206122
औरैया में स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चे से मारपीट की खबर निकली झूठी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया शहर के बघा कटरा स्थित एक स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ मारपीट की वायरल खबर झूठी निकली है। आपको बता दें कि सदर क्षेत्राधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह समाचार असत्य है। जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच कर इसे अफवाह करार दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली बॉर्डर से 15 करोड़ की कोकीन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:15 करोड़ की कोकीन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार । मामला फरीदाबाद का है यहां क्राइम ब्रांच में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली बॉर्डर इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाने में जुटी है । पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे इन लोगों पर आरोप है कि यह लोग नाइजीरियन और कैमरून के निवासी हैं । 2018 में यह लोग भारत आए थे जिसके बाद लगभग 3 साल से फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में रह रहे थे । क्राइम ब्रांच को इस संबंध में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस में मौके पर पहुँची और छापा मारा । पुलिस ने आरोपियो के पास से लगभग 15 करोड़ की कोकीन , ड्रग्स बरामद की है । एसीपी क्राइम अमन यादव के मुताबिक ए पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है जिससे यह पता चल सके कि यह माल कहां से आया था और कहां सप्लाई होना था । पुलिस की अभी तक की जांच के मुताबिक यह लोग इस माल को छोटी-छोटी पैकिंग में दिल्ली के आसपास के इलाकों में सप्लाई किया करते थे । रिकॉर्ड के मुताबिक 2018 में यह लोग भारत आए और उसके बाद लगभग 3 साल से फरीदाबाद बॉर्डर के लकड़पुर इलाके में एक्टिव थे । जांच में आरोपियों के पास से कोई वैलिड डॉक्युमेंट नहीं मिला है जिससे पता चल सके की एक किस आधार पर अभी तक भारत में रुके हुए थे । आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की तो 9 और विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली जिनका पुलिस रिकॉर्ड तलाश रही है ।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मक्का के पास ड्रोन हमले पर सरकार का बयान: मीडिया के सवालों के जवाब
Noida, Uttar Pradesh:Our response to media queries regarding the drone attack near Makkah0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में 'एक पेड़ मां के नाम' से हरित भविष्य की पहल
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस विशेष अभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि परिसर में फलदार और छायादार दोनों ही प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। वीओ- दरअसल, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है,जिसका मुख्य मकसद न सिर्फ पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि हर नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी संतान की तरह देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के जरिए धरती को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाने का संदेश दिया जा रहा है।ऐसे में ग्वालियर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में कलेक्ट्रेट परिसर में यह एक बेहद सराहनीय प्रयास देखा गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों ने मिलकर सहभागिता की। पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की खाली भूमि पर औषधीय, फलदार और घनी छाया देने वाले नीम, पीपल और आम अमरूद जैसे पौधे लगाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मौके पर सभी से अपील की कि वे केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहें,बल्कि एक मां की तरह उस पौधे का पालन-पोषण भी करें ताकि वह बड़ा होकर एक मजबूत वृक्ष बन सके,कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यालयों को पर्यावरण अनुकूल बनाना और आम जनता में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है,कलेक्ट्रेट प्रशासन ने इन पौधों की सुरक्षा और नियमित सिंचाई के लिए विशेष इंतजाम भी सुनिश्चित किए हैं। बाइट- रुचिका चौहान-कलेक्टर0
0
Report
मारवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दो उम्मीदवार, 21 सितम्बर मतदान
Pali, Rajasthan:नगरपालिका मारवाड़ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए प्रस्तुत, भाजपा ओर कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार ने किए नामांकन प्रस्तुत, कांग्रेस पार्टी से मनोहरलाल ने एवं भाजपा से देवाराम वागोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन प्रस्तुत, उपखंड कार्यालय पर 18 सितंबर को होगी नाम वापसी प्रक्रिया, 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान ।0
0
Report
रावतभाटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन में तीन प्रत्याशी मैदान में
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से वार्ड 16 की नवनिर्वाचित पार्षद अनुसुइया नागर ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 36 के पार्षद अब्दुल राशिद सागर और वार्ड 11 के पार्षद तेजराज सिंह चुंडावत ने पर्चा भरा। कांग्रेस ने राशिद सागर को प्रथम वरीयता और तेजराज सिंह को वैकल्पिक प्रत्याशी बनाया है। रावतभाटा नगर पालिका में कुल 40 पार्षद हैं। भाजपा के 17, कांग्रेस के 16 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
