206122
औरैया में लूट के वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया कोतवाली पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूं जेल में डीआईजी मालीवाल का निरीक्षण, बंदियों सुविधाओं का जायजा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर- चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उप कारागृह का रविवार को उदयपुर जेल डीआईजी सुमन मालीवाल ने निरीक्षण किया। कारागृह परिसर पहुंचने पर सुरक्षा प्रहरियों ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जेलर प्रहलाद गुर्जर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मालीवाल ने बंदियों की बैरकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन व्यवस्था, कार्यालय रिकॉर्ड और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इसके साथ ही मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
किराये के कमरे में पिंटू की फांसी, फाइनेंस कर्ज से जुड़ी मौत की जांच
Dholpur, Rajasthan:किराये के कमरे में मिला पिज्जा ढकेल वाले का फंदे से लटका शव तीन दिन से नहीं लगाई थी ढकेल,फाइनेंस कम्पनी का बताया गया कर्ज,पुलिस जुटी जांच में शहर के बसेड़ी रोड स्थित रेलवे लाइन के पास किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक ने रविवार को अपने कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान पिंटू पुत्र रामस्वरूप कोली निवासी मास्टर कॉलोनी के रूप में हुई है। जो शहर के बाजार में पिज़्ज़ा शॉप चलाता था। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई नीरज कोली ने बताया कि उसका बड़ा भाई 27 वर्षीय पिंटू गर्ल्स स्कूल के पास एक शॉप चलाता था। जिसमें सुबह वह पुलाव बेचता था। वही शाम को पिज़्ज़ा एवं अन्य फास्ट फूड का काम करता था। वह परिवार से अलग रेलवे लाइन बसेड़ी रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था। कभी-कभार ही परिजनों से मिलने घर जाता था। नीरज के अनुसार पिंटू ने कुछ पैसे फाइनेंस कंपनी चलाने वाले लोगों से दुकान में समान भरने को लेकर उधार लिये थे जिनकी वह वीकली किस्त भरता था। दो-तीन किश्त उस पर ड्यू चल रही थी। क्योंकि नीरज के पास फाइनेंस कंपनी वालों का फोन आया था और उन्होंने ही बताया कि पिंटू फोन नहीं उठा रहा उससे किस्त जमा कराए। रविवार सुबह उन्हें मोहल्ले के लोगों से पता लगा कि पिंटू ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी रखवाया और पंचनामे की बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। घटना को लेकर कोतवाली थाने के एसआई भगवत सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली थी। जिसके बाद डेड बॉडी को मोर्चरी रखवाया। परिजनों के अनुसार मृतक पिज़्ज़ा और फास्ट फूड का काम करता था। शराब पीने का आदी था घर से अलग रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
यमुना नदी से 16 वर्षीय गणेश का शव NDRF ने बरामद, Alipur थाना क्षेत्र
New Delhi, Delhi:अलीपुर थाना इलाके की झंगोला के पास शुक्रवार की शाम 16 वर्षीय गणेश का शव NDRF ने बरामद किया। करीब 48 घंटे चले रेस्क्यू के बाद आज शाम यमुना नदी के दूसरे किनारे पर शव मिला। अलीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कर रही मामले की जांच。0
0
Report
Advertisement
रांची के CRPF कैंप में जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के तिरील स्थित सीआरपीएफ कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया। कैंप में तैनात सीआरपीएफ के हवलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद कमरे में जाकर अपनी AK-47 से खुद को गोली मार ली। हालांकि, जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक जवान मूल रूप से डालटनगंज के रहने वाले थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल जवान की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
रतलाम में मेल से जुड़ी फ़िलर स्टोरी ने मचा दिया हंगामा
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
