206244
दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी गांव में मिला अज्ञात महिला का शव,SP ने दी जानकारी
Dibiyapur, Uttar Pradesh:औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में असेनी गांव के पास स्तिथ आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव, SP चारू निगम ने घटना की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौमूं चुनाव के दौरान रामलाल शर्मा का वायरल बयान: जाति बनाम विकास पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं के वार्ड 20 प्रत्याशी राजकुमार बराला के कार्यालय उद्घाटन के दौरान बीजेपी मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शर्मा कह रहे हैं, “एक बार राजकुमार बराला को जीता दो, आपका एक भी लड़का नहीं रहेगा कुंवारा।” बयान पर चर्चा बनी हुई है। शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही विचारधारा से इतर जातियों में बंट जाते हैं; चुनाव में जातिगत समीकरणों के बजाय विकास और विचारधारा के आधार पर मतदान होना चाहिए।0
0
Report
रणथ्प Hort रणथम्भौर की वादियों में मरुधर शेखावत ने चर्चा की नई भूमिका के संकेत
Sawai Madhopur, Rajasthan:राजस्थान की धरती से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे अभिनेता मरुधर शेखावत हाल ही में एक दिवसीय दौरे पर रणथंभौर पहुंचे। इस दौरान वे रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका सफारी पर जाने का कार्यक्रम नहीं हो सका। रणथम्भौर पहुंचे मरुधर शेखावत ने मीडिया से खास बातचीत की और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी डू डाइ डू’ में निभाए अपने महत्वपूर्ण किरदार को लेकर अनुभव साझा किए। उन्होंने अभिनेत्री उमा खान के साथ काम करने के अनुभव और फिल्म से जुड़ी कई यादों के बारे में भी चर्चा की। मरुधर शेखावत मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए वे पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। छोटे-बड़े अवसरों से गुजरते हुए अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी है। उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बताया कि आने वाले समय में दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। रणथंभौर की खूबसूरत वादियों में पहुंचे मरुधर ने राजस्थान से अपने जुड़ाव को भी खास बताया।0
0
Report
खड़गवां में सेवा संकल्प अभियान 2026 का आगाज और TB मुक्ति लक्ष्य
Muju, Jeonbuk State:एंकर – एमसीबी जिले के खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज हुआ। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 5 सितंबर से 16 सितंबर तक पहले चरण में तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दूसरे चरण में स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग और उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे। VO – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सबसे पहले ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पंजीयन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। दीप प्रज्वलन के साथ मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत की गई। मंत्री ने कहा कि 30 सितंबर तक खड़गवां को टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ अस्पतालों में भेजकर सरकार द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर से चिरमिरी में तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप आयोजित होगा, जिसका समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में एक माह के भीतर ICU सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। चिरमिरी में मानसिक अस्पताल भी एक-दो माह में शुरू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने जनवरी-फरवरी तक इस प्रोजेक्ट के शुरू होने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। बाइट – श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री बाइट – डॉ. अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमसीबी0
0
Report
Advertisement
सीबीआई जांच पर नया मोड़: केंद्र-राज्य के बीच अधिकार संघर्ष
Patna, Bihar:CBI जांच बंद नहीं हुई है। केंद्र कर्मियों और निजी मामलों में जनरल कंसेंट है। राज्य कर्मियों वाले मामलों में पूर्व अनुमति जरूरी है यह संघीय ढाँचा है, बचाव नहीं। जहाँ सच होगा, अनुमति मिलेगी। जहाँ राजनीति होगी, राज्य अपना अधिकार इस्तेमाल करेगा। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने उपाय किए हैं कि सीबीआई की जांच अनुमति के बाद हो.. प्रतिदिन एक नया घोटाला सामने आ रहा है वैसे में डस्टबिन घोटाला से लेकर सीएजी की रिपोर्ट में आए मामले और सामने आ रहे新 नए घोटालों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है0
0
Report
ललितपुर में लगातार बारिश से फसल नुकसान, किसान बीमा और मुआवजे की मांग तेज
