icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206122
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow16 Jul 2024, 06:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चौरी चौरा में बेरोजगारी और महंगाई विधानसभा चुनाव का ध्रुव केंद्र

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की 326 चौरी चौरा विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। बाजारों, चौराहों और चाय-पान की दुकानों पर विकास, बेरोजगारी, महंगाई, स्थानीय समस्याओं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं वाली इस विधानसभा में जातीय समीकरण हमेशा से चुनावी नतीजों पर असर डालते रहे हैं। लेकिन इस बार जनता के बीच स्थानीय मुद्दों और बदलाव को लेकर भी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। 326 चौरी चौरा विधानसभा में कुल 3 लाख 54 हजार 227 मतदाता हैं। स्थानीय स्तर पर जातीय समीकरण के आकलन की बात करें तो पिछड़ा वर्ग यहां बड़ा वोट बैंक माना जाता है। निषाद, कुर्मी और राजभर समाज के मतदाताओं की चुनाव में अहम भूमिका मानी जाती है। अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मतदाताओं की भी अच्छी संख्या है। हालांकij जातीय आंकड़ों को लेकर अलग-अलग स्थानीय आकलन सामने आते हैं और वास्तविक चुनावी तस्वीर मतदान के दौरान ही साफ होती है। अब बात 2022 के विधानसभा चुनाव की। भाजपा प्रत्याशी श्रवण निषाद ने 91 हजार 958 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी के बृजेश चंद्र लाल को 41 हजार 127 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह टप्पू ने 29 हजार 582 वोट हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को चौंकाया था। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र पाण्डेय को 3 हजार 923 वोट मिले थे। यानी पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा था। इस बार जनता से चुनावी मुद्दों पर बातचीत की गई तो बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया। लोगों का कहना है कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और बड़ी संख्या में युवा दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। सरदार नगर की शुगर मिल, डिस्टिलरी और रोलिंग मिल के बंद होने का मुद्दा भी लोगों की बातचीत में प्रमुखता से सामने आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिलों के बंद होने से सिर्फ मजदूर और कर्मचारी ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि किसानों और स्थानीय कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। महंगाई भी मतदाताओं की चिंता में शामिल है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं वर्तमान विधायक के कामकाज को लेकर जनता की राय मिली-जुली नजर आई। कुछ मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे पार्टी से ज्यादा क्षेत्र में सक्रिय और स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देंगे। चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार में प्रस्तावित रेलवे फ्लाईओवर भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय है। कुछ लोगों ka कहना है कि पहले फ्लाईओवर को वाई-मॉडल में बनाने की चर्चा थी, जिससे एक रास्ता बाजार की ओर और दूसरा शहीद स्मारक की तरफ जाता। अब एल-मॉडल को लेकर कुछ स्थानीय लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि यह मतदाताओं की स्थानीय राय है और फ्लाईओवर के डिजाइन से जुड़े दावों की पुष्टि संबंधित विभाग से किया जाना बाकी है।ussi बीच 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके अजय सिंह टप्पू का नाम भी एक बार फिर चर्चा में है। कुछ स्थानीय मतदाताओं ने उनके प्रति समर्थन जताया है। वहीं अजय सिंह टप्पू का दावा है कि वह लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे हैं और अलग-अलग वर्गों के लोग उनके साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क भी जारी है। वहीं अभी तक निर्दल प्रत्याशी के तौर पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे अजय सिंह टप्पू ने बताया कि हमारे यहां साफ-सफाई, जलनिकासी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने सुगर मिल बन्द होने के कारण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूर जाना पड़ता है। विधानसभा चुनाव 2027 के पहले कुछ स्थानीय मतदाता... हर ओर विकास हुआ है जबकि कुछ लोगों ने विकास कार्यों के साथ रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान को चुनाव में अहम मुद्दा बताया। वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रवण निषाद का कहना है कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। उनके मुताबिक सड़कों और अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। विधायक ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बताते हुए युवाओं के रोजगार और विकास को भी अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। कुल मिलाकर चौरी चौरा विधानसभा में चुनावी चर्चा अभी शुरुआती दौर में है। लेकिन जनता की बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मुकाबले में जातीय समीकरण के साथ बेरोजगारी, महंगाई, बंद पड़ी मिलें, सफाई व्यवस्था, स्थानीय विकास और उम्मीदवार की क्षेत्र में सक्रियता जैसे मुद्दे भी अहम हो सकते हैं। 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के बेहतर प्रदर्शन ने भी यह संकेत दिया था कि मजबूत स्थानीय चेहरा चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर सकता है। अब नजर इस बात पर है कि प्रमुख राजनीतिक दल किसे मैदान में उतारते हैं और चुनावी मैदान में उतरने वाले चेहरे जनता के मुद्दों को किस तरह अपने पक्ष में मोड़ पाते हैं। फिलहाल चौरी चौरा में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है, लेकिन अंतिम फैसला जनता के वोट से ही होगा। चौरी चौरा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता ने बताया की नगर क्षेत्रों में विकास तो हुआ है वही विधायक निधि के द्वारा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण भी हुआ है लेकिन स्थानिय रोजगार के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा की हां सूगर मिल व डिस्टलरी के बंद होने से रोजगार की दिशा में युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है।
0
0
Report

