206241
अछल्दा थाना क्षेत्र के सारगंगपुर में एक व्यक्ति का मिला शव
Achalda, Uttar Pradesh:औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सारंगपुर में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी बिधूना सीओ अशोक कुमार ने दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में मामूली विवाद पर युवक की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीच बाजार में युवक को पहले थप्पड़ मारकर पीटा गया और फिर सड़क पर लिटाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, युवक की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामूली विवाद में बीच बाजार युवक की पिटाई की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय का बताया जा रहा है।0
0
Report
छठ महापर्व विदेश में भी: शिकागो में बिहार की मिट्टी की आस्था की झलक
Siwan, Bihar:छठी मइया का पारंपरिक गीत सात समंदर पार अमेरिका में भी गूंज रहा है। बिहार की मिट्टी से हजारों किलोमीटर दूर शिकागो में भी छठ महापर्व की वही आस्था, वही श्रद्धा और वही परंपरा देखने को मिल रही है। सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ अमेरिका के शिकागो में पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से छठ महापर्व मना रही हैं। विदेश में रहते हुए भी इस दंपती ने अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा है। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा सिर्फ बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सात समंदर पार विदेशों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। सीवान में शहर से लेकर गांव तक छठी मइया की भक्ति में श्रद्धालु डूबे हुए हैं। घाटों पर छठ गीत गूंज रहे हैं, तो घरों में भी पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच अमेरिका के शिकागो से आई ये तस्वीरें हर बिहारी का सीना गर्व से चौड़ा कर रही हैं। सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ शिकागो में रह रही हैं। दोनों वहीं नौकरी करते हैं, लेकिन विदेश में रहने के बावजूद अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं भूले हैं। प्रियंका सिंह पिछले कई वर्षों से अपने पति के साथ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व करती आ रही हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह प्रियंका अपने पति के साथ छठ पूजा कर रही हैं और पारंपरिक छठ गीत गुनगुना रही हैं। इन गीतों में बिहार की मिट्टी की खुशबू और छठी मइया के प्रति अटूट आस्था साफ झलक रही है। दरअसल, छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा ऐसा महापर्व है, जिसकी आस्था सरहदों की मोहताज नहीं है। सीवान से शिकागो तक छठी मइया की भक्ति का यह सफर बता रहा है कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से उसका रिश्ता कभी नहीं टूटता। सात समंदर पार अमेरिका में गूंजते छठ गीत इसकी खूबसूरत मिसाल हैं।0
0
Report
मुरैना मैराथन के बाद पुरस्कार वितरण पर हंगामा, मंच पर तोड़फोड़
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में मैराथन के बाद जमकर बवाल, पुरस्कार वितरण को लेकर छात्रों का हंगामा, मंच पर तोड़फोड़ मुरैना में आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के बाद जमकर हंगामा और उपद्रव देखने को मिला। प्रतियोगिता में करीब 3000 धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत स्टेडियम से हुई, जिसका समापन शहीद संग्रहालय पर किया गया। समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित کیے जा रहे थे, लेकिन प्रथम और द्वितीय पुरस्कार को लेकर कुछ धावकों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख आयोजकों ने पुरस्कार वितरण की तारीख 20 तारीख घोषित करते हुए कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मंच पर तोड़फोड़ की गई, फर्नीचर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। करीब दो घंटे तक उपद्रव चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल सिटी कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर था, लेकिन इतने लंबे समय तक चले हंगामे के दौरान पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। अब सवाल यह उठता है कि जब शहर के बीचोंबीच और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर इतनी बड़ी घटना हो रही थी, तो पुलिस कहां थी? आखिर दो घंटे तक उपद्रवियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? मुरैना की कानून व्यवस्था पर यह घटना गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा स्थापना दिवस: स्वच्छता मैराथन से जिले में स्वच्छता का नया संदेश
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोहरदगा में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ी, युवा, पदाधिकारी, युवतियों सहित हर वर्ग के लोगों ने जिला मुख्यालय से हरमू नदी तक दौड़ लगाई। जिसके पश्चात डीसी की अगुवाई में जिला प्रशासन के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले डीसी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई। और आजीवन इसका पालन करने की बात कही। डीसी ने कहा की जीवन में स्वच्छता का महत्व कभी कम नहीं आंका जा सकता है। जीवन का यह अहम अंग है。0
