206251
बेला थाना क्षेत्र के बेला बस्ती निवासी युवक ने ली अपनी जान
Bela, Uttar Pradesh:थाना बेला क्षेत्र के बेला बस्ती में एक युवक ने अपनी जान ले ली। मौके पर पहुंची बेला थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी बिधूना सीओ अशोक कुमार ने दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एलन कैरियर इंस्टिट्यूट के ऐतिहासिक परिणाम से कोटा के कोचिंग उद्योग में वित्तीय उछाल
Kota, Rajasthan:बैंकिंग न्यूज़: एलन कैरियर इंस्टिट्यूट के ऐतिहासिक नतीजों से कोटा के कोचिंग उद्योग में भारी वित्तीय उछाल कोटा: आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित जेईई-एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन कैरियर इंस्टीट्यूट ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान रचा है। टॉप-10 में 6 और टॉप-50 में 24 छात्र एलन के हैं। इस अभूतपूर्व सफलता से कोटा के कोचिंग और शिक्षा-व्यवसाय क्षेत्र में भारी वित्तीय तेजी आने की उम्मीद है। बैंकिंग विश्लेषकों के अनुसार, एलन के इस शानदार प्रदर्शन से कोटा की छात्र-अर्थव्यवस्था (Student Economy) को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। आगामी सत्र में नए प्रवेशों (Admissions) की बाढ़ आने से स्थानीय बैंकों में एजुकेशनल लोन (Education Loans), बैंकिंग ट्रांजैक्शनस और फिक्स्ड डिपॉजिट में 20-25% की वृद्धि का अनुमान है। साथ ही, संस्थान की बढ़ती साख से कोटा के हॉस्टल, लॉजिस्टिक्स और रियल एस्टेट सेक्टर में बैंकों की रिटेल लैंडिंग (Retail Lending) और बिजनेस लोन पोर्टफोलियो मजबूत होंगे, जिससे स्थानीय बैंकिंग बाजार में भारी कैश फ्लो बढ़ेगा।0
0
Report
रीवा डंपर हादसे के बाद चक्काजाम, परिवार ने निष्पक्ष जांच एवं आर्थिक सहायता की मांग
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। चोरहटा थाना क्षेत्र के रीवा-मुकुंदपुर मार्ग स्थित मगुरहाई में हुए हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। परिजन युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू किया। लंबी बातचीत और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से कुल 1 लाख 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन प्रदर्शन समाप्त करने पर राजी हुए और कई घंटों से बंद पड़ा रीवा-मुकुंदपुर मार्ग फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। बाइट-01 : यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार हुजूर बाइट-02 : ऋतु उपाध्याय, सीएसपी रीवा बाइट-03 : परिजन0
0
Report
रायगढ़ में हाथी शावकों की मौत: डूबने से 4 शावक मरे
Darogapara, Chhattisgarh:पानी में डूबने से फिर हाथी शावक की हुई मौत मई के महीने में ही तीन शावकों की डूबने से हो चुकी है मौत, लगातार हाथी शावकों की हो रही है मौत , रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज का मामला, खरसिया रेंज के मांड नदी के गुर्दा के पास का मामला, वन अमला मौके पर मौजूद जांच पड़ताल में जुटा , करीबन 35 की संख्या में हाथियों का दल कर रहा है विचरण लगातार हो रहे हाथियों के मौत के मामले में वन विभाग के कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल, 30 दिन के भीतर चार हाथी शावको की मौत, हाथियों के मौत का हॉटस्पॉट बना रायगढ़।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आते आते कई भाजपाई होंगे सपाई - जगदेव सिंह जग्गा
Pilibhit, Uttar Pradesh:2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दशकों से भाजपा में काम कर रहे भाजपा के कई नेता जनप्रतिनिधी समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में है जिन्हें जल्द समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाये जाने का काम हम समाजवादी पार्टी के लोग करेंगें। देश प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किसानों की समस्याओं एवं उनके साथ हो रहे व्यवहार, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओ से परेशान है।साथ ही उनके जनप्रतिनिधि पर हावी अफसर शाही से परेशान होकर अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके है। यही वजह है कि जिस तरह आज बसपा छोड़कर एक नेता जी हमारी पार्टी में शामिल हुए है चुनाव आते आते कई बीजेपी के बड़े नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल कर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।0
0
Report
JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 शुभम कुमार बिहार का गौरव बनकर चमके
Noida, Uttar Pradesh:जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर देशभर में बिहार का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा ने लाखों युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊँचाइयों का आधार बने, यही कामना है。0
0
Report
आईटीओ स्कूल प्लानिंग आर्किटेक्चर दफ्तर में ब्लास्ट से आग, दमकल ने बुझाई
New Delhi, Delhi:आईटीओ पर स्थित स्कूल का प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर जहां पर एजुकेशन डिपार्टमेंट का ऑफिस है वहां पर एक ब्लास्ट की वजह से आग लगी। 9:37 पर दमकल विभाग को जानकारी मिली और उसके बाद लगभग आठ गाड़ियां है जो यहां पर तैनात है उसी के साथ तमाम फायरफाइटर और फायर डिपार्टमेंट से अधिकारी मौजूद है लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायरफाइटर अभी तक बिल्डिंग के अंदर है अंदर भी पूरे कमरे में जहां पर आग लगी है उन सब कमरों में अंदर से भी पानी डालकर धुलाई की जा रही है सब कुछ साफ किया जा रहा है ताकि कुछ भी ऐसा पदार्थ न बचा जिसे दोबारा आग लगने की आशंका हो या फिर अंदर कोई भी फसा ना हो। सुबह-सुबह का समय था अधिकारी अभी तक दफ्तर पहुंचे नहीं थे तो कोई कैजुअटी रिपोर्ट नहीं हुई है। अभी भी फायरफाइटर यही पर मौजूद है और अभियान किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
