206121
अजीतमल क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में थ्रेसर में फंसकर युवक की गई जान
Sarai Ajitmal, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में थ्रेसर में फंसने के कारण युवक की जान चली गई। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा जनसुनवाई में किसान ने खाया ज़हर, अस्पताल में मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला जनसुनवाई के दौरान किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; हैंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी किसान भगत पिता रामकृष्ण विश्वकर्मा (उम्र लगभग 55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के अनुसार, किसान की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।0
0
Report
हरेला पर्व: जिले में 30 हजार पौधे रोपे जाएंगे, 16 जुलाई से उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:हरेला पर्व की तैयारियां पूरी, हुई बैठक। स्थान: रुद्रप्रयाग, 14 जुलाई रुद्रप्रयाग जनपद में 16 जुलाई से शुरू होने वाले हरेला पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और चिन्हित स्थलों पर वृक्षारोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। वीओ: हरेला पर्व को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जून माह के अंत में आयोजित बैठक में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जनपद में इस वर्ष 30 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, निर्माण विभागों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों और बैंकों को भी अभियान से जोड़ा गया है। सभी विभागों ने अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है। वृक्षारोपण से संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है तथा रोपण स्थलों का भी चयन कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि पौधारोपण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व जनपद भर में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।0
0
Report
सरकार ने सदन में नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव रखा, विपक्ष ने बहिष्कार किया
Raipur, Chhattisgarh:नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ को लेकर सरकार ने सदन में लाया प्रस्ताव. विपक्ष ने किया चर्चा का बहिष्कार मौके में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष इस प्रस्ताव को लेकर सदन से बहिष्कार कर रही है. इस चर्चा में विपक्ष भाग नहीं लेगी. कांग्रेस सरकार के दौरान खर्च की राशि केंद्र सरकार नहीं लेती थी. मगर अब केंद्र की सरकार पैसे मांग रहे है. छत्तीसगढ़ से. धन्यवाद प्रस्ताव में शहीदों का नाम नहीं है. धन्यवाद प्रस्ताव केवल चापलूसी और चमचाई करने ला रहे हैं…..0
0
Report
Advertisement
एक देश-एक चुनाव पर संसदीय समिति की बैठक; अजय राय: बदलाव जरूरी, पर पूर्ण नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: 'एक देश-एक चुनाव' बिल पर संसदीय समिति की बैठक के बारे में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "...यह निश्चित रूप से देश के हित में नहीं है। हम उस संघीय व्यवस्था का समर्थन करते हैं जो अभी लागू है। देश उसी तरह तरक्की कर सकता है... बदलाव होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब पूरी तरह से बदलाव नहीं है। 'एक देश-एक चुनाव' में कई कमियां हैं जिन्हें दूर करने की ज़रूरत है..."0
0
Report
रुद्रप्रयाग बाईपास खुलने वाला है: अगस्त के अंत तक केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्राओं में राहत
Noida, Uttar Pradesh:चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और रुद्रप्रयाग नगरवासियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली 156 करोड़ रुपये की रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 900 मीटर लंबी सुरंग और 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का दावा है कि अगस्त माह के अंत तक इस परियोजना को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रुद्रप्रयाग नगर में चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए बनाई जा रही रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना अब पूरी होने की दहलीज पर है। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के तहत 900.30 मीटर लंबी सुरंग, अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि पुल के अंतिम हिस्से पर फिनिशिंग का कार्य जारी है। विभाग के अनुसार सुरंग के भीतर लाइटिंग, सुरक्षा प्रणाली, विद्युत व्यवस्था, जल निकासी और संचार व्यवस्था का काम अंतिम चरण में है। जुलाई माह तक पुल निर्माण पूरा होने के बाद सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य किए जाएंगे। मौसम अनुकूल रहा तो अगस्त माह के अंत तक लोड टेस्ट के बाद इस बाईपास को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बाईपास शुरू होने के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले वाहनों को रुद्रप्रयाग बाजार और संगम क्षेत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी बल्कि यात्रियों का समय और दूरी दोनों बचेंगे। साथ ही आपदा और आपातकाल की स्थिति में यह मार्ग एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ते के रूप में भी काम करेगा। रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के तहत बन रही सुरंग और पुल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि इसके शुरू होने से रुद्रप्रयाग शहर में लगने वाले अनियोजित जाम से निजात मिलेगा। