उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें सुनीं। श्रीमती गुप्ता ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित रह सकें।
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2707ZMP _RJN _FLOOD _R
एंकर- लगातार हावड़ाही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए है खैरागढ़ की आमनेर नदी ने भी भी अपना रौद्र रूप दिखाया नदी में आई बाढ़ ने खैरागढ़ सहित आसपास के इलाकों को पानी पानी कर दिया ।खैरागढ़ में बाढ़ के पानी ने इसबार एक जिंदगी भी छीन ली। इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास 20 वर्षीय युवक अमित यादव तेज बहाव में बह गया। वह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था और मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी बहे थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित लापता हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रातभर पुलिस ने खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली। SDRF की टीम रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हुआ था और वह तीन बहनों व मां का एकमात्र सहारा था। घर में मातम पसरा है, मां बेसुध है और बहनें सदमे में हैं। इस हादसे के बाद सवाल प्रशासन की लापरवाही पर तो उठे ही हैं, लेकिन खैरागढ़ की बाढ़ समस्या की जड़ कहीं गहरी है, शहर में नाले और नदियों पर सालों से चले आ रहे अतिक्रमण। विशेषज्ञ और स्थानीय लोग वर्षों से चेताते आ रहे हैं कि शहरी सीमा के भीतर जहां-तहां नालों और जल निकासी मार्गों पर कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे बाढ़ के पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिलता। नतीजा — हर साल बारिश आते ही शहर जलमग्न हो जाता है, और जान-माल की तबाही होती है।शहर की हालत कोई नई नहीं है। हर साल यही दृश्य दोहराए जाते हैं ,बारिश, बाढ़, राहत की खानापूर्ति, और फिर सन्नाटा। लेकिन प्रशासन आज तक नदियों और नालों को अतिक्रमण मुक्त करने में असफल रहा है। न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही कोई स्थायी समाधान।
किशोर शिल्लेदार
ZEE मीडिया राजनादगांव
एंकर सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में स्थित एकमात्र महाविद्यालय, जो 50 गांवों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र है, वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव छात्रों खासकर छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कॉलेज में करीब 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन बीते डेढ़ वर्ष से शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है।
सरकार द्वारा शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया था। जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दी गई, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। स्थिति यह है कि पुराने शौचालय को तोड़कर अधूरा छोड़ दिया गया और पीने के पानी के नल को भी उखाड़ दिया गया, जिससे शिक्षकों और छात्रों को भारी असुविधा हो रही है।
छात्रा रश्मि सिंह ने बताया, “हम लड़कियों को पढ़ाई और परीक्षा के लिए कॉलेज आना पड़ता है, लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण डर और असहजता बनी रहती है। कई बार हमें आसपास के खेतों का सहारा लेना पड़ता है जो बेहद शर्मनाक है।”
बाइट 1छात्रा रश्मि सिंह
कॉलेज के प्राचार्य नजर अली ने बताया कि अधूरी निर्माण प्रक्रिया को लेकर वे कई बार ठेकेदार से बात कर चुके हैं और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। “हमारी सबसे बड़ी चिंता छात्र-छात्राओं की सुविधा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से काम आज तक अधूरा है।
बाइट 2प्रिंसिपल नजर अली
