206244
औरैया की शिवानी कुमारी को OTT बिग बॉस में बोले गए 'गंवार' शब्द पर हुआ विवाद
Ariyari, Uttar Pradesh:औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी OTT बिग बॉस 3 में शामिल हुई है। जिसमे उन्होंने अपनी देहाती भाषा से लाखों प्रशंसक बनाए है। लेकिन दूसरी ओर शो में 'गंवार' शब्द का इस्तेमाल करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सूचना के अनुसार गांववासियों और उनकी मां ने इसकी आलोचना की और सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि किसानों और मातृभाषा बोलने वालों को गंवार कहना गलत है। वहीं कई लोगों ने शिवानी के प्रतिभा और सफलता की सराहना भी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा के एलिवेटेड सड़क में गड्ढा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया गनीमत कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ नोएडा अथॉरिटी के अफसरों का कहना जांच कराई जा रही एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल गनीमत कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ एलिवेटेड पर रोजाना लाखों की संख्या में वाहन गुजरते हैं गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के DND के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है एलिवेटेड सड़क धंसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा है एलिवेटेड0
0
Report
अमरोहा: गजरौला में कारपेंटर पर गोली, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज; वजह अज्ञात
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में कारपेंटर को गोली मारने के मामले में दो पर मुकदमा, हमले की वजह अब भी अज्ञात, सी ओ अंजली कटारिया ने दी जानकारी अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से करीब 200 मीटर दूर टहलने निकले कारपेंटर वाजिद अली को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली दाईं जांघ में लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल वाजिद किसी तरह घर की ओर जाने लगा। रास्ते में मोहल्ले के युवकों ने उसे खून से लथपथ देखा और सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ गोली मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है0
0
Report
थानांभवन का अवैध हथियारो का सप्लायर पानीपत पुलिस ने दबोचा,10देशी पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ..शामली से पानीपत तस्कर गिरफ्तार एंकर ..... जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद के रहने वाले एक युवक को पानीपत पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 10 देसी पिस्टल व कई जिंदा कारतूस बरामद किये है।पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।और अब पानीपत पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।जबकि शामली की थाना भवन पुलिस क्षेत्र के अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान की बात कहती रह गई। ..... आपको बता दे।कि जनपद शामली में जहां उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है।वहीं जनपद के अन्य थाने अवैध हथियार तस्करो और नशा खोरी करने वालो के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई कर रही है लेकिन थाना भवन थाना पुलिस के क्षेत्र में अवैध हथियार तस्कर फल फूल रहे हैं जहां वह लोग शामली से अन्य प्रदेशों में अवैध हथियार तस्करी करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है उसी क्रम में शामली जनपद के कस्बा जलालाबाद निवासी आसिफ पुत्र इमरान को पानीपत पुलिस में 10 देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है जहां अवैध हथियार तस्कर शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद का रहने वाला है वहीं दूसरे प्रदेश की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है जबकि थाना भवन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्यवही कहीं दिख नहीं रही है0
0
Report
Advertisement
बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही: 5 वर्षीय मानवी का पैर कट गया
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की घोर लापरवाही की वजह से 5 साल की मासूम मानवी जिंदगी भर के लिए विकलांग होना पड़ा। मामला बीते दिसंबर का है, जहां ऊंचाई से गिरने के कारण 5 साल की मासूम मानवी का पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों का आरोप है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की लापरवाही और सही समय पर इलाज न मिलने से पैर में संक्रमण फैल गया और डॉक्टर ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए बच्ची का पैर जांघ से काट दिया। हैरानी की बात यह है कि सीएमओ की जांच में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर को बर्खास्त किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के दबाव में महज 3 दिनों के भीतर ही बर्खास्तगी रद्द कर दी गई। अब न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। सपा प्रमुख से मदद का भरोसा मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने एक बार फिर जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है। बांदा के पडुई गांव के रहने वाले अनिल कुमार की 5 साल की बेटी मानवी के साथ हुई इस भयानक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 23 दिसंबर 2025 को ऊंचाई से गिरने के कारण मानवी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। परिजन उसे उम्मीद के साथ रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत कुमार ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन आरोप है कि