Back
यूपी के 9 वर्ष: अनिल कुमार ने विकास गिनाई, विपक्ष पर तेज हमला
ASAkash Sharma
Mar 26, 2026 10:07:01
Moradabad, Uttar Pradesh
यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं बसपा की 31 मार्च को लखनऊ में होने वाली बैठक पर साधा निशाना बोले जब तक बसपा में काशीराम जी की विचारधारा रही बसपा मजबूत रही, अब बसपा में नेता और कार्यकर्ता नहीं है। तब के. सी. त्यागी के RLD में आने से RLD और BJP को मिलने की बात। वहीं शौकत अली के मेरठ में दिए बयान पर साधा निशाना। देश में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बोले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पेट्रोल डीजल की कोई दिक्कत नहीं, जो थोड़ी दिक्कत एलपीजी को लेकर है वो भी जल्दी सामान्य होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लोगों से जरूरत के हिसाब से स्टॉक रखने और एक्स्ट्रा स्टॉक करके ना रखने की भी अपील। मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने आज यूपी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मुरादाबाद सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां। बोले यूपी में पिछले 9 वर्षो में ना दंगा हुआ ना धार्मिक झगड़ा हुआ... यूपी में कानून राज स्थापित। सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और राज्य मार्ग उत्तर प्रदेश में हैं, आज यूपी में हर वर्ग खुशहाल नजर आता है, पहली सरकारों में जो बीचोलियो की स्थिति रहती थी वो अब नहीं है और आम आदमी सरकार से सीधा जुड़ा। 31 मार्च को लखनऊ में होने वाली बसपा की बड़ी बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हमला, मुझे नहीं लगता अब बसपा स्टैंड कर पाएगी, किसी भी पार्टी और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए नेताओं और कार्यकर्त्ता की आवश्यकता होती है, बसपा में नेता और कार्यकर्त्ता नहीं है, जब तक बसपा में काशीराम जी की विचारधारा रही बसपा मजबूत रही। के. सी. त्यागी के RLD में शामिल होने पर बोले अनिल कुमार, के. सी. त्यागी बड़े नेता... उन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ लम्बे समय काम किया, RLD और BJP दोनों को उनके आने से मजबूती मिलेगी। उनके लम्बे अनुभव साझा करेंगे, के. सी. त्यागी के आने से कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर। शौकत अली के मेरठ में दिए बयान और फिर उसे साफ करने पर अनिल कुमार ने हमला, ऐसे बयान बिल्कुल नहीं देने चाहिए, बहुत निंदनीय है ऐसा बयान देने का कोई अधिकार किसी को नहीं है और ना देना चाहिए। एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का बयान, पेट्रोलियम पदार्थों की पूर्ण उपलब्धता है, पेट्रोल डीजल में कोई दिक्कत नहीं, थोड़ी दिक्कत एलपीजी को लेकर है पर वो भी कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की गैस और पेट्रोल को लेकर लोगों से अपील, हमें जितनी आवश्यकता है उतना ही हम स्टॉक करें एक्स्ट्रा स्टॉक ना करें, अगर घर में 4 सिलिंडर हैं तो चारों भरवाकर बैठे जाएं, सरकार के नियम कानून के हिसाब से काम करेंगे तो दिक्कत खत्म हो जाएगी। बाइट: अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री, यूपी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 11:10:050
Report
SDShankar Dan
FollowMar 26, 2026 11:09:570
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 26, 2026 11:09:460
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 26, 2026 11:09:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 11:09:140
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 11:08:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 11:08:310
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 26, 2026 11:07:570
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 26, 2026 11:07:360
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 26, 2026 11:07:260
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 26, 2026 11:07:100
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 26, 2026 11:06:420
Report
MTManish Thakur
FollowMar 26, 2026 11:06:120
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 26, 2026 11:03:590
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 26, 2026 11:03:39Muju, Jeonbuk State:तालाब में डूबने से युवक की मौत। ग्रामीण युवक कल गया था भैंस को पानी पिलाने तालाब। आज पानी में तैरता मिला शव। मनेंद्रगढ़ कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरबना की घटना。
0
Report