206243
Auraiya - घर से निकले दो किशोर हुए लापता
Bidhuna, Uttar Pradesh:औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भटोरा गांव निवासी घर से साइकिल लेकर निकले दो किशोर लापता हुए हैं जिसको लेकर पीड़ित ने बिधूना कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11kV तार की चपेट में बारात बस के चार घायल, पांकी में हादसा
Babhandih, Jharkhand:पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस के ऊपर बैठे चार लोग 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा से बारात रिमी रामपुर (लावालौंग) जा रही थी। इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास यह हादसा हुआ। सभी घायल बस की छत पर बैठे हुए थे। घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर भर्ती कराया गया।0
0
Report
अटरू में अवैध बजरी के कब्जे से 133 टन जब्त, भारी जुर्माना लगाया गया
Baran, Rajasthan:अटरू में अवैध बजरी के खिलाफ प्रशासन का कार्रवाई 133 टन बजरी जब्त, करीब 1 लाख का जुर्माना बारां के अटरू क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी के काले कारोबार के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस ने अब अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन को काफी समय से इलाके में बड़े पैमाने पर बजरी के अवैध भंडारण की सूचना मिल रही थी। इसी सटीक सूचना के आधार पर खनन विभाग के अधिकारी अंशुमान मीणा और अटरू पुलिस की टीम ने 55 नंबर फाटक के पास दबिश दी। मौके पर टीम को भारी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे प्रशासन ने तुरंत घेरे में ले लिया। दस्तावेज नहीं दिखा पाए 'बिट्टू शर्मा' जांच के दौरान मौके पर लगभग 133 टन बजरी चिह्नित की गई। दस्तावेज़ों के अभाव में खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमानुसार 99,800 रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया। जुर्माना राशि वसूलने के बाद बजरी को फिलहाल मौके पर ही छोड़ दिया गया है।0
0
Report
शादी समारोह में 20-25 युवकों ने तीन भाइयों पर हमला, दो की हालत गंभीर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बेड़सा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन सगे भाइयों पर करीब 20 से 25 युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाई लहूलुहान हो गए, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। मामले के अनुसार, भिंडा गांव निवासी सोनू, शैलेश और दीपक डामोर तीनों भाई अपने रिश्तेदार जितेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए बोड आमली गांव जा रहे थे। जब तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बेड़सा सीनियर स्कूल के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे 20-25 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना संभलने का मौका दिए तीनों भाइयों पर लाठियों और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से चीख-पुकार मच गई और तीनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में सीमलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शैलेश और दीपक के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है। सोनू का इलाज फिलहाल डूंगरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में युवकों द्वारा किए गए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों की ओर से सूचना मिलने के बाद चौरासी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल हमले के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
माँ- बेटी ने साथ पढ़कर दहावी पार की, शिक्षा ने उम्र नहीं मानी—यादगार माँ-लेकी की कहानी
Ahilyanagar, Maharashtra:शिक्षणाला वयाचे बंधन नसते' याचाच प्रत्यय देणारी एक सुखद घटना समोर आली है. घरची जबाबदारी, मुलांचे शिक्षण और संसाराचा गाडा ओढताना स्वतःचे शिक्षण अर्धवट राहिलेल्या एका माऊलीने आपल्या मुलीच्या साथीने दहावीची परीक्षा दिली आणि विशेष म्हणजे दोघींनीही या परीक्षेत घवघवीत यश संपादन केले आहे. रुतुजा शाम गडाख आणि तिची आई स्वाती शाम गडाख अशी या यशस्वी माय-लेकींची नावे आहेत. मुलगी रुतुजा हिने श्रीमती पार्वतीबाई डहाणूकर कन्या विद्यालयात शिक्षण घेत दहावीच्या परीक्षेत यश मिळवले, तर आई स्वाती गडाख यांनी भाई सथ्था नाईट हायस्कूल व ज्युनियर कॉलेजमध्ये जिद्दीने अभ्यास करून दहावीचा टप्पा यशस्वीपणे पार केला. घरातील कामांची ओढ आणि मुलीचा अभ्यास घेता घेता स्वाती यांनाही आपण पुन्हा शिकावे असे वाटले. रात्रीच्या शाळेत प्रवेश घेऊन त्यांनी कामातून वेळ काढत अभ्यास केला. परीक्षा काळात आई आणि मुलगी एकमेकींना अभ्यासात मदत करत होत्या. आज जेव्हा निकाल लागला, तेव्हा संपूर्ण गडाख कुटुंबाचा आनंद गगनात मावेनासा झाला है.0
