206244
दिबियापुर थाना पुलिस ने 5 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Dibiyapur, Uttar Pradesh:औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को पुलिस ने 5 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। सीओ भारत पासवान ने इसकी जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल पर रोक की घोषणा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, एफआईआर में अश्लील शब्दों व गालियों के हूबहू इस्तेमाल पर हाईकोर्ट नाराज़, गृह सचिव और डीजीपी को हाईकोर्ट ने जारी किया दिशा निर्देश, एफआईआर में अश्लील शब्दों व गालियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश, हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई पीड़ित या शिकायतकर्ता अपनी तहरीर में अपशब्दों का उल्लेख करे तो पुलिस उसे हूबहू लिखने से बचे, बलिया के प्रेम शंकर राम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिया आदेश, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एफआईआर के अनुच्छेद 12 में बेहद आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया था, कोर्ट ने कहा डिजिटल युग में एफआईआर एक सार्वजनिक दस्तावेज है, इसे समाज का कोई भी नागरिक, महिला या पुरुष इंटरनेट पर पढ़ सकता है, ऐसे में योग्य एवं शिक्षित पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसी संकीर्ण और अमर्यादित भाषा का प्रयोग सभ्य और लोकतांत्रिक समाज की छवि को धूमिल करता है।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, मौत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड नंबर 35 निवासी रुखसाना खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रुखसाना खातून अपने एक रिश्तेदार से मिलने देवना गई थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।घटना की सूचना मिलने के बाद रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।बेगूसराय में लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग अब तेज होती जा रही है. बाइट डॉ शगुफ्ता शगुफ्ता तज़वार0
0
Report
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में रांची में हाईटेक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
Ranchi, Jharkhand:रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में बड़े हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। टाटीसिलवे स्थित परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का खेल चल रहा था। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर छह से दस लाख रुपये तक की वसूली की जा रही थी। पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के डोल बगीचा स्थित GENIUS INSTITUTE OF TECHNOLOGY का है, जहां STAFF SELECTION COMMISSION NEW DELHI द्वारा SSC GD/CONSTABLE CAPF परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान रांची SSP को सूचना मिली कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने की कोशिश की जा रही है जिसके बाद विशेष टीम बना कर कारवाई की गई जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक अभ्यर्थी के कंप्यूटर सिस्टम को इनविजिलेटर के कहने पर री-स्टार्ट कराया गया था। जबकि परीक्षा संचालन की मानक प्रक्रिया में इसकी अनुमति नहीं है। सिस्टम री-स्टार्ट होते ही पुलिस को संदेह हुआ कि कंप्यूटर को रिमोटली एक्सेस किया जा रहा है और स्क्रीन मिररिंग के जरिए प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा है। पूछताछ में गिरफ्तार अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव और इनविजिलेटर संजीत कुमार ने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया। दोनों ने बताया कि परीक्षा केंद्र के ठीक सामने किराए के मकान में सेंटर अधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज बैठकर इंटरनेट और आईपी एड्रेस के जरिए परीक्षा सिस्टम को हैक कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर सिस्टम, तीन मोबाइल फोन, दो विद्यार्थियों के बैंक चेक, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि बिहार के बिचौलियों के जरिए अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई जाती थी और परीक्षा पास कराने के एवज में छह से दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे। रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में बड़े हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा तो कर लिया गया है वही पिछले दिनों पंडरा ओपी क्षेत्र में भी इसी परीक्षा को लेकर पुलिस ने कारवाई की थी ऐसे में पूरा परीक्षा ही अब सवालों के घेरे में है0
0
Report
Advertisement
दौसा के घर के बाहर स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी में हथियारबंद बदमाशों की वारदात
Dausa, Rajasthan:दौसा -घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी गाड़ी चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद हथियारबंद नकाबपोस बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम अल सुबह 4.17 बजे की घटना पीड़ित को सुबह उठने पर चला वारदात का पता पीड़ित सुनील शर्मा ने तत्काल पुलिस को दी सूचना शहर की गणेश नगर कालोनी का मामला कोतवाली पुलिस जुटी बदमाशों की तलाश में...0
0
Report
उपार्जन केंद्र में गेहूं उपज रिजेक्ट पर किसान ने ट्रॉली खाली कर विरोध किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:उपार्जन केंद्र पर पहुंचे किसान ने ट्राली गेहूं की उपज रिजेक्ट होने से नाराज होकर वेयरहाउस के सामने मार्ग पर ट्रॉली खाली कर विरोध दर्ज कराया। पोखरनी के किसान अनमय महंत चार दिनों से दो ट्राली गेहूं की उपज लेकर खड़ा था, जब उसका नंबर आया तो ट्रालियाँ रिजेक्ट हो गईं; मौके पर अधिकारी पहुंचे, मार्ग पर लगे घंटों के जाम को खुलवाया और ट्रॉली को वेयरहाउस में खड़ी करवाया。0