वैशाली: दलित युवक के साथ मारपीट और अगवा, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ एक दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव की है। घटना 25 मई की है जिसके बाद युवक पुलिस से शिकायत करने के लिए दर दर भटकता रहा जिसके बाद एसपी विक्रम सिंह के निर्देश पर वैशाली थाना में 5 लोगो पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवक का दावा है कि उसके घर के सामने से गांव के ही कुछ दबंग युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे जिसको लेकर उसने युवकों को बाइक धीरे चलाने के लिए लेकिन यही बात दबंग युवको को नागवार गुजरा और फिर दर्जनो युवको ने 25 मई को उसे उस वक्त अगवा कर लिया जब वह पुस्तकालय से पढ़ कर लौट रहा था। आरोप है कि दबंगो ने युवक के साथ कई बार मारपीट की और फिर थूक भी चटवाया इतना ही नहीं आरोपियों ने इस पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल 31 मई को एसपी के निर्देश पर वैशाली थाना में सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच की बात कह रही है लेकिन इस घटना के बाद से दलित युवक और उसका पूरा परिवार डर और दहशत में है।0
0
Report
गाजियाबाद खोड़ा में सूर्या के परिजनों को राहत राशि का चेक निर्देशानुसार सौंपा गया
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद खोड़ा में मृतक सूर्या के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीम सदर अरुण दीक्षित ने परिजनों को राहत राशि का चैक सौंपा0
0
Report
दिल्ली के विकास और जन कल्याण पर LG के साथ खास बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:Honoured to welcome Hon'ble Lieutenant Governor of Delhi, Shri Taranjit Singh Sandhu Ji, and Smt. Reenat Sandhu Ji at Jan Seva Sadan. Had a warm and meaningful interaction on Delhi's development, public welfare, and our shared commitment to good governance and the vision of a Viksit Delhi.0
0
Report
Advertisement
बेगूं में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकद चुरा लिया
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के सामरिया कला गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार चोरों ने गोपीलाल धाकड़ के मकान के बाहर लगी खिड़की का जंगला तोड़कर देर रात घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गोपीलाल धाकड़ अपनी बहन से मिलने धामंचा गए हुए थे, जबकि घर में उनका पुत्र और पुत्रवधू सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरे में सामान बिखरा हुआ और खिड़की का जंगला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी की वारदात का पता चला। चोर सोने का मांदलिया, रामनामी, टॉप्स, कान की बालियां, भुजबंद, हथफूल, चांदी के पायजब सहित करीब चार हजार रुपए नकद भी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।0
0
Report
सीएम के निर्देश पर सूर्या के परिवार को राहत राशि का चेक मिला
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद खोड़ा में मृतक सूर्या के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीम सदर अरुण दीक्षित ने परिजनों को राहत राशि का चैक सौंपा0
0
Report
पटना में CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में वित्तीय मुद्दों पर अहम बैठक
Patna, Bihar:पटना में एक अहम बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आयोजित हुई; वित्त मामले को लेकर बैठक है। वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे; पथ निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे; कृषि विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे; उद्योग विभाग के सचिव पहुंचे; समाज कल्याण विभाग के सचिव पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
प्रेम मंदिर के पास अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार ।
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परिक्रमा पूरी कर लौट रहे मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी श्रद्धालु गिरधर लोधी (65 वर्ष) को एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर फरार चालक और वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बाइट । डॉ विनीत यादव जिला संयुक्त चिकित्सालय ।0
0
Report
वृंदावन की परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैर छूकर मांगी माफी ।
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजेश को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कदम उठाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर और श्रद्धालुओं के पैर छूकर माफी मांगता दिख रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालु जमकर सराहना कर रहे हैं।इस मामले में सीओ सदर पी.पी. सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया, जिससे गिरकर उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी है और वृंदावन में मिठाई बनाने का काम करता है। बाइट । सीओ सदर पीतम पाल सिंह।0
0
Report
बेगूं में बावड़ी की सफाई से जल संरक्षण का संदेश, रंगोली व दीपदान से जागृति
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने स्थित बावड़ी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत बावड़ी की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना एवं दीपदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने वाले नगरवासियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
