206121
अजीतमल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट को लेकर सीओ अजीतमल ने दी जानकारी
Babarpur, Uttar Pradesh:औरैया जिले के अजीतमल में सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट के मामले में अजीतमल सीओ ने जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में जनगणना-2027 की तैयारी पूरी, स्व-गणना से भागीदारी आसान
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस बार स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है ताकि आमजन की भागीदारी आसान हो सके। लोग 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे अपने और परिवार की जानकारी आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर सकेंगे और SE ID सुरक्षित रखना होगा ताकि प्रगणक सत्यापन कर सकें। सोनभद्र के लिए 4,469 गणना ब्लॉक और 4,428 कार्मिक तैनात किए गए हैं; जिलाधिकारी ने लोगों से हिस्सा लेने की अपील की। द्वितीय चरण 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुँचेंगे, 05-09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण होगा। सोनभद्र में 4,469 ब्लॉक, 3,781 प्रगणक और 647 सुपरवाइज़र सहित कुल 4,428 कर्मी नियुक्त हैं; प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।0
0
Report
हमीरपुर में दबंगों ने दिनदहाड़े घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बाइक सवार दबंगों ने दिनदहाड़े घर के बाहर फायरिंग कर इलाके में फैली दहशत, दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से युवक के घर पर की फायरिंग, दबंगई और फायरिंग की घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में हुई कैद, बिच्छू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं आरोपी, बाइकों में सवार होकर पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे थे आधा दर्जन से अधिक दबंग, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव का मामला।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिले की बेगूं, भैंसरोडगढ़, गंगरार, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी और डूंगला पंचायत समितियों में मतदान करवाने के लिए मतदान दल रवाना हुए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने अंतिम प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बिना निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ मतदान संपन्न करवाएं। वहीं एसपी ने मतदान के दौरान पूरी सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में मतदान करवाना है, ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। बाईट - डॉ मंजू ............... जिला निर्वाचन अधिकारी बाईट धर्मेंद्र सिंह ............... पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
Kamoor जिले में एंबुलेंस के तहखाने से 153.75 लीटर विदेशी शराब बरामद
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रहे दो तस्कर भी गिरफ्तार। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी से सामने आया है, जहां मद्य निषेद विभाग की टीम ने एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस के जरिए शराब की खेप बिहार की सीमा में पार कराई जाने वाली है। इस आधार पर जांच चौकी पर तैनात टीम ने वाहनों की सघन जांच कर दी। उत्तर प्रदेश से आती हुई एक संदिग्ध एंबुलेंस रोकी गई; तलाशी में एंबुलेंस की छत और बॉडी में गुप्त तहखाने मिले। इन तहखानों को खोलने पर 153.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में चालक अशोक कुमार और सह-चालक गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने दावा किया कि वे दिल्ली से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे और इससे पहले भी इसी एंबुलेंस से तस्करी कर चुके हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई मद्य निषेध अधिनियम के तहत की जाएगी।0
0
Report
कुरुक्षेत्र: जनता दरबार में 18 शिकायतों का त्वरित निपटारा, पुलिस का पारदर्शी रवैया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से थाना कृष्णा गेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अब तक करीब 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का अधिकारियों ने मौके पर ही निपटारा कर दिया。 इस दौरान कई ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने थाने में हुई कार्रवाई और पुलिस के सकारात्मक रवैये पर संतुष्टि जताते हुए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया。 अधिकारियों के अनुसार, जनता दरबार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शिकायतकर्ताओं और संबंधित जांच अधिकारियों (IO) को आमने-सामने बैठाकर मामले की वास्तविक स्थिति जानना है, ताकि निष्पक्ष जांच के आधार पर न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके。 अधिकारियों ने बताया कि एसपी कार्यालय में भी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनी जाती हैं। जनता दरबार के माध्यम से उन मामलों की भी समीक्षा की जा रही है, जिनमें शिकायतकर्ता को जांच या पुलिस कार्रवाई को लेकर कोई असंतुष्टि है। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उन्हें समय पर न्याय दिलाया जा सके।0