बूंदी में बिरला का दौरा: विकास और पानी पर आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बूंदी दौरा, नगर परिषद के टाउन हॉल में हुआ भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचित पार्षदों ने किया 11 किलो की माला पहनाकर बिरला का स्वागत बूंदी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बूंदी पहुंचे। टाउन हॉल में आयोजित संपर्क संवाद कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने बिरला का 11 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। संबोधन में बिरला ने नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए बूंदी की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगरीय सरकार की विकास योजनाओं में अब और तेजी आएगी तथा जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को हर योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। बिरला ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने की बात कहते हुए खाद की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, हनुमानपुर गांव में चार दिन बाद भी लाइट बहाल नहीं
Baisar, Uttar Pradesh:*बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, हनुमानपुर गांव में चार दिन बाद भी लाइट बहाल नहीं* *बृजमनगंज / महाराजगंज।* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम सभा बैसार के टोला हनुमानपुर में चार दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मियों से बार-बार शिकायत करने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा कि "अभी हो जाएगा, कल हो जाएगा", लेकिन चार दिन बाद भी गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगातार बिजली न रहने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण रात में घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गांव वासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
महात्मा गांधी रोजगार योजना से यवतमाळ के देवानंद टाके की दुग्ध यात्रा नई दिशा
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या खरद गावातील देवानंद टाके यांची महात्मा गांधी रोजगार हमी योजनेतून दुग्ध व्यवसायाकडे यशस्वी वाटचाल सुरू झाली आहे. देवानंद यांनी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार हमी योजनेचा योग्य पद्धतीने लाभ घेत स्वतःच्या पशुपालन व्यवसायाला नवी दिशा दिली आहे. महात्मा गांधी रोजगार योजना म्हणजेच आता व्ही बी जी राम जी योजनेअंतर्गत जनावरांचा गोठा बांधण्यासाठी देवानंद टाके यांना १ लाख ३५ हजार रुपयांचे अनुदान मिळाले. मिळालेल्या निधीतून यशवंत टाके यांनी सिमेंटच्या पत्र्यांचा मजबूत व सुरक्षित गोठा उभारला. गोठ्यामुळे जनावरांना ऊन, पाऊस आणि बदलत्या हवामानापासून संरक्षण मिळाले. तसेच जनावरांची स्वच्छता, देखभाल आणि आरोग्याची योग्य काळजी घेणेही सुलभ झाले. गोठ्याची सुविधा उपलब्ध झाल्यानंतर टाके यांनी केवळ पशुपालनावर न थांबता आपल्या जनावरांच्या प्रजातीमध्ये सुधारणा करून अधिक चांगल्या प्रतीची जनावरे तयार करण्यावर भर दिला. त्यानंतर त्यांनी आणखी म्हशी खरेदी करून पशुधनात वाढ केली. या माध्यमातून त्यांनी आपल्या दुग्ध व्यवसायाचा विस्तार केला. महात्मा गांधी रोजगार हमी योजनेच्या माध्यमातून मिळालेल्या आर्थिक मदतीचा योग्य उपयोग करून टाके यांनी पशुपालनासाठी आवश्यक पायाभूत सुविधा उभारल्या. त्यानंतर स्वतःची मेहनत, नियोजन आणि पशुधनात केलेली वाढ यांच्या जोरावर त्यांनी दुग्ध व्यवसायाला चांगली चालना दिली. यशवंत टाके यांचा हा उपक्रम ग्रामीण भागातील शेतकरी आणि पशुपालकांसाठी प्रेरणादायी ठरत आहे. शासकीय योजनांचा योग्य लाभ घेतला, त्याचा नियोजनबद्ध वापर केला आणि त्यासोबत मेहनत केली तर रोजगाराची संधी निर्माण करून उत्पन्नाचा स्रोतही वाढवता येतो, हे त्यांच्या उपक्रमातून दिसून येते. यवतमाळ पंचायत समितीतून देवानंद टाके यांना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार हमी योजना अंतर्गत जनावरांचा गोठा योजना मिळाली. ही योजना ग्रामीण भागातील शेतकऱ्यांसाठी वरदान ठरत आहे. या योजनेचा लाभ घेऊन अनेक शेतकऱ्यांनी आपला दुग्ध व्यवसाय यशस्वी केला आहे. देवानंद टाके यांनी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार हमी योजनेअंतर्गत जनावरांचा गोठा उभारण्यासाठी मिळालेल्या मदतीचा प्रभावी उपयोग करून दुग्ध व्यवसायाला सुरुवात केली. या व्यवसायातून त्यांनी स्वतःच्या मेहनतीने चांगली प्रगती साधली असून, सध्या ते दररोज सुमारे १५० लिटर दूध शहरात नेऊन डेअरीमध्ये विक्री करतात. दुग्ध व्यवसायासोबतच त्यांनी विविध प्रजातींच्या गाई विकसित करण्यावरही भर दिला आहे. देवानंद टाके यांच्याप्रमाणेच यवतमाळ जिल्ह्यातील अनेक पशुपालक शेतकऱ्यांनी या योजनेतून आपल्या व्यवसायाला सक्षम केले आहे. इतरही शेतकऱ्यांनी या योजनेचा लाभ घ्यावा असे आवाहन उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश नाटकर यांनी केले आहे. ग्रामीण भागातील शेतकरी आणि पशुपालकांना शासकीय योजनांचा योग्य लाभ मिळाल्यास त्यातून रोजगारनिर्मितीबरोबरच आर्थिक स्वावलंबनाचा मार्गही खुला होऊ शकतो, याचे देवानंद टाके यांचा दुग्ध व्यवसाय हे एक उदाहरण ठरत आहे.0
