icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206122
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow11 Mar 2025, 10:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 3 यात्री घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर पिपली चौक के पास मलसीसर रोड पर हुआ हादसा टमकोर की ओर से आ रही बस ने पीछे से मारी टक्कर हादसे में बस सवार 3 यात्री हुए घायल घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया टक्कर से बस का अगला हिस्सा और ट्रॉली क्षतिग्रस्त सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात करवाया सुचारू झुंझुनूं शहर के पिपली चौक के पास मलसीसर रोड पर टमकोर की ओर से आ रही एक बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली डम्पिंग यार्ड में कचरा खाली करने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान टमकोर की ओर से आ रही बस ने पिपली चौक के पास मलसीसर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बस का आगे का हिस्सा और ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की सूचना जुटाई।
0
0
Report

जबलपुर डाकघर में फर्जी अंकसूची पर नौकरी, सीबीआई ने एफआईआर दर्ज

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ डाक विभाग में पकड़ाए 5 मुन्नाभाई फर्जी अंकसूची के आधार पर कर रहे थे नौकरी जबलपुर के डाकघर में फर्जी अंक सूची के आधार पर कर रहे थे नौकरी सीबीआई ने मामले में दर्ज किया एफ आई आर सभी आरोपियों को लिया हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी बिहार जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश राज्य ओपन परीक्षा से बनवाई थी 10 वीं की मार्कशीट मानवेंद्र सिंह कुंडम, राजा बाबू और सौरभ शर्मा पाटन, प्रदीप कुमार उमरिया बरेला,नयन को शाहपुरा के डाकघर में दी गई थी पोस्टिंग मार्कशीट की जांच के दौरान हुआ खुलासा सामने आ सकता है एक बड़ा नेटवर्क
0
0
Report

ड्रोन से जाल हटाकर 11 केवी फीडर का फॉल्ट खत्म, गांवों में बिजली बहाल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। रामपुर बाघेलान डिवीजन के माधवगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग ने तकनीक का इस्तेमाल कर 11 केवी फीडर के जटिल फॉल्ट को ठीक करने का अनूठा तरीका अपनाया। चकदही घाट पर करीब 40 मीटर चौड़ी नदी के बीच 11 केवी लाइन के तीनों तारों में मछली पकड़ने का जाल फंस गया था। जाल के कारण तार आपस में लिपट गए और शॉर्ट सर्किट से आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मामला भटनवारा-सोनवर्षा 11 केवी फीडर का है। 17 सितंबर को तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसी दौरान लाइन में जाल फंस गया। इसके बाद 22, 23 और 24 सितंबर को हुई लगातार बारिश से नदी का बहाव और तेज हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने नाव के जरिए कई बार जाल हटाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण नाव को फॉल्ट वाली जगह पर स्थिर रखना मुश्किल रहा। जब सामान्य तरीके से जाल हटाना संभव नहीं हुआ तो लाइन हेल्पर अमित सिंह ने कनिष्ठ अभियंता एवं डीसी प्रभारी शरद तिवारी से चर्चा की। उनके मार्गदर्शन में ड्रोन की मदद लेने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ड्रोन में तार और आग की व्यवस्था कर उसे नदी के बीच फॉल्ट वाली जगह तक पहुंचाया गया। ड्रोन से आग जाल तक पहुंचाई गई, जिससे जाल जलकर हट गया। जाल हटते ही तीनों तार अलग हो गए और फॉल्ट समाप्त हो गया। इसके बाद मुख्य लाइन और पंप लाइन की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, बेलसंड के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ी

Sitamarhi, Bihar:बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दरियापुर गांव को बेलसंड प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पर बागमती के पानी का तेज प्रवाह होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ तटबंध पर डेरा जमाए हुए हैं। ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी बागमती नदी में तेज पानी के प्रवाह के कारण बेलसंड इलाके में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद इलाके में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हुई थी और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था। ऐसे में जलस्तर बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
0
0
Report