0
Report
सिद्धार्थनगर के होटल के छप्पर में आग, गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों से चाय के होटल के छप्पर में आग लग गई। घटना बीती रात की है। आग की इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया,जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि होटल बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामला इटवा थाना क्षेत्र के नवीन मंडी शाहपुर के पास का है।0
0
Report
Advertisement
सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का फ्लैगऑफ किया, उत्तराखंड एडवेंचर नक्शे पर
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित Niti Extreme Countdown Run का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड में राज्य को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स के नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) द्वारा 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह' का आयोजन किया गया इस महाअभियान का शंखनाद 23 मई को देहरादून में एक ऐतिहासिक 'काउंटडाउन रन' के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री आवास से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाया। लोगों ने सीएम के साथ सेल्फी ली स्पीच सीएम धामी0
0
Report
चतरा: प्रतिबंधित ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनिमेष नेथानी को मिली सटीक सूचना तंत्र के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक जप्त किया गया है। SDPO Sunnyvardhan ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सजना ईदगाह रोड में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए SDPO Sunnyvardhan के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने शहर के नगवां निवासी मो० नेसार तथा रामटुंडा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। SDPO ने बताया कि तलाशी के क्रम में मो० नेसार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका वजन कागज सहित 0.81 ग्राम पाया गया। वहीं अमित कुमार के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन 0.41 ग्राम है। इसके अलावा टीम ने तस्करों के पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक (नंबर JH13D 5665) को भी जब्त किया है। SDPO ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में NDPS एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है। दोनों तस्कर पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं। SDPO ने कहा कि पुलिस मुख्यालय और डीजीपी नशे के कारोबार पर पुरी तरह सख्त है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।0
0
Report
हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दिकी ने कबीर के बयानों पर गिरफ्तारी की मांग की
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur, इस्लामिक स्कॉलर हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दिकी ने गाय की कुर्बानी पर भड़काऊ बयान देने के मामले में हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी की मांग की है और गौ-हत्या पर पूर्ण रोक समेत गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र की चर्चा की है. उन्होंने 16 मई 2026 को पीएम और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सामाजिक सौहार्द, पशु संरक्षण एवं भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की मांग की थी, और इसे देशभर में समर्थन मिलने की बात कही. नाखुदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी व जमीयत उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी गाय की कुर्बानी रोकने और राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग दोहराई. उनके अनुसार महाराष्ट्र और बिहार सरकारों ने पत्र प्राप्ति व कार्रवाई की जानकारी दी, जिसके लिए वे आभारी हैं. सिद्दिकी ने एजेयूपी पार्टी प्रमुख एवं विधायक हुमायूं कबीर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने मुर्शिदाबाद बाबरी मस्जिद प्रकरण के बाद दंगा भड़काने का प्रयास किया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई थी. उन्होंने कहा कि कबीर गाय की कुर्बानी को लेकर फिर से भड़काऊ बयान दे रहे हैं और यह कानून व्यवस्था के लिए खतरा है. हाजी परवेज़ सिद्दिकी ने आगे कहा कि हदीस के अनुसार गाय दूध शिफ़ा है और उसका घी दवा है, न कि नुकसानदेह. गृह मंत्री अमित शाह व बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से आग्रह किया गया कि ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए. अंत में उन्होंने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि हिंदू भाइयों की आस्था और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखकर गाय की कुर्बानी न दें तथा गाय का मांस न खाएं; देश में भाईचारा, अमन और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.0
0
Report
Advertisement
दहौर गांव में शिक्षक युद्ध से स्कूल का माहौल बिगड़ा; वीडियो वायरल, पदाधिकारी सख्त