रोहतासगढ़ किले तक रोपवे: 13 करोड़ के प्रोजेक्ट की गति तेज, कमेटी बनेगी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां रोहतास जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोहतास प्रखंड से रोहतासगढ़ किला तक कैमूर पहाड़ी पर "रोपवे" बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। बता दे कि लगभग 13 करोड़ के लागत से यहां रोपवे का निर्माण होना है। लेकिन पिछले साल अचानक तकनीकी खराबी के कारण निर्माण के दौरान ही यूरोप में ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। बता दे कि तात्कालिक सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करने वाले थे। उससे पहले ही यह ध्वस्त हो गया था। इसके बाद पर्यटन की जो उम्मीदें थी। उसके साथ वह भी खत्म हो गई थी। लेकिन रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने एक बार फिर स्थल का जायजा लिया तथा रोपवे के निर्माण में जो तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, उसके जांच के निर्देश देते हुए कहा कि इस रोपवे निर्माण योजना की गति को तेज किया जा रहा है तथा इसके गुणवत्ता के लिए निर्माण के दौरान एक सुपरवाइजिंग कमेटी भी गठित की गई है; जो इसके निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेगी। उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कई निर्देश भी दिए। बता दे की रोहतासगढ़ किला तक जाने के लिए अगर इस रोपवे का निर्माण हो जाता है तो यहां पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।0
0
Report
सतना के कारगिल ढाबे के पास दोपहिया आग, देखें कैसे खाक हुई गाड़ी
Satna, Madhya Pradesh:सतना: शहर के कारगिल ढाबे के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक दो पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, अभी तक वाहन में आग लगने के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस-निर्दलीय मिलाकर नया गणित
Jhunjhunu, Rajasthan:बगड़, झुंझुनूं बगड़ में नामांकन से पहले भाजपा को लगा बड़ा सियासी झटका साढ़े तीन दशक पुराने भाजपा कार्यकर्ता राकेश शर्मा कांग्रेस में शामिल यशवर्धनसिंह व योगेंद्रसिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा से बागी राकेश शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी बनकर नामांकन भरा राकेश समेत छह निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल होने का दावा गोविंद सिंह राठौड़ और राकेश शर्मा आमने-सामने होंगे अध्यक्ष चुनाव में बगड़ में नया गणित—भाजपा छह, कांग्रेस नौ, निर्दलीय पांच पार्षद झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन से ठीक पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। करीब साढ़े तीन दशक से एबीवीपी और भाजपा से जुड़े रहे राकेश शर्मा ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। राकेश शर्मा के साथ अन्य निर्दलीय पार्षद भी अरड़ावता स्थित सांसद निवास पहुंचे। यहां सांसद बृजेंद्र ओला और कांग्रेस नेता अमित ओला ने पार्षदों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस राजनीतिक घटनाक्रम में पीसीसी प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महासचिव योगेंद्र सिंह कालीपहाड़ी की भूमिका भी प्रमुख रही। राकेश शर्मा को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने बगड़ नगरपालिका के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अमित ओला मौजूद रहे। राकेश शर्मा ने भाजपा छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि पार्टी में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी। उनका कहना था कि साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक संगठन के लिए काम करने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया और 2015 में उपाध्यक्ष के चुनाव में भी उन्हें दरकिनार किया गया। अब भी हालात जस के तस है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों से आहत होकर उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। राकेश शर्मा के अलावा सुनीता देवी, अजय सिंह शेखावत, प्रमोद बुंदेला और बंशी सोनी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की ओर से कुल छह निर्दलीय पार्षदों के पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि सामने आए नामों में फिलहाल पांच पार्षदों के नाम स्पष्ट हैं। इस घटनाक्रम से बगड़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद का चुनावी गणित भी बदल गया है। इधर भाजपाअ प्रत्याशी के तौर पर निवर्तमान चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू मौजूद रहे। अब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला भाजपा के गोविंद सिंह राठौड़ और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए राकेश शर्मा के बीच होता दिखाई दे रहा है। बगड़ नगरपालिका में कुल 20 सदस्य हैं। चुनाव में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और 11 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। अब कांग्रेस के दावे के मुताबिक 11 में से 6 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसे में नया गणित भाजपा 6, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 5 का बन गया है। इस बदलाव के बाद बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस में शामिल हुए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मतदान के दौरान किस तरह सामने आता है और अध्यक्ष पद के चुनाव में बदले हुए समीकरण का क्या असर पड़ता है.0
0
Report
Advertisement