0
Report
छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा बैंक लूट की नाकाम कोशिश: दो युवक गिरफ्तार, किशोर अभिरक्षा में
Chhindwara, Madhya Pradesh:बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश करने वाले गिरोह को देहात पुलिस ने पकड़ लिया है. छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश करने वाले गिरोह को देहात पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है. वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है. गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी जिले के अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 8 नवंबर को सुबह करीब 4:18 बजे बैंक का सायरन बजने पर ब्रांच मैनेजर को अलर्ट मिला था. उन्होंने बैंक कर्मचारियों को मौके पर भेजा तो शटर खुला मिला और ताले टूटे हुए थे. बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त मिले. इसके बाद मैनेजर की शिकायत पर देहात थाने में चोरी के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जिसके बाद 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों और एक किशोर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ बैंक में घुसकर वारदात करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और हीरो सीडी डीलक्स बाइक (MP28-MC-2640) जब्त की है. पुलिस के अनुसार अल्ताफ के खिलाफ कोतवाली और आदर्श के खिलाफ देहात थाने में पहले भी चोरी के अपराध दर्ज हैं. चौथे आरोपी की खोज में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.0
0
Report
गलवा नहरों में 11:15 बजे पानी छोड़ा जाएगा; 36 गाँवों को सिंचाई लाभ
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा से बडी खबर :\nगलवा बाँध की नहरों में आज छोडा जाएगा पानी - सफाई नहीं होने से किसानों को होगी परेशानी,\nगलवा बाँध की नहर से 11:15 बजे विधि विधान से नहरों में छोडा जाएगा नीर,\nगलवा बाँध की नहरों से 36 गाँवों के किसानों को सिंचाई का पानी होगा उपलब्ध,\nपानी छोडने से किसानों की फसलों को मिलेगा लाभ,\nलेकिन समय पर साफ सफाई नहीं होने से किसानों को होगी काफी परेशानी और समय पर पानी नहीं मिल पाएगा,\nजिससे किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर पुलिस ने 20 हजार इनामी बदमाश घल्लों गुर्जर को गिरफ्तार किया, पूछताछ शुरू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश घल्लों गुर्जर गिरफ्तार। थाटीपुर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। लंबे समय से पुलिस को थी आरोपी की तलाश। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ।0
0
Report
छठ के बाद भीड़ के लिए रेलवे दानापुर से स्पेशल ट्रेनें, एक्शन प्लान लागू
Danapur, Bihar:छठ के बाद वापसी की भीड़ को लेकर रेलवे अलर्ट, दानापुर स्टेशन पहुँचे पूर्व मध्य रेलवे की GM डिम्पी गर्ग।यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे की खास तैयारी, होल्डिंग एरिया से लेकर स्पेशल ट्रेनों तक की व्यवस्था। भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, दानापुर स्टेशन पर रेलवे ने बनाया एक्शन प्लान。0
0
Report
लोहरदगा के सभी छठ घाट तैयार, प्रशासन ने साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा छठ घाट व्रतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोहरदगा के ठाकुराईन तालाब को पहली बार पेंटिंग के माध्यम से सजाया संवारा गया है। छठ के स्वरूप और आस्था को प्रस्तुत किया गया है। नगर परिषद और विभिन्न संगठनों के द्वारा छठ घाट की साफ सफाई का काम किया गया है। घाट को ईख और अन्य माध्यमों से स्थल घेराव किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि जिला के सभी 70 छठ घाट की साफ सफाई का जायजा ले लिया गया है। साथ ही दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। पूरी विधि व्यवस्था पर जिला प्रशासन की नजर है। छठ की आस्था लोहरदगा में शहर से लेकर पहाड़ो तक देखी जा रही है। आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के द्वारा भी छठ पर्व मनाया जा रहा है। आदिम जनजाति के लोग को प्रत्यक्ष रूप से ईश्वर की पूजा और आस्था रखने की बात कही जा रही है。0
0
Report
Advertisement
झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता दौड़: जनता-प्रशासन ने दिया साफ-साफ संदेश
