206243
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सड़क हादसे में गई युवक की जान
Bidhuna, Uttar Pradesh:औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो पलटने से ऑटो में सवार बड़े पुरवा गांव निवासी युवक की जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर जौहर विश्वविद्यालय के अवैध निर्माण पर राजनीतिक बदनाम के आरोप, प्रशासन कार्रवाई की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Pawan Singh Chauhan (BJP MLC) ON Maulana Jarjis Ansari's Remarks On Lord Krishna / Rampur Jauhar University Illegal Construction Issue / SP Allegation Of Political Vendetta इस तरह के मौलाना चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं नमाज और ध्यान में जिनकों अंतर नहीं पता है ये लोग मीडिया में चर्चा में रहने के लिए इस तरह के बयानबाजी करते रहते हैं ऐसे लोग रसातल में जा रहे हैं जौहर युनिवर्सिटी पर बोले साक्ष्य नहीं दे पाने के बाद ही स्थानिय प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किया है वो यदि तय समय में कार्रवाई नहीं करते हैं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा0
0
Report
जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन साइबर ठग गिरफ्तार: APK फाइल से बैंक खाते चुराते
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर-वज्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, आरोपी पीड़ित लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल हैक करते थे और बैंक खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, कई एक्टिव सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। मुरादाबाद साइबर थाना और कटघर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से कार्रवाई करते हुए जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू अंसारी निवासी जामताड़ा तथा रफीक अंसारी और करीम अंसारी निवासी दुमका, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप्प, एसएमएस और टेलीग्राम के माध्यम से बैंक केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, कूरियर सेवा और सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी APK फाइलें भेजते थे। जैसे ही पीड़ित लोग इन फाइलों को डाउनलोड और इंस्टॉल करता था, आरोपी उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग ऐप, यूपीआई, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी चुरा लेते थे। इसके बाद खातों से धनराशि निकाल ली जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी कैशबैक, रिवार्ड प्वाइंट और गिफ्ट वाउचर का लालच देकर लोगों से यूपीआई पिन दर्ज करवाते थे। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग, निवेश और टास्क आधारित कमाई के नाम पर फर्जी वेबसाइट और एप संचालित कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 4 पेन ड्राइव, 23 सक्रिय सिम कार्ड, 10 नए सिम कार्ड, 10 एटीएम और स्मार्ट कार्ड, 11 फर्जी आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल सर्च पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर भी डालते थे। लोग बैंक या ई-वॉलेट का नंबर समझकर इनसे संपर्क करते थे, जिसके बाद आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर APK फाइल डाउनलोड कराते और मोबाइल हैक कर खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों में 16 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 60 से 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इनके बैंक खातों, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
ब्रेकिंग: जालौन में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की दबिश, दो उपभोक्ता पकड़े गए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई, मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध बिजली इस्तेमाल करते 2 उपभोक्ता रंगे हाथ पकड़े गए, जांच में 5.702 KW और 6.391 KW अतिरिक्त भार पर पकड़ी गई बिजली चोरी, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली उरई में विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज कराई गई FIR, विभाग ने साक्ष्य जुटाकर शुरू की विधिक कार्रवाई, बिजली चोरी पर अभियान रहेगा जारी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
मानगो-उलीडीह के गैंग के चार गिरफ्तार; 12 दुकानों में चोरी का खुलासा
