206252
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला पहाड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
Airwa Katra, Uttar Pradesh:ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र ग्राम नगला पहाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में बिधूना के सीओ अशोक कुमार ने घटना की जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
सुरेंद्र यादव का गोवर्धन पूजा पर तीखा हमला, जातिगत वोट पर निशाना
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी पारा हाई कर दिया है। दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद ने गोवर्धन पूजा की तिथियों को लेकर सवाल उठाने वालों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पोथी-पत्रा देखने वाले लोग समाज को दो भागों में बांटने की साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सत्ता पक्ष और आरएसएस पर सिलसिलेवार तीखे हमले बोलते हुए इतिहास से लेकर चुनावी राजनीति तक पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल घोसी प्रखंड के लखावर हाई स्कूल मैदान में गोवर्धन पूजा के मौके पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव ने अखाड़े के मंच से सियासी दंगल छेड़ दिया। गोवर्धन पूजा की तारीखों को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा को ऊंची बिरादरी के पोथी-पत्रा देखने वाले समाज को दो भाग में बांटना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे। यह किसी पोथी-पत्रा से चलने वाला नहीं है। जब यादवों ने मान लिया है कि दिवाली के दूसरे दिन पूजा होगी, तो होगी। कोई इसे बांट नहीं सकता। यूपी में यादव का वोट अखिलेश यादव को मिलेगा और बिहार में लालू यादव को। सत्ता पक्ष वोट भी चुरा रहा है और बेईमानी भी कर रहा है। सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और केंद्र की सत्ता पर भी निशाना साधा। सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि बागेश्वर बाबा को किसने अधिकार दिया कि हिंदुओं के भगवान को गाली दें? सत्ता पक्ष उनके खिलाफ एक लाइन नहीं बोला। वहीं आरएसएस ने कभी देश की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, हमेशा माफी मांगते रहे और फाइन भरते रहे। आज इतिहास के पन्ने फाड़े जा रहे हैं ताकि इनका नाम आ जाए। गरीब और पिछड़ों के बच्चे जब आईएएस-आईपीएस बनने लगे तो सिलेबस बदला जा रहा है। बहरहाल दंगल प्रतियोगिता के मंच से सांसद सुरेंद्र यादव द्वारा दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। गोवर्धन पूजा, जातिगत वोट बैंक और धार्मिक गुरुओं पर की गई इस तल्ख टिप्पणी पर अब विरोधी दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
बिजयनगर में दिवाली के अगले दिन अंगारों की होली पर पुलिस ने रोक लगाई
Jaipur, Rajasthan:बिजयनगर ( ब्यावर) अंगारों की होली दीपावली व गोर्वधन पुजा के पावन पर्व पर जंहा पूरा देश मिठाईया बाटकर खुशिया संजोय रहा है वही बिजयनगर शहर में इसका एक अलग ही रूप में देखने को मिलता है जिसमें जान तक की जोखिम रहती है , ब्यावर जिले के बिजयनगर शहर में दिपावली के अगले दिन यानी की आज सोमवार को गोवर्धन पुजा के पर्व पर दिपावली पर्व पर अंगारो की होली खेली जाती है , आतिशबाजी का खतरनाक कंपटीशन होता है शहर के हुड़दंगियों युवाओ द्वारा शहर के मुख्य बजारों स्थानक गली ,बापू बाजार , शीतला माता गली सब्जी मंडी सहित कई जगह परम्मपरा के नाम पर अलग अलग गुटो में बंटकर एक दूसरे पर आमने सामने से पटाखे छोड़ कर अंगारो की होली खेली जा रही है , त्यौहार के नाम पर किसी पर जलते हुए पटाखे फेंकना किसी धर्म व संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता । इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर पटाखों के रूप में आमने सामने से अंगारे बरसाते हैं, जिसमें कई लोग बुरी तरह से झुलस भी जाते हैं इस परंपरा की आड़ में कतिपय असामाजिक तत्व यहाँ मुख्य बाजारों और गली मोहल्लों में एक दूसरे पर जलते पटाखे फेंक कर माहौल को दूषित करने से बाज नहीं आते हैं। अंगारो के इस खेल में महिला पुरुषो सहित बच्चो के जलने की घटनाएं आम बात हैं वही आग लगने की दशा में भी काफी नुकसान होने की संभावना रहती है पुलिस प्रशासन जगह-जगह मौजूद दीपावली के अगले दिन खेले जाने वाली अंगारों की होली को लेकर पुलिस व प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों में व गलियों में बैरिकेड लगाकर इस परंपरा को रोकने की पूरी कोशिश की लगातार पुलिस की गाड़िया थानाधिकारी राजवीर सिंह मय अतिरिक्त जाप्ता इसको रोकने के लिए प्रयासरत रहे इसके बावजूद भी अनेक युवाओं ने एक दूसरे पर पटाखे फेंक कर इस परंपराओं को निभाया0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है। यहां मामूली विबाद के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रेती इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां शराब पीकर जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद देखते ही देखते हैं दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में तमंचे लेकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात करवाई की बात कर रही है।0