गौरतलब है कि जिस संस्थान में सैकड़ों छात्र-छात्राएं भविष्य संवारने आते हैं, वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह शिक्षा के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
बस्तर ब्लॉक के खुटगुड़ा स्थित प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक पीतांबर साहू को संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे ने निलंबित कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक शुक्रवार को खुटगुड़ा स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे थे, इस दौरान सुबह 10 बजे संस्था बंद और शिक्षक अनुपस्थित मिले, निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक को एक आवेदन भी मिला, जिसमें तबीयत खराब होने का हवाला दिया गया था, लेकिन आवेदन में कोई तारीख नहीं थी, जिसके बाद संयुक्त संचालक ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया ।
ब्रेकिंग जशपुर -
नारायणपुर थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा का अकास्मिक निधन,
रायपुर से ट्रेनिंग कर कल रात घर लौटे थे,
सीपेज की वजह से घर की दिवाल पर आया करेंट,
करेंट की चपेट में आने से रामसाय पैंकरा का निधन,
पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों में शोक का माहौल,
जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि।
स्लग-तीज की सवारी-अरविंदसिंह-सवाई माधोपुर 27 जुलाई 2025
एंकर-सवाई माधोपुर जिले वे खिजूरी गांव में राज परिवार द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा तीज माता की सवारी निकाली गई । तीज की सवारी का पुरे गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया , गौरतलब है कि वर्षों पूर्व खिजुरी में तीन की सवारी बंद कर दी गई थी ,जिसे एक बार फिर शुरू किया गया है । खिजुरी राज परिवार के सदस्य दिलीप सिंह खिजुरी ने बताया कि लगभग 45 वर्ष पूर्व पूरे गांव में तीज माता की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकलती जाती थी, लेकिन किसी कारणवश यह परंपरा धीरे धीरे बंद हो गई थी । तीज का पूजन सिर्फ खिजुरी गढ़ परिसर में ही होता था अब दोबारा राज परिवार ने निश्चित किया है कि तीज माता की सवारी पूरे गांव में निकाली जाये । जिसके चलते आज गांव में फिर से तीज माता की सवारी निकाली गई । इस दौरान सभी ग्रामीणों ने उत्साह के साथ तीज माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त लिया और फिर से तीज माता की सवारी का पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ भ्रमण करवाया गया ,जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया । तीज माता की सवारी शाही लवाजमें के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए तालाब की पाल पर महा आरती करते हुए समाप्त की गई ,
बाईट-1-दिलीप सिंह खिजुरी ,प्रदेशाध्यक्ष करणी सेना
एंकर _इंट्रो। रविवार को छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के चलते नदी नालों में ऊफान आ गया। क्षेत्र के देवरी जोध गांव में नाला पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया जिसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मृतक के शव को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरीजोध गांव के नजदीक उफान पर आए खाळ की पुलिया पार करते समय 45 वर्षीय मांगीलाल बैरवा पुत्र रामचंद्र पानी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मांगीलाल पुलिया पार कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाल के तेज बहाव में बहता चला गया। ग्रामीणों ने लगभग 150 मीटर तक पीछा कर बचाने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बाद में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन व राहत दल एवं स्थानीय लोग तलाशी में लगे। जिसके बाद थोड़ी दूर पर एक पेड की टहनी पर मृतक का शव अटका मिला।