धनबाद में स्वच्छ वायु दिवस 2026: धूल नियंत्रण और पेड़ लगाकर हवा सुधरेगी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के न्यू टाउन हॉल में बुधवार को स्वच्छ वायु दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक, पुलिस, नगर निगम, वैज्ञानिक और खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में धनबाद ने देशभर में 18वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले जिले ने 11 पायदान की छलांग लगाई है। वहीं, झारखंड के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में धनबाद शीर्ष स्थान पर रहा है। कार्यक्रम में धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसएसपी प्रभात कुमार, एसपी सिटी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम, एसडीओ, डीएफओ, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के निदेशक और बीसीसीएल के जीएम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कोयलांचल क्षेत्र की वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा हुई। कोयला ढुलाई वाले मार्गों और माइनिंग क्षेत्रों में धूल नियंत्रण के लिए वाटर स्प्रिंकलर और फॉग कैनन का दायरा बढ़ाया जाएगा। कोयला लदे ट्रकों और ट्रॉलियों को पूरी तरह तिरपाल से ढकना अनिवार्य होगा। नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपर से नियमित सफाई की जाएगी। सड़कों के किनारे कच्ची मिट्टी को पक्का करने और बीसीसीएल के ओबी डंप पर सघन पौधारोपण करने का निर्देश दिया गया है। शहर के प्रवेश द्वारों और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास ग्रीन बफर जोन बनाने, प्रदूषण हॉटस्पॉट पर रीयल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़ाने और खुले में कचरा जलाने पर भारी जुर्माने की नीति पर भी सहमति बनी। भूली के वार्ड 15 को सबसे स्वच्छ वार्ड चुना गया है। भूली मॉडल की सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़कों के आसपास पेड़ लगाए जा रहे हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। सूखने वाले पौधों को रिप्लेस किया जा रहा है।0
0
Report
संजय निषाद बोले: सेवा संकल्प कल से, यूपी-देश में बदलाव जनता तय करेगी
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर कहा, "सेवा संकल्प कार्यक्रम कल से है... सरकार में 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में और पूरे देश में 2013 के बाद से किस तरीके से बदलाव आया है, वह जनता जानती है... जनता जाने कि पहले देश क्या था और अब क्या है, और वह खुद अपना फैसला लेगी। जनता के लिए तमाम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं..."0
0
Report
कैबिनेट ने वेतन सीमा बढ़ाकर EPFO सुरक्षा 25,000 तक कर दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मंडाविया ने वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने के कैबिनेट के फैसले पर कहा, "...पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देश के करोड़ों EPFO लाभार्थी को अपनी सोशल सुरक्षा बढ़ाने का अवसर दिया है... EPFO में 15,000 की वेज सीलिंग थी... 15000 रुपए से अधिक किसी की सैलरी हो तो उस कर्मचारी को वॉलंटरी कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर बचत होती थी। उनके लिए EPFO की सोशल सिक्योरिटी उनके लिए अनिवार्य नहीं थी लेकिन आज मोदी जी के निर्णय से 25,000 तक भी किसी को सैलरी मिलती हो ऐसे कर्मचारी भी EPFO के दायरे में आएंगे... इसे कल से ही लागू करा जाएगा और इससे 50 लाख से 1 करोड़ नए लाभार्थी होंगे।"0
0
Report
Advertisement
राजनगर विधायक सुजीत पासवान रूस के चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान जाएंगे रूस।रूस के संसदीय चुनाव में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।भाजपा विधायक सुजीत पासवान को रसिया संघ के सिविक चेम्बर ऑफ द रशियन फेडरेशन की ओर से आगामी संसदीय चुनाव को लेकर आधिकारिक आमंत्रण मिला है।रूस में 18 से 20 सितम्बर 2026 तक रूसी संसद (स्टेट डूमा) का चुनाव होना है। मॉस्को स्थित सिचुएशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव प्रोसेस का मॉनिटरिंग करेंगे।बताते चलें सुजीत पासवान राजनगर विधान सभा सीट से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए थे,उन्होने राजद प्रत्याशी को 42000 वोटों से हराया था। वे बचपन में आरएसएस की शाखा से जुड़े,फिर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और नगर मंत्री बने।2020 से भाजपा के सक्रिय सदस्य बने और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष और मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य हैं।30 वर्षीय सुजीत पासवान का पैतृक गांव राजनगर के कसियौना गांव है।जिले के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।भाजपा ने पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान का टिकट काट कर सुजीत पासवान पर दांव लगाया और वे पार्टी के निर्णय पर खड़े उतरे।नेपाल से अयोध्या तक निकली देवशिला रथ यात्रा की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गयी थी।अब रूस भेजे जाने पर प्रदेश सहित इलाके में हर्ष का माहौल है और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वहीं विधायक ने बिहार और देश के लिए गौरव की बात बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, विदेशी मंत्री और रूसी नेताओं सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया है。0
0
Report
1 अक्तूबर से NCR के पुराने वाहन ईंधन नहीं पाएंगे; एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के एनसीआर के जिलों में 1 अक्तूबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन. एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित. जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की पहचान और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे कैमरे. गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे. 30 सितंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य, CAQM के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जा सके.0
0
Report
Advertisement