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के मानगो और उलीडीह क्षेत्र में 11 और 12 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया हैं. मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर हेम्ब्रम (25), मुकदर सामद (34), गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू (19) और विक्की मुखी (24) शामिल हैं. इनके पास से लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल) और सिलाई मशीन बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मानगो और उलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है. गौरतलब है कि यह घटना जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर तथा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर समेत कुल 12 दुकानों में हुई थी. दुकानदारों के लिखित आवेदन दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. चारों ने अपना अपराध स्वीकार किया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
आज पूरे देश में धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकल जा रही है
Noida, Uttar Pradesh:आज पूरे देश में धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकल जा रही है , बड़े धूमधाम से की गई जगन्नाथ बाबा के स्वागत की तैयारियां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नोएडा जगन्नाथ मंदिर यात्रा में नहीं होंगी शामिल ,किन्हीं कारणों से नोएडा आना हुआ कैंसिल। वहीं जहां पूरे देश में जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है वही सेक्टर 18 के गुरुद्वारे से जगन्नाथ यात्रा शुरू होकर नोएडा के इस्कॉन टेंपल पर समाप्त होगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह गर्मी को देते हुए जलपान की व्यवस्था की गई है और जगन्नाथ बाबा के इंतजार में और बाबा के स्वागत के लिए जगह-जगह पर रंगोलिया बनाई जा रही है।0
0
Report
48 घंटे में गौतमपुरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:एंकर इंदौर के देपालपुर के समीप गौतमपुरा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चर्चित अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 11 जुलाई को गौतमपुरा के बछौड़ा रोड स्थित खेत में 42 वर्षीय बाबू राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने दीपक गुर्जर (22 वर्ष), निवासी बछौड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने पहले मृतक की बेल्ट से उसका गला घोंटा, फिर लोहे के फेंसिंग एंगल से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अलका मेनिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में जगदीश रथयात्रा: भक्तों का उत्साह और पुष्पवर्षा
Udaipur, Rajasthan:जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आज उदयपुर में भी आज भगवान जगदीश अपने भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलें। शाम 4.15 बजे भगवान जगदीश की अपने रजत रथ में सवार हुए और शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान हजारो की संख्या में भक्त रथयात्राके शामिल हुए। रथयात्रा का जगह जगह भक्त पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। रात करीब 12 बजे जगदीश चौक पहुंच रथ यात्रा विराम लेगी。0
0
Report
रामबन बस में टायर से आग, 52 यात्री सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:RAMBAN: एक यात्री बस जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करोल क्षेत्र के पास आग लगने की घटना में झुलसी. CRPF 84BN कमांडेंट विजय सिंह खटाना S/B. यात्री बस में टायर में आग लगने से बस में आग लगी. यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. बस में 52 यात्री सभी सुरक्षित हैं.0
0
Report
समस्तीपुर में जमीन विवाद: बड़े बेटे ने पिता की लाठी से हत्या, मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जमीनी विवाद के चलते बड़े बेटे ने अपने पिता की लाठी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने दो दिनों बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दहियार वार्ड संख्या-7 का है. मृतक की पहचान डोमी पंजियार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बड़े बेटे ने कुछ दिन पहले दरभंगा शहर में करीब 15 धुर जमीन बेच दी थी. इस बात की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को नहीं थी. जब पिता को जमीन बेचने की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटे को फटकार लगाई. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. मृतक के छोटे बेटे सुबोध पंजियार ने बताया कि जमीन बेचने के मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. वह अपने पिता को अपने साथ ले आया था. लेकिन 21 जून को बड़ा भाई फिर झगड़ा करने लगा और आरोप लगाया कि पिता उसके हिस्से की जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहते हैं. इसी गुस्से में उसने पिता की लाठी छीनकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बुजुर्ग का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों बाद उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ नगर निगम ने बकायेदारों के गेट पर कूड़ा डालकर उगाही का ट्रेंड शुरू किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ नगर निगम ने बकाया न चुकाने वालों के गेट पर पड़वाया कूड़े का ढेर, BSNL ऑफिस और इंग्राहम इंस्टिट्यूट समेत कई बिल्डिंगों के गेट पर लगाए गए कूड़े के ढेर, एक तरफ सरकार चला रही स्वच्छता अभियान, वहीं, नगर निगम ने सरकारी कार्यालयों के बाहर कूड़ा डालकर बकाया उगाही का चला रखा है ट्रेंड, BSNL कार्यालय बिल्डिंग इंचार्ज ने दावा किया, नगर निगम की गाड़ी द्वारा कूड़ा डालते हुए सीसीटीवी में हुई है कैद, हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक नगर निगम अधिकारी हैं मौन.0