प्रशांत कुमार मुंगेर
नवविवाहिताओं का 13 दिनों तक चलने वाला मधुश्रावणी व्रत का हुआ समापन, अंतिम दिन व्रती को सुहाग की रक्षा के लिए देना पड़ा अग्नि परीक्षा
मुंगेर: 13 दिनों तक चलने वाला मिथिलांचल का लोकप्रिय मधुश्रावणी व्रत का समापन रविवार को हो गया। जिसकी शुरुआत पिछले 15 जुलाई को नाग पंचमी के दिन से हुई थी। यह व्रत खास कर ब्राह्मण समुदाय की नवविवाहिता पति के दीर्घायु जीवन के लिए कर रही थी। वही व्रत के अंतिम दिन नव विवाहिता को अपने सुहाग की रक्षा के लिए अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा, पूजा में जो दीप जलता है उसकी बाती से दुल्हन के शरीर पर आठ जगहों पर दागा जाता है। टेमी देते समय दुल्हन के भाई पान के पत्तों पर से बहनों की दोनों आंखों को बंद करता है। टेमी दागने के बाद घाव जितना बड़ा होता है उसे उतना शुभ माना जाता है, बाद में चंदन का लेप लगाने पर वह घाव ठीक हो जाता है। खासकर यह व्रत में 13 दिनों तक चलने वाली पूजा में वह बिना नमक का भोजन करती है। प्रतिदिन सुबह अन्य महिलाओं के साथ बगीचा से फुल तोड़ कर लाती है और उसी फूल से पूजन करती है। वहीं पूजा के दौरान चढ़ाया गया फुल सहित कलश को महिलाओं की टोली के द्वारा गीत गाकर गंगा या नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके अलावा सोना या चांदी का नाग नागिन और मिट्टी से बने देवी देवताओं की प्रतिमा को भी गंगा में विसर्जित किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित बसंत विहार कॉलोनी वासुदेवपुर, सदर प्रखंड के गढ़ी रामपुर, महमदा, चरौन, रामगढ़, जमालपुर के फरीदपुर, बरियारपुर प्रखंड के चिरैयाबाद गांव, हवेली खड़गपुर प्रखंड के रतैठा और तेघड़ा गांव, संग्रामपुर के मालचक सहित जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय वाली बस्ती में मधुश्रावणी व्रत का मनाया जा रहा था जिसका समापन रविवार को सभी जगह पर हो गया। जिलेभर में दर्जनों की संख्या में नव विवाहिता ने इस व्रत का अनुष्ठान किया था। वही व्रत के अंतिम दिन ससुराल पक्ष से आए सौगात को नव विवाहिता ने भगवान को चढ़ाया और सुहागन महिलाओं को भोजन कराया।वहीं अंतिम दिन महिलाओं के द्वारा शिव पार्वती गौरी नाग नागिन सहित विभिन्न तरह की गीत गाकर माहौल को भक्ति पूर्ण वातावरण बनाया गया।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।
डिंडोरी में बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और ऐसे में बारिश में बाढ़ग्रस्त नदी नालों के किनारे कोई रील बना रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है लेकिन बारिश और बाढ़ के दौरान मूक गौवंशो को बाढ़ग्रस्त पुल से रोकने की बजाय वीडियो बना रहे होते है ताजा तस्वीरेंभाजी टोला गांव से सामने आई है जहां बरसाती नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इस बीच दो पशुधन बाढ़ से उफनते नाले को पार करने की कोशिश करते हुए तेज धार में बह गए और लोग वीडियो बनाते रहे मौके पर मौजूद किसी ने भी इन मूक जानवरों को रोकने की कोशिश नही की हालाकि पशुधन किसी तरह उफनते नाले बहने के बाद मौत की जंग जीतकर बाहर आ जाते है।
*বকখালি সমুদ্রে স্নান করতে তলিয়ে গেল এক যুবক, চলতি মাসে এই নিয়ে দ্বিতীয় বার এই ঘটনা*
270725ZG_DH_BOKHALI
নকিব উদ্দিন গাজী
আবারও বকখালি সমুদ্রে স্নান করতে নেমে তলিয়ে গেলো এক পর্যটক। দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার বকখালিতে গতকাল পাঁচ বন্ধু মিলে ঘুরতে আসে। ২৭শে জুলাই দুপুর পাঁচ জন বন্ধু মিলে সমুদ্র স্নান করতে নামে। তখনই পাঁচজনের মধ্যে একজনকে খুঁজে পাওয়া যাচ্ছে না বলে বাকিরা খোঁজাখুঁজি শুরু করেন। না পেয়ে ফ্রেজারগঞ্জ থানায় জানায়। জানা যায় হারিয়ে যাওয়া ওই যুবকের নাম নিত্যানন্দ পাল বয়স আনুমানিক ২৬, বাড়ি হাবরা থানার গুমা এলাকায়, ২৬শে জুলাই ৪ বন্ধুর সাথে বকখালি বেড়াতে আসে। খবর পাওয়া মাত্রই তড়িঘড়ি ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার ভারপ্রাপ্ত আধিকারিক ত্রিদীপ সাহা সহ ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার পুলিশ প্রশাসন তল্লাশি কাজ শুরু করেছেন ইতিমধ্যেই। সুন্দরবন পুলিশ জেলার এফ আই বি বোর্ড নিয়ে নিখোঁজ যুবকের তল্লাশি চালাচ্ছে পুলিশ। এখনো খোঁজ মেলেনি।