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के किसानों की उड़द और दलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ है । जिसको लेकर किसानों द्वारा लगातार अधिकारियों से अतिवृष्टि के चलते बर्बाद हो रही फसलों का बीमा दिलाये जाने की मांग के रहे हैं । आज मड़ावरा तहसील अंतर्गत के बहुत से किसान अपने साथ अतिवृष्टि में खराब हुई फसलों को लेकर तहसील दिवस में पहुंचे और DM से जल्द से जल्द उनकी खराब हो रही फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है । जिस पर DM सत्यप्रकाश ने गंभीरता से लेते हुये जलपद के सभी तहसीलों से सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं जिसका आंकड़ा लेकर शासन के पास भेजा जायेगा साथ ही किसानों से अपनी खराब फसलों की बीमा राशि पाने के लिये जिन किसानों ने बीमा कराया है वह टोल फ्री नंबर पर कॉल जरूर के दें । जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा से उन्हें राहत मिल सके ।0
0
Report
सट्टा रोकथाम के लिए पुलिस ने कस ली, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत
Sakti, पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि सट्टा खेलना एवं खिलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक है। सट्टे की गतिविधियों से व्यक्ति आर्थिक संकट में फंसने के साथ-साथ अन्य अपराधों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। अतः सभी व्यक्ति सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से पूर्णतः दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं。 पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति पुनः सट्टा खेलते, खिलाते अथवा सट्टा गतिविधियों को बढ़ावा देते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सट्टा सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने वाले एवं समाज में अशांति अथवा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी。 ऐसे व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं गतिविधियों के आधार पर गुंडा बदमाश एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार जिला बदर की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध की पुनरावृत्ति करने वाले एवं बार-बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के प्रति पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा दी गई समझाइश के पश्चात संबंधित व्यक्तियों द्वारा भी भविष्य में स्वयं में सुधार करने तथा सट्टा एवं अन्य अपराधों से दूर रहने की बात कही गई। संबंधित व्यक्तियों द्वारा पुलिस के साथ सक्ती शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान उनके द्वारा हाथों में सट्टा विरोधी स्लोगन लिखी पट्टियां, बैनर एवं पोस्टर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर आम नागरिकों को सट्टे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया。 इस दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा सट्टा विरोधी नारे लगाते हुए आम नागरिकों से सट्टे से दूर रहने तथा अपराध मुक्त एवं बेहतर समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई है। इस पहल का उद्देश्य अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ अपराध की पुनरावृत्ति रोकना, अपराध में संलिप्त व्यक्तियों में सुधार की भावना विकसित करना तथा आम नागरिकों को भी सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सट्टा खेलने या खिलाने वालों का सहयोग न करें। अपने आसपास किसी भी प्रकार की सट्टा गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके。 सक्ती पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकता अनुसार गुंडा बदमाश एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं जिला बदर जैसी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र: गैंगस्टर हफीज की 37.5 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में गैंगस्टर और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा निवासी गैंगस्टर हफीज की 37 लाख 50 हजार रुपये कीमत की संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर लिया। आरोप है कि गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से यह पक्का मकान तैयार किया गया था। डीएम सोनभद्र के आदेश पर कोन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई गई और बोर्ड लगाकर मकान को सील कर दिया गया। मामला ओबरा तहसील के ग्राम पड़रछ का है, जहां वन विभाग की आराजी संख्या-4000 पर बने पक्के मकान पर प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की है। यह संपत्ति कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा निवासी गैंगस्टर हफीज की बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 37 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक हफीज के खिलाफ गोवंश तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं और इसी आपराधिक गतिविधि से अर्जित अवैध धन से संपत्ति बनाए जाने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की सार्वजनिक उद्घोषणा कराई गई, जिसके बाद कुर्की संबंधी बोर्ड लगाकर मकान को सील कर दिया गया। वहीं, एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस अपराधियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