0
Report
44 वर्षों बाद भूमि विवाद निस्तारण, जिलाधिकारी ने रणवीर सिंह को पट्टा दिलाया
Mainpuri, Uttar Pradesh:44 वर्षों से लंबित भूमि विवाद का आखिरकार मिशन समाधान के तहत निस्तारण हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्राम रावरी किरथुआ में रणवीर सिंह को गाटा संख्या 1855 एवं 1886 पर आवंटित पट्टे की भूमि पर विधिवत दखल दिलाया। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जा रहा है कि यह मामला पिछले 44 वर्षों से लंबित था। जिलाधिकारी की निगरानी में कार्रवाई पूरी होने के बाद लाभार्थी को उसकी आवंटित भूमि का कब्जा मिल गया। इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण और पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला मैनपुरी0
0
Report
झालरापाटन में श्रीमन नारायण की 172वीं रथयात्रा और तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालरापाटन ज़िले के झालरापाटन में भगवान श्रीमन नारायण की 172 वीं रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा को देखने के लिए क्षेत्र भर के श्रद्धालुगण उमड़ पड़े। रथयात्रा के साथ ही आज से तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भी आयोजन शुरू हो गया है。 धार्मिक नगरी झालरापाटन में आयोजित रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ श्रीमन नारायण मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ, जहां भगवान नारायण को हिंडोले में बिठाकर झूला झुलाया गया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ भगवान श्रीमन नारायण को वन विहार ले जाने हेतु काष्ठ निर्मित ऐतिहासिक रथ में विराजित किया गया। इस दौरान झालरापाटन शहर श्रीमन नारायण के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीमन नारायण के रथ को श्रद्धालुओं द्वारा अपने हाथों से खींचते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पवित्र सलिला चंद्रभागा नदी तट ले जाया गया। इस दौरान भगवान श्रीमन नारायण के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। रथ यात्रा मार्ग पर झालरापाटन शहर सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी चढ़ाकर भगवान श्रीमन नारायण का आशीर्वाद लिया। रथ यात्रा में शामिल अखाड़े में बालिकाओं ने भी जमकर तलवारबाजी के करतब दिखाये और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया बालिकाओं को तलवारबाजी करते देख हर कोई अचंभित हो गया। इसके साथ ही भस्म रमैया भगवान शिव का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। छड़ी चौबेदारों और बैंड बाजा के साथ निकली रथयात्रा देर शाम को चंद्रभागा नदी के तट पर पहुंची। आगामी तीन दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन यही पर होगा तथा शनिवार शाम को महाआरती के साथ भगवान श्रीमन नारायण की अपने मंदिर में वापसी होगी श्रीमंन नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 1863 ई में दक्षिण भारत के कांची मठ के स्वामी वेंकटाचार्य जी धर्म स्थापना के लक्ष्य से झालारापाटन पधारे थे। शहरवासियों के अनुरोध पर उन्होंने यहाँ पर भगवान श्रीमन नारायण की प्रतिमा स्थापित की थी, तभी से जगन्नाथपुरी की तरह यहा भी रथयात्रा निकाली जाती है।0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के लोगों को भी अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में three आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भिवाड़ी की आशियाना टाउन सोसायटी में छापेमारी की जहा से three आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, हेल्पलाइन और सरकारी एजेंसियों के नाम पर डराकर ठगी करते थे। आरोपी खुद को अमेरिका के न्याय विभाग, बैंक अधिकारी और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी गिरफ्तारी वारंट और बैंक खाते फ्रीज होने का डर दिखाते थे। इसके बाद पीड़ितों से क्रिप्टोकरेंसी और अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह अब तक करीब एक लाख डॉलर यानी लगभग 96 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुके है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को सात लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और साइबर अपराध में उपयोग किए जाने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया गिरोह दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और गोवा सहित कई राज्यों से संचालित नेटवर्क के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिग पकड़ा गया आरोपी मोहित वेब सॉफ्टवेयर डेवलपर है जो पहले किसी निजी कंपनी में काम करता था, पिछले दो साल से भिवाड़ी में अपने पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था。0
