206251
बेला क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में मिला युवती का शव
Bela, Uttar Pradesh:बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में एक युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची बेला थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिधूना के सीओ अशोक कुमार ने घटना की जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में मुठभेड़: इनामिया गौतस्कर घायल, तमंचा-कारतूस के साथ बाइक बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है और मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनाम गौतस्कर घायल हुआ है जिसके पास से तमंचा मय कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। दरअसल मामला दूघट थाना क्षेत्र का है जहां दो दिन पूर्व पुलिस को फौलादनगर गांव के एक मकान के अंदर गौकशी की सूचना मिली थी जिसके चलते ही पुलिस ने छापेमारी की तब मौके पर एक महिला तस्कर और प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद हुए थे और मुखबिर की सूचना पर जंगलों में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गौतस्कर जारी घायल हुआ था जबकि गौकशी में वांछित अन्य फरार चल रहे थे और पुलिस ने वाजिद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था और पुलिस को वाजिद की मिलना गांव के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली जिसके चलते ही पुलिस और बदमाश के बीच जंगलों में मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली लगने से वाजिद घायल हो गया जिसके पास से एक तमंचा मय खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है फिलहाल पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के फार्महाउस चोरी का 10 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में किसान के फार्महाउस पर हुई नकबजनी और चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 10 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी हुआ फार्मट्रैक-60 ट्रैक्टर, ट्रॉली, करीब 12 क्विंटल गेहूं, 12 कट्टे जौ सहित चोरी का अन्य सामान बरामद करते हुए वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।0
0
Report
सुल्तानपुर में युवक की मौत, अस्पताल लापरवाह स्टाफ पर परिवार ने शिकायत दर्ज कराई
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर में युवक की मौत परिजनों का आरोप- पेट दर्द होने पर अस्पताल लाए स्टाफ ने नहीं की सुनवाई शिकायत पर डॉक्टर को हटाया कोटा कोटा जिले के सुल्तानपुर में पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए हॉस्पिटल आए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप हुए सीएचसी (CHC) प्रभारी को शिकायत दी है। मामला सीएमएचओ तक पहुंचा, तोसीएमएचओ ने ड्यूटी डॉक्टर को हटाकर दूसरी जगह लगा दिया। घटना जिले के सुल्तानपुर की है। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया मामले में जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की है। जांच पूरी होने तक डॉ. दीपक बैरवा को सुल्तानपुर सीएससी से हटा दिया है। उन्हें बीसीएमओ रामगंजमंडी मुख्यालय लगाया है। सुल्तानपुर निवासी नरेंद्र दाधीच ने बताया-नौताड़ा गांव निवासी हर्षित दाधीच (21) एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी बुधवार रात को तबीयत बिगड़ी थी। परिजन रात करीब ढाई बजे उसे सुल्तानपुर अस्पताल लेकर आए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दीपक बैरवा ने सोते हुए कर्मचारियों से बोलकर उसे ड्रिप चढ़ाने के लिए कहा। इस बीच हर्षित की तबीयत और बिगड़ती चली गई। जब परिजन डॉक्टर को बुलाने उनके कमरे में गए, तो डॉक्टर ने कहा कि वह आ रहे हैं, लेकिन वे नहीं आए। क्वार्टर में चार बार सूचना देने पर ह कर्मचारियों से बोलकर उसे ड्रिप चढ़ाने के लिए कहा। इस बीच हर्षित की तबीयत और बिगड़ती चली गई। जब परिजन डॉक्टर को बुलाने उनके कमरे में गए, तो डॉक्टर ने कहा कि वह आ रहे हैं, लेकिन वे नहीं आए। क्वार्टर में चार बार सूचना देने के बाद भी ड्यूटी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद इलाज न मिलने पर मजबूरन परिजन हर्षित को वापस घर ले गए। गुरुवार सुबह 6 बजे हर्षित को लेकर परिजन वापस अस्पताल पहुंचे, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज सीमा पर 70 बोरी यूरिया के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्यवाही, 70 बोरी यूरिया के साथ एक पिकअप चालक गिरफ्तार, यूरिया की खेप नेपाल भेजने के फिराक में थे तस्कर। एसएसबी और पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लेकर बरामद यूरिया को सीज करते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा पावर हाउस के पास एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई द्वारा एक पिकअप वाहन से 70 बोरी यूरिया बरामद की गई है जिसे पगडंडी मार्ग से तस्कर नेपाल भेजने के फिराक में थे। इस मामले में वाहन चालक मंटू यादव जो गोरखपुर का निवासी है, उसके खिलाफ 3/7 वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
