icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेलते नाले में गिरीं दो मासूम, एक मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Khargone, Madhya Pradesh:खेल-खेल में दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक की डूबने से मौत, दूसरी गंभीर. खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के बड़गांव ओटा में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेलते-खेलते दो मासूम बच्चियां गंदे नाले के पास चली गईं। नाले के पास फिसलन होने से एक के फिसलने पर दूसरी उसे बचाने में नाले में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे बच्चियों को निकाला गया मगर तब तक देर हो चुकी थी एक बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी थी। दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसे परिजन तुरंत कसरावद के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। कसरावद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दूसरी बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ड्यूटी डॉक्टर हिमांशी पाटीदार ने बताया एक बच्ची मृत अवस्था में ही लाई गई थी। दूसरी के फेफड़ों में पानी भर गया था पानी निकालने के बाद बच्ची स्टेबल है। उसे खरगोन रेफर किया है। इधर मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर मर्ग कायम किया।
0
0
Report

दुर्ग में आबकारी जप्त 34 हजार लीटर शराब का बुलडोजर से विनष्ट

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग में पुलिस के बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला है जहां दुर्ग पुलिस ने आबकारी प्रकरणों में जप्त 34 हजार बल्क लीटर शराब पर बुलडोज़र चलाया है दरअसल दुर्ग जिले के अलग अलग 11 थानों में वर्ष 2011 से अलग अलग 294 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत 34 हजार लीटर बल्क शराब जप्त की गई थी जिसको लेकर लंबे समय से नस्टिकरण की प्रक्रिया के लिए मांग चल रही थी जिसके बाद न्यायालय में दर्ज केस के आधार पर आज नष्ट करने की प्रक्रिया की गई आपको बता दे की ये सभी शराब दुर्ग जिले के अलग-अलग कुल 11 थानों में आबकारी एक्ट के तहत जप्त की गई थी.
0
0
Report
Advertisement

सीसी रोड किनारों की फिनिशिंग ठीक नहीं; संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी लगाई

Ujjain, Madhya Pradesh:सीसी रोड की साइड की फिनिशिंग ठीक नहीं मिलने पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई, इंजीनियरों को साइट पर मौजूद रहने के निर्देश उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसी रोड की साइड की फिनिशिंग ठीक नहीं मिलने पर निर्माण एजेंसी बोहरे कंस्ट्रक्शन पर 5 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शंकराचार्य चौराहे को जोड़ने वाले अंडरपास के निर्माण की योजना भी देखी। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों का निर्माण इस तरह किया जाए, जिससे सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। इसके बाद अधिकारियों ने बड़ा पुल से रणजीत हनुमान मंदिर होते हुए मोजमखेड़ी तक बन रहे 4.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग और मोजमखेड़ी से कालभैरव तक बन रहे 900 मीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। जांच में सीसी रोड की मजबूती सही पाई गई, लेकिन सड़क के किनारों की फिनिशिंग ठीक नहीं मिली। इस पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के इंजीनियर अनिवार्य रूप से साइट पर मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि सिंहस्थ-2028 से पहले सभी जरूरी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकें।
0
0
Report

झाबुआ: विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी के अधीक्षक धूम सिंह ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि निलंबन अवधि के करीब 8 महीने का 2 लाख 30 हजार रुपए बकाया वेतन का बिल पास कराने के एवज में उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है。 लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी ने सहायक ग्रेड-3 पवन सिंह बिलवाल के जरिए रिश्वत की रकम ली। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, लोकायुक्त टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की गई
0
0
Report
Advertisement

उड्डाणपुल उद्घाटन के बाद नामकरण मुद्दा गरम, विपक्ष और सरकार के बीच बहस

Mumbai, Maharashtra:विद्या विहार पूर्व पश्चिम उड्डाणपुलाचे उद्घाटन सोहळा आज महापौर रितू तावडे यांच्या प्रमुख उपस्थितीत पार पडला yावेळ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी या उड्डाणपुलाचे ऑनलाईन उद्घाटन केले आता या उद्घाटनानंतर नामांतराचा मुद्दा उपस्थित झाला आहे शिवसेना उद्धव साहेब ठाकरे पक्षाने या उड्डाणपुलाला स्वर्गीय नाना पाटेकर असे नाव द्यावे अशी मागणी केली तर भाजपकडून या उड्डाणपुलाला स्मित मच्छर असं नाव दिलं जावं असं सुचविले जात आहे तसेच इतर पक्षांकडून देखील या उड्डाणपुलासाठी नावे सुचविले जात आहेत. इथून आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी अमोल पेडणेकर यांनी.
0
0
Report

