206249
औरैयाः लड़की भगा ले जाने के शक में घर में घुसकर की मारपीट
Rampur Khas, Uttar Pradesh:कुदरकोट थाना क्षेत्र में 25 से 30 लोगों ने एक लड़के घर में घुसकर उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों का आरोप है कि दो दिन पहले लड़के एक किशोरी को घर से भगा ले गया है। लड़की के परिजनों ने लड़की के क्लासमेट अभय सिंह पर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत की। थाना इंचार्ज नीरज शर्मा ने लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन आज किशोरी के गुस्साए परिजनों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालाघाट में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी, 72 घंटे में खुलासा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में कर्ज और जमीन विवाद के चलते एक भाई ने अपने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी भाई कृष्णकिशोर उदयपुरे को हिरासत में लेकर जुर्म कबूल कराया. घटना 16 जून की सुबह सेनानी चौक स्थित घर के आंगन में कुलदीप उदयपुरे के शव मिलने से शुरू हुई. मृतक के गले के निशान से हत्या का अंदेशा, नारियल की रस्सी से गला घोंटने की बात सामने आई. पुलिस ने नारियल की रस्सी भी बरामद की. 72 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पूरी की और खुलासा किया.0
0
Report
उज्जैन पीएम एकता मॉल से नई पहचान बनेगी: नंदी प्रतिमाएं और ओडीओपी मंच
Ujjain, Madhya Pradesh:हस्तशिल्प, कला और स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान और बड़ा मंच 35-35 टन की विशाल नंदी प्रतिमाएं, देश की संस्कृति और उज्जैन की आध्यात्मिक विरासत का होगा अनूठा संगम पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा पीएम एकता मॉल उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जा रहा पीएम एकता मॉल अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। करीब 284 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 81 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्राधिकरण का लक्ष्य अगले तीन माह में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को पूर्ण करना है। उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप तैयार किए जा रहे इस मॉल में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) उत्पादों को एक मंच मिलेगा। परियोजना की डिजाइनिंग में पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता के साथ उज्जैन की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को भी विशेष स्थान दिया गया है। करीब 3.20 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस परिसर का निर्मित क्षेत्रफल 6 लाख वर्गफीट से अधिक होगा। भवन के फ्रंट फेसाड और इंटीरियर का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान को भवन की दीवारों, फ्लोर और अन्य हिस्सों में प्रदर्शित किया जाएगा। परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण प्रवेश द्वार पर स्थापित होने वाली 35-35 टन वजनी दो विशाल नंदी प्रतिमाएं होंगी, जो उज्जैन की धार्मिक गरिमा और महाकाल नगरी की पहचान को दर्शाएंगी। इसके अलावा यहां एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है, जिसमें बड़े हॉल, छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल और 53 कमरे उपलब्ध रहेंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण की यह परियोजना केवल एक मॉल नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यटन, व्यापार और आधुनिक सुविधाओं का संगम होगी, जो आने वाले समय में उज्जैन की नई पहचान बनकर उभरेगी। बाइट - संदीप सोनी, उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ WT - ANIMESH SINGH0
0
Report
हनुमान सिंह राठौड़ बने RBSE के नए अध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष।हनुमान सिंह राठौड़ बने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष।माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1957 की धारा 16 के तहत नियुक्ति।समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार ने किया मनोनयन।कार्यभार संभालने की तारीख से 3 वर्ष का रहेगा कार्यकाल।धारा 16(1) और 16(2) के तहत मिली जिम्मेदारी।बोर्ड के प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज की संभालेंगे कमान。0
0
Report
Advertisement
मौलाना चांद मियां: मस्जिद के बाहर योग और Palestine पर फिल्म
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना चांद मियां ON YOGA OUTSIDE MOSQUE & MOVIE ON PALESTINE0
0
Report
राम मंदिर चंदा मामला: SIT की जांच तेज, हिरासत के बाद नए नाम सामने