0
Report
खेत सिंह की प्याऊ के पास चलते वाहन में भीषण आग, तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकले
Barmer, Rajasthan:खेत सिंह की प्याऊ के पास चलती कार में लगी भीषण आग बाड़मेर से अहमदाबाद जा रहे तीन दोस्तों की गाड़ी बनी आग का गोला चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी गाड़ी में आग लगते ही तीनों दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान गाड़ी मालिक दिनेश आचार्य सहित तीन दोस्त थे कार में सवार आग की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, उपचार के लिए भेजा गया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को लिया अपनी चपेट में खेत सिंह की प्याऊ के पास हुआ हादसा, गाड़ी में लगी आग से मचा हड़कंप बड़ा हादसा टला, तीन दोस्तों की बची जान, एक युवक आग से झुलसा0
0
Report
हरमाड़ा के बैनाड़ रोड पर फर्नीचर गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा के बैनाड़ रोड की घटना. लकड़ी का फर्नीचर जलकर हुआ खाक. दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची मौके पर. दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू. आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा.0
0
Report
Advertisement
डीएम-एसपी ने छठ महापर्व के लिए गंगा घाटों की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी
Munger, Bihar:आ imminent छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण। नगर आयुक्त को फोन कर लगाई क्लास, उप नगर आयुक्त को कहा सभी घाटों को जल्द करेंगे दुरुस्त। मुंगेर : 13 नंबर को शुरू होने वाले छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद , मेयर कुमकुम देवी सहित कई विभाग के अधिकारी, सदर अंचलाधिकारी के साथ नाव से गंगा का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलन घाट, दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया । साथ ही, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों में अब तक तैयारियां नहीं होने को लेकर उप नगर आयुक्त वसीम को जमकर फटकार लगायी इसके साथ नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को फोन कर क्लास लगाई । जिलाधिकारी ने कहा की महापर्वछठ को देखते हुए सभी संबंधित विभाग तीव्र गति में तैयारियां प्रारंभ कर दें तथा घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को कहा की गंगा घाटों पर मौजूदों की संख्या को बढ़ाए और कार्य को शुरू करे , क्योंकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने छठव्रती एवं श्रद्धालुओं से अपील किया है कि निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। बाइट : जिलाधिकारी निखिल धनराज बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी बाइट : मेयर कुमकुम देवी0
0
Report
रांची के मोरहाबादी द अंपायर अपार्टमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में लगी आग。 अपार्टमेंट में आग लगने से स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी。 आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम。 स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू। बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित अपार्टमेंट में अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे रांची SDM。 4th floor पर लगी थी आग ,कारण अभी तक पता नहीं0
0
Report
कोटाकोटा में गोवर्धन पूजा की धूम, 56 भोग झांकी के साथ भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:कोटाकोटा में गोवर्धन पूजा की धूम स्वर्ण और चांदी के खास आभूषणों के साथ अदभुद श्रृंगार के साथ सजे गोवर्धन महाराज भगवान के लिये सजी 56 भोग की झांकी खेड़ली फाटल इलाके में गोवर्धन पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़0
0
Report
Advertisement
रेवदर में तलवारों से लैस बदमाशों ने हमला करने की कोशिश; पुलिस तलाश में
Sirohi, Rajasthan:रेवदर(सिरोही) दो गुटों में झगड़े के बाद कस्बे में घुसे तलवारों से लैस बदमाश एक युवक का पीछा कर हमला करने के लिए कस्बे में दौड़े कई बदमाश, तलवारों से लैस 2-3 युवकों सहित 5-6 युवक करना चाहते थे हमला, ठाकुरजी मंदिर के पास ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया युवक को, लोगों को देख मौके से भागे बदमाश, दूसरा गुट भी बदमाशों के पीछे भागा, तलवारों से लैस बदमाशों को देख कस्बे में दहशत का माहौल, डीएसपी अशोक आंजना के निर्देश पर दो टीमें कर रही बदमाशों की तलाश0