गोवा में वेदिका महेश रावत ने जीते 3 पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
Alirajpur, Madhya Pradesh:13वीं वेस्ट जोन प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: आलीराजपुर की वेदिका महेश रावत ने गोवा में लहराया परचम, जीते 3 पदक. आलीराजपुर जिले की होनहार निशानेबाज वेदिका महेश रावत ने गोवा में आयोजित 13वीं वेस्ट जोन प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वेदिका ने शानदार निशाना साधते हुए प्रतियोगिता में कुल तीन पदक अपने नाम किए। गोवा में दिखाए गए इस बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत वेदिका महेश रावत का चयन अब राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने के बाद वह जल्द ही देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ मुकाबला करती नजर आएंगी। वेदिका की इस शानदार उपलब्धि और राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर उनकी माता एवं स्थानीय विधायक सेना पटेल ने अपार खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी बेटी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और आगामी नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Hanumangarh: निर्वाचन स्टोर निरीक्षण से मतदान सामग्री सुरक्षा में तैयारी पूरी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने किया निर्वाचन स्टोर का निखरा निरीक्षण, निरीक्षण कर मतदान सामग्री बैग्स की गहन जांच की,नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में,सभी मतदान बैग राज्य निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप गए पाए,आकस्मिक स्थिति के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में अतिरिक्त रिजर्व बैग तैयार रखे गए,जिला कलेक्टर ने समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया त्रुटिरहित और आयोग निर्देशों के अनुरूप पूरी करने के आदेश0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी हमले के सभी आरोपियों को दोषी, राजनीतिक बयानबाजी तेज
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर: साल 2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने सभी दस आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत के फैसले के बाद जहां कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए इसे न्याय नहीं मिलने की बात कही है, वहीं भाजपा ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। राजनांदगांव के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष पांडे ने कहा कि इस फैसले का लंबे समय से इंतजार था और अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। झीरम घाटी नक्सली हमला छत्तीसगढ़ की राजनीति के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक रहा है। साल 2013 में हुए इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। इस मामले में लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी। अब एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद इस मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिला। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने एनआईए कोर्ट के फैसले کا स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंतजार था कि मामले में दूध کا दूध और پانی کا پانی हो जाए। बाइट — संतोष पांडे, सांसद राजनांदगांव भूपेश बघेल द्वारा एनआईए के फैसले پر सवाल उठाए जाने को लेकर संतोष पांडे ने कांग्रेस پر निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पांच साल तक प्रदेश में सरकार में रहे, लेकिन मामले में सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आखिर वह कौन सा कागज था, जिसे जेब से निकालकर दिखाया जाता था। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से लगातार सवाल उठाए जाते रहे, लेकिन ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
SC ने इलाहाबाद HC के निर्णय पर सवाल उठाकर मामला वापस सुनवाई के लिए भेजा
