206241
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Achalda, Uttar Pradesh:औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। वहीं बिधूना CO अशोक कुमार ने घटना की जानकारी दी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर गुरचिहवा में 15 तालाबों के नाम पर 30 लाख घोटाला आरोप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के एक गांव के खेतों में फसलें लहलहा रहीं, कागजों में खोद दिए 15 तालाब! मनरेगा से 30 लाख रुपये निकालने का आरोप पचपेड़वा की गुरचिहवा ग्राम पंचायत में कथित फर्जीवाड़े से ग्रामीणों में आक्रोश, जिला मुख्यालय से मंडल स्तर तक पहुंची शिकायत; प्रधान और पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग बलरामपुर में जिस जमीन पर किसान गेहूं और धान की फसल उगा रहे हैं, कहीं उस पर सागौन के पेड़ लहलहा रहे हैं, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उसी जमीन पर मनरेगा से तालाब की खुदाई हो चुकी है। इतना ही नहीं, एक-दो नहीं बल्कि 15 तालाबों की खुदाई दिखाकर करीब 30 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर इन तालाबों का अस्तित्व ही नहीं है। अब मामला जिला मुख्यालय से लेकर मंडल स्तर तक पहुंच गया है। ग्रामीण एकजुट होकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत गुरचिहवा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 15 तालाबों की खुदाई के कार्य दर्शाए गए हैं। आरोप है कि प्रत्येक तालाब के नाम पर करीब दो-दो लाख रुपये खर्च दिखाकर सरकारी धनराशि निकाल ली गई, जबकि वास्तविकता में कई स्थानों पर तालाब की खुदाई हुई ही नहीं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त तक की है। निजी पैसे से बनवाया तालाब, सरकारी रिकॉर्ड में दिखा दी खुदाई गांव निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद मनीष खान का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2021 में अपने निजी पैसे से तालाब बनवाया था। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में उसी तालाब की सरकारी योजना के तहत खुदाई दर्शाकर भुगतान करा लिया गया। उनका कहना है कि गांव में कई अन्य लोगों के खेतों को भी इसी तरह तालाब के रूप में दर्शाया गया है। यहां तक कि जिन स्थानों पर सागौन के पेड़ लगे हैं, वहां भी तालाब खुदाई का कार्य दिखाया गया है। किसी के खेत में धान की फसल, तो किसी के खेत में लगे हैं पेड़ गांव के मोहम्मद रफीक बताते हैं कि उनके खेत में भी सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक तालाब खुदाई का कार्य हुआ है, जबकि वह अपने खेत में लगातार खेती कर रहे हैं। उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी। शिकायतों का मामला सामने आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके खेत में भी तालाब खुदाई का कार्य दर्ज है। अब वह भी ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी गांव के बकरीदी का कहना है कि उनके खेत में भी तालाब खुदाई दिखाकर सरकारी धनराशि निकाली गई है, जबकि मौके पर कोई तालाब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई स्थानों पर इसी तरह कागजों में विकास कार्य पूरे कर दिए गए हैं। 15 तालाबों के नाम पर 30 लाख खर्च का दावा ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में 15 तालाबों की खुदाई के नाम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जबकि जिन स्थानों पर खुदाई दिखाई गई है, वहां कहीं गेहूं-धान की फसल उगाई जा रही है तो कहीं सागौन के पेड़ मौजूद हैं। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि मौके पर एक तालाब जरूर मौजूद है, लेकिन उसका निर्माण भी संबंधित व्यक्ति ने अपने निजी पैसे से कराया था। आरोप है कि उसी तालाब को भी मनरेगा का सरकारी कार्य दर्शाकर भुगतान करा लिया गया। आरटीआई से मिली जानकारी, जाँच के बाद होगी कार्रवाई : बीडीओ मामले पर खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। शिकायत उनके स्तर पर प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गुरचिहवा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कथित तालाब खुदाई कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सभी 15 तालाबों का स्थलीय सत्यापन कराया जाए। अभिलेखों में दर्ज कार्यों, भुगतान, मस्टररोल और मौके की स्थिति का मिलान कराकर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच हो, ताकि वास्तविकता सामने आ सके。 Note -कुछ और विजुअल बयानR1 से भेज रहा हूं0
0
Report
रेवाड़ी हाईवे हादसे में परिवार के चारों की मौत, 5 साल का बच्चा घायल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी हाईवे हादसे में परिवार के चारों की मौत, 5 साल का बच्चा घायल गाड़ी पिचक कर हुई चकनाचूर खिड़कियां काटकर निकाले शव हादसा बावल के बनीपुर चौक के पास हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद i-10 कार के ऊपर पलट गया राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे शनिवार को वे i10 कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची इसी दौरान चने से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया ट्राला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी घायलों को बावल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है0