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दशहरा मेला जा रहे थे

Katni, Madhya Pradesh:बहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे थे बड़वारा बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंगरौड़ी में आयोजित दशहरा मेला देखने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी बाइक बहरी रोड पर स्थित ग्राम पड़रिया के समीप ही पहुंची थी कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।
0
0
Report

मनोज जरांगे पर सुपारी लेकर राजनीति: मुंबई में सेलिब्रिटी 100% सुरक्षित, कदम का दावा

Ratnagiri, Maharashtra:मनोज जरांगे सुपारी लेकर राजनीति कर रहे हैं; मुंबई में सेलिब्रिटी 100% सुरक्षित – गृहराज्यमंत्री योगेश कदम का यह बयान। अँकर: मराठा आरक्षण आंदोलक मनोज जरांगे पाटील अब केवल सुपारी लेकर राजनीति कर रहे हैं और वे अपनी इज्जती का खेल दिखा रहे हैं, यह ठोस आरोप गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने लगाया। कदम ने कहा: जरांगे के साथ मराठा समाज की एक भी व्यक्ति नहीं बची है; एकनाथ शिंदे ने मराठा समाज को 10% आरक्षण दिलवाया, जिसका लाभ आज युवक उठा रहे हैं; फिर भी जरांगे जानबूझकर शिंदे के विरुद्ध लोगों को भड़काने का काम किसके कहने पर कर रहे हैं, इसका उत्तर उन्हें देना चाहिए। जरांगे अब बीड़ तक सीमित हैं और जल्दी ही वह गांव तक भी नहीं रहेंगे, यह टिप्पणी उन्होंने की। इस बीच, मुंबई के सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर टिप्पणी करते हुए कदम ने स्पष्ट किया कि मुंबई में सभी सेलिब्रिटीज 100% सुरक्षित हैं और जो हमला करने वाले हैं, वे किसी एक गैंग के सदस्य नहीं हैं।
0
0
Report
Advertisement

जलालाबाद में सब्जी मंडी में मारपीट के बाद महिला की मौत मामले में भीम आर्मी गिरफ्तारी की मांग

RNRAM NIWAS SHARMAFollow4m ago
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर परशुरामपुरी में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष महेश सागर के नेतृत्व में मृतक के पुत्र एवं परिजन हृदय नारायण की कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह से परशुरामपुरी थाने में सामूहिक रूप से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई और तमाम बिंदुओं पर चर्चा की इसके बाद थाना प्रभारी ने उनकी एक-एक शब्द की जवाब दे ही वह बताया और कहा कि जल्द ही पुलिस टीम इस पर लगी हुई है और कुछ दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट जलालाबाद के प्रत्याशी हवलदार लोधी उर्फ गुड्डू वर्मा हरिराम लोधी एवं चांद बाबू प्रत्याशी कटरा के सहित काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त किया.
0
0
Report

कल्याण-डोंबिवली महापालिका के सफाई-चालक ठिय्या आंदोलन, वेतन-बीमा मांग

Kalyan, Maharashtra:कल्याण-डोंबिवली महापालिकेच्या घनकचरा विभागातील सफाई कामगार आणि वाहनचालकांनी विविध मागण्यांसाठी आज ठिय्या आंदोलन केलं. श्रमजीवी संयुक्त कामगार संघटनेच्या वतीने उपआयुक्तांना निवेदन देण्यात आलं आहे. कामगारांचं मासिक वेतन प्रत्येक महिन्याच्या ६ तारखेपर्यंत नियमित देण्याची मागणी करण्यात आली आहे. सफाई कामगार आणि वाहनचालकांना किमान पाच लाख रुपयांचा वैद्यकीय किंवा आरोग्य विमा देण्याची मागणी आहे. ऑनलाइन हजेरी पद्धतीमुळे होणारा त्रास दूर करण्याची मागणीही करण्यात आली आहे. कारण किंवा नियमानुसार प्रक्रिया न करता कामावरून कमी केलेल्या कामगारांना पुन्हा कामावर घेण्याची मागणी देखील करण्यात आली आहे. तसंच थकीत वेतन, बोनस आणि पीएफची रक्कम तातडीने देण्याची मागणी करण्यात आली आहे. कामगारांना साप्ताहिक सुट्टीही भरपगारी देण्यात यावी, अशी मागणी निवेदनात करण्यात आली आहे. आता कामगारांच्या या मागण्यांवर कल्याण-डोंबिवली महापालिका प्रशासन काय निर्णय घेणार, याकडे सर्वांचं लक्ष लागलं आहे.
0
0
Report

