icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अनंतनाग पुलिस ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 104 ग्राम चरस और ₹25.50 लाख जब्त

Aram Pora, Ganderbal, In its sustained and intensified drive against drug trafficking and the narcotics network, Anantnag Police achieved a significant success by recovering 104 grams of charas-like substance and ₹25.50 lakh in cash during a raid conducted at Tulkhan area of Bijbehara. Acting on reliable information that a notorious drug peddler, Farooq Ahmad Dar S/o Ghulam Hassan Dar R/o Tulkhan, had concealed narcotics in his under-construction house at Tulkhan, a police team swiftly conducted a raid at the specified location. During the search operation, 104 grams of charas-like sticks and cash amounting to ₹25,50,000 (Rupees Twenty-Five Lakh and Fifty Thousand only) were recovered from beneath boulders on the ground floor of the under-construction house. In this regard, Case FIR No. 154/2026 under Section 8/20 of the NDPS Act was registered at the concerned police station, and investigation was immediately set into motion. The accused has been arrested in connection with the case. Anantnag Police remains steadfast in its commitment to eradicating the menace of drugs from society and dismantling the networks involved in narcotics trafficking. Citizens are urged to continue extending their cooperation by sharing information regarding drug-related activities so that strict legal action can be taken against those involved in this illegal trade. Anantnag Police reiterates its resolve to make the district drug-free and ensure a safer future for the youth.
0
0
Report

जलपाईगुڑی में तृणमूल नेता कृष्ण दास के सहयोगी नंदन ओराओ की गिरफ्तारी से हड़कंप

Jalpaiguri, West Bengal:তৃণমূলের দাপুটে নেতা কৃষ্ণ দাসের খোঁজে হন্নে পুলিশ। গ্রেফতার জলপাইগুড়ি র সদর ব্লকের পাতকাটার দাপুটে তৃণমূল নেতা নন্দন ওরাও। বারোপেটিয়ার ত্রাস কৃষ্ণ দাসের ছায়া সঙ্গী ছিলেন নন্দন। মারধ,তোলাবাজি,জমি দখল সহ একাধিক অভিযোগ রয়েছে নন্দনের বিরুদ্ধে। গত ৫ মে নির্বাচনের ফল ঘোষনার পর দিন বিজেপি কর্মীদের মারধরের অভিযোগ ওঠে জলপাইগুড়ি আসনের পরাজিত তৃণমূল প্রার্থী কৃষ্ণ দাস ও তার দলবলের বিরুদ্ধে। কৃষ্ণের সঙ্গে সেই সময় উপস্থিত ছিলেন নন্দন ওরাও। অভিযোগ দায়ের হতেই একই সঙ্গে পালিয়ে যান তারা। কৃষ্ণ ধরা না পড়লেও নন্দন ধরা পড়ায় এখন কৃষ্ণের গ্রেফতার শুধু সময়ের অপেক্ষা বলে দাবি পুলিশের।
0
0
Report