0
Report
बदायूं में दो भाइयों की मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग दो भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर मामला शांत कराया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीननगर का है0
0
Report
दातागंज रामलीला हत्याकांड में रोहित की मौत, दीपावली मातम
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग daataganj रामलीला हत्याकांड में मृतक रोहित की मां समाजसेवी डॉ. शैलेश पाठक के सामने हुई भावुक मां ने बेटे के नए जूते दिखाते हुए कहा, मेरा बेटा दीपावली पर यही जूते पहनने वाला था दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की याद में मां का दर्द देख हर आंख हुई नम बेहटा गांव पहुंचकर डॉ. शैलेश पाठक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, न्याय का दिलाया भरोसा रामलीला मेले में हुई चाकूबाजी की वारदात से दुकानदारों और मेले में आने वाले लोगों में दहशत मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने पैसे कम करने की बात पर दो युवकों पर किया था चाकू से हमला चाकू के हमले में रोहित की हुई थी मौत, दोस्त ऋतिक गंभीर रूप से हुआ था घायल रोहित के दोस्त ऋतिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई, हालांकि अब बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है daataganj रामलीला मेले में मामूली विवाद ने छीनी एक युवक की जिंदगी, परिवार की दीपावली मातम में बदली घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल0
0
Report
Advertisement
महोबा में गौवंश कुएं में गिरा; 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अन्ना गौवंशों में सड़क पर हुए संग्राम के बाद एक गौवंश रिहायशी इलाके में स्थित 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया और मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित राजस्व और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गौवंश को सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश के कुएं से बाहर निकलने पर राहत की सांस ली। शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हवेली दरवाजा इलाके में राजेन्द्र शर्मा के मकान के बाहर सड़क पर अन्ना गौवंशों में लड़ाई हो गई। गौवंशों के बीच हुई लड़ाई के दौरान मौक़े पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एक गौवंश राजेन्द्र शर्मा के मकान की बाउंड्री के अंदर स्थित कुएँ में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका और दमकल कर्मियों को मौक़े पर बुला रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। कोतवाली पुलिस, नगर पालिका और दमकल कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा करीब चार घंटे तक किए गए अथक प्रयास के बाद गौवंश को कुएं से सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बाइट- सिद्धांत त्रिपाठी ( प्रत्यक्षदर्शी ) बाइट- डॉ विजय कुमार शुक्ला ( पशु चिकित्सक ) बाइट- महेन्द्र बहादुर ( सीएफओ महोबा )0
0
Report
हिण्डौन-महवा मार्ग पर युवक के शव के कारण ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। हिण्डौन–महवा मार्ग पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हिण्डौन के महू गांव के समीप ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की आवाजाही बाधित, युवक नरेश जाटव का शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने युवक नरेश जाटव की हत्या का लगाया आरोप, पुलिस के अनुसार कल हिण्डौन -महवा मार्ग पर टेंपो और बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हुआ था युवक, उपचार के दौरान नरेश जाटव की मौत, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद, आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी पुलिस, हिंडौन सिटी के श्यामपुर मुंडरी गांव का निवासी था मृतक युवक नरेश जाटव0
0
Report
केदारनाथ धाम दीपावली में रोशन, भक्त शीतकालीन दर्शन की तैयारी में
Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि के विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है... बाबा केदार का दरबार रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा है अब भक्तों को अगले छह महीने तक बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल में दर्शन करने होंगे। फिलहाल, हर तरफ एक ही गूंज है... जय बाबा केदार!0
0
Report
Advertisement