बूंदी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान में 154 अपराधियों को गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:बूंदी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 154 अपराधी गिरफ्तार. बूंदी जिले में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई. जिलेभर में 61 पुलिस टीमों ने 198 पुलिसकर्मियों के साथ 228 चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी. अभियान के दौरान पुलिस ने वांछित और फरार कुल 154 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13 स्थाई वारंटी, 38 सामान्य मामलों में वांछित और गंभीर मामलों में वांछित 4 आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियारों से जुड़े मामलों में 24 प्रकरण दर्ज किए. एसपी अवनीश कुमार शर्मा की मॉनिटरिंग में और एएसपी संजय सिंह चंपावत के मार्गदर्शन में जिलेभर की पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, मोदी-शाह तुरंत हस्तक्षेप करें

Noida, Uttar Pradesh:ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा अविलंब होना चाहिए प्राइम मिनिस्टर मोदी जी और अमित शाह जी को हस्तक्षेप कर इनका इस्तीफा करवाना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की : सवाल: राहुल गांधी जी ने फॉर्म नंबर 6 में बदलाव को लेकर ट्वीट किया हैं? और इन दिनों चुनाव आयोग पर लगातार कई आरोप लग रहे हैं। आप इस पूरी स्थिति को किस तरह देखते हैं? जवाब : देखिए, एक दौर था जब भारतीय निर्वाचन आयोग की साख न सिर्फ देश में, बल्कि पूरी दुनिया में स्थापित थी। दुनिया के कई देशों में जब चुनाव होते थे, तो भारतीय निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन और सहयोग लिया जाता था। दुर्भाग्य से, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आने के बाद जिस प्रकार मिलीभगत से फैसले लिए गए, उसने आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी जी ने बहुत पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वोटों की चोरी हो रही है और SIR गलत हो रहा है , लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। ज्ञानेश कुमार जी ने जिस भाषा और शैली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, वैसी उम्मीद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त से कदापि नहीं की जा सकती। विपक्षी दलों को सम्मान देना उनकी ड्यूटी है, लेकिन उन्होंने किसी का सम्मान नहीं किया। यह तमाशा देश पिछले लगभग एक साल से देख रहा है。 अब एक-एक कर उनके झूठ पकड़े जा रहे हैं। हाल ही में जब 'द इंडियन एक्सप्रेस' में यह खुलासा हुआ, तो पूरा देश स्तब्ध रह गया। आयोग के ही दो सदस्य यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई और अंततः उन्हें कैबिनेट सचिव को पत्र लिखना पड़ा। हालांकि उन्हें राष्ट्रपति जी को पत्र लिखना चाहिए था। परंतु देश की शीर्ष निर्वाचन संस्था की यह नौबत आ जाना बेहद चिंताजनक है。 आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और सभी राजनीतिक दल सड़कों पर हैं। पूरे देश में इस स्थिति को लेकर आक्रोश है। यदि निर्वाचन आयोग ही निष्पक्ष नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र कहाँ बचेगा? और यदि लोकतंत्र ही समाप्त हो जाएगा, तो क्या यहाँ तानाशाही पूर्ण शासन करना चाहते हैं ? जैसा कि चीन, उत्तर कोरिया या रूस जैसे देशों में नाममात्र के चुनावों के रूप में देखा जाता है? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद पूरा देश ज्ञानेश कुमार जी से पूछ रहा है? कि अब कोई शर्म बची हुई है? आपकी ? इन्होंने आपसी बैठक करके और तीनों सदस्यों को साथ बिठाकर एक प्रेस नोट जारी करने तथा सफाई देने का प्रयास किया। उसमें यह दावा किया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके फैसले को बरकरार रखा (Upheld) है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने न तो कोई फैसला बरकरार रखा है? और न ही इस पर कोई टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट के इस स्पष्टीकरण के बाद अब क्या बच जाता है? अब बच गया है? उनका इस्तीफ़ा होना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी इस मामले में इंटरवीन क्यों नहीं कर रहे हैं? यदि तत्कालीन उपराष्ट्रपति जी का अचानक 'स्वास्थ्य कारणों' से इस्तीफा कराया जा सकता? हैं? जिसके पीछे का सच क्या था, यह तो वे ही जानते होंगे और लोगों को भी उस पर संदेह था तो ज्ञानेश कुमार जी का इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से क्यों नहीं कराया जा सकता? कम से कम एक चैप्टर क्लोज़ तो हो और पक्ष-विपक्ष अपनी भूमिका अदा करना शुरू तो करे। अगर 19 दिन तक हाउस के अंदर प्राइम मिनिस्टर और अमित शाह जी नहीं आए यह एक बड़ा इश्यू था। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि ज्ञानेश कुमार जी का इमीडिएटली इस्तीफा होना चाहिए। हमारी चुनाव प्रणाली और लोकतंत्र पर बने इस संकट से दुनिया भर में भारत का क्या संदेश जा रहा है? जो देश कभी भारत से प्रेरणा लेते थे कि भारत ने दुनिया में लोकतंत्र के संदेश को फैलाया और मजबूत किया है, आज वही देख रहे हैं कि यहाँ चुनाव आयोग स्वयं SIR के नाम पर 12-13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट रहा है। पश्चिम बंगाल में जो स्थिति बनी है, वह अलग चिंता का विषय है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक जज साहब की यह टिप्पणी भी आई कि "अगली बार वोट दे देंगे।" मैं इसे बहुत खतरनाक संदर्भ मानता हूँ। हो सकता है कि माननीय जज साहब ने यह बात किस परिप्रेक्ष्य में कही हो, लेकिन जनता में संदेश गलत गया कि जो मतदाता इस बार वोट देने से वंचित रह गए, वे अगली बार दे दें यह तर्कसंगत नहीं है। तो ये तमाम जो हालात हुए हैं ना, वो बहुत ही मैं समझता हूँ कि ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, अब अविलंब प्राइम मिनिस्टर को, अमित शाह जी को इंटरवीन करना चाहिए और इनका इस्तीफा करवाना चाहिए, मेरा मानना है।
0
0
Report
Advertisement

ओखला के आली गांव में 1800 घर खाली कराने के नोटिस पर हलचल

Noida, Uttar Pradesh:ओखला विधानसभा क्षेत्र के आली गांव इलाके में करीब 1800 घरों को खाली करने का नोटिस देने का मामला * कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना * “25 हजार लोग उजड़ेंगे तो जाएंगे कहां?”—देवेंद्र यादव * 1800 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध * बिना पुनर्वास के गरीबों को न उजाड़ने की मांग * कांग्रेस की मांग—‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ नीति के तहत वैकल्पिक आवास मिले * देवेंद्र यादव ने आली गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की * देवेन्द्र यादव _मुआवजे और वैकल्पिक आवास के बिना कार्रवाई तुरंत रोकी जाए
0
0
Report

दरभंगा में NDA प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, आशीर्वाद सभा में नेता जुटे