लापरवाही के कारण घाव में इंफेक्शन इस कदर फैला कि डॉक्टर को बच्ची का बायां पैर जांघ से काटना पड़ा। मासूम का पैर कटने के बाद जब परिजनों ने शिकायत की, तो मेडिकल कॉलेज की आंतरिक समिति ने इसे 'इरैमेबल कॉम्प्लिकेशन' यानी आकस्मिक जटिलता बताकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर जब सीएमओ ने जांच की, तो डॉक्टर विनीत सिंह को दोषी पाया गया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्वास्थ्य व्यवस्था के काले सच को उजागर कर दिया। डॉक्टर की बर्खास्तगी के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल का दबाव बनाया, और महज़ 3 दिनों के भीतर कॉलेज प्रशासन ने अपनी पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दोषी डॉक्टर का निष्कासन रद्द कर दिया। लगातार अन्याय झेल रहे पीड़ित परिवार ने सपा नेता सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव से आश्वासन मिलने के बाद आज मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एक बार फिर बांदा के जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोई अखिलेश यादव ने भी अपने बयान में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बांदा के इस घटना का जिक्र किया。 बाइट - पीड़ित बच्ची का पिता बाइट - अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री)0
0
Report
बागपत में बदमाश राजा खान मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारी की तैयारी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से गो तस्करी और गोकशी के कई मुकदमों में वांछित बदमाश राजा खान घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर हिसावदा-नहर मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमаш की गोली दरोगा स्नेह प्रकाश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली राजा खान के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। बिना नंबर प्लेट की बाइक भी कब्जे में ली गई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत गोकशी और गो तस्करी के कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी सुकन्या शर्मा ने मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी।0
0
Report
बजरी लीजों में फर्जी रवन्ना, रंग बदलती गाड़ियाँ, जुर्माने की वसूली
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। रंग बदलती गाड़ियाँ : बजरी लीजों पर जुर्माना। जी मीडिया की खबर के बाद बाड़मेर में बजरी लीजों पर कार्रवाई। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में फर्जीवाड़ा। जी मीडिया ने 27 जून को किया था पूरे प्रकरण का खुलासा। 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियाँ' शीर्षक से चलाई थी खबर। एक ही वाहन पर नम्बर प्लेट बदलकर काटे जा रहे थे रवन्ने। बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी, कनाना पचपदरा और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी, सिणधरी जैसलमेर में हो रही थी गड़बड़ी। दोनों बजरी लीजों पर क्षमता से अधिक ओवरलोड रवन्ने काटे गए। खान विभाग ने जांच कर दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगाया। बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 7.92 लाख रुपए और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया0
0
Report
Advertisement
रायपुर में कार्टून वार: विजय शर्मा ने भाजपा के झूठ की हवा निकाल दी
Begun, Rajasthan:रायपुर महाडिबेड के बाद भाजपा कांग्रेस में कार्टून वार.. भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी किया कार्टून.. लिखा- 18 लाख आवास का ढोल पीटते रहे, अब विजय शर्मा ने ही भाजपा के झूठ की हवा निकाल दी... प्रचार की आड़ में सच्चाई छिपाना बंद करो0
0
Report
नोएडा की महंगी सोसाइटी में साफ पानी के लिए 350 परिवार परेशान
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा सोसाइटी में गंदे, बदबूदार और कीड़ेयुक्त पानी की समस्या ने करीब 350 परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से पानी का बिल जमा नहीं होने के कारण गंगाजल की सप्लाई प्रभावित है। हालात यह हैं कि लोगों को साफ पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा सोसाइटी में रहने वाले परिवार इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि सुबह के समय टंकियों और नलों से काला, गंदा और बदबूदार पानी निकलता है। इतना ही नहीं, पानी में छोटे-छोटे कीड़े आने की शिकायत भी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सोसाइटी में करीब 350 परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बाद भी उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में आरओ और अन्य फिल्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, हर 15 दिन में आरओ का फिल्टर बदलना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। रेजिडेंट्स: “आप खुद देख सकते हैं कि बाल्टी और नल में किस तरह का पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है। आखिर हम अपनी समस्या किसे बताएं?” लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारी और बिल्डर तत्काल हस्तक्षेप कर साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें, ताकि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को इस परेशानी से राहत मिल सके।0
0
Report
रीवा के चाकघाट नगर परिषद के ऑडियो से हड़कंप, जांच शुरू