0
Report
दिल्ली तक जुड़े अंतरराज्यीय चोर गैंग: 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल बरामद
Jaunpur, Uttar Pradesh:भोपाल जिले की बक्शा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े अंतरजगपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पार्ट्स बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार दिल्ली तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह चोरी और पुराने मोबाइल फोन को कम कीमत पर खरीदकर उनके उपयोगी पार्ट्स अलग करता था। इसके बाद उन पार्ट्स को जोड़कर नए मोबाइल तैयार किए जाते थे और दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेच दिया जाता था। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 939 मोबाइल फोन, 272 सिम कार्ड, 40 बोरी मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स और 24 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक टाटा टियागो कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्शा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बक्शा क्षेत्र के उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी सौरभ गुप्ता और कामेश गुप्ता के अलावा कानपुर देहात, औरैया, कान्नौज तथा मेरठ के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों से चोरी के मोबाइल फोन और पुराने उपकरण खरीदकर एक जगह इकट्ठा करते थे। खराब मोबाइलों के पार्ट्स से तैयार करते थे फोन। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बड़ी संख्या में मोबाइल फोन एकत्र करने के बाद उन्हें किराये के मकान में रखते थे। यहां पुराने और खराब मोबाइलों को खोलकर उनके मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य उपयोगी पार्ट्स निकाल लिए जाते थे। इन पुर्जों को जोड़कर कस्टमाइज्ड और क्लोन मोबाइल तैयार किए जाते थे। बाद में इन मोबाइलों को मेरठ निवासी हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग खरीदारों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन की खरीद से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे चोरी के मोबाइलों की अवैध खरीद-फरोख्त की आशंका और मजबूत हुई है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की आशंका इस पूरे मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पुलिस को बरामद 272 सिम कार्ड और बड़ी संख्या में मोबाइल उपकरणों के संभावित दुरुपयोग की आशंका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन मोबाइलों और सिम कार्डों का इस्तेमाल फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी या अन्य साइबर अपराधों में तो नहीं किया गया। पुलिस बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर, सिम कार्ड और उनमें मौजूद डिजिटल डेटा की तकनीकी जांच करा रही है। जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साइबर अपराधों की कड़ियां सामने आने की उम्मीद है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा बक्शा थाने में इस मामले में मुकदमा अपराध धारा में दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सहित बक्शा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में ओवैसी जनसभा से पहले हंगामा: कुर्सियां हवा में उड़ गईं
मेरठ में ओवैसी की जनसभा से पहले बवाल, हवा में उछाली गईं कुर्सियां मेरठ। मेरठ के नौचंदी मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से कुछ देर पहले जमकर हंगामा हो गया। मैदान में मौजूद लोगों के बीच कुर्सियों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते कुर्सियां हवा में उछाली जाने लगीं और एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं। बताया जा रहा है कि ओवैसी के मंच पर पहुंचने से पहले ही मैदान में बैठने की व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। पहले मामूली बहस हुई, फिर विवाद बढ़ा और कुर्सियां चलने लगीं। मैदान में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंक रहे हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें रोकने और शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस और आयोजकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और जनसभा की तैयारी फिर से शुरू कर दी गईं। फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
प्रेमी से शादी की मांग पर मोबाइल टावर चढ़ी युवती, बरसठी में हड़कंप
Jaunpur, Uttar Pradesh:प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बरसठी के बारिगांव में मचा हड़कंप जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारिगांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गय बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। युवती की जिद है कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी के लिए हामी नहीं भरता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही संबंधित युवक से संपर्क करने और उसे मौके पर बुलाने की कोशिश की जा रही है। युवती की सुरक्षा को देखते हुए police पूरी सतर्कता बरत रही है। शादी की जिद में जोखिम भरा कदम प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में युवती का इस तरह टावर पर चढ़ना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऊंचाई पर चढ़कर विरोध जताने का यह तरीका कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जरा सी लापरवाही युवती की जान पर भारी पड़ सकती है。 फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवती को सकुशल टावर से नीचे उतारना है। घटना के बाद पूरे गांव में इसी मामले को लेकर चर्चा का दौर जारी है।0
