Back
दिलचस्प साइबर ठगी: औरैया पुलिस ने फर्जी ट्रेवल पेज से किया गिरफ्तार
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 10, 2026 11:20:50
Auraiya, Uttar Pradesh
सस्ता ट्रैवल बना साइबर ठगी का हथियार, अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, साइबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सोशल मीडिया पर “WE WANT TRIP” नाम से फर्जी ट्रैवल पेज बनाकर सस्ते टूर पैकेज का लालच देने वाला शातिर साइबर ठग आखिरकार साइबर थाना औरैया पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी टूर बुकिंग के नाम पर लोगों से अपने बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराता था। पैसे मिलते ही न टिकट देता था, न कोई ट्रैवल सुविधा—सीधी ठगी।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना टीम ने कोतवाली औरैया क्षेत्र में 100 सैया अस्पताल के पास से देर रात गिरफ्तारी की। पकड़ा गया आरोपी प्रवेंद्र प्रताप उर्फ ओमजी (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम रुरुआ सांफर, थाना अजीतमल जनपद औरैया है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ गुजरात, तेलंगाना, यूपी, दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस ने उसके कब्जे से ₹1,19,400 नकद, 02 लैपटॉप, 10 एटीएम कार्ड और 01 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
औरैया पुलिस ने इसे साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान की बड़ी सफलता बताया है। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना औरैया में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट:आलोक मिश्रा एएसपी औरैया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 10, 2026 12:52:570
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 10, 2026 12:52:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 10, 2026 12:52:190
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 10, 2026 12:51:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 12:51:460
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 10, 2026 12:51:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 10, 2026 12:51:000
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 12:50:410
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 12:50:230
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:50:030
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 10, 2026 12:49:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 12:49:340
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:49:030
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 10, 2026 12:48:390
Report