206243
बिधूना के शाहूपुर गांव में युवक ने ली अपनी जान
Bidhuna, Uttar Pradesh:औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत साहू पुर गांव में युवक ने अपनी जान ले ली। सूचना पर पहुंची बिधूना पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी बिधूना के सीओ अशोक कुमार द्वारा दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध वार्ड नंबर 4 से नाम हटाने के नोटिस पर कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग को सौंपा ज्ञापन नाम दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से नाम यथावत रखने और कार्रवाई रोकने की मांग झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 सावंतराम की ढाणी के वार्डवासियों ने मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस जारी होने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और नाम यथावत रखने की मांग की। वार्डवासियों का आरोप है कि वे पिछले 30 से 35 वर्षों से वार्ड नंबर 4 में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। उनके पास निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें वार्ड नंबर 4 का निवासी नहीं होने का हवाला देते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करने के नोटिस दिए गए हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह के नोटिस जारी होने से उनमें असमंजस और नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएं। कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासियों ने कहा कि यदि वे लंबे समय से वार्ड नंबर 4 में निवास कर रहे हैं और उनके दस्तावेज भी इसी वार्ड के हैं तो उनका नाम दूसरे वार्ड में स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने वार्डवासियों की बात सुनी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्डवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मतदाता सूची को लेकर बनी स्थिति जल्द स्पष्ट करने की मांग की。0
0
Report
प्रयागराज में अतीक के गुर्गे कुर्क संपत्तियाँ बेचने की कोशिश में गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क जमीन बेचने में जुटे गुर्गे, कुर्क जमीन बेचने की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप, माफिया के गुर्गे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज। माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गों की नज़र माफिया की संपत्तियों पर है। माफिया के गुर्गे अब उसकी कुर्क संपत्तियों को भी बेचने में जुटे हैं। ताजा मामला सदर तहसील के सहा ऊर्फ पीपल गांव इलाके का है, जहां पर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की 2 साल पहले गैंगस्टर के तहत आराजी संख्या 0.4680 हेक्टेयर जमीन को कर्क हुई थी। जिसे अब माफिया के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गे कुर्क संपत्ति को खुर्द बुर्द करके बेचना शुरू कर दिए हैं। माफिया के गुर्गों के दुस्साहस की जानकारी पुलिस और प्रशासन को हुई तो एक्शन शुरू हो गया। पुलिस ने कुर्क संपत्ति को बेचने वाले माफिया के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम, नसरत, आफताब और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि माफिया के गुर्गों ने जो दुस्साहस किया है। उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, सख़्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी हिमाकत न कर सकें। दरअसल प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की अरबो की संपत्तियों को पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति मानकर कुर्क किया है। जिस पर माफिया के गुर्गों की नज़र है, माफिया के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गे उसकी संपत्तियों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते हैं。0
0
Report
नाबालिग से गुटखा मँगवाने पर चाकू से हत्या, बेगूसराय में आक्रोश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक नाबालिक से गुटखा लाने के लिए कहा लेकिन युवक गुटका लाने से इनकार कर दिया जिससे बौखलाए अपराधियों ने नाबालिक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या से नाराज लोगों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही घंटे तक एग्जाम रखकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा किया। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के शोकाहारा सब्ज़ी मंडी के पास की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और कार्रवाई व जाँच में जुट गई। मृतक नाबालिग बच्चे की पहचान शोकाहारा रौशन टोला वार्ड 16, नगर परिषद बरौनी निवासी मो अफ़ज़ल का करीब 13 वर्षीय पुत्र मो फैज़ान के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि गांव के ही रहने वाले अपराधियों ने मोहम्मद फैजान से गुटका लाने के लिए कहा था। लेकिन गुटका लाने से मोहम्मद फैजान इनकार कर। इसी से नाराज होकर अपराधियों ने मोहम्मद फैजान की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या से गुसाई लोगों ने सड़क जाम कर दिया और अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख व पुकार से पूरा माहौल ग़मगीन बना रहा। वही शव को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही. मृतक के पिता मो अफ़ज़ल ने बताया कि उसे तीन पुत्र और तीन पुत्री है. मृतक मो फैज़ान उसका बड़ा बेटा था. मो अफ़ज़ल ने बताया कि वह मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी मो आसिफ द्वारा मृतक मो फैज़ान को दुकान से गुटखा लाने के लिए कहा गया था लेकिन मृतक द्वारा मना करने पर बहस हुई और इसी बीच आरोपी ने मो फैज़ान के गर्दन पर चाक़ू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवरिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बूझकर और अपराधी की गिरफ्तारी की आश्वासन देकर मामला को शांत कराया।हालांकि युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी भी पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