0
Report
बिजनौर: नया डीएम जोगिंदर सिंह ने संभाला चार्ज, 52 दिन के बाद प्रशासनिक बदलाव
Moradabad, Uttar Pradesh:नए डीएम ने लिया चार्ज जिल्लाधिकारी परिवर्तन: बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन के आदेश के अनुसार जोगिंदर सिंह अभी तक विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के पद पर तैनात थे। उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश प्रताप सिंह ने 23 सितंबर 2026 को बिजनौर के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। इस तरह बिजनौर में उनका कार्यकाल करीब 52 दिन रहा। अब उनके स्थान पर जोगिंदर सिंह आये हैं; डीएम ने बिजनौर पहुंचते ही देर शाम ट्रेजरी आफिस पहुंचते ही जिले का चार्ज संभाला। डीएम ने कहा शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता होगी। जनसुनवाई में शिकायतों का निवारण कराना ही शासन और मेरी प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
तीन दशक की बेदाग पुलिस सेवा, साहस और जनसेवा के लिए बड़ा सम्मान।
Kanpur, Uttar Pradesh:वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को IIM मुंबई के प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया गया है। जनसेवा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। 1997 बैच के IPS अधिकारी मोहित अग्रवाल ने करीब तीन दशकों की सेवा में उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। संयुक्त राष्ट्र में सेवाएं देने के साथ उन्होंने ATS प्रमुख के रूप में आतंकवाद के खिलाफ भी महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व किया। प्रयागराज कुंभ, ऑपरेशन मासूम और बिकरू कांड जैसी महत्वपूर्ण पुलिस कार्रवाइयों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। ऑपरेशन मासूम में 23 बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक भी मिला। उनकी सेवाओं के लिए कई प्रतिष्ठित पुलिस पदक मिल चुके हैं। IIM मुंबई का यह सम्मान मोहित अग्रवाल की तीन दशक की साहसिक, समर्पित और अनुकरणीय पुलिस सेवा को सलाम है।0
0
Report
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा का जन्मदिन, स्वच्छता अभियान और सम्मान
Latehar, Jharkhand:झारखंड राज्य की स्थापना का 26 वर्ष आज पूरा हुआ। इस मौके पर लातेहार जिला प्रशासन के द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क में भगवान बिरसा मुंडा 151 जन्मदिन के अवसर पर लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता भगवान बिरसा मुंडा चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा ने देश को आजादी को लेकर अंग्रेजों से लोहा लिया था और अंग्रेजों को देश छोड़कर भागने पर विवस किया था। इस मौके पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया; साथ ही सूर्यनारायण छठ घाट की लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने श्रमदान कर सफाई किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के बीच स्वच्छता को लेकर स्पथ दिलाई।0
0
Report
ASEAN सम्मेलन शुरू, मोदी Manila पहुंचेंगे; क्वाड बैठक पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:1. Zee stand up from ASEAN summit meetings. The summit has opened. PM Modi will arrive in Manila on Monday. Attend Quad summit on tuesday 2. Promos on PM Modi's Manila Visit0
0
Report
Advertisement
इटावा में 5.5 लाख रुपए लूट की अफवाह का पर्दाफाश, किशोर की साजिश सामने
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 5 लाख 50 हजार रुपये लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। पुलिस ने चंद घंटे में लूट की सूचना का खुलासा किया, पुलिस जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। किशोर ने मोबाइल गिर जाने के बाद जल्द ढूंढने के लिए साजिश रची थी; पुलिस जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
गर्ल्स हॉस्टल में आग, दमकल ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं
Indore, Madhya Pradesh:गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग आग लगते ही मची अफरातफरी विशाल लक्ष्मी होस्टल में लगी थी आग फायरबिग्रेड को सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू गर्ल्स हॉस्टल में थी युवतियां स्थानीय लोगों की मदद से निकाला बहार कोई जनहानि की नहीं आई सूचना0
0
Report
बख्तियारपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार का अपहरण