0
Report
फर्रुखाबाद में मामूली विवाद के बाद अधेड़ की मौत, लाठी-डंडों से पिटाई से निधन
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के घुमइया रसूलपुर गांव में मामूली विवाद में अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल। गंभीर हालत में कानपुर के नर्सिंग होम में चल रहा था इलाज, उपचार के दौरान तोड़ा दम। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का लगाया आरोप। पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र की तहरीर पर पहले ही एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के घुमइया रसूलपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में कुत्ते पर डंडे बरसाने वाला आरोपी CCTV से पहचाना गया, वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर-6 में एक व्यक्ति द्वारा बेजुबान कुत्ते को डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पूरी घटना गली में मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति लगातार कुत्ते पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास के लोग उसे ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। घर से डंडा लेकर निकला, कुत्ते को पीटना शुरू किया पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के मुताबिक, कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति का नाम समीर खान बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि समीर खान अपने घर से हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलता है। मकान से कुछ दूरी पर दो कुत्ते बैठे हुए दिखाई देते हैं। वह उनके पास पहुंचकर डंडे से कुत्तों को पीटना शुरू कर देता है। डंडों की मार से कुत्ता भौंकने लगता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति उसे पीटता रहता है। लोगों ने रोका, फिर भी नहीं रुका कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आते हैं। गली में मौजूद लोग व्यक्ति को कुत्ते को पीटने से रोकते हुए भी दिखाई देते हैं, लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर लगातार डंडे बरसाता रहता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बिट्टू बजरंगी ने पुलिस को दी शिकायत इस मामले में बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दी है। शिकायत में समीर खान पर बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
छठ पूजा के मौसम में गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, चेकिंग तेज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:छठ पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान की जांच करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रख रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा यात्रियों को भी सतर्क रहने और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की जा रही है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैद हैं।0
0
Report
यमुना का पानी प्रदूषित: मछलियां मर रहीं, जनता के स्वास्थ्य पर बन रहा है सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में यमुना का पानी प्रदूषित है, मछलियां मर रहीं हैं और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की खबरें हैं। ऐसे में छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल की माताएं-बहनें इसी पानी में उतरने को मजबूर होंगी। प्रवेश वर्मा जी और मनजिंदर सिंह सिरसा जी अगर यमुना का पानी सुरक्षित है, तो इसकी वैज्ञानिक रिपोर्ट सार्वजनिक कीजिए। और अगर पानी प्रदूषित है, तो जनता को गुमराह करने के बजाय उसे साफ कीजिए। मछलियां किसने डालीं, इस पर राजनीति करने के बजाय यह बताइए कि यमुना में मछलियां मर क्यों रहीं हैं? पूर्वांचल की आस्था और दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद कीजिए。