Back
औरैया के सहायल में भेड़ों पर हमला: 18 मरे, 11 घायल
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 21, 2026 10:49:23
Auraiya, Uttar Pradesh
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव में देर रात एक बर्बर घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पशुपालक राम लखन के बाड़े में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियारों से भेड़ों के झुंड पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस वारदात में 18 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गईं। पशुपालक के पास कुल लगभग 70 भेड़ें थीं, जिनमें से अधिकांश इस हमले का शिकार बनीं। घटना रात के समय हुई, जब गांव वासी गहरी नींद में थे। घर बाड़े से करीब 100 मीटर दूर होने के कारण किसी को शोर या हलचल का पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 5 बजे राम लखन बाड़े पहुंचे तो खून से लथपथ मंजर देखकर वे स्तब्ध रह गए। लहूलुहान भेड़ें तड़प रही थीं, जबकि कई का दम निकल चुका था। उन्होंने तुरंत डॉयल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही सहायल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल भेड़ों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। 21 तारीख को थाना सहायल में राम लखन पुत्र बचकानी बाड़े के पास बंदी भेड़ों की घायल अवस्था में सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर थाना पुलिस एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर 18 भेड़ मृतक व 11 भेड़ घायल पाई गई। घायल भेड़ का इलाज किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। भेड़ के मालिक राम लखन ने बताया कि किसी ने भेड़ें काट दी हैं, कुल 70 भेड़ें थीं। 25–30 मरी पड़ी हैं, कुछ घायल हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हमलावर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना से राम लखन की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। पुलिस ने लोगों से संदेहियों की सूचना देने की अपील की है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowFeb 21, 2026 12:23:340
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 12:23:190
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 21, 2026 12:22:560
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 21, 2026 12:22:410
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:22:290
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 12:22:070
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 21, 2026 12:21:520
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 21, 2026 12:20:550
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowFeb 21, 2026 12:20:410
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 21, 2026 12:20:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 21, 2026 12:19:590
Report
1
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 21, 2026 12:19:37Budaun, Uttar Pradesh:पिटाई लगाए जाने के बाद थाने शिकायत लेकर पहुचे सलाम अंसारी की बाइट
0
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 21, 2026 12:19:230
Report
ADAnup Das
FollowFeb 21, 2026 12:18:190
Report