0
Report
रेखा गुप्ता ने रथ यात्रा में हिस्सा लिया, रोहिणी से दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:CM REKHA GUPTA ATTENDS RATH YATRA / VISUALS FROM ROHINI दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता र Rath यात्रा में शामिल हुईं।0
0
Report
डोटासरा का बीजेपी पर शिक्षा विभाग के ट्रांसफर और प्रसूताओं की मौत पर हमला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी सरकार पर हमला PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग में ट्रांसफर , प्रसूताओं की मौत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा विभाग का बेड़ा गर्क हो गया है। एक टीचर को उसी स्कूल से उठाकर वहीं लगाया जा रहा है, ये क्या खेल है? ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि टीचर का ट्रांसफर लिस्ट में नाम डाल दिया। आखिर में उसने पैसे दे दिए। पैसे देकर ट्रांसफर कैसे हो सकता है? उसे उसी स्कूल में डाल दिया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों द्वारा टीचरों को मैसेज दिया जा रहा है कि आपका ट्रांसफर यहां हो रहा है, कैसे और क्या करना है। वह संपर्क कर लेता है तो उसको उसी स्कूल में रख देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणित कर सकता हूं, सरकार चैलेंज करे तो। जिस व्यक्ति का लिस्ट में नाम आया, उसने सिस्टम में पैसा दिया। पैसा देने के बाद उसका उसी स्कूल में नाम लिख दिया। ट्रांसफर के अंदर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के बारे में बता सकता हूं जो सीनियर स्कूल हैं, 500 नामांकन हैं और थर्ड ग्रेड टीचर के भरोसे छोड़ दिए गए। शिक्षा विभाग के लिए लोग कह रहे हैं कि ट्रांसफर में किसकी चल रही है, समझ में नहीं आ रहा। बीजेपी के MLA रो रहे हैं। मेरी विधानसभा में 85 प्रशासनिक ट्रांसफर हुए। डोटासरा ने कहा कि सारे टीचर कह रहे हैं मंत्री के PSO का फोन टेप कराएं सरकार। PA का फोन टेप कराओ, पता लग जाएगा। कई मंत्रियों के PA शिक्षा मंत्री के ऑफिस के दलाल बने हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अगर ट्रांसफर के पैसे ले रहे हैं, लोग लुट रहे हैं, बच्चे रो रहे हैं, स्कूल बर्बाद हो रही हैं। प्रसूताओं की मौत के मामले को लेकर डोटासरा ने कहा कि कई जिलों में प्रसूताओं की मौत हुई। या तो मंत्री गए नहीं, या हंसी-ठिठोली करके आ गए। 6 महीने पहले प्रसूताओं की मौत की रिपोर्ट भी मंत्री ने अभी तक नहीं दी। इनको कोई मतलब नहीं, ये लूटने आए हैं। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि आज तबादला उद्योग बन गया है। जिस RSS ने एक वोट नहीं लिया, कमल के फूल पर वोट लेकर आए। आज कमल के फूल वाले भी रो रहे हैं, RSS ने तांडव मचा रखा है। पैसे लेकर ट्रांसफर उद्योग चला रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान को लेकर डोटासरा ने कहा कि वसुंधरा जी दुखी आत्मा हैं। दुखी आत्मा के जो शब्द निकलते हैं, वो ठीक ही निकलते हैं। वो राजेंद्र राठौड़ जी की तरफ देख रही थीं, एक बार भजनलाल जी की तरफ भी देखा था। अब उनको कौन-सी बात चुभ गई, उनके खिलाफ कौन क्या षड्यंत्र कर रहा है, मेरी समझ से परे है। लेकिन वसुंधरा जी ने जो बातें कही, वो अच्छी बातें थीं। उन्होंने कहा कि हमको राजनीति में इतना बैर नहीं रखना चाहिए कि हम एक-दूसरे से आंखें नहीं मिला सकें। कल पंडित रामकिशन जी ने जो कहा, उनकी बात सही है। कल उन्होंने कहा, पहले एक-दूसरे के खिलाफ बहस होती थी, बाद में सब साथ बैठकर चाय पीते थे। डोटासरा ने कहा कि आजकल तो मैंने CM के खिलाफ कुछ बोल दिया, तो मेरे पहचान वाले, रिश्तेदार, मेरे इलाके के सब ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। आज मेरे यहां शिक्षा के सबसे ज्यादा ट्रांसफर इसीलिए हो रहे हैं, क्योंकि मैं शिक्षा मंत्री की गलत नीति और RSS का विरोध करता हूं। किसी को नहीं छोड़ा। परिवार में कोई कर्मचारी था, उसे निपटाकर बांसवाड़ा, जैसलमेर, बाड़मेर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफर से झुकाना चाहते हैं, लेकिन डोटासरा न झुका है, न झुकेगा। तुमने ED भी भेज ली, तुम ट्रांसफर भी कर लो। 2028 में बीजेपी का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। बाइट,,,PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा0
0
Report
Advertisement