IIT पटना के हाइब्रिड मॉड्यूल से 56 लाख का रिकॉर्ड पैकेज

Danapur, Bihar:IIT PATNA PKG हेडिंग: IIT पटना के हाइब्रिड बिहारी छात्रों का कमाल, ₹56 लाख का रिकॉर्ड पैकेज ओरेकल-आईबीएम में 200 से अधिक इंटर्नशिप, प्लेसमेंट में रचा नया इतिहास एंकर: पटना के बिहटा स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT पटना के हाइब्रिड मोड पाठ्यक्रमों ने प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सत्र 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जिसमें से 90 प्रतिशत बच्चे बिहार के है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित इन प्रोग्रामों के छात्रों ने रोजगार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वीओ: आईआईटी पटना के निदेशक टी एन सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दिया और बताया कि खुशी कि बात है कि हमारे छात्रों ने प्लेसमेंट में नई उपलब्धि हासिल किया है सबसे महत्वपून बात यह है कि इस वर्ष चयनित चाटफान में सबसे ज्यादा 90% छात्र बिहार के है जिसने 56 लाख के पैकेज हासिल कर नया कृतिमन बनाया है. इस वर्ष 887 स्नातक और 672 स्नातकोत्तर छात्र पात्र थे, जिनमें से 780 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें 280 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला, जबकि 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर हासिल किए। सबसे बड़ी उपलब्धि एक छात्र को मिला 56 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज रहा, जो हाइब्रिड मोड कार्यक्रम का अब तक का सर्वोच्च पैकेज है। बाईट टी एन सिंह, निदेशक आईआईटी पटना वीओ: प्लेसमेंट सत्र में एक और बड़ी सफलता यह रही कि 200 से अधिक छात्रों का चयन वैश्विक तकनीकी कंपनियों ओरेकल और आईबीएम में इंटर्नशिप के लिए हुआ। इसके अलावा छात्रों ने इसरो, एसबीआई, इंफोसिस, टीसीएस, एम्ब्रीजोन टेक्नोलॉजीज, गवि-एचसीएल, इन्फोसेरा, टेलीपरफॉर्मेंस और टैक्सट्रॉन टेक्नोलॉजीज जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी जगह बनाई। छात्रों ने प्लेसमेंट पाकर काफ़ी उत्साहित है. बाईट अनुप्रिया, आईआईटी छात्रा वीओ: चयनित विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, फुल स्टैक डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, एआई-एमएल इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और रिसर्च इंटर्न जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अवसर मिले हैं। बाईट सोमिल, आईआईटी छात्र बाईट ऋतूंजय कुमार, आईआईटी छात्र फाइनल वीओ: आईआईटी पटना ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और उद्योग-उन्मुख शिक्षा का परिणाम बताया है।
0
0
Report
Advertisement

SVU ने रिशुश्री मामले में पटना में बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Patna, Bihar:रजनीश पटना रिशुश्री मामले में एसवीयू की बड़ी कार्रवाई एसवीयू कांड संख्या 5/25 में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुमुक्षु चौधरी, तरणी दास और उमेश कुमार सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया है मामले के एक अन्य आरोपी संजीव हंस का अब तक पता नहीं चल सका है सूत्रों के अनुसार,आईएएस संजीव हंस के भी शहर से बाहर होने की सूचना गिरफ्तार किए गए आरोपियों से विशेष निगराणी इकाई (SVU) की टीम पूछताछ कर रही है रिशुश्री प्रकरण में लगातार हो रही कार्रवाई से मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है एसवीयू अब फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है
0
0
Report

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छज्जा टूटने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थी। सुबह 6 बजे की घटना आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार हरि विहार निवासी जयवती (55) बुधवार सुबह करीब 6 बजे बाथरूम के लिए उठी थीं। वह छज्जे पर बने बाथरूम में दाखिल ही हुई थीं कि अचानक बाथरूम वाला हिस्सा छज्जे समेत टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से जयवती मलबे के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला हादसे की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिता की पहले हो चुकी है मौत मृतका की बेटी संगीता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते वह और उसकी दोनों बहनें अपनी मां के घर आई हुई थीं। परिवार पहले ही पिता को खो चुका है और अब घर में केवल एक भाई ही बचा है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस कर रही है मालमे की जांच सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षक किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया है。
0
0
Report