0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम में अवैध शराब के 92 ठिकानों पर छापेमारी: 29 गिरफ्तार, भारी मात्रा जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अवैध और नकली शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सुबह से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। जिलेभर में एक साथ 92 ठिकानों पर पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। घरों से लेकर शराब बनाने की भट्टियों तक पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 370.5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इतना ही नहीं, शराब बनाने के लिए तैयार करीब 5150 किलो महुआ लाहन और अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। नर्मदापुरम में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में एक साथ मोर्चा खोल दिया। शहर के बालागंज और सिकलीकर मोहल्ले में पुलिस की टीम ने कई घरों में दबिश दी। 24 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई। यहां से 38 लीटर अवैध शराब बरामद हुई और पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर ही करीब 1300 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया। वहीं हरियाली तिराहा, हाउसिंग बोर्ड और आदर्श नगर में भी पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इन इलाकों में चार प्रकरण दर्ज कर 175 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे जिले में एक साथ 92 ठिकानों को निशाने पर लिया गया। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल 35 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
यूपी महिला आयोग अध्यक्ष का दावा: सभी फाइलें निस्तारित, अब कोई केस पेंडिंग नहीं
Budaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बदायूं बदायूं पहुंची यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का बयान 2017 से पहले ऑफिस में फाइलें पड़ी रहती थीं महिलाओं को न्याय नही मिल पाता था मैने अपने कार्यकाल में पहले की पड़ी एक लाख फाइलों का निस्तारण कराया है आज यूपी में कोई केस पेंडिंग नही है है तो कोर्ट में मामला है या पुलिस जांच चल रही है जब महिलाओं को न्याय नही मिलता तो वह महिला आयोग जाती है मेरे कार्यकाल में उन्हें इंसाफ मिला है। दिव्यांगों के प्रमाणपत्रों मे घपलेबाजी का मामला संज्ञान मे आया है शिकायतकर्ताओ को सुनने के बाद कड़ी कार्यवाही कराने के निर्देश दिए जायेंगे बोली आयोग अध्यक्ष किसी मामले मे कोई भी दोषी होगा बचेगा नहीं। अगर कोई सोचता है अपराध करके बच जायेगा तो यह गलतफहमी है। झारखण्ड मे राज्य महिला आयोग की गलती और लापरवाही दोनों है राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा बहुत सीरियस काम कर रही है उन्होने कमी पकड़ी है झारखण्ड की तरह कई राज्यों मे आयोग की स्थिति अच्छी नहीं है। मेरे कार्यकाल मे एक लाख फ़ाइल पेंडिंग थीं मैंने सभी फाइलो का निस्तारण किया है। बाइट - बबिता चौहान, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश0
0
Report
उन्नाव गंगा घाट पर 20 हजार लोग छठ महापर्व के लिए तैयार
Unnao, Uttar Pradesh:लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है। उन्नाव में गंगा घाट के किनारो पर लगभग 20000 लोग छठ का महापर्व मनाने वाले हैं। Zee media की टीम गंगा तट के किनारे पहुंची तो यहां गंगा घाट नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों के साथ तैयारी को अमली जामा पहना नजर आए। 2 किलोमीटर से लंबे गंगा घाट पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगा घाट नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर, उन्नाव रायबरेली, लखनऊ जनपद के लोग छठ मनाने गंगा घाट आते हैं। छठ की पूजा के लिए 2 किलोमीटर से लंबा गंगा तट तैयार किया जा रहा है तीन गंगा घाट बनाए गए हैं। सभी जगह सुविधा सुरक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चारों तरफ से कर्व्ड स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इसके साथ-साथ हर एक घाट पर नाव लगाई गई हैं और सुरक्षा को देखते हुए गोताखोर तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी जगह बैरी कैडिंग की गई है।0
0
Report
Advertisement
बलिया के बाजारों में छठ महापर्व की रौनक तेज, खरीदारी चरम पर
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में छठ महापर्व को लेकर बाजारों बड़ी रौनक, फल फूल से लेकर दलिया और सूट की दुकानों से सजा बाज़ार। शहर के शहीद चौक में अलग-अलग फलों की दुकान सहित दौरा और सूप की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाए खाए से होती है चार दिनों तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को लेकर लोग बाजारों में जमकर खरीदारी करते हैं। छठ महापर्व को प्रकृति का भी पर्व माना जाता है जहां साफ सफाई से लेकर शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा में प्राकृतिक फलों का विशेष महत्व है। छठ व्रतियों का कहना है कि छठ महापर्व परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही महिलाओं की आस्था और इच्छा शक्ति की मिसाल का पर्व है। वही फल बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि छठ महापर्व में देसी फलों के साथ ही बाहर से भी बड़ी संख्या में फल मंगाए जाते हैं। वाक थ्रू- छठ महापर्व को लेकर शहर के चौक इलाके में लगी दुकानों को दिखाते हुए ग्राहकों एवं दुकानदार से बातचीत0