Noida, Uttar Pradesh:फैसला दिया पर वजह नहीं बताई\nSC ने कहा - यह नहीं चलेगा!\n\nसुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि न्यायिक आदेश का मतलब इतना भर नहीं है कि जज सिर्फ अपने निष्कर्ष बताएं। उन्हें अपने फैसलों में बाकायदा लिखित कारण भी देने चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि उन्होंने किस आधार पर यह फैसला लिया है। \n\nइलाहाबाद HC के फैसले को रद्द किया\nसुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए की।इलाहबाद हाई कोर्ट का फैसला सिर्फ दो पेज का था। इसमें आठ पैराग्राफ और 15 वाक्य थे।हालांकि सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति आदेश के छोटा होने से ज्यादा इस बात पर थी कि हाईकोर्ट ने अपील खारिज करने के पीछे अपने कारण स्पष्ट नहीं किए थे।\n\nकोर्ट के सामने मामला क्या था\nमामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दर्ज एक आपराधिक केस से जुड़ा था।इस एफआईआर में पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा SC/ST Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।\nलेकिन पुलिस ने जांच के बाद 3 अक्टूबर 2022 को जव चार्जशीट दाखिल की तो इन छह लोगों को आरोपी नहीं बनाया।\nलेकिन बाद में मामला एक अलग मोड़ पर पहुंच गया। ट्रायल शुरू होने के बाद शिकायतकर्ता ने CrPC की धारा 319 के तहत अदालत में आवेदन दिया। इस धारा के तहत प्रावधान है कि अगर मुकदमे की सुनवाई के दौरान सामने आए सबूतों से अदालत को लगे कि कोई ऐसा व्यक्ति भी अपराध में शामिल हो सकता है जो आरोपी नहीं है, तो कोर्ट उसे भी मुकदमे में शामिल होने के लिए समन कर सकता है।\nспेशल जज(SC/ST Act) ने 11 जून 2025 को इस आवेदन को स्वीकार कर لیا और उन छह लोगों को भी मुकदमे का सामना करने के लिए समन जारी कर दिया।इन लोगों ने इस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी।लेकिन हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 11 अगस्त 2025 को उनकी अपील खारिज कर दी।इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।\nदो पेज के HC के आदेश में क्या कहा गया था\nसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश देखा।हाई कोर्ट का आदेश सिर्फ दो पन्नों का था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में जिक्र किया था कि उसने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और रिकॉर्ड को देखा है। इसका बाद आखिर में जज ने लिखा था कि मामले के तथ्यों, अपराध की गंभीरता, सबूत और आरोपियों की कथित भूमिका को देखते हुए उन्हें आरोपियों को समन करने निचली अदालत के आदेश में कोई गंभीर गलती नजर नही आती। इसलिए अपील खारिज की\n\nHC के फैसले पर SC ने उठाए सवाल\nसुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर सवाल उठाते हए कहा कि हाईकोर्ट ने यह नहीं बताया कि ट्रायल के दौरान ऐसा कौन-सा सबूत सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस की चार्जशीट से बाहर रखे गए इन छह लोगों को बाद में मुकदमे में आरोपी बनाया जाना उचित था।\nसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जज अपने फैसले में लिखित वजह बताते है तो उससे पता चलता है कि जज ने मामले और रिकॉर्ड पर अपने विवेक का इस्तेमाल किया है। ऐसे फैसले से जिस व्यक्ति के खिलाफ फैसला आया है, उसे भी यह समझने का मौका मिलता है कि उसकी दलील क्यों नहीं मानी गई। इसके बाद वह ऊपरी अदालत में उस फैसले को प्रभावी तरीके से चुनौती दे सकता है।\n\nजजों पर काम का दबाव है, लेकिन…\nसुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना कि हाईकोर्ट के जजों पर काम का बहुत दबाव होता है। अदालतों में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं और ऐसे में संक्षिप्त आदेश लिखना कई बार व्यावहारिक हो सकता है लेकिन मुकदमों का भारी बोझ न्यायिक आदेश में कारण बताने की जिम्मेदारी से बचने का आधार नहीं हो सकता। \nसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश तो पर दिया लेकिन केस की मेरिट पर अपनी कोई राय नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए हाई कोर्ट के पास वापस भेज दिया है।0
0
Report
कश्मीर: LeT के पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तलहा मारे गए, चौथा सदस्य अभी तलाश
Chaka, कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खतरनाक LeT (लश्कर-ए-तैयबा) आतंकी ग्रुप के चार में से तीसरे आतंकी को मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर में युसमार्ग की पहाड़ियों में 'अशदार ऑपरेशन' के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी LeT कैडर यासिर उर्फ अबू तलहा के तौर पर हुई है। सुरक्षा बलों के स्रोतों ने बताया कि यासिर LeT के उस खतरनाक आतंकी ग्रुप का हिस्सा था, जिसके चार सदस्य 2023 की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे। इस चार लोगों के ग्रुप में तीन पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकी शामिल था। इनमें से दो आतंकी पहले ही मारे जा चुके थे, यासिर ग्रुप का तीसरा खतरनाक आतंकी है जिसे मार गिराया गया है, और चौथे की तलाश अभी भी जारी है। माना जाता है कि LeT का तीसरा आतंकी यासिर, ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की योजना बनाने या उनमें सीधे तौर पर शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, वह 21 दिसंबर 2023 को डेरा की गली में सेना के वाहनों पर हुए हमले में शामिल था, जिसमें भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे। 