0
Report
जनता दरबार में देरी से नाराज नागरिक, पालघर में कार्यक्रम शुरू न होने पर आक्रोश
Palghar, Maharashtra:पालकमंत्री गणेश नाईक यांच्या जनता दरबाराला मोठा उशीर झाल्याने उपस्थित नागरिकांमध्ये तीव्र नाराजी व्यक्त करण्यात आली. जनता दरबार दुपारी बारा वाजता सुरू होणार असल्याचे सांगण्यात आले होते. मात्र पावणेदोन वाजून गेल्यानंतरही कार्यक्रमाला सुरुवात झाली नसल्याने नागरिक संतप्त झाले.विविध समस्या आणि तक्रारी मांडण्यासाठी मोठ्या संख्येने नागरिक उपस्थित होते. मात्र दीर्घकाळ प्रतीक्षा करूनही जनता दरबार सुरू न झाल्याने नागरिकांनी प्रशासनावर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले. “दरवेळेस जनता दरबार वेळेत घेता येत नसेल तर नागरिकांना बोलावता कशाला?” असा सवाल संतप्त नागरिकांकडून करण्यात आला. जनतेच्या समस्या ऐकण्यासाठी आयोजित करण्यात येणाऱ्या जनता दरबारातच नागरिकांना ताटकळत ठेवले जात असल्याने उपस्थितांमध्ये नाराजीचे वातावरण निर्माण झाले होते.0
0
Report
यवतमाळ में भूमिगत गटर योजना धीमी गति से, सड़कों की हालत बिगड़ी
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ शहरात भूमीगत गटार योजनेचे काम संथ गतीने व नियोजन शून्य पद्धतीने होत असल्याने नागरिक त्रस्त झाले आहेत. इगल इन्फ्रा प्रायव्हेट लिमिटेड कडे जीवन प्राधिकरणने हे काम सोपविले आहे. गेल्या दोन वर्षांपासून अनेक भागातील रस्ते मधोमध खोदून त्यात माती मुरूम टाकला असल्याने हे रस्ते अवकाळी पावसामुळे चिखलमय झाले आहे. त्यामुळे या रस्त्यांवरून ये जा करणे अवघड झाले आहे, धुळीचा देखील प्रचंड त्रास वाढला आहे. वाहनांचे अपघात देखील वाढले आहे. त्यामुळे खोदकाम करून पाईपलाईन टाकल्यानंतर हे रस्ते नीट बुजवावे व वेळेत ते पूर्ण करावे अशी नागरिकांची मागणी आहे.0
0
Report
Advertisement
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नेवल स्टाफ के अगले चीफ, 31 मई से चार्ज संभालेंगे
Noida, Uttar Pradesh:वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला चीफ ऑफ नेवल स्टाफ नियुक्त किया गया है। वे अभी मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर हैं और 31 मई को चार्ज संभालेंगे। Vice Admiral Krishna Swaminathan appointed as the next Chief of Naval Staff. He is presently the Western Naval Commander in Mumbai and will take charge on May 31 and his tenure will be up to December 31, 2028. Vice Admiral Swaminathan was commissioned into the Indian Navy on 01 Jul 1987 and is a specialist in Communication and Electronic Warfare. He is an alumnus of the National Defence Academy, Khadakwasla; the Joint Services Command and Staff College, Shrivenham, United Kingdom; the College of Naval Warfare, Karanja; and the United States Naval War College, Newport, Rhode Island, USA.0
0
Report
गिरिडीह में कोयला लोड ट्रक के भीड़ में घुसने से 5 मौत, 30 से अधिक घायल — भयावह हादसा
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार की रात कोयला लोड ट्रक के अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में 13 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे करीब 1 करोड़ की संपत्ति का नुकसान आंका गया है. पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या JH02BL1853 तेज रफ्तार में था और कोयला लोड था. ट्रक ने इसरी बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसकर 30 लोगों को कुचल दिया. हादसे में डुमरी के नावाटांड निवासी मौलाना इरशाद, गिरिडीह निवासी सुजीत ठाकुर, गिरिडीह के बरवाड़ीह निवासी टहल साव और डुमरी के घुटवाली निवासी संतोष महतो की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य घायल की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब एक दर्जन घायलों का इलाज गिरिडीह और धनबाद के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर धनंजय सिंह, पिता जटो सिंह, निवासी बहादुरपुर, थाना जरिडीह, बोकारो को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. ड्राइवर से पूछताछ जारी है. हादसे के बाद पूरा इलाका दहल उठा. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. देर रात प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया जा सका. घटना की जानकारी मिलते ही डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. भारी पुलिस बल नेशनल हाईवे पर तैनात रहा. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है. राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा.0