0
Report
छतरपुर में यादव महासभा के विरोध के बीच भारी पुलिस बल तैनात
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर यादव महासभा द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान के विरोध में आयोजित सभा और विरोध प्रदर्शन से पहले छतरपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बागेश्वर धाम के शिष्य मंडल और सनातन एकता समिति के हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर जय जय श्री राम के नारों के साथ छतरपुर पहुंचे और यादव महासभा के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे। इसको लेकर उनकी पुलिस से उलझन हो गई। पुलिस ने उन्हें मौके पर जाने से रोक दिया, ताकि दोनों पक्ष आमने-सामने ना आ सकें और शांति व्यवस्था बनी रहे। यादव महासभा द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के कथित बयान के विरोध में आज सभा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इससे पहले ही बागेश्वर धाम के शिष्य मंडल और सनातन एकता समिति के सदस्य बड़ी संख्या में छतरपुर पहुंच गए। हाथों में लाठी-डंडे लिए ये लोग जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए यादव महासभा द्वारा आयोजित सभा और विरोध प्रदर्शन स्थल की ओर आगे बढ़ते हुए देखे गए। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें रोक दिया। इसको लेकर सदस्यों और पुलिस के बीच कुछ देर तक बहस और उलझन की स्थिति बनी रही। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें आगे जाने से रोका और वापस लौटने को कहा। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को एक ही जगह आमने-सामने आने दिया गया तो टकराव की स्थिति बन सकती थी। इसलिए एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग की गई है और दोनों पक्षों को अलग-अलग रखा जा रहा है, धाम क्षेत्र से लेकर छतरपुर तक जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। भारी पुलिस बल और SAF के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि विरोध का अधिकार सबका है, लेकिन वो संवैधानिक और वैधानिक तरीके से और अनुमति के बाद ही होना चाहिए। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से लगातार चर्चा कर रही है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार का टकराव ना हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।0
0
Report
भीलवाड़ा के गांधी अस्पताल के पालना गृह में नवजात लावारिस, NICU में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:पालना गृह में मिली नवजात महात्मा गांधी चिकित्सालय गहन चिकित्सा इकाई मे भर्ती नवजात का वजन 1 किलो 900 ग्राम है तथा शिशु की हालत चिन्ता जनक बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित पालना गृह में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में प्राप्त हुआ पालना गृह का सायरन बजते ही अस्पताल प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुये नवजात को तत्काल नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एन.आइ.सी.यू. में भर्ती कराया चिकित्सकों की टीम डां. इन्द्रासिंह व नर्सिंग प्रभारी सुनिल पोरवाल मय टीम द्वारा शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रारम्भ कर दिया गया घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति न्यायपीठ भीलवाडा के अध्यक्ष चन्द्रकला ओझा व सदस्य विनोद राव को होने पर स्वतः प्रसंज्ञान लिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चन्द्रकला ओझा व सदस्य विनोद राव अस्पताल पहुंचकर एन.आई.सी.यू. में भर्ती शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली ओर उपस्थित चिकित्सको को निर्देशित किया कि नवजात को समस्त चिकित्सीय सुविधाएं एवं समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाए साथ ही चिकित्सा अधीक्षक को नवजात शिशु की देखरेख करने हेतू यशोदा कर्मचारी लगाने हेतू निर्देशित किया गया बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चन्द्रकला ओझा व सदस्य विनोद राव द्वारा उक्त नवजात शुक्रवार के दिन पालने में आया जिससे काल्पनिक नाम दीया रखा गया किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानो के तहत शिशु की सुरक्षा हेतू महिला गार्ड लगाने हेतू जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया नवजात का वजन 1किलो 900 ग्राम है तथा शिशु की हालत चिन्ता जनक है। शिशु की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतू नियमानुसार आग्रिम कार्यवाही बाल कल्याण समिति द्वारा की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