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब प्रशासन भी मामले को गंभीरता से ले रहा है。 मामले को लेकर रीवा कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच प्रतिवेदन का इंतजार है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी。 कलेक्टर ने कार्रवाई के संकेत देते हुए स्पष्ट किया कि मामला गंभीर पाए जाने पर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद चाकघाट नगर परिषद में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और अब सभी की नजर जांच प्रतिवेदन पर टिकी है。 वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि वायरल ऑडियो की वास्तविकता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में किसकी भूमिका क्या रही और आगे किस स्तर की कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
स्कूलों के पास अवैध शराब बिक्री के विरोध में बच्चों ने मोर्चा निकाला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नगर में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास कथित तौर पर बढ़ रही अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, जुआ-सट्टा और अन्य अराजक गतिविधियों को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मोर्चा खोल दिया। सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के विद्यार्थियों सहित प्रदर्शनकारी पीपल चौक पहुंचे, जहां स्कूल के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्कूली बच्चों और संगठनों ने पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली। हाथों में अवैध शराब के विरोध में लिखे तख्तियां और बोर्ड लेकर बच्चे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के आसपास कथित रूप से चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल बच्चों का कहना है कि स्कूल के पास एक टपरे में कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री होती है। यहां आए दिन हंगामा होने के साथ ही गाली-गलौज की स्थिति बनी रहती है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे माहौल में उन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान परेशानी और असहजता का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास नशाखोरी, जुआ-सट्टा सहित अन्य गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है。0
0
Report
गरियाबंद में ऋषि पंचमी पर सर्प शोभायात्रा, दीक्षांत समारोह समेत आयोजन
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग...ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा.…ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा...गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण...ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह...राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा...वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन...पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को ।0
0
Report
नोएडा के सेक्टर-61 से सेक्टर-18 तक एलिवेटेड रोड धंस; 20 फुट चौड़ा गड्ढा, बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में करोड़ों रुपये की लागत से बना शहर का महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच अचानक सड़क धंस गया. 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया. गनीमत कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. नोएडा अथॉरिटी के अफसरों का कहना जांच कराई जा रही. एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल. एलिवेटेड पर रोजाना लाखों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के DND के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है एलिवेटेड. सड़क धंसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे. तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा है एलिवेटेड.0
0
Report
Advertisement
रोहतक में सांड बेकाबू: भगदड़, स्कूल बस टक्कर, बाइक सवार गिरा – वीडियो वायरल
Rohtak, Haryana:रोहतक में सांड बेकाबू, सड़क पर मची भगदड़, वीडियो वायरल स्कूल बस को टक्कर मारी, बाइक सवार को पटका; स्कूटी के पीछे दौड़ा रोहतक में सांड बेकाबू, सड़क पर मची भगदड़, वीडियो वायरल स्कूल बस को टक्कर मारी, बाइक सवार को पटका; स्कूटी के पीछे दौड़ा0
0
Report
Body chief to be elected only by selected councillors, says Kharra
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर चुनें हुए पार्षदों में से ही बनेंगे निकाय प्रमुख UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान कहा,बहुत जरूरी हुआ तो ही हाइब्रिड फ़ॉर्मूले का होगा इस्तेमाल बाड़ेबंदी को झाबर सिंह खर्रा ने बताया प्रशिक्षण शिविर कहा,प्रमुख का चुनाव बैलेट पेपर से होगा इसलिए सही वोट डलवाने की दे रहे ट्रेनिंग बाड़ेबंदी के फैसले को खर्रा ने सही ठहराते हुए कहा कांग्रेस ने परम्परा डाली भाजपा अपनी सुरक्षा करेगी0
0
Report
टोंक-देवली राजमार्ग पर भीषण हादसा: कार डंपर में घुसी; चालक की मौत
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक टोंक-देवली राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार डंपर में घुसी; चालक की मौके पर मौत कार की स्पीड 190 किमी/घंटा वायरल टोंक-देवली राजमार्ग पर पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, थाना मालपुरा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद कार की तेज रफ्तार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन की स्पीड करीब 190 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई गई स्पीड की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजाराम खेती का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि उसका एक बच्चा MBBS की पढ़ाई कर रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