फतेहाबाद में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण देरी पर किसानों का धरना; 6 अगस्त से आंदोलन
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी से भड़का किसानों, व्यापरियों और स्थानीय लोगो का गुस्सा बड़ी संख्या में लोगो ने निर्माणधीन ओवरब्रिज के नीचे दिया धरना पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में दिया गया धरना ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा 5 अगस्त तक उनकी मांग न हुई पूरी तो 6 अगस्त से शुरू होगा आंदोलन धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों की ने दी रोड जाम और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी0
0
Report
सीवान में हाई टेंशन तार से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर गंभीर आरोप
Siwan, Bihar:सीवान में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। मामला लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा पंचायत के भोपतपुर गांव का है। लखनौरा पंचायत में मकान के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर हादसे का श्रीकांत पंडित की इलाज के दौरान की मौत हो गई है। परिजनों ने ठेकदार पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार आरोपी ठेकदार घायल मजदूर को इलाज के लिए लेकर नहीं गया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भोपतपुर निवासी सुरेश महतो के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके बारे में ठेकेदार ने मजदूर श्रीकांत को काम पर बुलाया था। मकान का निर्माण कार्य करने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर छत से गिरने से मजदूर की कमर टूट गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकदार घायल को इलाज कराने नहीं ले गया और उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मजदूर का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन से बुजुर्ग माता-पिता, तीन बेटियों और एक छोटे बेटे के सिर से साया उठ गया है और परिवार पूरी तरह बेसहारा हो चुका है।0
0
Report
Advertisement
देवघर श्रावणी मेला 2026: ड्रोन शो ने आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम दिखाया
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के पहले दिन देर शाम बाबा नगरी के आसमान में आधुनिक तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया सहित कई वरीय अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। सैकड़ों ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस ड्रोन शो में बाबा बैद्यनाथ मंदिर, श्रावणी मेला, द्वादश ज्योतिर्लिंग और बाबा धाम से जुड़ी पौराणिक एवं ऐतिहासिक झलकियों को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे तक यह नजारा साफ दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 को भव्य, दिव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार नए प्रयोग कर रहा है। उनका उद्देश्य केवल सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराना ही नहीं, बल्कि देवघर आने वाले हर श्रद्धालु को एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव देना है जिसे वह जीवनभर याद रखे। ड्रोन शो को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की।0
0
Report
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चलती कोयला लदी डीसीएम में आग, बड़ा हादसा टला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: चलती कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, बड़ा हादसा टला कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फतेहपुर से लखनऊ जा रही कोयला लदी एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। चलते वाहन से धुआं उठता देख चालक ने बिना घबराए डीसीएम को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल महाराजपुर पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
गांजा तस्करों के हमले के CCTV सामने, विधायक के हस्तक्षेप से FIR दर्ज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गांजा तस्करों का उत्पात गांजा बेचने की शिकायत पर जानलेवा हमला लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला हमले में 5 महिलाएं घायल, घर में तोड़फोड़ हमले का सीसीटीवी आया सामने विधायक के हस्तक्षेप के बाद Fir दर्ज चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इरशाद और उसके परिवार की पड़ोस में रहने वाले अहिरवार परिवार ने की थी पुलिस में शिकायत गांजा बेचने की शिकायत की थी कोलार थाने के हिनोतिया क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मिड-डे मील दूध पावडर घोटाले में एक्सपायर्ड पैकेट से मावा बनाने की कोशिश का खुलासा!