0
Report
उदयपुर रिश्वत मामले में एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत के आरोपों पर कार्रवाई
Kanpur, Uttar Pradesh:उदयपुर जहां एसीबी ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है... आरोप है कि SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए रिश्वत की रकम ली जा रही थी.. फिलहाल दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया गया है और जांच एजेंसी पूरे मामले में रिश्वत की रकम और कथित संलिप्तता से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है..0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम दोस्ती से किशोरी को बुलाकर तीन दिन बंधक रखने का मामला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती... फिर प्यार और शादी का झांसा... आरोप है कि इसी भरोसे पर किशोरी को बुलाया गया और तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया... फिलहाल पुलिस जांच कर रही है... और तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
गोंडा में कफन में लिपटी वृद्ध महिला की लाश: पुलिस की जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुरघाट पर कफन में लिपटी 80 साल वृद्ध महिला की लाश मिली है। कफन में लिपटी बॉडी देख इलाके में हड़कंप मच गया गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना है मौके पर पहुंची कटराबाजार पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर आसपास लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन नहीं चला पता। शव के पास अक्षत के रूप में चावल के दाने मिले है पुलिस के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए रात में घाट पर लाया गया होगा शव। बारिश और तेज आंधी के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाने की जताई जा रही आशंका,महिला का शव घाट पर छोड़कर चले गए लोग,फिलहाल पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच महिला को घाट तक कौन लेकर आया, इसकी भी पुलिस कर रही पड़ताल।0
0
Report
प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से रायपुर हंगामा की बात बारात लौटी वापस दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह,
Newada, Uttar Pradesh:पट्टी क्षेत्र के रायपुर गाँव मे प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया। रायपुर निवासी व्यक्ति ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर बारात आई। आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझें।आखिरकार बिना खना, स्वागत सत्कार के ही बाराती यहां से वापस दूल्हे के साथ जिला मुख्यालय चले गए। बाद में पट्टी नगर निवासी युवक के पुत्र के साथ उस दुल्हन का निकाह कराया गया। इसको लेकर लोगों में शनिवार शाम 6:30 बजे दुल्हन जो अपनी ससुराल पर पहुंची तो घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।0
0
Report
Advertisement
गोण्डा: थानेदार और पुलिस पर मारपीट, आत्मदाह की धमकी से हड़कंप
Gonda, Uttar Pradesh:घटना गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर अट्ठाईसा उमरी बेगमगंज के रहने वाले 25 वर्षी अतुल तिवारी के साथ उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा और सिपाही आदर्श सिंह द्वारा कथित रूप से शुक्रवार देर रात मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अतुल तिवारी के परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कराने के बाद डॉक्टर द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में अतुल तिवारी का इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आज रविवार दोपहर गोंडा एसपी से लेकर मुख्यमंत्री और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पत्र भेजकर पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि अपने परिचित रामानंद को पेट दर्द की दवा लेने के लिए थाना चौराहे पर बाबू मेडिकल हाल तुलाराम गुप्ता के यहां भेजा था। दुकान पर बैठे राहुल गुप्ता ने 150 रुपए की दवा दी और रामानंद से चाय टिक्की लाने को कहा; रामानंद लाकर देने के बावजूद पुनः चाय लाने