0
Report
Azamgarh में बिना नंबर थार ने बाइक सवार को टक्कर दी, एक की मौत
Azamgarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल का चल रहा इलाज। घटनाक्रम निजामाबाद थाना क्षेत्र के ईदगाह के पास फरिहा पुलिस चौकी के निकट बताया गया जहाँ बिना नंबर की थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के हिस्से उड़ गए जबकि थार के अगले पहिए का टायर फट गया। हादसे की चीख पुकार मच गई। इस हादसे में बाइक सवार शमशाद उर्फ गुड्डू और मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को पास के अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने शमशाद उर्फ गुड्डू को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया; रास्ते में शमशाद की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल मनीष कुमार अस्पताल में इलाज कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। थार भी दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
8 साल से फरार दंपति गिरफ्तार, हत्या के आरोपी जेल भेजे गए
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस ने भाई की हत्या कर 8 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के मुताबिक 10 मई 2019 को आरोपी दंपति ने जमीन के लालच में अपने ही भाई घनश्याम गिरि को कुल्हाड़ी से हत्या कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आरोपी दंपति नेपाल फरार हो गए थे। 8 वर्ष से वांछित चल रहे 25000 के इनामी दंपति को गिरफ्तार करने के लिए थानाअध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने एक टीम बनाई और आरोपी दंपति विमलागिरी और दिनेश गिरी को लेदवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी दंपति को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
सुल्तानपुर में मुठभेड़: लूट के आरोपी गिरफ्तार, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
Sultanpur, Uttar Pradesh:दो दिन पहले शहर में हुई लूट के आरोपी को आज रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ब्रिज नारायण सिंह ने बताया कि 7 मई को थाना कोतवाली नगर में शाम लगभग 6 बजे के आसपास यह सूचना प्राप्त होती है कि एक लूट की घटना कारित की गई है। सूचनाकर्ता रामकृष्ण विश्वकर्मा, पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा के द्वारा यह बताया गया कि यह जो है माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य करते हैं, कलेक्शन का कार्य करके जब ये वापस आ रहे थे, तो इस दौरान इनसे ₹32,000 तमंचे के बल पर छीन लिए गए हैं। उक्त सूचना के आधार पर टीमें गठित की गई थीं और आसपास के CCTV फुटेज को चेक किया गया। बीती रात्रि में लगभग 2:30 बजे के आसपास यह जानकारी मिली कि उक्त घटना से संबंधित कुछ अभियুক্ত हैं जो माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान स्थानीय कोतवाली नगर की टीम और जनपदीय क्राइम ब्रांच SOG की टीम मौके पर जाती है और बदमाशों को घेरने का प्रयास करती हैं। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाता है, जिसमें पुलिस टीम द्वारा भी अपने बचाव में फायर किए जाते हैं और जिसमें से एक बदमाश, जिसका नाम प्रतीक भारती, पुत्र रामकृपाल भारती, लम्भुआ का रहने वाला है, के पैर में गोली लगती है और साथ में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी भी होती है। जो घटना में प्रयुक्त बाइक है उसकी भी बरामदगी की जा चुकी है और जो घटना में जो पैसे लूटे गए हैं, उसकी भी बरामदगी की जा चुकी है। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है। घटना में शामिल चारों अभियुक्तों से जामा तलाशी द्वारा कुल ₹24,500 रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगणों ने बताया कि यह पैसे उनके द्वारा लूटे गए थे और उसी के बटवारे के लिए यहाँ इकट्ठे हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ब्रिज नारायण सिंह ने बाइट दिया।0
