Back
अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीपों, 1100 ड्रोन से त्रेता युग की यादें जीवंत
PKPravesh Kumar
Oct 08, 2025 12:18:20
Ayodhya, Uttar Pradesh
राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के संगम से जगमगाने को तैयार है। 19 अक्टूबर को राम की पैड़ी पर होने वाला दीपोत्सव इस बार पहले से भी अधिक अद्भुत और ऐतिहासिक होने जा रहा है। दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त सभागार में बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो, क्योंकि दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति का उत्सव है। जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार अयोध्या अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ेगी। 26 लाख दीपों से सरयू तट और राम की पैड़ी आलोकित होगी, जबकि 2100 अर्चक एक साथ सरयू आरती कर दिव्यता का अद्भुत दृश्य रचेंगे। आकाश में 1100 ड्रोन शो प्रभु श्रीराम की लीलाओं को उजागर करेगा। इसके साथ ही रामायण के सातों कांडों पर आधारित 14 झांकियां—सात पर्यटन विभाग की और सात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की—साकेत महाविद्यालय से निकलेंगी, जो अयोध्या को त्रेता युग की यादों में ले जाएंगी। झांकियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी और पूरा नगर दीपों से नहाया नजर आएगा। मंत्री ने कहा कि लक्ष्य है अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी के रूप में प्रस्तुत करना। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का जो दृश्य था, उसी उत्साह और आस्था के वातावरण को फिर से सजीव करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 08, 2025 14:18:150
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 08, 2025 14:18:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 08, 2025 14:17:510
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowOct 08, 2025 14:17:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 08, 2025 14:17:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 08, 2025 14:16:530
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 08, 2025 14:16:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 08, 2025 14:16:24Noida, Uttar Pradesh:कुचामन कुचामन सिटी कुचामन में बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान हलचल के शॉट्स
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 08, 2025 14:16:130
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 08, 2025 14:15:51Noida, Uttar Pradesh:बुल्डोजर कार्रवाई का विरोध करती महिलाओं के शाट्स
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 08, 2025 14:15:150
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 08, 2025 14:09:323
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 08, 2025 14:09:240
Report