206122
औरैया में महिला द्वारा रची गई चोरी की झूठी कहानी का हुआ खुलासा
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बरकसी गांव में एक महिला ने अपने हाथ-पैर बंधे होने और चोरी की झूठी कहानी रची थी। जिसके चलते जांच में यह घटना फर्जी साबित हुई है। वहीं एसपी चारु निगम ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की शिकायत झूठी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी में छठ महापर्व सुरक्षा के लिए एसपी ने घाटों पर कड़ी निगरानी लगाई
Khunti, Jharkhand:छठ महापर्व की तैयारी को लेकर खूँटी जिले के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें साव तालाब, चौधरी तालाब, नया तालाब दातुन घाट और राजा तालाब का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान बताया गया कि छठ महापर्व के पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य के दिन विभिन्न छठ घाटों और चौराहों व सड़कों में पुलिस फोर्स तैनात किये जाएंगे। साथ ही सुरक्षा को लेकर तैराकों को भी लगाया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो और सभी मायने पर सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए प्रशासन पूरी व्यवस्था के साथ लगेगी।0
0
Report
पटना में अवैध विदेशी शराब के गोदाम पर बड़ी छापेमारी, 3830 लीटर शराब बरामद
Patna, Bihar:पटना में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फतुहा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में भारत पेट्रोलियम के पास स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 3830 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से राजस्थान के रहने वाले चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोदाम से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब को आगामी त्योहारों के दौरान अलग-अलग जगहों पर खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों से विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, गोदाम का मालिक फिलहाल फरार है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विभाग अब इस तस्करी के नेटवर्क, शराब की आपूर्ति और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।0
0
Report
पटना में छठ घाट का नजारा हेलीकॉप्टर से, बुकिंग 16 नवंबर तक
Patna, Bihar:राजधानी पटना में अब आप छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले सकते हैं अब तक स्टीमर और अन्य माध्यम से छठ घाट का विहंगम दृश्य पटना वासी देख पाते थे लेकिन अब पर्यटन विभाग की ओर से छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले पाएंगे विभाग की ओर से इसकी शुरुआत कर दी गई है... 16 नवंबर तक हेलीकॉप्टर यात्रा की बुकिंग आप कर पाएंगे.. पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग होगी पूरे दिन में 6 स्लॉट बुक किया जा सकते हैं जिसका चार्ज ₹2100 आपको पे करना होगा.... इसके अलावा 19 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी अब तक शनिवार और रविवार को हेलीकॉप्टर जॉय राइड की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की गई थी.... इस यात्रा में आपको राजधानी पटना के कई प्रमुख स्थल जिसमें गोलघर गुरुद्वारा जेपी गंगा पथ सहित गंगा के किनारो का आसमान से आनंद उठा पाएंगे....0
0
Report
Advertisement
ट्रेलर की टक्कर में मां-पुत्र समेत तीन की मौत, बदनोर में शोक
Noida, Uttar Pradesh:ट्रेलर की टक्कर से मां-पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास हुआ हादसा, बाइक सवार महिला और दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम बदनोर। बदनोर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां-पुत्र सहित उनका एक भानेज भी शामिल है। जानकारी के अनुसार गरिया खेड़ा निवासी रुकमा देवी पत्नी रायमल गुर्जर (40), उनका पुत्र गोविंद (20) तथा भानेज रोशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर (23) निवासी पाटन बाइक पर सवार होकर पाटन से आसींद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे बदनोर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बदनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मां-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया।0
0
Report
टीकमगढ़ जेल में भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर प्रेम जताया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाईदूज टीकमगढ़ जिला जेल में परंपरागत तरीके से मनाया गया, जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने परंपरा के अनुसार अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की, लेकिन जब भाई जेल की सलाखों के पीछे हो तो यह त्योहार और भी भावुक हो जाता है, इस दौरान कहीं खुशियां नजर आई तो कहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी छलक उठा。 बी.ओ.-1- भाईदूज के पावन अवसर पर टीकमगढ़ जिला जेल में भाई बहन के प्रेम की अनूठी तस्वीर देखने को मिली, अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुँचीं, जहां किसी के हाथों में तिलक की थाली थी, तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई और प्यार का संदेश लेकर आई थी, जेल परिसर में मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों से मुलाकात कर इस पर्व की खुशियां साझा की, कुछ पलों की इस मुलाकात में भाई बहन के बीच अटूट प्रेम और भावनाओं का संगम देखने को मिला, त्योहार की खुशियों के बीच अपनों से दूर रहने की कसक भी चेहरों पर साफ नजर आई, जेल की चारदीवारी के भीतर मनाया गया भाईदूज एक बार फिर इस बात का एहसास करा गया की परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, भाई बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन कभी कम नहीं होता। वाईट-1- लक्ष्मी रैकवार (बहन) वाईट-2- क्रांति प्रजापति (बहन) वाईट-3- यजुवेंद्र बाघमारे (जेल अधीक्षक टीकमगढ़)0
0
Report
धनबाद में ओवरलोड मैजिक वाहन में आग, भयावह हादसा टला; हताहत नहीं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बिचाली लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन में बिचाली लदी हुई थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, बिचाली में आग तेजी से फैलने के कारण पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही देर में मैजिक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वाहन के पूरी तरह जल जाने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में 10 हजार करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की राह साफ