Barh, Bihar:सालिमपुर थाना अंतर्गत रूपस महाजी गांव से बख्तियारपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार को दर्जन भर बदमाशों ने अपहृत कर लिया है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने राजनीतिक रंजिश के तहत उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। तीन दिन पहले पुरुषोत्तम गांव में ही मेले में गये थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि सभी हथियारबंद बदमाशों ने मौके पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पुरुषोत्तम को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ लेकर चले गए। परिजनों का कहना है कि अगवा किए जाने के बाद से उनका मोबाइल फोन भी बंद है। उनका कहना है कि पुरुषोत्तम कुमार को राजनीतिक साजिश के तहत फसाया गया है। बख्तियारपुर डियारा में उन्होंने पप्पू यादव के साथ बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी थी। वे 2010 में बख्तियारपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बाइट पुरूषोतम कुमार के भाई0
0
Report
Advertisement
लौकहा थाना ने गांजा व शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार,कार जब्त।
Madhubani, Bihar:गांजा व शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। बिन्दु भूषण ठाकुर। मधुबनी पुलिस ने लक्जरी कार से 164 किलो गांजा और 1800 लीटर शराब किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकहा थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से 164 किलोग्राम गांजा और 1800 लीटर शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे और शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। नेपाल सीमा के नजदीक इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है।बताया जा रहा है तस्कर नेपाल से गांजा व शराब की खेप लाया था और इसे महानगर भेजने की योजना थी ताकि काफी ऊंची कीमतों में बेचा जा सके लेकिन पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।0
0
Report
नवादा के कुंडा में 50 वर्षीय की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Nawada, Bihar:नवादा के कुंडा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत से सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला शव बेटी की शादी की तैयारी के लिए राजस्थान से आया था घर, फरवरी में होनी थी इकलौती बेटी की शादी परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप, एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंडा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के ही एक तालाब के समीप उनका शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है。 मृतक की पहचान कुंडा गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय अभय सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह राजस्थान में रहते थे और दीपावली के अवसर पर अपनी इकलौती बेटी की शादी की तैयारी करने घर आए थे। फरवरी महीने में बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि अभय सिंह घर से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद गांव के तालाब के समीप वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभय सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की。 एसडीपीओ ने बताया कि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। राजस्थान से परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने और आवेदन मिलने के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
छठ घाट अद्भुत सजावट से श्रद्धालु उमड़े, सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के पिरिंडा गांव में करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गाँव के छठ घाट को इस बार बेहद आकर्षक और मनमोहक तरीके से सजाया गया है। लिहाजा घाट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। दरअसल, गाँव में वर्षों से लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार घाट की सजावट को कुछ अलग ही रूप दिया गया है। गाँव के युवाओं ने लगातार मेहनत कर घाट को आकर्षक स्वरूप दिया है। लाइट, झालर, चेंजिंग रूम सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वहीं, सुबह से ही छठ व्रती ठेकुआ और पूड़ी सहित पारंपरिक प्रसाद बनाने में जुट गई हैं। प्रसाद तैयार करने के बाद दउरा और सूप में सजाकर छठ घाट तक ले जाया जाएगा, जहां अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। अक्सर कहा जाता है कि उगते सूर्य को ही लोग नमस्कार करते हैं, लेकिन लोक आस्था के महापर्व छठ में डूबते और उगते दोनों सूर्य को नमन किया जाता है। मान्यता है कि सूर्य का अस्त होना फिर से उदय होने का संकेत देता है। लिहाजा आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। दरअसल, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना से संतान सुख, धन-धान्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। साथ ही परिवार को स्वस्थ और निरोग रखने की प्रार्थना की जाती है। पूरे कार्तिक महीने लोग साफ-सफाई और तैयारियों में जुटे रहते हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बहरहाल, सालभर लोगों को इस पावन दिन का इंतजार रहता है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर छठी मैया और भगवान भास्कर की आराधना करते हैं।0
0
Report
Advertisement
