Back
अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद तेजस्वी सूर्या का एकता का संदेश
PKPravesh Kumar
Mar 26, 2026 09:04:09
Ayodhya, Uttar Pradesh
रामनवमी से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी सूर्या ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और देश की एकता को लेकर बड़ा संदेश दिया। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी की तैयारियाँ चरम पर हैं। इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में हाज़िरी लगाई। उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने में राम और कृष्ण के आदर्शों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पिछली बार के अपने दौरे को याद करते हुए उन्होंने बताया कि तब मंदिर निर्माण अधूरा था, लेकिन अब इसकी भव्यता अद्भुत है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रबंधों की भी सराहना की और कहा कि देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं। इस ऐतिहासिक निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों का उन्होंने अभिनंदन किया। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दर्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यह मंदिर किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है। भगवान श्री राम सभी के हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी अयोध्या आकर दर्शन करना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:16:020
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:15:530
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 10:09:0396
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 26, 2026 10:08:4992
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 26, 2026 10:08:28178
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 26, 2026 10:08:1871
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 26, 2026 10:08:0591
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 26, 2026 10:07:44215
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 26, 2026 10:07:01192
Report
VRVikash Raut
FollowMar 26, 2026 10:06:20236
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 10:06:06208
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 26, 2026 10:05:48222
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:05:18239
Report
TCTanya chugh
FollowMar 26, 2026 10:05:02160
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 26, 2026 10:04:55162
Report