करैरा में कुएं से मां-बेटे के शव मिलने के बाद सनसनी, आत्महत्या संभव

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी - कुएं में मां-बेटे की मौत से करैरा में सनसनी, बेटे को दुपट्टे से बांध रखा था; डेढ़ माह से पति से अलग रह रही थी महिला शिवपुरी।करैरा में मंगलवार शाम एक कुएं से महिला और उसके 6 साल के बेटे के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव पुलिस लाइन के नीचे स्थित पीपल वाले कुएं से बरामद किए गए। खास बात यह रही कि बच्चे का शव उसकी मां के शरीर से दुपट्टे के जरिए बंधा हुआ मिला। महिला पिछले करीब डेढ़ महीने से अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है। मृतकों की पहचान करैरा निवासी शिवानी (33) पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा और उसके 6 वर्षीय बेटे भोलू के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिवानी का पति दिल्ली में नौकरी करता है। पिछले करीब डेढ़ महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते शिवानी अलग रह रही थी। महिला का मायका और ससुराल दोनों करैरा में ही हैं। परिजनों के मुताबिक शिवानी कभी अपने मायके तो कभी अपनी ननद के घर रुकती थी। सोमवार रात जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तत्काल कोई अनहोनी नहीं मानी। उसकी मां और ननद को लगा कि वह संभवत: एक-दूसरे के घर रुकी होगी। मंगलवार शाम कुएं के आसपास मौजूद लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर कुएं के अंदर देखा गया तो महिला और बच्चे के शव दिखाई दिए। सूचना मिलने पर करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्चे को मां से बांधने की बात बनी जांच का अहम बिंदु मौके पर बच्चा अपनी मां के शरीर से दुपट्टे के जरिए बंधा मिला। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है। महिला और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है करैरा थाना प्रभारी विनोद छाबई के अनुसार महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में अवैध पानी-सीवरेज कनेक्शन पर अभियान, नियमित कनेक्शन छूट; सख्ती जारी

Hansi, Haryana:अवैध पानी व सिवरेज के कनेक्शन पर जनस्वास्थ्य राजस्व विभाग को हो रहा काफी नुकसान अवैध कनेक्शन से विभाग सख्त पानी व सीवरेज कनेक्शन को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है नाममात्र की फीस के साथ कनेक्शन नियमित, नहीं तो कनेक्शन काटे जायेंगे ही और जुर्माना लगेगा भारी हैसी के जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध पानी के कनेक्शन को लेकर लोगों से इन्हें जल्द नियमित कराने की अपील की है अवैध कनेक्शन से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, साथ ही पेयजल की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ सकता है अवैध कनेक्शन अक्सर बिना निर्धारित मानकों के लगाए जाते हैं कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि अवैध कनेक्शनों से पानी की लाइनों में लीकेज, लाइन पंचर होने और गंदे पानी के पेयजल लाइन में मिलकर दूषित होने का खतरा रहता है इसके अलावा पानी की चोरी और बिलों का भुगतान नहीं होने से विभाग को राजस्व का नुकसान होता है उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान नाममात्र की फीस और छूट के साथ कनेक्शन नियमित कराने का अवसर दिया जा रहा है संजीव त्यागी ने हांसीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने अवैध कनेक्शनों को जल्द नियमित करवाएं उन्होंने साफ किया कि फिलहाल विभाग की प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है, लेकिन निर्धारित समय के बाद अवैध कनेक्शन के खिलाफ एनफोर्समेंट की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना, कनेक्शन काटने और गंभीर स्थिति में दूषित पानी से संबंधित कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है
0
0
Report

जालौन में महिला ने फांसी लगाई, तीन बच्चों पर मां का साया छिन गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर के अंदर छत में लगे जाल से साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला शव. घर में अकेली 36 वर्षीय आशा देवी उर्फ रिंकी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. घटना के समय महिला घर में थी अकेली, नाबालिक बच्चे गए थे ट्यूशन पढ़ने. ट्यूशन से लौटने पर मां को फंदे पर लटकता देख चीखने-चिल्लाने लगे बच्चे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. महिला की हुई मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का हो सकेगा खुलासा. जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर का मामला.
0
0
Report
Advertisement