उदयपुर पहुंचे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, समर्थकों ने किया स्वागत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से खबर, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे उदयपुर, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया स्वागत, विधायक ताराचंद जैन, उदय लाल डांगी, पूर्व महापौर रजनी डांगी और भाजपा नेता अतुल चंडालिया रहे मौजूद, पांच दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आए हैं राज्यपाल कटारिया, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत0
0
Report
चिड़ावा में भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह और तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि और जयपुर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पूनियां ने ली बैठक वार्ड प्रभारियों, संयोजकों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर किया मंथन निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने वार्डवार संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कहा कि झुंझुनूं जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आना पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से जिले की सभी 19 निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य है।भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि ने बताया कि टिकट के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों और उनके पास भी लिए जा रहे हैं। पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा के बाद योग्य और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया जाएगा।बैठक में वार्डों में प्रभारियों और संयोजकों को सक्रिय करने के साथ चुनाव संचालन समिति के माध्यम से आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया。0
0
Report
रावतभाटा में मूसलाधार बारिश, तापमान 26°C, बांध जलस्तर पर निगरानी जारी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह भी जारी रहा। रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री पहुंच गया। वहीं, चंबल नदी से जुड़े बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई है। राणा प्रताप सागर कैचमेंट में 10.20 MM बारिश हुई, जबकि बांध का जलस्तर 1142.10 फीट और पानी की आवक 5,311 क्यूसेक दर्ज हुई। जवाहर सागर कैचमेंट में 15.80 MM और कोटा बैराज क्षेत्र में 30 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन. इस महीने रायपुर में 10 से ज्यादा हत्या की वारदात के मामले पर विरोध-प्रदर्शन. हाल ही में डीडी नगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की घटना का भी विरोध. जिला कांग्रेस कमेटी ने डीडी नगर थाने का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन. जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया डीडी नगर थाने का घेराव0
0
Report
हरदा में पैसे लेकर निकला युवक धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दो लाख रुपये लेकर निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस हरदा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में व्यक्ति पर धारदार हथियार से हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार परमानंद जाट, पिता हारनाथ जाट, निवासी कोलवा, रात करीब 8:30 बजे घर से दो लाख रुपये लेकर निकले थे। बतायाजाता है कि उनके साथ कमल नाम का व्यक्ति भी गया था। घटना सड़क मार्ग से करीब 150 मीटर अंदर हुई। इसी दौरान परमानंद जाट पर तलवार जैसे धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह और दो लाख रुपये से जुड़ी पूरी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच कर रही है। बाइट 01 मृतक के परिजन घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने घटना में शामिल अन्य लोगों की भी निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। बाइट 02 शालिनी पसस्ते, SDOP हरदा0
0
Report
रीगा में CSP संचालक की लूट की कोशिश ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ा
Sitamarhi, Bihar:रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी में एक CSP संचालक धीरेंद्र कुमार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगो की तत्परता से अपराधी ग्रामीणों ने पकड़ लिए. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में पिस्टल लहराई, लेकिन ग्रामीण डरे नहीं और अपराधियों को धर दबोचा. इस दौरान तीनों अपराधियों की पिटाई हुई और मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया गया. CSP संचालक धीरेंद्र कुमार अपने बैग में पैसे लेकर प्रतिष्ठान पर जा रहा था; इसी दौरान बाइक सवार अपराधी लूट की नीयत से उसका पीछा करने लगे.0
0
Report
Advertisement