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में कथित चंदा चोरी की SIT जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है...जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए नाम भी सामने आ रहे हैं... SIT की पड़ताल में नई कड़ियां सामने आ रही हैं....लवकुश मिश्रा की हिरासत के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है...धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं और जल्द ही अहम खुलासे भी हो सकते हैं..0
0
Report
पटना में प्रिंस यादव के समर्थन में कैंडल मार्च, शांतिपूर्ण विरोध जारी
Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित अशोक राजपथ पर शनिवार को रौशन आनंद के समर्थक छात्रों ने प्रिंस यादव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की शुरुआत पटना कॉलेज परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए। इसके बाद छात्र हाथों में मोमबत्तियां लेकर कारगिल चौक की ओर रवाना हुए। कैंडल मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मार्ग पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस दौरान छात्रों ने न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। छात्रों का कहना है कि प्रिंस यादव को न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कैंडल मार्च आयोजित किए जाएंगे। बाइट--रिंकल यादव छात्र बाइट--शिम्पल सिंह राजपूत छात्रा0
0
Report
Advertisement
शिव के लिए फाइल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:शिव के लिए फाइल वीडियो0
0
Report
शराब पार्टी में मारपीट से मौत: कोर्ट ने दोनों आरोपी को 10-10 साल की सजा सुनाई
Kota, Rajasthan:शराब पार्टी के दौरान मारपीट से एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई, कोर्ट ने एक महिला सहित दो आरोपियों को दस दस साल के कारावास की सजा सुनाई जंगल में दोस्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर आरोपियों ने दोस्त रामस्वरूप से मारपीट कर धक्का दे दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी इस मामले में 2020 में गुमानपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था 23 गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने खेड़ा रसूलपुर निवासी बबलू व देवली माझी निवासी महिला सुनीता को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा आबूराज में संत समागम में शामिल, आशीर्वाद लेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Sharad tak sirohi: आबूराज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में पहुंचेंगे आबूराज सुमेरपुर के नेतरा से हेलीकॉप्टर द्वारा आबूराज के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री गिरिराज सेवा संस्थान में संत समाज करेगा मुख्यमंत्री का अभिनंदन मुख्यमंत्री संतों से लेंगे आशीर्वाद, धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसडीएम डॉ. अंशु प्रिया करेंगे अगवानी पोकरण महंत विधायक प्रतापपुरी, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, प्रभारी मंत्री केके विश्नोई और सांसद लुंबाराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद माउंट आबू के संत समागम कार्यक्रम में भाग लेने पधार रहे मुख्यमंत्री भजनलाल । मुख्यमंत्री के स्वागत व सन्त समागम कार्यक्रम के बाद शुरू होगा मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन0
0
Report
Advertisement
रामलाल शर्मा के जन्मदिन पर गौसेवा सप्ताह में जनसेवा कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का जन्मदिन पर कई कार्यक्रम गौ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया जन्मदिन गौशालाओं में भिजवाई गई दर्जनों चारे की पिकअप रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर लगाये पेड़ गौसेवा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का जन्मदिन इस वर्ष गौ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में दर्जनों चारा पिकअप भिजवाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, भामाशाहों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गौसेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। गौ सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र सहित आसपास की विभिन्न गौशालाओं में गौ-माता के ग्रास के लिए 25 से अधिक चारे की पिकअप भेंट की गईं। उप जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण किया तो सुमरन संस्थान (अनाथालय) में बच्चों को भोजन खिलाकर केक काटा गया। अरविंद यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता0
0