कक्षा 9 की NCERT किताब में सेंगोल से सुशासन और देवी पूजा का इतिहास

New Delhi, Delhi:NCERT की कक्षा 9 की नई किताब सोशल साइंस की किताब में युद्ध और धार्मिक परंपराओं के संबंध का भी जिक्र किया गया है। किताब के मुताबिक, भारत में देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा काफी पुरानी रही है और सातवीं शताब्दी के बाद भी कई राजा और राजकुमार युद्ध और संघर्ष के समय देवी शक्तियों का आह्वान करते थे। कक्षा 9 की नई किताब “Understanding Society: India and Beyond – Part 2” मंगलवार को जारी की गई। यह किताब नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के करीब छह महीने बाद आई है। इससे पहले किताब का पहला भाग जून में जारी किया गया था। किताब के “Resistance and Resilience” अध्याय में सातवीं शताब्दी के बाद भारतीय उपमहाद्वीप में हुए विभिन्न आक्रमणों और संघर्षों का जिक्र किया गया है। इसी अध्याय में युद्ध से जुड़ी धार्मिक परंपराओं को भी समझाया गया है। किताब में बताया गया है कि भारत में देवी की पूजा की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। सातवीं शताब्दी के बाद भी कई शासक संघर्ष के समय देवी को अपनी रक्षक शक्ति के रूप में देखते थे। किताब में काली, दुर्गा, भवानी और शक्ति के दूसरे रूपों का जिक्र किया गया है। युद्ध के समय शासकों द्वारा इन देवियों का आह्वान किए जाने की परंपरा का उल्लेख किया गया है। किताब के अनुसार, कुछ ऐतिहासिक परंपराओं में यह मान्यता भी रही कि राजाओं या योद्धाओं को उनकी तलवारें या युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियार देवी की ओर से प्राप्त हुए थे। इस संदर्भ में किताब में छत्रपति शिवाजी, बस्तर के राजा और विजयनगर के राजकुमार का उदाहरण दिया गया है। इन शासकों से जुड़ी परंपराओं में देवी से प्राप्त तलवार या हथियार के जरिए युद्ध और संघर्ष किए जाने का उल्लेख मिलता है। शिवाजी के संदर्भ में देवी भवानी से जुड़ी तलवार की परंपरा का उल्लेख किया गया है। इसी तरह बस्तर के राजा और विजयनगर के राजकुमार से जुड़ी परंपराओं में भी देवी से प्राप्त हथियारों को उनके संघर्षों से जोड़ा गया है। अध्याय में इन उदाहरणों के जरिए यह बताया गया है कि उस दौर में युद्ध केवल राजनीतिक या सैन्य संघर्ष नहीं माना जाता था, बल्कि धार्मिक विश्वास और देवी-देवताओं से जुड़ी मान्यताएं भी शासकों और योद्धाओं की सोच का हिस्सा थीं। जिस सेंगोल को लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन के वक्त सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए थे, वही सेंगोल अब नौवीं कक्षा के बच्चों को सुशासन का पाठ पढ़ाएगा। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने सामाजिक विज्ञान की नई किताब में सेंगोल को शासन और सुशासन के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जगह दी है। किताब में लिखा है कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नए संसद भवन में स्थापित किया। इसे धर्मसम्मत शासन के चिह्न के रूप में इस्तेमाल करने की परंपरा चोल राजवंश के दौर में शुरू हुई थी। सेंगोल को अंग्रेजों से भारत के सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में सौंपे जाने के दावे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। आयकर देने में बरतें ईमानदारी व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन वाले अध्याय में बच्चे आयकर की बारीकियां भी जानेंगे। विशेषज्ञ की मदद से वित्त वर्ष 2025-26 से आय पर लगने वाले कर की गणना सिखाई गई है। साथ ही यह संदेश भी है कि ईमानदारी और समय से कर चुकाना हर भारतीय की जिम्मेदारी है。
0
0
Report

कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव जारी; सीएम के निर्देश पर मुआवजा आकलन

Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर में बांध टूटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान लगातार जारी बेघर हुए प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा सीएम के निर्देश पर प्रभावित लोगों की पशुहानि, आर्थिक हानि और फसल हानि का आकलन कर मुआवजा वितरित किया जा रहा प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटीं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top