के लिए कहा गया तो रामानंद ने गालियां देते हुए दवा देने से मना कर दिया और पैसा ना पहुंचने की बात कही गई और थप्पड़ मार कर भगा दिया। रामानंद सुरेंद्र कुमार तिवारी के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। जब मेडिकल स्टोर पर पूछताछ हुई तो राहुल गुप्ता, ओंकार गुप्ता, तुलाराम गुप्ता आदि ने मारपीट की और उनके साथ भी मारपीट की। अतुल तिवारी के आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा ने भी बिना निष्पक्ष जांच के अतुल पर लाठियां से प्रहार किया और सिपाही आदर्श सिंह ने उसे थाना में ले जाकर मारपीट की। अतुल तिवारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर थाना अध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह आत्मदाह करेगा। इसके बाद गोंडा पुलिस प्रशासन में हड़बड़ी मच गई। पीड़ित ने बताया कि कपड़ों पर जूतों के निशान अभी भी स्पष्ट हैं और उसने कठोर कार्रवाई की मांग की। तरबगंज के सीओ डॉक्टर यूपी सिंह ने आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि डेढ़ सौ रुपए के लेन-देन को लेकर यह घटना हुई है; पूरी जानकारी दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बारिश से धान-गन्ने समेत फसलें डूबीं, किसानों ने मुआवजे की मांग तेज की
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत मे बारिश से किसानों की धान और गन्ने सहित सब्जियों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई है। धान की फसलें पानी में डूब चुकी हैं काफी जगहों पर फसलों के ऊपर पानी चल रहा है जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाने लगी हैं। वही किसान राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर अभी तक जांच ना करने के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही किसान फसलों के नुकसान के एवज में प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने राजस्व टीम के साथ आज बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवो में दौरा कर किसानों से बातचीत कर जमीनी हकीकत जानी। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले मकरंदपुर नका गांव की चंद्रकली का कहना है वो विधवा है कर्ज लेकर धान की फसल लगाई थी 3 दिन से बारिश हो रही है जिसके चलते उनके खेतों के ऊपर पानी चल रहा है धान की फसल डूबकर खराब हो चुकी है अभी तक कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया खराब हुई फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाए। इसी गांव के रहने वाले किसान भाईलाल का कहना है तीन दिन की बारिश में धान की फसल चौपट हो गई है सरकार से वह मुआवजे की मांग कर रहे है। किसान विकास कुमार का कहना है बारिश में धान की फसल को काफी नुकसान हो गया है। कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया सरकार से मांग है कि उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।0
0
Report
योगी की पहल से देवीपाटन में 1 लाख गरीब बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल
Lucknow, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंडल के 1 लाख गरीब बच्चों को सीएम योगी के निर्देश पर मिली फोल्डिंग टेबल गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में बच्चों को मिली टेबल गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत के लिए सीएम योगी की पहल, एक लाख बच्चों को गिफ्ट की गई फोल्डिंग टेबल पढ़ाई के लिए मिली फोल्डिंग टेबल, बच्चों ने कार्ड और लेटर भेजकर सीएम योगी को कहा थैंक्यू टेबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, सीएम योगी को भेजे कार्ड और पत्रों में बच्चों ने जताया आभार बच्चों ने कार्ड में लिखा—फोल्डिंग टेबल मिलने से पढ़ाई करने में अब बहुत राहत है एक बच्ची ने सीएम योगी को लिखा—थैंक्यू योगी जी, टेबल मिलने से अब कमर में दर्द नहीं होता फर्श पर बैठकर पढ़ने की परेशानी हुई दूर, फोल्डिंग टेबल से बच्चों को पढ़ाई में मिली सहूलियत सीएम योगी की पहल का बच्चों ने अपने अंदाज में दिया जवाब, कार्ड और लेटर भेजकर जताया आभार देवीपाटन मंडल में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई का आसान हुआ रास्ता, एक लाख बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल बच्चों की पढ़ाई को सहारा बनी फोल्डिंग टेबल, सीएम योगी को बच्चों ने लिखा 'थैंक्यू' बाइट: दुर्गा शक्ति नागपाल, मंडलायुक्त, देवीपाटन0
0
Report
Advertisement