Report
डूंगरपुर के किसानों को पीएम-किसान 23वीं किस्त, 30.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन: पीएम-किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिली 23वीं किस्त की सौगात, जिले के 1.53 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 30.62 करोड़ रुपए। एंकर इंट्रो: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डूंगरपुर जिले के किसानों को 23वीं किस्त की सौगात मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र, फलोज में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संबोधन हुआ। जिले के 1.53 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 30.62 करोड़ रुपए डाले गए। बॉडी: जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, बंसीलाल कटारा, शांतिलाल पंड्या, सुरेश फैलोजिया, महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की। देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानो के खातों में 18,880 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर की। जिले में भी योजना का लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिला। कृषि विभाग के अनुसार डूंगरपुर जिले के 1,53,119 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करीब 30.62 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर किए गए। राशि खातों में पहुंचने से किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किसानों से संवाद किया और कृषि को सुरक्षित, लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार के “खेत बचाओ अभियान” की जानकारी देते हुए किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और फसलों को नुकसान से बचाने वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के उपयोग से न केवल भूमि की सेहत सुधरेगी, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। बाइट – सीआर चौधरी, अध्यक्ष राजस्थान किसान आयोग0
0
Report
जयपुर में देश का पहला ADR प्रोजेक्ट: 2000 AC उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त स्मार्ट डिवाइस
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में शुरू हुआ देश का पहला ADR प्रोजेक्ट 2000 घरों के AC पर लगेगी फ्री स्मार्ट डिवाइस, पीक ऑवर्स में बिजली बचाएगी JVVNL जयपुर गरमी में बढ़ती बिजली मांग और ग्रिड पर दबाव कम करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड JVVNL ने एक बड़ी पहल की है। डिस्कॉम ने घरेलू उपभोक्ताओं के एयर कंडीशनर पर फ्री स्मार्ट IoT डिवाइस लगाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए पीक ऑवर्स में AC की खपत को ऑटोमेटेड डिमांड रिस्पॉन्स ADR तकनीक से कंट्रोल किया जाएगा। SE रेगुलेशन दीप्ति माथुर ने बताया कि देश में किसी विद्युत वितरण निगम द्वारा घरेलू क्षेत्र में ADR तकनीक का उपयोग करने वाला यह पहला प्रोजेक्ट है। फिलहाल पायलट के तौर पर वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर के करीब 2000 घरेलू उपभोक्ताओं के AC पर ये डिवाइस लगाई जा रही हैं। ये डिवाइस पूरी तरह निशुल्क होगी और इसका कोई चार्ज उपभोक्ता से नहीं लिया जाएगा।ADR डिवाइस दो पार्ट में है। एक स्मार्ट प्लग यूनिट को घर के सॉकेट में लगाया जाएगा और दूसरी यूनिट AC पर चिपकाई जाएगी। डिवाइस को घर के वाई-फाई से ग्रिड मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जैसे ही पीक ऑवर्स में ग्रिड पर लोड बढ़ेगा, ये सेंसर डिवाइस कमरे का अनुकूलतम तापमान मेंटेन करते हुए AC का तापमान 1 डिग्री बढ़ा देगी। इससे अगर AC रोज 6 से 8 घंटे चलता है तो 3 से 6 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी। दीप्ति माथुर ने साफ किया कि आम आदमी भी इस फ्री डिवाइस के लिए अप्लाई कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सीधा लाभ होगा। डिस्कॉम का अनुमान है कि 2000 उपभोक्ताओं के AC को ADR से जोड़ने पर करीब 1 मेगावाट तक बिजली की खपत कम होगी। इससे उपभोक्ताओं को 6% तक बिल में बचत मिलेगी। साथ ही ग्रिड ओवरलोड नहीं होगा, फॉल्ट कम होंगे और ट्रिपिंग फ्री सही वोल्टेज की बिजली मिलेगी। उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी चिंता डेटा को लेकर होती है। इस पर SE दीप्ति माथुर ने कहा कि डेटा प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। घर का वाई-फाई और AC यूज का डेटा प्राइवेट रहेगा। विभाग इसकी पूरी जानकारी रखेगा और JVVNL सेफ्टी सुनिश्चित करेगा। फिलहाल ये डिवाइस सिर्फ AC के लिए लगाई जाएगी।यह पायलट प्रोजेक्ट राजस्थान विद्युत नियामक आयोग RERC के डिमांड फ्लेक्सिबिलिटी एवं डिमांड साइड मैनेजमेंट विनियम-2026 के तहत शुरू किया गया है। JVVNL ने इसके लिए प्रौद्योगिकी कंपनी फ्लॉक एनर्जी के साथ करार किया है। बिजली बचत से ग्रिड का स्मार्ट प्रबंधन करने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम का ये कदम पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा। अगर पायलट सफल रहा तो इसे पूरे जयपुर और फिर राजस्थान में लागू किया जा सकता है। इससे न सिर्फ ग्रिड सुरक्षित रहेगा बल्कि गर्मी में कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने BLO-कार्यकर्ताओं से कहा, वे लोकतंत्र की रीढ़ हैं