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने वाले यात्री सीधे सुरंग और पुल के रास्ते सफर कर सकेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी नसरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी वैभव सिंह तथा करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे की संयुक्त टीम ने ग्राम कुलवा स्थित हटिया के पास छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान नसरुद्दीन अंसारी (30 वर्ष), पिता सफीक अंसारी, ग्राम पचरुखी, थाना मरगोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 पासबुक, 1 आधार कार्ड, 4,04,500 रुपये नकद तथा 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देता था। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था। आरोपी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ बताया गया है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 43/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, आईटी एक्ट तथा टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पटना में 2.8 लाख नकद जब्त, चुनावी वाहन जांच के दौरान कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना में आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस और फ्लायिंग स्क्वॉड टीम (FST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.80 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध ओला कैब को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें रखे बैग से 2.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए। गाड़ी में मौजूद युवक ने अपना नाम दिनेश वर्मा (26 वर्ष) बताया, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला स्थित कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पटना में रेंट एग्रीमेंट कराने के लिए यह रकम लेकर आया था। हालांकि जब पुलिस ने उसके दावे की पुष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति को बुलाने को कहा तो वह मौके पर नहीं पहुंचा। संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं मिलने पर पाटलिपुत्र अंचलाधिकारी अनुज कुमार की मौजूदगी में पूरी राशि जब्त कर श्रीकृष्णापुरी थाना को सौंप दी गई। दिनेश ने यह भी बताया कि वह फिलहाल दानापुर के आदमपुर स्थित आरआर बिल्डर टावर-5, संचार नगर में ठहरा हुआ है। सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि चुनावी वाहन जांच के दौरान बरामद नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर राशि जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
इंदौर घंटाघर हंगामे में युवक-युवती के साथ घटना: फरहान पुलिस के हवाले
Indore, Madhya Pradesh:नोट - कृपया लड़के के भी और लड़की के फोटो वीडियो ब्लर कर देवे ! इंदौर के घंटाघर क्षेत्र में युवक-युवती को लेकर हंगामा, युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया इंदौर के घंटाघर क्षेत्र में एक युवक और युवती के साथ होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने देवास निवासी फरहान को पकड़कर एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक हिंदू युवती के संपर्क में था। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक के मोबाइल में कई युवतियों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और न ही जी मीडिया करता है पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। दरअसल इंदौर में घंटा घर से बजरंगियों ने फिर देवास के फरहान पिता मुस्ताक शाह को हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा विहिप नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर बजरंग दल के दीपक सिद्धू पुरोहित के साथ अर्थव तिवारी लक्की देवड़ा के साथ बड़ी संख्या के साथ देवास के मुस्लिम युवक फरहान को एक हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा गया जानकारी यह भी मिली कि जब उसके मोबाइल की तलाशी ली गई तो कई हिन्दू लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बरामद hुवे हालांकि जी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करत यह जांच का विषय हे जिस पर बजरंगियों ने मुस्लिम युवक को थाना एमजी रोड के सुपर्द किया ओर प्रशासन से मांग की गई कि आरोपी की जांच पड़ताड़ के साथ उसके मोबाइल की जानकारी जुटाये की इसने ओर कितनी हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद में फसाया हे युवक के मोबाइल में किसी दूसरे नाम से बजरंग दल के नाम का एक परिचय पत्र भी दिखा फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जांच पड़ताल की जा रही है बाइट - राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी पीटीसी - यत्नेश सेन0
0
Report
नोएडा: साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल को धोखा देकर 8.20 लाख रुपए ठगे
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा में साइबर ठगों ने सेना के रिटायर्ड कर्नल को बनाया शिकार। सीबीआई अधिकारी बनेकर दी डिजिटल अरेस्ट की धमकी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर ठगे 8.20 लाख रुपये। ऑनलाइन फर्जी कोर्ट की कार्यवाही दिखाकर खुद को जज और जांच अधिकारी बताया। सेक्टर-37 अरुण विहार निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल ने दर्ज कराई शिकायत। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
पुलिस को साइबर क्राइम से सम्बन्धित मामले में मिली बड़ी सफलता
Pithani Buzurg, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस को साइबर क्राइम से सम्बन्धित मामले में मिली बड़ी सफलता। खेसरहा थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस द्वारा N.C.R.P./ समन्वय पोर्टल पर दर्ज कुल नौ मामले के पंद्रह करोड़ सैतालिस लाख तिरसठ हज़ार पांच सौ बीस रुपये के मामले मे एक बीस वर्षीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से फ्राड किये हुए रुपये से खरीदा गया एक आईफ़ोन, एक वीवो मोबाइल, एक लैपटॉप व साइबर ठगी के 20 हज़ार रुपये नकद हुए बरामद। यह अभियुक्त अपने 6 विभिन्न खातों में 14 लाख रुपये की कर चुका था लेन-देन। एसएसपी अभिषेक महाजन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया खुलासा।0