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में मेट्रो ट्रेन दौड़ने का रास्ता हुआ साफ, 10 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होगी मेट्रो परियोजना, पीडीए की तरफ से शासन को भेजी गई डीपीआर की रिपोर्ट, शासन से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी डीपीआर की रिपोर्ट, केंद्र से मंजूरी के बाद मेट्रो परियोजना पर शुरू होगा काम, 44 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को दो कॉरिडोर में बांटा गया है। संगम नगरी प्रयागराज के लोगों को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए डीपीआर की मंजूरी के लिये रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। पीडीए की तरफ से तैयार करवायी गयी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के पास भेज दी गयी है। शासन स्तर से संगम नगरी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट मंजूरी दिलाने की कार्यवाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है। शासन से डीपीआर को हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। डीपीआर में मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर फाफामऊ शांतिपुरम से नैनी के छिवकी तक बनेगा। जबकि दूसरा कॉरिडोर झूंसी से एयरपोर्ट एयरोसिटी क्षेत्र को जोड़ेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी ऋषिराज ने बताया झूँसी से एयरपोर्ट और फाफामऊ से नैनी छिवकी तक के दो रूट में संगम क्षेत्र के नजदीक परेड में दोनों मेट्रो रूट का जंक्शन बनाया जाएगा। जहां पर रोप वे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। पीडीए वीसी के अनुसार शासन से 10 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मेट्रो का निर्माण होने पर जहां ग्रेटर प्रयागराज की परिकल्पना साकार होगी। वहीं आम जनता को भी भीड़ जाम से मुक्ति मिलेगी। सबसे ज्यादा फायदा महाकुम्भ माघ मेला जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान संगम नगरी आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा.0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के पांच बड़े फैसले: म्यूज़ियम से मुद्रा योजना तक
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में कैबिनेट ने पांच बड़े फैसले लिए हैं। पहला, भारत की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरत तरीके से दिखाने के लिए एक नया युग-युग भारत नेशनल म्यूजियम बनाया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा। दूसरा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले 8.5 किलोमीटर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। तीसरा, हमारे किसानों की मदद के लिए रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। चौथा, उद्यमी बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की मदद के लिए मुद्रा योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी दी गई है। पाँचवां, स्टैंड-अप इंडिया पहल के तहत SC, ST और महिला उद्यमियों के लिए 4,111 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी दी गई है..."0
0
Report
धर्मपाल सिंह का वार: दीपावली-ईद विवाद, 2027 चुनाव में सूपड़ा साफ होने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: दीपावली मनाने को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर यूपी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "समाजवादी पार्टी भारतीय सभ्यता, आस्था, व्यवस्था, तीज और त्यौहार के महत्व को नहीं जानती है। दीपावली पर इनको ईद याद आती है। तो अखिलेश यादव जो कह रहे हैं, वो अपनी परिस्थितियों के अनुसार कह रहे हैं। इनका मुस्लिम वोट कैसे इनको मिले, उसकी चिंता है। अब उत्तर प्रदेश की जनता इनको समझ गई है और 2027 के चुनाव में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
ससुराल से मायके निकली महिला का कर्मनाशा पुल के पास खाई में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के देवल स्थित कर्मनाशा पुल के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे खाई में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही गहमर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका की पहचान रिजवाना खातून (48) पुत्री तसव्वर अंसारी, निवासी ग्राम अमौरा, थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रिजवाना की शादी बिहार प्रांत के कर्मनाशा नदी की समीपवर्ती सोनपा गांव निवासी अयुब अंसारी के साथ हुई थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल सोनपा से मायके अमौरा जाने के लिए निकली थी। लेकिन दूसरे दिन बुधवार की सुबह देवल-कर्मनाशा पुल के समीप सड़क किनारे खाई में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। महिला का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, रिजवाना की एक दस वर्षीय बेटी आरफीन है। रिजवाना की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला की हत्या कर शव खाई में फेंके जाने की आशंका जताई। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी जमानिया अंकित तिवारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
हांसी अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद
Bhiwani, Haryana:हांसी किसान के साथ वॉक थ्रू हांसी अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, अब तक 2.70 लाख क्विंटल धान पहुंची मंडी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद पीआर धान की 82 हजार क्विंटल आवक, 72 हजार क्विंटल की हुई खरीद,50 हजार क्विंटल का उठान उठान में गाड़ी और लेबर की कमी से आ रही परेशानी, मंडी में अब 1121 धान की आवक भी बढ़ी हांसी की अनाज मंडी में इस बार धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है। मंडी में अब तक करीब 2 लाख 70 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें करीब 82 हजार क्विंटल पीआर धान शामिल है। पीआर धान की आवक पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। वर्ष 2025 में पूरी सीजन के दौरान करीब 62 हजार क्विंटल पीआर धान मंडी में पहुंची थी, जबकि इस बार अब तक 82 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। मंडी में करीब 72 