4 मई 2024 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में भी उसकी भूमिका सामने आई थी; इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे। 20 अक्टूबर 2024 को उसका नाम तब सामने आया जब गांदरबल जिले में सोनमर्ग के पास ज़ोजिला टनल का काम कर रहे एक कंस्ट्रक्शन कैंप पर हमला हुआ। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक स्थानीय डॉक्टर और बाहर से आए कंस्ट्रक्शन वर्कर शामिल थे। 24 अक्टूबर 2024 को, लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गुलमर्ग के पर्यटन स्थल नागिन पोस्ट के नजदीक बोटा पाथरी इलाके में सेना के कैंप पर हमला हुआ। आतंकियों ने अफारवत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहे सेना के वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में दो जवान और दो स्थानीय नागरिक portal मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए; जांच में उसका नाम भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरनाक आतंकी ग्रुप के इन चार सदस्यों में से तीन अब मारे जा चुके हैं और एक अभी भी छिपा हुआ है। यासिर जिस जॉइंट सर्च ऑपरेशन में मारा गया, उसे भारतीय सेना (चिनार कॉर्प्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को शुरू किया था (जो शुक्रवार तक चला)। यह ऑपरेशन पुलवामा के पखेरपोरा इलाके से बडगाम के यूसमर्ग की ओर एक संदिग्ध आतंकवादी समूह की हलचल के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। पीर पंजाल रेंज में स्थित अशदार गली एक दूर-दराज, ऊंचे और घने जंगल वाले पहाड़ी दर्रे का इलाका है। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जब उन्हें चुनौती दी गई, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ से ज़बरदस्त गोलीबारी हुई। एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना ने बताया कि घटनास्थल से AK-सीरीज़ की राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। आज जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मारे गए आतंकवादी की पहचान बताई। उन्होंने लिखा: "आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते! ऑपरेशन अशदार के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान यासिर के तौर पर हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी नागरिक था." साथ ही उसकी तस्वीर भी जारी की। सुरक्षा बल मुश्किल पहाड़ी इलाकों में सैनिटाइजेशन और तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। इलाके में मौजूद अन्य समूहों का पता लगाने के लिए पीर पंजाल की पहाड़ियों में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा है। घेराबंदी को और मज़बूत करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
गुरुओं का सम्मान, शिक्षा नीति पर सरकार को घेरा
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर के कुलहिया पट्टी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था और मौजूदा सरकार की शिक्षा नीति को लेकर वक्ताओं ने सवाल उठाए। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी हुई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक जगदंबा प्रसाद मिश्र समेत हरिचरन, गनपत यादव, हरीलाल गुप्ता, जीत बहादुर यादव, केदारनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद पाल, राजा रामपाल और राजाराम प्रजापति समेत कई सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला होता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई। शिक्षक सम्मान का सिलसिला कार्यक्रम स्थल तक ही सीमित नहीं रहा। विधानसभा क्षेत्र के रूकुनपुर-टिकमलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परुईया आश्रम से जुड़े सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धूपनारायण दूबे और राजनारायण दूबे के घर पहुंचकर उन्हें भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने की। संचालन विधानसभा महासचिव किरदार मेहंदी ने किया। इस मौके पर शिक्षक, छात्र, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई हुई.0
0
Report
सिवनी में टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितंबर 2025 को प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के अध्यापन का कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने के विरोध में जिले भर से आए शिक्षक ने नगर के अंबेडकर चौक पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया कर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंप कर मांग की कि नियुक्ति दिनांक से उन्हें वरिष्ठता दी जाए साथ ही जो टेट की परीक्षा शासन आयोजित कर रहा है उसे निरस्त किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो शिक्षक उग्र आंदोलन करने में मजबूर हो जाएंगे.0
0
Report
Advertisement