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में दहौर गांव में हाई स्कूल इन दिनों शिक्षकों का युद्ध का अखाड़ा बन गया है। यहां दहौर गांव के एक लोकल टीचर से स्कूल प्रभारी का विवाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना है। स्कूल ऑफिस में माध्यमिक और हाई स्कूल के शिक्षकों के बीच एक ऑफिस में साथ बैठने को लेकर विवाद से अब शिक्षा पदाधिकारी भी परेशान हैं। स्कूल के ही एक शिक्षक दीपक कुमार पर दो साल से छात्राओं और महिला शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के मामले की जांच शिक्षा विभाग में चल रही है। स्कूल में आएदिन शिक्षक एक दूसरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। रोज रोज की वीडियोग्राफी से परेशान होकर एक शिक्षक ने अपने सहकर्मी पर ही छड़ी उठा लिया। शिक्षकों की रोज रोज की लड़ाई का असर स्कूल के शैक्षणिक माहौल पर भी पड़ रहा है। शिक्षक क्लास से ज्यादा ऑफिस में ही एक दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक सियाराम सिंह से भी की, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आएदिन स्कूल कैंपस में शिक्षकों की लड़ाई से बीईओ अमित कुमार भी अब सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।0
0
Report
पटना से बक्सर: हवाई अड्डा से किले तक पूजा-यात्रा का कार्यक्रम
Buxar, Bihar:3 बजे - पटना हवाई अड्डा से बक्सर किला मैदान के लिए प्रस्थान। 3:25 बजे बक्सर आगमन (किला मैदान, हेलीपैड)न। 3:40 बजे - किला मैदान, बक्सर से जेल परिसर अवस्थित वामन भगवान मंदिर के लिए प्रस्थान 3 :45 बजे - जेल परिसर अवस्थित वामन भगवान मंदिर में आगमन एवं पूजा-अर्चना। 03:45 बजे 4 बजे - वामन भगवान मंदिर से रामेश्वर नाथ मंदिर, रामरेखा घाट, बक्सर के लिए प्रस्थान। 04:05 रामेश्वर नाथ मंदिर में आगगन एवं पूजा-अर्चना। 04:20 बजे - रामेश्वर नाथ मंदिर से लाईट एण्ड साउण्ड के लिए प्रस्थान। 4: 25 बजे - लाईट एण्ड साउण्ड पर आगमन एवं शो का अवलोकन। 4:55 बजे - लाईट एण्ड साउण्ड से बक्सर किला अवस्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान। 05 बजे - बक्सर किला अवस्थित हेलीपैड पर आगमन एवं पटना के लिए प्रस्थान।0
0
Report
दिल्ली में लू-गर्मी से बुरा हाल, अधिकतम 43.3°C रिकॉर्ड, अगले 6 दिन मौसम साफ-हल्का
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में 0.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक और पिछली रात की तुलना में 2.6 डिग्री कम था। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह/दोपहर/शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 kmph तक पहुँच सकती है, और दिन के दौरान कभी-कभी झोंकों के साथ यह 40 kmph तक भी पहुँच सकती है। 24.05.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, दिन के दौरान कभी-कभी हवा के झोंकों की गति 40 किमी प्रति घंटा तक भी पहुँच सकती है। 25.05.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, दिन के दौरान कभी-कभी हवा के झोंकों की गति 40 किमी प्रति घंटा तक भी पहुँच सकती है। 26.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति रहेगी। दिन के समय ज़मीन की सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। 27.05.2026 - आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति रहेगी। दिन के समय ज़मीन की सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। 28.05.2026 - आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। दिन के दौरान सतह पर लगातार तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है।0
0
Report
Advertisement
शामली में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या: प्रेमी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के सोंटा रसूलपुर गाँव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मृतका का प्रेमी था जिसे युवती ने अपने घर बुलाया था। घटना के समय युवती के परिजन मौके पर पहुँच गए, परिजनों के सामने युवती ने कहा कि उसने ही बुलाया है; लेकिन बाद में उसने मुकर दिया। आरोप है कि युवक अली मोहम्मद ने कमरे में ही युवती की चुन्नी से गला घोंट दिया। घटना का वीडियो भी परिजनों ने बना लिया है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी अली मोहम्मद को हिरासत में लिया है और तफ्तीश कर रही है कि हत्या आवेश में थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी। एसपी शामली ने जानकारी दी कि 112 कॉल पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। मृतका का नाम रेशमा (21 वर्ष) था।0
0
Report
अजमेर पुष्कर में कांग्रेस सृजन शिविर: राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता शिरकत
Ajmer, Rajasthan:अजमेर - पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के सृजन संगठन एवं चिंतन शिविर में दिल्ली और राजस्थान के जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आने वाले चुनाव सहित संगठन के महत्व और पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने का पाठ पढ़ाएंगे.. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मलिकार्जुन खड़गे सहित AICC के वरिष्ठ नेता भी शिविर में शिरकत करेंगे... शनिवार 23 मई से आयोजित इस शिविर के लिए आज राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोबिंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अजमेर के पुष्कर पहुंचे... शिविर स्थल का सभी नेताओं ने अवलोकन किया और व्यवस्थाएं देखी.. इस मौके पर RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल भी मौजूद रहे.. शिविर की तैयारियां और विषयों को लेकर हमारे संवाददाता कौशल जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोबिंद सिंह डोटासरा से खास बातचीत की..0
0
Report
Gulabrao Patil ने Essel Group की ओर से शुभकामनाएं भेजीं
Jalgaon, Maharashtra:GULABRAO PATIL ESSEL GROUP BEST WISHES Date-22-05-260
0
Report
Advertisement