यूएलसी धमकी पत्र से कश्मीरी पंडितों पर खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर में फिर खौफ का साया: कश्मीरी पंडितों को अंजाम भुगतने की धमकी, नाम पते और वाहन नंबर किए सार्वजनिक. यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल के लेटरहेड पर जारी पत्र में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके बाद ऑल पीएम पैकेज इम्प्लॉयज फोरम क Kashmir ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पीएम पैकेज कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी धमकी वाले पत्र में नाम-पते के साथ वाहनों के नंबर भी दर्ज हैं। आतंकी संगठन ने सभी को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। सुरक्षा एजेंसीز के अनुसार यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) का जुड़ाव लश्कर-ए-ताइबा से है। अगस्त के पहले सप्ताह में भी ऐसा ही एक धमकी भरा पत्र जारी किया गया था। अब वायरल हुए नए पत्र में कश्मीरी पंडितों के पते, वाहनों के नंबर और फोन नंबर तक दिए गए हैं। कश्मीरी पंडित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश हैंडू ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पांच अगस्त 2019 के बाद घाटी में बदलाव और शांति के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से मेल नहीं खाती। घाटी में सुरक्षा हालात जस के तस बने हुए हैं। उनके अनुसार वर्ष 2019 से अब तक 52 अल्पसंख्यकों की हत्या हो चुकी है, जिसमें बैसरन में पर्यटकों पर हुआ हमला भी शामिल है। पुराने मामलों की जांच तेज होने से बौखलाए आतंकी संगठन। कश्मीर मामलों के जानकार अमित कौल बताते हैं कि कश्मीरी पंडितों से जुड़े पुराने मामलों की जांच तेज होने से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) वंधामा नरसंहार और जाने-माने कश्मीरी पंडित टीका लाल टपलू की हत्या के मामलों की जांच कर रही है। सरला भट और सर्वानंद कौल के मामलों की जांच में भी तेजी आई है। एसआईए ने जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या की जांच भी तेज कर दी है। दूसरी ओर, कश्मीर में पंडितों की घर वापसी की स्वीकार्यता भी बढ़ी है। कश्मीरी मुसलमान खुद आगे आ रहे हैं। यही कारण है कि आतंकी कश्मीरी पंडितों को धमकाकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यूएलसी लश्कर-ए-ताइबा का ही एक सहयोगी आतंकी संगठन है। यह लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी दे रहा है। आतंकी संगठन की ओर से जारी पत्रों में कर्मचारियों को घाटी में अपने कार्यालयों में नहीं आने की चेतावनी जारी की जा रही है। वही दूसरी ओर भाजपा जनरल सेक्रेटरी J&K अशोक कौल ने कहा दुनियॉं में कोई सुरक्षित नहीं हैं। इसके बयान को लेकर कई राजनीतिक नेताओं ने सवाल खड़े किए कि फिर केन्द्र सरकार पंडितों को सुरक्षा देने में विफल रही है।0
0
Report
तीतरवाड़ा में चार बदमाशों ने तसव्वर की गोली मारकर हत्या कर दी
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले के तीतरवाड़ा गाँव में चार बदमाशों ने एक युवक तसव्वर को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मृतक के परिवारवालों के अनुसार देर रात गाँव से बाइक सवार बदमाश जा रहे थे, विवाद के बाद पेट में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो फरार हैं। सभी आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी पता चला है।0
0
Report
हल्द्वानी में कांग्रेस ने चीनी महंगाई के विरोध में फीकी चाय से सरकार पर निशाना साधा
Haldwani, Uttarakhand:चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध की आंच अब हल्द्वानी तक पहुंच गई है। चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राशन, तेल और चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस चीनी वाली चाय का स्वाद आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, अब महंगाई के चलते लोगों को फीकी चाय से ही काम चलाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और महंगाई के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।0
0
Report
Advertisement
उनियारा में बारिश से स्कूल जलभराव, छात्रों की आवाजाही मुश्किल
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक उनियारा में बारिश बनी स्कूली बच्चों के लिए आफत, स्कूल परिसर में भरा पानी एंकर...उनियारा उपखंड क्षेत्र में बारिश के बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा का परिसर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। स्कूल परिसर में बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में पानी जमा होने के कारण स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, स्कूल परिसर में लंबे समय से पानी भरा रहने के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। जलभराव के कारण स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले यदि शिक्षा विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समय रहते व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। बावजूद इसके स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या सामने आने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं。 अभिभावकों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्कूल परिसर से बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाने तथा भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए स्थायी समाधान की मांग की है。0
0
Report
रावतभाटा में महिला कांवड़ यात्रा से आस्था और समृद्धि की मन्नते
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - पवित्र जल लेकर महिला कमेटी के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबे माता मंदिर होते हुए मानव मंदिर पहुँची, जहाँ महिलाओं ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पवित्र जल से अभिषेक किया। इसके दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और वातावरण भक्तिमय रहा। महिला कमेटी की विनिता अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा और अभिषेक का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना तथा सभी के सुख-शांति की कामना करना है।0
0
Report
हिजाब पर इस्लाम में जायज मान्यता और स्कूल यूनिफॉर्म के मुद्दे पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:रिएक्शन बाइट- वकील साहब कोर्ट में दलील रखने में असफल रहे किसी ओलमा को कोर्ट में दलील रखनी चाहिए, इस्लाम में हिजाब पहनना सरियत के तौर पर जायज है स्कूल की यूनिफार्म का मामला अलग है मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
Advertisement