भिवंडी में ऑनलाइन गेमिंग बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश: 10 गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:भिवंडी - भोईवाडा पोलिसांचा गेमिंग बेटिंग रॅकेटवर छापा - १० जणांना अटक - ३२ मोबाईल, ४६ एटीएम, ४ लॅपटॉप जप्त. भिवंडीतील भोईवाडा पोलिसांनी ऑनलाईन गेमिंग बेटिंग रॅकेटचा पर्दाफाश केला आहे. वर्क फ्रॉम होमचे आमिष दाखवून बँक खाती भाड्याने घेऊन फसवणूक करणाऱ्या टोळीला गोरेगाव मुंबई येथून अटक करण्यात आली आहे. १० आरोपींकडून ३२ मोबाईल, ४६ एटीएम कार्ड, ४० सिमकार्ड जप्त करण्यात आले आहेत. फिर्यादी नावेद जावेद शेख, वय २८, अल्फा कॉम्प्लेक्स भिवंडी यांनी दि. १७/१०/२०२६ रोजी तक्रार दिली होती. गु.र.क्र. ४६१/२०२६ BNS ३१८(४), ३१६(२) अन्वये गुन्हा दाखल होता. आरोपी भगवानदास यांनी कंपनी चालू करायची आहे असे सांगून ७ जणांची बँक खाती, पासबुक, एटीएम, सिमकार्ड घेतले. गेमिंग साईटवर वापरून पैशांची देवाण-घेवाण करून फसवणूक केली. तांत्रिक तपासात आरोपी गोरेगाव, रूम नं. ०४ रॉयल पाम, आरे कॉलनी येथे असल्याचे निष्पन्न झाले. छाप्यात अनिकेत यादव, रमेश मंडळ, खिलेश यादव, कुंदन यादव, राजाराम राऊत, अतिश यादव, अशोक यादव, दिलीप यादव, जितेंद्र यादव, संडू यादव हे १० जण लॅपटॉपवर Khiladi000003 व anna555 वर सट्टा खेळवताना मिळाले. सर्वांना अटक करून दि. २६/१०/२०२६ पर्यंत पोलीस कोठडी देण्यात आली आहे. पुढील तपास वपोनि विक्रम मोहिते करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में पुरानी बातों को लेकर मारपीट: तीन गिरफ्तार, अन्य युवक तलाश जारी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। शहर के तुरकारीपारा में पुरानी बातों को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद चाकू और लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद हरकत में आई खैरागढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है। खैरागढ़ पुलिस के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे तुरकारीपारा क्षेत्र में हुई। पुरानी बातों को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर सुरेंद्र सारथी (55) और ओम सारथी (25) के साथ मारपीट की। हमले में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने लक्ष्य उर्फ लक्की यादव (21), अभिषेक यादव (23) और गजेंद्र उर्फ गज्जू पटेल (24) को गिरफ्तार किया। तीनों खैरागढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने प्रार्थी सुरेंद्र सारथी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 376/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। 22 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि, मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य दो से तीन युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है कि शेष आरोपियों को कब तक पकड़ा जाता है।
0
0
Report

अमेठी: 9 पोलिंग केंद्रों पर 23 अक्टूबर के लिए मतदान की तैयारी पूरी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर तैयारियां पूरी। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को तहसील गौरीगंज से 9 पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए 3 रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी रखी गई तैयार। जिले में कुल 9 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा, जहां 1099 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। इस दौरान सीडीओ पूजा साहू और एडीएम ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी रहे मौजूद । वाइट - शशांक चौधरी (जिलाधिकारी अमेठी) वाइट - सरवणन टी (पुलिस अधीक्षक अमेठी)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top