Jaipur, Rajasthan:चौमूं- जयपुर मिड- डे मील के तहत मिलने वाले दूध पावडर के पैकेट गबन और चोरी का मामला दूध माफियाओं ने एक्सपायर दूध के पैकेटो को भी नहीं छोड़ा जब्त किये गए दूध पावडर में सैकड़ों एक्सपायर दूध पावडर के पैकेट मिले एक्सपायरी दूध पावडर पैकेट से मावा बनाने की थी तैयारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लगी है इन पैकेट पर तस्वीर मई 2024 में सभी दूध के पैकेट हो चुके हैं एक्सपायर संभवत योजना के शुरू होने के बाद से ही चल रहा था सफेद दूध पावडर का काला कारोबार सरकार और मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी गौदाम में रखे थे पुराने पैकेट एक्सपायर दूध से निकले मावे से बिगड़ सकती हैं आपकी सेहत दूध माफिया आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर थे आमादा एंकर- मिड-डे मील योजना के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किये जाने वाले दूध पावडर के पैकेटों के कथित गबन और चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर जिले की सामोद थाना पुलिस द्वारा when्त किये गए दूध पावडर के स्टॉक की जांच के दौरान सैकड़ों ऐसे पैकेट मिले हैं, जिनकी एक्सपायरी मई 2024 में ही समाप्त हो चुकी थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि इन एक्सपायर दूध पावडर के पैकेटों से मावा तैयार करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही दोनो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। यदि एक्सपायर दूध पावडर से तैयार मावा लोगों तक पहुंच जाता, तो इससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायर डेयरी उत्पादों का सेवन फूड पॉइजनिंग सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते इस स्टॉक का पकड़ा जाना बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बरामद किए गए कई पैकेटों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर भी अंकित है, जिससे संकेत मिलता है कि यह स्टॉक काफी समय से गोदामों में रखा हुआ था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मिड-डे मील योजना शुरू होने के बाद से ही दूध पावडर के पैकेटों के गबन और अवैध कारोबार का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। सरकार और मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद पुराने स्टॉक का सुरक्षित निस्तारण नहीं होने और उसके दुरुपयोग की संभावना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि दूध पावडर के पैकेट सरकारी गोदामों से बाहर कैसे पहुंचे, इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और एक्सपायर सामग्री को बाजार तक पहुंचाने की साजिश किस स्तर पर रची गई। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
डीडवाना: पानी की टंकी पर युवक का प्रदर्शन, पेट्रोल बोतल के साथ चढ़ा मामला
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - परबतसर उपखंड कार्यालय में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा एक युवक, युवक है परबतसर निवासी विनोद माली, पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर चढ़ा टंकी पर, पिछले कई दिनों से अपने पैतृक मकान विवाद के चलते गुरुवार को डीडवाना पुलिस अधीक्षक से मिला था युवक।0
0
Report
बेगूसराय के बाबा हरिगिरिधाम में सावन मेले का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सावन महीने की शुरुआत के साथ ही आस्था का रंग और गहरा हो गया है। गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ किया गया, जहां मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मेले का उद्घाटन हुआ। आपको बताते चले कि बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम में गुरुवार शाम श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, हसनपुर विधायक राजकुमार राय और बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बाबा हरिगिरिधाम की बढ़ती ख्याति के कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार हरिगिरिधाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और वे सावन में दो बार सिमरिया से जल लेकर बाबा हरिगिरिधाम में जलाभिषेक करने आएंगे।मंत्री ने भरोसा जताया कि अगले वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री भी बाबा हरिगिरिधाम आएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा मेले को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मंदिर समिति की जो भी जायज मांग होगी, उसे पूरा कराने का प्रयास करेंगे और हरिगिरिधाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगे।विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि अब जब हरिगिरिधाम समिति की जिम्मेदारी सरकारी अधिकारियों के हाथ में है, तो जिला प्रशासन की जवाबदेही और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हरिगिरिधाम में पूरे बिहार से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना जरूरी है।सावन की शुरुआत के साथ बाबा हरिगिरिधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में जिला प्रशासन भी मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। बाइट – संजय पासवान, गन्ना उद्योग मंत्री0
0
Report
Advertisement
पालम अग्निकांड: MCD-DFS की चूक उजागर, फायर सर्विस में बड़े सुधार की मांग
New Delhi, Delhi:पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा MCD और दिल्ली फायर सर्विस की गंभीर चूक उजागर * 18 मार्च 2026 को पालम में हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें 9 लोगों की जान गई थी (इनमें 7 महिलाएं शामिल थीं) और 3 अन्य घायल हुए थे, उसकी मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। * जांच रिपोर्ट में दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियों और लापरवाही की ओर इशारा किया गया है। * रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की सबसे संभावित वजह MCB बॉक्स के पास हुआ इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मानी गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी। * जांच में सामने आया कि इमारत के भीतर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कॉस्मेटिक सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। * रिपोर्ट में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की तकनीकी दक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि उन्हें आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण पर्याप्त रूप से नहीं मिला था। * बचाव अभियान के दौरान दिल्ली फायर सर्विस की ब्रोंटो स्काईलिफ्ट (Bronto Skylift) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। * साथ ही, इमारत के आसपास मौजूद अवैध ओवरहेड बिजली और केबल वायर स्काईलिफ्ट के संचालन में बड़ी रुकावट बने। * जांच में यह भी पाया गया कि मौके पर तत्काल उपयोग के लिए कोई प्रभावी वैकल्पिक हाई-राइज रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित निकालने में देरी हुई। * रिपोर्ट में अनधिकृत ओवरहेड केबल, नियामकीय स्तर पर चूक और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को भी हादसे के प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है। * दिल्ली सरकार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत: * दिल्ली फायर सर्विस को और सशक्त बनाया जाएगा。 * नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी。 * अत्याधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरण खरीदे जाएंगे。 * आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत किया जाएगा。 * 18 मार्च 2026 को पालम में हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें 9 लोगों की जान गई थी (इनमें 7 महिलाएं शामिल थीं) और 3 अन्य घायल हुए थे, उसकी मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है。 * जांच रिपोर्ट में दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियों और लापरवाही की ओर इशारा किया गया है। * रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की सबसे संभावित वजह MCB बॉक्स के पास हुआ इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मानी गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगी। * जांच में सामने आया कि इमारत के भीतर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कॉस्मेटिक सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। * रिपोर्ट में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की तकनीकी दक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि उन्हें आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण पर्याप्त रूप से नहीं मिला था। * बचाव अभियान के दौरान दिल्ली फायर सर्विस की ब्रोंटो स्काईलिफ्ट (Bronto Skylift) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। * साथ ही, इमारत के आसपास मौजूद अवैध ओवरहेड बिजली और केबल वायर स्काईलिफ्ट के संचालन में बड़ी रुकावट बने। * जांच में यह भी पाया गया कि मौके पर तत्काल उपयोग के लिए कोई प्रभावी वैकल्पिक हाई-राइज रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित निकालने में देरी हुई। * रिपोर्ट में अनधिकृत ओवरहेड केबल, नियामकीय स्तर पर चूक और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को भी हादसे के प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है। * दिल्ली सरकार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत: * दिल्ली फायर सर्विस को और सशक्त बनाया जाएगा。 * नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी。 * अत्याधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरण खरीदे जाएंगे。 * आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।0
0
Report
बोकारो अस्पताल में फिजियो थेरेपिस्ट ने आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सदर अस्पताल के फिजियो थैरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो ने सदर अस्पताल में अपने कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब वो रात तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने अस्पताल से संपर्क किया जहां CCTV कैमरे को देखा गया। काफी खोजबीन के बाद जब उनके चैंबर को खोला गया तो पंखे के सहारे रस्सी से झूलता हुआ उनका शव मिला। घटना की सूचना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई जहां मौके पर सिविल सर्जन समेत सिटी थाना प्रभारी और DSP पुलिस दलबल के साथ पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव गोमिया गया हुआ था और वहां से सीधे काम पर अस्पताल पहुंचा था। गांव से आने के कारण उसका बैग भी उसके साथ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस जहां अस्पताल के CCTV कैमरे को खंगाल रही है और प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है वही पूरे मामले की जांच की भी बात कह रही है। वहीं अस्पताल के उपाधीक्षक एन0 पी0 सिंह कोई भी मानसिक दवाब नहीं होने की बात कह रहे है। ऐसे में आत्महत्या किन कारणों से हुआ ये अब जांच का विषय है। वहीं पुलिस भी मृतक के मोबाइल को खंगालने में लगी हुई है। वही देर रात तक पुलिस पूरे मामले की जांच करती रही。0
0
Report
हरियाणा विधानसभा में युवा संवाद: शहीदी दिवस पर महिला नेतृत्व पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में होगा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन देश के 14 राज्यों से करीब 90 युवा प्रतिनिधि होंगे शामिल प्रतिनिधियों में अधिकांश युवा महिलाएं लेंगी हिस्सा ‘विकसित भारत-2047 के निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका’ पर होगा संवाद महिला नेतृत्व, समान अवसर और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा और ‘राजधानी युवा संसद’ के सहयोग से हो रहा आयोजन हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान और यूपी समेत 14 राज्यों से पहुंचेंगे युवा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से भी होगी भागीदारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली üç प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित चार सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा विजेताओं का चयन पंजाब विधानसभा के पूर्व सचिव सुरेश पाल भी निर्णायक मंडल में होंगे शामिल कार्यक्रम में अधिवक्ता ईशा कपूर और जय सैनी समेत कई गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद0
0
Report
Advertisement