तुळजाभवानी मंदिर परिसर में थूकने पर 10 लोगों पर 500-5000 रुपये का दंड

Dharashiv, Maharashtra:तुळजाभवानी मंदिर परिसरात थुंकणाऱ्या 10 जणांना प्रत्येकी 500 रुपयांचा दंड. आई तुळजाभवानीच्या मंदिराचे पावित्र्य राखण्यासाठी कडक कारवाई. तुळजापूर मंदिर प्रशासन अॅक्शन मोडवर; घाण करणाऱ्यांना थेट दंड. आई तुळजाभवानी मंदिर परिसर स्वच्छ, सुंदर और पवित्र ठेवण्यासाठी मंदिर प्रशासनाने कडक भूमिका घेतली आहे. मंदिर परिसरात थुंकणे, घाण करणे आणि कचरा टाकून परिसराचे पावित्र्य भंग करणाऱ्या 10 जणांवर कारवाई करण्यात आली आहे. संबंधितांकडून प्रत्येकी 500 रुपयांप्रमाणे एकूण 5 हजार रुपयांचा दंड वसूल करण्यात आला आहे. मंदिर परिसरात स्वच्छता राखावी आणि नियमांचे पालन करावे, असे आवाहन मंदिर प्रशासनाने भाविकांना केले आहे.
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 15 केंद्र, तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा में परीक्षा

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोंडा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज तीसरे दिन बुधवार को भी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। आज तीन दिवसीय यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है। जहां आज आखिरी दिन प्रथम पाली की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के बाहर भारी संख्या में भीड़ लगी हुई है। गोंडा में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी आजमगढ़,सुल्तानपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,बस्ती और बाराबंकी,अयोध्या सहित सहित कई अन्य जनपदों से यहां पर आए हुए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई है जहां पर पुलिसकर्मी और परीक्षा ड्यूटी में लगी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा एक-एक कर परीक्षार्थियों की चेकिंग की जा रही है। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से परीक्षार्थियों के पूरे शरीर की जांच करने के साथ-साथ कान और उनके जूते की भी मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच की जा रही है। सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जा रहा है बिना बायोमेट्रिक सत्यापन की किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिन परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक एक बार में नहीं हो रही है उन्हें बगल में खड़ा करके दोबारा उनकी बायोमेट्रिक की जा रही है और पुष्टि होने पर ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। त्रिस्तरीय इन परीक्षार्थियों की चेकिंग की जा रही है और बायोमेट्रिक पुष्टि होने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। आज तीसरे दिन भी 15 परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 6024 परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देनी है जहां परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी रोडवेज बस और ट्रेनों के माध्यम से यहां पर पहुंचे हुए हैं जहां परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। गोंडा जिला मुख्यालय पर बने जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से भी लगातार सभी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा रही है 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक इस पूरे परीक्षा में लगाए गए हैं।
0
0
Report

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने निस्वार्थ भाव से किया रक्तदान,मानव सेवा सर्वोपरि-मांगेराम त्यागी।

SSSaurabh SharmaFollow4m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक और आरोग्य हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री मांगेराम त्यागी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), श्री राज कुमार शर्मा (समाज सेवी) रहे, शिविर लोगों ने बढ़कर का हिस्सा लिया और बड़ी संख्या रक्तदान किया, आरोग्य हॉस्पिटल के एम.डी डॉ पराग शर्मा ने लोगों को रक्तदान के फायदे बताएं, शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन आदि की जांच भी निशुल्क की गई और साथ ही साथ यातायात सुरक्षा हेतु निःशुल्क हेलमेट और रक्तदान सर्टिफिकेट भी दिये गये, शिविर में डॉ नकुल शर्मा, डॉ गीता चौधरी, आदर्श शर्मा, कुशल भारद्वाज श्रीकांत त्यागी, गीता, राजकुमार, योगेंद्र शर्मा, गिरीश शर्मा, विशाल त्यागी, व समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा, डॉ पराग शर्मा ने बताया कि समय-समय पर लोगों के स्वास्थ्य के लिए निशुल्क का आयोजन किया जाता रहेगा
0
0
Report

मतगणना के बाद हिंसक गतिविधियों के आरोप: काकद्वीप के दो BJP नेताओं पर पार्टी की कार्रवाई

