनी पीक वाढीसाठी खते टाकूनही पाऊसच नसल्याने निरुपाय झालाय. यात वेळ,श्रम आणि पैसा वाया गेला असून पुन्हा एकदा शेतकऱ्यांचे डोळे आकाशाकडे लागले आहेत. पाऊस समाधानकारक आला नाही तर कर्ज- नापिकीचा फेरा घोंघावणार असल्याचे चित्र पुढे आले आहे.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के साकेत चौराहे पर पेड़ गिरा, बस पर बड़ा हादसा टला

मेरठ: साकेत चौराहे पर नजीबाबाद डिपो की बस पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला मेरठ, 22 अगस्त 2026 — थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत चौराहे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। नजीबाबाद डिपो की एक रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक बस सवारी लेकर जा रही थी तभी तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ बस पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई लेकिन सभी सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कटर मशीन से पेड़ को काटकर हटाया और बस को रवाना किया। पुलिस ने बताया कि बस को मामूली नुकसान पहुंचा है, सभी यात्री सुरक्षित हैं.
0
0
Report
Advertisement

कच्छ के नखत्राणा में कबाड़घर के पास बड़ा धमाका, चार की मौत

Sadhara, Gujarat:कच्छ के नखत्राणा में कोटड़ा (जडोदर) के पास मफतनगर इलाके में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। 'छोटा हाथी' (छोटा कमर्शियल वाहन) से कबाड़ खाली करते समय एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक मामद इलियास कुम्भार और नूर मामद इलियास कबाड़ बेचने का काम करते थे। दोनों भाई जब अपने घर पर कबाड़ खाली कर रहे थे, तब यह हादसा हुआ। उस समय हुए इस धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की जान चली गई। ब्लास्ट कैसे हुआ, इस बात की पुलिस जांच कर रही है। FSL (फॉरेन्सिक साइंस लैबोरेटरी) की मदद से आगे की जांच शुरू कर दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

गोरई चौराहे पर मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

Aligarh, Uttar Pradesh:गोरई चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। गोरई चौराहे पर युवक से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल अलीगढ़ के गोरई कस्बे से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report

महावितरण की लापरवाही सामने: DP तारों के पास आग से सुरक्षा पर सवाल

Amravati, Maharashtra:महावितरणचा भोंगळ कारभार पुन्हा चव्हाट्यावर; घराजवळून जाणाऱ्या तारांना आग, नागरिकांच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर. अमरावती जिल्ह्यातील धामणगाव रेल्वे शहरातील नूरानी मस्जिद परिसरात विद्युत डीपीच्या वायरला अचानक आग लागल्याने परिसरात खळबळ उडाली. डीपीजवळ आग लागल्याने मोठी दुर्घटना होण्याची शक्यता निर्माण झाली होती. घटनेनंतर संबंधित सहाय्यक अभियंता आणि वायरमन यांच्याशी संपर्क साधण्याचा प्रयत्न केला असता फोन रिसीव्ह न केल्याचा आरोप नागरिकांनी केला आहे. नागरिकांच्या जीविताला धोका निर्माण होण्यापूर्वी महावितरणने धोकादायक डीपी आणि विद्युत तारांची तपासणी करावी अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में बाढ़ नियंत्रण, डीएम ने तटीय इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया

Chandauli, Uttar Pradesh:बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण जनपद में फिलहाल बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में 70.2 मीटर है नदी का चेतावनी जलस्तर वर्तमान में चेतावनी स्तर से करीब 1 मीटर नीचे बह रही नदी जिले में अभी कहीं भी जलमग्नता की स्थिति नहीं आगामी 1-2 दिनों में तटवर्ती खेतों में पानी आने की संभावना सभी बाढ़ चौकियों को किया गया सक्रिय नदी किनारे कटाव रोकने के लिए विशेष समिति गठित तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयार होगी कटाव रोधी कार्ययोजना जरूरत के अनुसार सुरक्षात्मक कदम और कटाव रोधी संरचनाएं बनाने की तैयारी प्रशासन ने बाढ़ और कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के दिए निर्देश बाइट: चंद्रमोहन गर्ग जिलाधिकारी चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नियामताबाद ब्लॉक के तटीय और बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर हाल जाना और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. नदी के कटान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. स्कूल, सामुदायिक शौचालय और जन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नियामताबाद के कुण्डा खुर्द, सुल्तानीपुर, सहजौर और कैली सहित तटीय इलाकों का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने नदियों से हो रहे कटान की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी. शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने एक्सियन बंधी से फोन पर वार्ता कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए. साथ ही SDM पीडीडीयू नगर को विशेष जांच कमेटी गठित कर कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कर रोकथाम की ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत पहुंचनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कुण्डा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय और जन आरोग्य केंद्र का जायजा लिया. प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली. शौचालय में अव्यवस्था के कारण संबंधित को कड़ी फटकार लगाई गई और शौचालय चालू कराने के निर्देश दिए गए. जन आरोग्य केंद्र में डीएम ने इलाज करा रही महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया, जहां मरीजों ने डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। बाइट: चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी चंदौली संभावित बाढ़ और नदी कटान को लेकर जिलाधिकारी के निरीक्षण से प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया. डीएम ने बाढ़ से पहले राहत और बचाव کی तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, तो दूसरी तरफ कटान प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रोकथाम योजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान SDM पीडीडीयू नगर, BDओ नियामताबाद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बक्सर में गंगा जलस्तर ठहराव की ओर, relief की सांस

Buxar, Bihar:बक्सर में बाढ़ के खतरे के बीच अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, बक्सर में गंगा का पानी फिलहाल तीन घंटे में करीब एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ घंटों में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी पूरी तरह थमने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। इसका असर अब बक्सर में भी देखने को मिल सकता है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने से जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बक्सर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। गंगा का पानी वार्निंग लेवल को पार कर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर 59.51 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि बक्सर में खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है। यानी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 81 सेंटीमीटर नीचे था। फिलहाल जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम होने से प्रशासन और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, प्रशासन की नजर अभी भी गंगा के जलस्तर पर लगातार बनी हुई है।
0
0
Report

अमोरोहा पुलिस की ड्रोन निगरानी से कांवड़ यात्रा सुरक्षित, यातायात नियमों का संदेश

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में ड्रोन से कांवड़ यात्रा की पुलिस कर रही निगरानी, अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने दिया सुरक्षित कांवड़ यात्रा का संदेश कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव खुद लगातार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ड्रोन के जरिए कांवड़ यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने का संदेश भी दिया गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। ड्रोन के जरिए दिए गए संदेश से श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। अमरोहा पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सावधानी और नियमों के साथ यात्रा करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top