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय के साथ जदयू के प्रत्याशी ने भी नामांकन किया। इस मौके पर आयोजित आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए के नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर प्रथम वरीयता का मत मांगेगा। वहीं, संजय झा ने भी एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
0
0
Report

विषैले सांप के डसने से अरवल में दो मासूम भाई-बहन की मौत

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत महावीरगंज गांव में जहां विषैले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीम बिंद के 10 वर्षीय बच्ची और उसका 5 वर्षीय भाई घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों को विषैले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातم पसरा हुआ है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन आर्य भट्ट ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

करौली पुलिस कॉग्निबेरा T20 से युवाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाएगी

Karauli, Rajasthan:जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - युवाओं को पुलिस से जोड़ने और नशे, साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए करौली पुलिस ‘कॉग्निबेरा T20 करौली पुलिस लीग’ आयोजित करने की तैयारी कर रही है। प्रतियोगिता दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसमें यूसीएलजी के सदस्य, सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी थानों से पुलिस अधिकारी और युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूसीएलजी के गठन, युवाओं को पुलिस से जोड़ने, नशे के कारोबार पर रोक, साइबर अपराध और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 19 थानों में यूसीएलजी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और पुलिस के साथ उनका सहयोग बढ़ाना है। प्रतियोगिता को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में थाना स्तर पर क्रिकेट टीमें बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक थाने से चार-चार यूसीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों को आयोजन समिति से जोड़ा गया है। ये सदस्य युवाओं को टीमों से जोड़ने और थाना स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराने में सहयोग करेंगे। पुलिस के अनुसार प्रतियोगिता के जरिए युवाओं के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने और अपराध रोकने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, करौली एएसपी रामकुमार कस्वां, हिंडौन एएसपी डॉ. कमल राम, करौली डीएसपी किशोर भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे。
0
0
Report

हरियाणा में तापमान बढ़ा, 7–12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ की हल्की बारिश की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:वेदर अपडेट हिसार-1. तापमान में उछाल: पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से पिछले 4-5 दिनों में हरियाणा का दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4°C और रात का तापमान 2 से 3°C अधिक दर्ज किया गया है।2. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का असर: पहला विक्षोभ 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक (मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश और अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी) तथा दूसरा विक्षोभ 10 से 12 अक्टूबर के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादलवाई, हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश लाएगा।3. मौसम में आगे का बदलाव: 10 से 12 अक्टूबर की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर में युवक अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के मामले में police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को पीड़ित ने शिकायत दी थी कि देवेंद्र गिरि, उसके बेटे तनिष्क और मयंक तथा सुमित गिरि ने उसके करीब 26 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और युवक की बरामदगी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने उसी दिन नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों की ब्रेजा कार से बरामद कर लिया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2) और 352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने 3 अक्टूबर को चारों आरोपियों देवेंद्र गिरि (45), तनिष्क (21), मयंक (19) और सुमित (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी शिकायतकर्ता के घर गई थी, जिससे नाराज होकर वह अपने बेटों और भांजे के साथ वहां पहुंचा और युवक को जबरन कार में बैठाकर ले गया था। नहर के पास पुलिस से घिरने पर आरोपी युवक को कार में छोड़कर फरार हो गए थे
0
0
Report

छतरपुर में श्रद्धांजलि सभा विवाद SP कार्यालय तक पहुंचा, अजय तिवारी पर आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला मुख्यालय में सवर्ण समाज की श्रद्धांजलि सभा को लेकर विवाद गहरा गया है और मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी के खिलाफ गाली-गलौज और फर्जी संगठन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल 18 फरवरी को सवर्ण समाज के सांसद और मंत्रियों के लिए अदालत के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि भोपाल के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में के.के. खनेजा ने पोस्ट डाल दी कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजय तिवारी ने किया है। प्रशांत शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का नेतृत्व बुद्धिजीवियों ने किया था, अजय तिवारी का कोई लेना-देना नहीं था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय तिवारी ने उन्हें फोन पर और ग्रुप में दो कौड़ी के टुच्चे और कुएं का मेंढक जैसी गालियां दीं। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग संगठन चलाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय तिवारी खुद शासकीय कर्मचारी, संविदा इंजीनियर हैं लेकिन खुद को समाजसेवी बताकर संगठन चला रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है और जनता को भ्रमित करने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में सुरेश कुमार खन्ना की रिकॉर्ड नौवीं जीत: विकास मॉडल पर टिके प्रशासन का मजबूत चेहरा