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद हो चुकी है और 50 हजार क्विंटल का उठान किया जा चुका है। वहीं करीब 40 हजार क्विंटल पीआर धान की राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। इस बार हांसी के अलावा हिसार और भिवानी सहित दूसरे क्षेत्रों के किसान भी अपनी पीआर धान लेकर अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। अभी करीब 10 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक और होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह में पीआर धान की आवक का काम पूरा होने की उम्मीद है। पिछले साल पूरी सीजन में मंडी में करीब 11 लाख 10 हजार क्विंटल धान की कुल आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा काफी अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार उन्हें अपनी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसानों के अनुसार 1718 किस्म की धान के करीब 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। किसानों ने कहा कि फसल के अच्छे दाम मिलने से वे संतुष्ट हैं। हालांकि मंडी में उठान की व्यवस्था में तेजी आने से किसानों और आढ़तियों को और राहत मिलेगी।0
0
Report
हमीरपुर में नियुक्ति पत्र वितरण, 40 किसान परिवारों को 2 करोड़ सहायता
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में राजस्व विभाग के 8 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे गए नियुक्ति प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र मिलते ही खुशी से खिले कनिष्ठ सहायकों के चेहरे, साथ ही आकस्मिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 40 किसानों के आश्रितो को दी गई 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि, सहायता राशि मिलने पर पीड़ित परिवारों के आश्रितों ने सरकार का आभार जताया, कार्यक्रम में सदर विधायक मनोज प्रजापति,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
Advertisement
भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी की किताब पर कांग्रेस को घेरा, बहस पर किया तंज
Patna, Bihar:लोकेशन:---- पटना भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी किताब में उन घटनाओं का भी उल्लेख करना चाहिए, जिनकी छाया उनके परिवार और पार्टी पर रही है। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक के कार्यकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सामने रखना चाहिए था। राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी को बहस की चुनौती देने वाले बयानों पर भी तंज कसा। कहा कि जब सदन में बहस की बात आती है तो विपक्ष के नेता पीछे हट जाते हैं। उनके चैलेंज में कोई दम नहीं है।0
0
Report
सोनीपत के एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद गोलीकांड, रोहतक युवक की मौत
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने गाड़ी से टक्कर लगने के मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या जम्मू कटरा हाईवे पर हुई वारदात मरने वाला प्रहलाद, रोहतक का रहने वाला पुलिस मामले की जांच में जुटी सोनीपत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक मामूली सड़क हादसे के बाद खूनी वारदात हो गई। कैथल में कपड़ा शोरूम की ओपनिंग से लौट रहे सहायक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीछे से एक ईको कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी। इसी टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान रोहतक के तिलक नगर निवासी प्रह्लाद के रूप में हुई है। वह एक कपड़ा शोरूम में सहायक मैनेजर थे। मंगलवार को वह अपने दोस्त कर्मवीर के साथ कैथल में नए शोरूम की ओपनिंग में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों देर रात कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ईको कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ईको सवार दोनों युवक वहां से भागने लगे। प्रह्लाद और कर्मवीर ने उनका पीछा किया और गोहाना क्षेत्र में रुखी और आहुलाना गांव के बीच ईको कार को रुकवा लिया। इसके बाद दोनों गाड़ियों से नीचे उतरे और टक्कर से हुए नुकसान को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान बहस शुरू हो गई। आरोप है कि ईको कार सवार युवकों ने अचानक प्रह्लाद पर गोली चला दी। गोली लगते ही प्रह्लाद जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके दोस्त कर्मवीर ने तुरंत घायल प्रह्लाद को पीजीआई रोहतक पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना बावजूद मौत होने के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।0
0
Report
डासना जेल में भैया दूज पर बहन–भाई मिलन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की डासना जिला जेल में भैया दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मुलाकात करने जेल पहुंचीं। किसी के हाथों में पूजा की थाली थी, तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई लेकर पहुंची थी। जेल परिसर में हर तरफ भाई-बहन के मिलन और भावुक पलों का नजारा देखने को मिला。 सुबह से ही डासना जिला जेल के मुख्य गेट पर बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अपने भाइयों का तिलक किया और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। जेल प्रशासन की ओर से इस बार खुली मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई, ताकि बहनें बिना किसी परेशानी के अपने भाइयों से मिलकर भैया दूज का पर्व मना सकें। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुलाकात के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जेल कर्मचारियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए पर्व को सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह Müस्तיד नजर आई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि जेल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक और जेल चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जेल के आसपास बैरिकेडिंग की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और मुलाकात के लिए आने वाली बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए। डासना जिला जेल में भैया दूज के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मिठास देखने को मिली। अपनों से दूर रह रहे भाइयों के लिए यह दिन खुशियों और भावनाओं से भरा रहा。0
0
Report
Advertisement