Jaipur, Rajasthan:सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जयपुर के जयपुर एक्सहिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 700 बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स से संवाद किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन, जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानेश कुमार ने राजस्थान के मतदाताओं को खम्मा घनी कहा और कहा कि भारत का हर नागरिक गर्व महसूस करता है कि भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि सबसे अधिक पारदर्शी, कुशल और सक्षम लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि मतदान, मतदाता सूची आदि प्रक्रियाओं में राजनीतिक दलों का या उम्मीदवारों की भागीदारी रहती है; ISIR में राजस्थान को प्रथम लाने में BLOs की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव संविधान और विधि के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होते हैं; राजस्थान में ISIR के दौरान अंतिम मतदाता सूची में अंता विधानसभा को शामिल करने के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 5.17 करोड़ रही; 52,490 बूथ स्तरीय अधिकारियों के अथक प्रयासों से 5.48 करोड़ मतदाताओं के लिए ISIR का कार्य समय से पूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि BLOओं के मेहनत का ही परिणाम रहा कि हम ISIR का कार्य तय समय से 7 दिन पूर्व संपन्न कर पाएं; संवाद कार्यक्रम के दौरान BLOओं एवं सुपरवाइजर्स ने निर्वाचन संबंधी अनुभव साझा किए और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।0
0
Report
करौली में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज उत्साह के साथ मनाया जाएगा
Karauli, Rajasthan:करौली में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला करौली में आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह करौली के मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. कालूराम मीना ने बताया कि जिले के छह ब्लॉकों में पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को करौली ब्लॉक का प्रशिक्षण रामद्वारा परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें आयुर्वेद अधिकारियों, शारीरिक शिक्षकों तथा योग प्रशिक्षकों ने भाग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। डॉ. मीना ने जिलावासियों से अधिक से अधिक भाग लेने तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।0
0
Report
पिता की हत्या: बेटे प्रिंस शर्मा को पांच साल का कारावास
Churu, Rajasthan:चूरू. जिले के रतनगढ़ थान क्षेत्र में हुई घटना पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पांच साल के साधारण कारावास एवं पांच हजार रुपए के अर्थदंड की सजा से एडीजे सुरेंद्र कौशिक कोर्ट ने दंडित किया है. सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अपरलोक अभियोजक डॉ जयाकांत बिंवाल ने बताया कि वर्ष 2024 में एक बेटे द्वारा दर्ज करवाई गई मर्ग रिपोर्ट में पुलिस अनुसंधान के बाद बेटे को पिता की हत्या का आरोपी मानकर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था. रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी मृतक विजय कुमार के बेटे प्रिंस शर्मा ने उक्त मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. विजय कुमार मूलत: हरियाणा के नांगल पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले कावी गांव का रहने वाला था तथा यहां पर रेलवे में कर्मचारी था. न्यायालय में अभियोजन की ओर से प्रस्तुत 26 साक्ष्यों एवं प्रदर्शित 45 दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त प्रिंस को अपने पिता की हत्या का दोषी मानते हुए पांच वर्ष के साधारण कारावास एवं पांच हजार रुपए के अर्थ दंड तथा अन्य धाराओं में एक वर्ष का साधारण कारावास व एक हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है. अभियुक्त 13 सितंबर 2024 से लगातार जेल में बंदी है, उक्त सजा भी इसी सजा में शामिल मानी जाएगी.0
0
Report
Advertisement