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर वैसे तो कई नेताओं और विधायकों की अपनी अपनी अलग पहचान है। कोई बाहुबली है तो कोई धन कुबेर है। शाहजहांपुर विधानसभा से एक ऐसे विधायक हैं जिनका रिकॉर्ड पूरी एशिया में सबसे अलग है। वो नाम है सुरेश कुमार खन्ना उम्र लगभग 74 वर्ष। शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे ताकतवर मंत्री है जिनके पास संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री का प्रभार है। इन विधायक की खासियत यह है कि यह 1989 से अब तक लगातार नौ बार से विधायक है चुने जाते रहे हैं। एक ही विधानसभा और एक ही पार्टी से लगातार विधायक बना अपने आप में किसी गिनीज बुक रिकॉर्ड से कम नहीं है। लोग इसे सुरेश कुमार खन्ना की लोकप्रियता मानते हैं और उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। सुरेश कुमार खन्ना खत्री बिरादरी से आते हैं और उनका वोट बैंक महज 1.5 प्रतिशत है। लेकिन हर बार वह अपने प्रतिद्वंद्वी से बड़े अंतर पर जीते हैं। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर विधानसभा से हमेशा विधायक चुने गए हैं। इस बार उनका यह दसवां चुनाव है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपूर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। मुख्य परिणाम विवरण: सुरेश कुमार खन्ना (विजेता) भाजपा (BJP) 1,09,942 49.3%; तनवीर खान (निकटतम प्रतिद्वंद्वी) सपा (SP) 1,00,629 45.1%; सर्वेश चंद्र धांधू बसपा (BSP) 8,726 ~3.9%; पूनम पांडे कांग्रेस (INC) 1,1.382 ~0.6%; जीत का अंतर: 9,313 मत। विकास कार्यों की सूची: 1 הनुमत धाम 2 नगर निगम 3 शाहजहांपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी 4 शहीद पार्क 5 न्यू ककरा सिटी 6 अटल ऑडिटोरियम 7 गांधी भवन का नया लुक 8 SDA 9 महानगर बनने के बाद अच्छे अच्छे ग्रांड आर्क जैसे होटल खुलना 10 महानगर बनने के बाद मॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 11 एसO एसO कॉलेज को विश्वविद्यालय की घोषणा 12 दुर्गा मंदिर कारीडोर 13 अजीजगंज तिराहे का कायाकल्प 14 ककरा पुल 15 अजीजगंज 16 नया सेटेलाइट बस अड्डा 17 शहीद संग्रहालय 18 एक्सप्रेस वे 19 सुभाष चौराहा 20 कवि चौराहा 21 नया आरटीओ कार्यालय 22 स्मार्ट रोड उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपुर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। प्रमुख परिणाम: सुरेश कुमार खन्ना विजेता भाजपा 1,09,942 (49.3%), तनवीर खान 1,00,629 (45.1%), सर्वेश चंद्र धांधू 8,726 (~3.9%), पूनम पांडे 1,1.382 (~0.6%)।
0
0
Report

सेवा ज्योति संकल्प के साथ बीजेपी मोदी सरकार के 25 साल का आभार जताएगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर बीजेपी राजस्थान की ओर से 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे। जयपुर में सांगानेर में कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर बीजेपी प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। बूथ स्तर से कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़कर आमजन का आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर से राजस्थान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चल रहा है। इसके तहत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा गतिविधियां और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के दौरान पीएम के जन्मदिन पर राजस्थान में 40 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए गए। 7 अक्टूबर को बीजेपी का ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होगा कार्यक्रम पीएम मोदी और नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे सांगानेर में होगा जयपुर का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिला मुख्यालयों पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top