0
Report
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ोतरी, 11 मई तक गर्मी तेज
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश तक, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई निम्न दबाव रेखा बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई निम्न दबाव रेखा बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरी आंतरिक ओडिशा तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई निम्न दबाव रेखा बनी हुई है。 • 10 मई, 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • 11 मई, 2026 तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, 12 मई को कोई बड़ा बदलाव नहीं और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। • 11 मई, 2026 तक न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, 12 मई को कोई बड़ा बदलाव नहीं और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-23°C और अधिकतम तापमान 34-36°C के बीच रहा। • दिल्ली में न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) से लेकर सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और कई स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा। • दिल्ली में अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम), कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा। • पूर्वी दक्षिण0
0
Report
Advertisement
झारखंड के बगोदर में जमीन विवाद ने चाचा-भतीजे हत्या कर दी, आरोपी फरार
Giridih, Jharkhand:बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबान्ध गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की हत्या कर दी। बताया जाता है कि छोटे से जमीन पर छज्जा देने को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि बात हिंसक झड़प तक पहुंच गई, जिसमें भतीजे दिनेश ठाकुर ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा 65 वर्षीय भोला ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, पूर्व विधायक विनोद सिंह ने परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी छोटे-छोटे विवाद अक्सर बड़ी और दुखद घटनाओं का रूप ले लेते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को समय रहते हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके。0
0
Report
IPL मैच देखकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी
Delhi, Delhi:यमुनापार में तेज रफ्तार का कहर: आईपीएल मैच देखकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत。 उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सिंग्नेचर ब्रिज से वज़ीराबाद रोड होते हुए गाज़ियाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ。 जानकारी के अनुसार, आईपीएल मैच देखकर लौट रहे दो दोस्त बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक सेलेरियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कार ने टक्कर मारी उस कार के आगे वाले शीशे पर एडवोकेट का स्टीकर भी लगा हुआ है टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हमेत तिवारी और रोहित उर्फ सोनू के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया。 पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक नशे की हालत में था या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही。 दिल्ली में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी थमने का नाम नहीं ले रही।0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ रोड पर पिकअप से टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पलभर में मौत
Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहोड़) में कोटपूतली रोड पर रात्री बाइक सवार को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घायल युवक पर चढ़कर मौके पर ही मौत दे दी। मृतक कोटपूतली जिले का रहने वाला था और बाइक से घर लौट रहा था। कोटपूतली निवासी रमेश सोलंकी (58) बानसूर से कोटपूतली जा रहे थे। उनकी बाइक को पहले एक पिकअप ने टक्कर मारी, जिससे वे नीचे गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पिछले एक साल में सड़क की खराब हालत के कारण लगभग 10 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी थी, पर कोटपूतली रोड की जर्जर हालत को लेकर अभी तक सुधार नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