চলতি মাসের ১৪ তারিখে বকখালিতে ঘটে এমনই এক ঘটনা। গত ১৪ই জুলাই পুলিশের নিষেধাজ্ঞা উপেক্ষা করে স্নান করতে নেমে বকখালি সমুদ্র সৈকতে জোয়ারের জলে তলিয়ে যায় এক পর্যটক। পরে সেই দেহ উদ্ধার বকখালির কাছাকাছি পাতিবুনিয়া থেকে।
ब्रेकिंग जशपुर -
अंडा से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,
अंडा लूटने ग्रामीणों में मची होड़,
बर्तनों में भरकर ग्रामीण ले जा रहे अंडा,
चालक पिकअप वाहन छोड़कर हुआ फरार,
खरसिया से कांसाबेल जा रही थी अंडा लोड पिकअप वाहन,
ग्रामीणों द्वारा अंडा लूटने का वीडियो हो रहा वायरल,
अंडा कैरट लूटकर भागते दिखे ग्रामीण,
पत्थलगांव थाने के कुकरगांव की घटना।
বন্যা কবলিত এলাকায় এসে দুর্গতদের ক্ষোভের মুখে পড়লেন বিজেপি সংসদ। বিজেপি সংসদের প্রতি ক্ষিপ্ত সাধারণ মানুষ। গ্রাম ছাড়লেন সংসদ। মালদার রতুয়া এলাকার ঘটনা।
नागपंचमी पर 1900 पुलिसकर्मी चार शिफ्ट में ड्यूटी पर रहेंगे
सावन सोमवार और सवारी के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
150 से अधिक ट्रैफिक जवान शहरभर में ट्रैफिक मैनेजमेंट में जुटेंगे
महिला बल, अस्पताल व पीने के पानी की व्यवस्था पुलिस स्तर पर पूरी
उज्जैन।
सावन के सोमवार और अगले दिन नागपंचमी को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर क्षेत्र और शहरभर में कुल 2900 से अधिक पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के 24 घंटे के दर्शन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। कर्कराज पार्किंग से हरसिद्धि चौराहा होते हुए ज़िगज़ैग रूट से श्रद्धालुओं की एंट्री कराई जाएगी और दर्शन एरोब्रिज के माध्यम से कराए जाएंगे। इस व्यवस्था मै 1900 पुलिसकर्मियों को चार शिफ्ट में डिप्लॉय किया गया है।
सावन सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन और शाही सवारी के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती रहेगी।
इस दौरान महाकाल लोक, फेसिलिटी सेंटर और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रास्ते से श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकास दिया जाएगा। यह पूरी व्यवस्था पुलिस निगरानी में संचालित होगी ताकि दोनों दिन की व्यवस्थाएं आपस में टकराएं नहीं।
शहरभर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवान अलग से तैनात किए जा रहे हैं। प्रमुख चौराहों, पार्किंग क्षेत्रों और रूट डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चाकचौबंद योजना बनाई गई है।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से विशेष महिला पुलिस बल बुलाया गया है, जिन्हें ब्रीफ कर ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
साथ ही अस्पताल, एम्बुलेंस, पीने के पानी सहित हर ज़रूरी सुविधा के बिंदु पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल रेस्पॉन्स दिया जा सके।
एसपी शर्मा ने कहा कि यह दो दिवसीय पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है, सभी बलों की समन्वित ड्यूटी और निगरानी के चलते श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और निर्बाध दर्शन पर है। सभी ज़रूरी प्वाइंट्स पर बल की तैनाती हो चुकी है।
बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
बागपत में युवक की पिटाई का लाइव वीडियो वायरल हुआ है।
अब देखने वाली बात ये है कि पुलिस आऱोपियों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करती है ।