Jalabaria, West Bengal:ভোট পরবর্তী হিংসায় যুক্ত থাকার কারণে কাকদ্বীপের দুই বিজেপি নেতার উপর কড়া পদক্ষেপ নিল দল। সম্প্রতি এই দুই বিজেপি নেতার কাছে দলের পক্ষ থেকে শোকজ নোটিশ পাঠানো হয়েছে। বিজেপির শৃঙ্খলা রক্ষা কমিটির পক্ষ থেকে চিঠি দিয়ে অভিযুক্ত দুই নেতাকে এক সপ্তাহের মধ্যে কারণ দর্শানোর নির্দেশ দেওয়া হয়েছে। জানা গিয়েছে, কাকদ্বীপের হারউড পয়েন্ট কোস্টাল থানার বাসিন্দা বিপুল দাস ও সূর্যনগর বাজারবেরিয়ার বাসিন্দা রানা মিশ্রকে বিজেপির শৃঙ্খলা রক্ষা কমিটির পক্ষ থেকে চিঠি পাঠানো হয়েছে। সেই চিঠিতে উল্লেখ করা হয়েছে, এই দুই নেতার নামে নির্বাচনের পরবর্তী সময়ে ভয়-ভীতি প্রদর্শন, হুমকি, দলীয় কর্মীদের শারীরিক হেনস্থা, জোরপূর্বর দোকান বন্ধ করানো সহ একাধিক দল বিরোধী কার্যকলাপের অভিযোগ উঠেছে। তাই আগামী এক সপ্তাহের মধ্যে বিজেপি নেতা বিপুল দাসকে পত্রদ্বারা এই দল বিরোধী কার্যকলাপের কারণ জানাতে হবে। অন্যদিকে রানা মিশ্রকেও আগামী এক সপ্তাহের মধ্যে কারণ দর্শানোর নির্দেশ দেওয়া হয়েছে। তবে এক্ষেত্রে তাঁকে পরবর্তী নির্দেশ না আসা পর্যন্ত দলীয় সমস্ত কাজকর্ম থেকে বিরত থাকতে বলা হয়েছে。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में शराबखोरी से विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या, पुलिस जांच

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक विवाहिता ने पति की शराबखोरी और कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है, जबकि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अलीशा परवीन के रूप में हुई है, जो मोहम्मद कियाम की पत्नी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि अलीशा परवीन का पति शराब का आदी था और अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। परिवार के अनुसार, अलीशा कई बार पति की शराबखोरी का विरोध करती थी, लेकिन उसकी आदत में कोई बदलाव नहीं आया। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में पति ने शराब नहीं पीने और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर अलीशा परवीन ने घर में जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि अलीशा परवीन की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मोहम्मद कियाम के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही घरेलू विवाद और पति की शराबखोरी को लेकर तनाव बना हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराबखोरी के गंभीर मुद्दे को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के खुले नाले में तीसरी मौत, प्रशासन पर सवाल उठे

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर खुले नाले ने एक व्यक्ति की जान ले ली। शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा रोड स्थित बांस मंडी के सामने मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय युवक अचानक गहरे खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इसी नाले में पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद न तो नाले की बैरिकेडिंग की गई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। अब इस घटना ने निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही और जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण कार्य जल निगम के जिम्मे है, लेकिन लंबे समय से काम अधूरा पड़ा हुआ है। हाल ही में नाले की सफाई कर सिल्ट निकालकर सड़क किनारे डाल दी गई थी, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। यही लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि उसी नाले में यह पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी दो लोगों की मौत इसी खुले नाले में गिरने से हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि "यहां पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है। नाला खुला पड़ा है, कोई बैरिकेडिंग नहीं है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बड़ा सवाल यह है कि जब पहले भी मौतें हो चुकी थीं तो सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या इस मामले में निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य हादसों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? गोरखपुर में खुले नाले में गिरकर हुई इस मौत ने एक बार फिर सरकारी विभागों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। लगातार तीसरी जान जाने के बाद अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top