0
Report
नोएडा सेक्टर-24: कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप, नकदी और दस्तावेज चुरा गए
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग सेक्टर-24 में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और दस्तावेज चोरी。 इस्कॉन मंदिर के पास खड़ी कार को चोरों ने बनाया निशाना。 वारदात के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की。 पुलिस के मुताबिक घटना को पेशेवर वाहन चोर गिरोह ने अंजाम दिया。 सेक्टर-24 पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है。0
0
Report
इटौंजा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म: उत्तरी एपीडी की बाइट जारी
Noida, Uttar Pradesh:थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा दी गयी बाइट0
0
Report
Advertisement
अमृत महोत्सव में राजस्थान विधानसभा के 600 विधायक और शीर्ष अतिथियों की शिरकत
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान विधानसभा बुधवार को अमृत महोत्सव मनायेगी अपनी स्थापना के पिचहत्तर वें वर्ष में विधानसभा अपने उन लगभग सभी जीवित सदस्यों का सम्मान करेगी जिन्होंने इस सदन में अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे सुमित्रा सिंह नहीं आ पायेंगी अमृत महोत्सव में देवनामी ने घर जाकर पूछी कुशलक्षेम वीओ सुमित्रा सिंह नौ बार विधायक रह चुकी हैं 1967 में वो राज्य की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा संभाल चुकी हैं तो दो हजार तीन में वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में वो विधानसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं तीन मई उन्नीसो तीस में जन्मी सुमित्रा सिंह की उम्र छियानवें साल है, पर जज्बा अभी भी कायम है वो राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित थीं,पर तबियत नासाज होने के कारण अब वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पायेंगी इसका उन्हें बेहद मलाल है स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उनके निवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जी मीडिया से बोलीं सुमित्रा सिंह सीएम भी नहीं तोड़ सकते थे नियम उन्नीसो सत्तावन में जब सुमित्रा सिंह पहली बार विधानसभा पहुंची तब मोहनलाल सुखाड़िया सीएम थे उस वक्त अगर सवाल जवाब के समय मुख्यमंत्री भी सदन के भीतर प्रवेश नहीं कर पाते थे जब तक मंत्री का जवाब पूरा नहीं हो जाता था तब तक सदन के भीतर सदस्यों का प्रवेश वर्जित था सुमित्रा सिंह बताती हैं कि उन्होंने सीएम सुखाड़िया को सदन की गैलरी में मंत्री का जवाब पूरा होने तक इंतजार करते देखा था उस समय विधानसभा में अनुशासन गरिमा और मर्यादा का बहुत ज्यादा खयाल रखा जाता था आज के दौर में बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों को उन्होंने चिंताजनक करार दिया सौ साल के पंडित रामकिशन पहुंचेंगे कार्यक्रम में सुमित्रा सिंह सूबे की दिग्गज नेता रही हैं मोहनलाल सुखाड़िया से लेकर वसुंधरा राजे तक के साथ उन्होंने राजस्थान विधानसभा की गौरवशाली यात्रा को करीब से देखा है इस कार्यक्रम में सौ साल के भरतपुर के कददावर नेता पंडित रामकिशन भी आयेंगे,जिन्होंने राजस्थान की विधानसभा में ब्रज की जनता का कई बार प्रतिनिधित्व किया है पंडित रामकिशन चार बार विधायक एवं एक बार सांसद रह चुके हैं वो समाजवादी चिंतक रहे हैं गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए उन्होंने काफी काम किया कुल मिलाकर चार सौ पिच्यानवें पूर्व और दो सौ वर्तमान विधायक अमृत महोत्सव में शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तो लोकसभा अध्यक्ष उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि । कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में 75 साल में पारित हुए महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा होगी। इन सत्रों में सोलह पूर्व एवं वर्तमान अनुभवी विधायक 24 कानूनों पर चर्चा करेंगे। यह आयोजन अतीत के अनुभवों, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठ विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र का गौरवशाली उत्सव होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला शक्ति, युवा ऊर्जा और जनविश्वास का अद्भुत समन्वय दिखाई देगा।0
0
Report
बरेली मौलाना के पत्र से वक्फ संपत्ति जांच पर राजनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:बरेली के मौलाना द्वारा वक्फ संपत्ति की जांच को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास की प्रक्रिया।0
0
Report
सिक्योरिटी राशि के नाम पर अतिरिक्त बिल रोकने की मांग पर किसान प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:सिक्योरिटी राशि के नाम पर कथित रूप से मनमाने ढंग से अतिरिक्त बिजली बिल भेजे जाने के विरोध में किसान नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस व्यवस्था को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि के नाम पर अतिरिक्त बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे किसानों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई किसानों ने पहले ही अपने बिजली बिलों का भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें दोबारा बिल अथवा नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सिक्योरिटी राशि के नाम पर जारी किए गए सभी विवादित बिलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल वापस लिया जाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही भुगतान कर दिया है, उन्हें अनावश्यक नोटिस भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