Jamshedpur, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस पर निकली स्वच्छता दौड़, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जमशेदपुर। झारखंड के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई यह दौड़ स्वर्णरेखा नदी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की आदत अपनानी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों को झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दीं। वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड के 26 वर्ष पूरे होने पर राज्य की उपलब्धियों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर आत्ममंथन जरूरी है। केवल विशेष अवसरों पर सफाई अभियान चलाने और शपथ लेने से स्वच्छता का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसके लिए हर दिन सामूहिक प्रयास करना होगा। उपायुक्त ने भी जिलेवासियों को स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती की बधाई देते हुए छठ महापर्व के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। स्वच्छता दौड़ में शामिल स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर स्वच्छ शहर और स्वच्छ झारखंड का संदेश दिया।0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश वासियों को दी बधाई, जनजाति गौरव दिवस की दी शुभकामनाए, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अपनी माटी, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान युगों-युगों तक हमें प्रेरणा देता रहेगा। आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम अपने महान जनजातीय नायकों के योगदान को नमन करें तथा उनकी समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!”0
0
Report
Amroha के शुभम गिल ने IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर भारत का मान बढ़ाया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव मकनपुर निवासी शुभम गिल ने साउथ अफ्रीका में लहराया भारत का परचम, IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में बने विश्व विजेता अमरोहा जनपद के गांव मकनपुर निवासी शुभम गिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन किया है। साउथ अफ्रीका के रॉयल क्लब में आयोजित IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में शुभम गिल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शुभम ने प्रो कार्ड भी हासिल किया है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से अमरोहा में खुशी की लहर है। शुभम की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण पल माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर के जलप्रपात: सेल्फी जूनून से खतरे बढ़ रहे, पुलिस तैनात
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के खूबसूरत जलप्रपात पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन यहां सेल्फी लेने का जुनून कई बार जानलेवा साबित हो सकता है, पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में पुलिस बल तैनात किया गया है, यहां पुलिस जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और व्हिसल व अलर्ट के जरिए पर्यटकों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोक रहे हैं, लेकिन जिले के अंदरूनी इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, खूबसूरत जलप्रपातों और उनकी नजदीक जाकर पर्यटक यहां सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे, कुछ दिन पूर्व ही तामड़ा घूमर जलप्रपात में एक पर्यटक सेल्फी लेते हुए हादसे का शिकार हो गया था खाई में गिरकर पर्यटक की मौत हो गई थी, पर्यटन स्थलों में बैरिकेटिंग की गई है लेकिन सेल्फी का जुनून ऐसा कि पर्यटक बैरिकेटिंग पार कर सेल्फी लेते हुए नजर आते है, पुलिस के मुताबिक, पानी के नजदीक और ऊंचाई पर खड़े होकर सेल्फी लेना बेहद जोखिम भरा है, पर्यटकों से अपील की गई है कि सुरक्षा निर्देशों और संकेतकों का पालन करें तथा रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।0
0
Report
बुलंदशहर के अंसारी रोड पर तेज कार खंभे से टकराई, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बचे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर शहर की अंसारी रोड पर शनिवार रात भीड़ भरे बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी कार को अचानक तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। अनियंत्रित कार ने पहले बिजली का खंभा उखाड़ दिया और फिर सड़क पर गुजर रहे वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। एक युवक अंसारी रोड पर कार चला रहा था। ड्राइवर ने आंबेडकर पार्क से पास अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने कार को तेजी से बैक किया, जिससे कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा जड़ से उखड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि हाईटेंशन तार टूटकर नीचे नहीं गिरे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में अंसारी रोड चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।0
0
Report
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे के बीच 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर बिग ब्रेक सीतापुर में भीषण सड़क हादसा। दो युवतियों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत। घने कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक सहित दो युवतियों समेत तीन लोगों को रौंदा। तीनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। लहरपुर से अपने घर वापस जा रहे थे तीनों बाइक सवार। तंबौर थाना क्षेत्र के रियार पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।0
0
Report
Advertisement
