206121
औरैया जिले में अजीतमल के बाबरपुर कस्बा की महिला ने ली खुद की जान
Sarai Ajitmal, Uttar Pradesh:औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बा निवासी महिला ने खुद की जान ले ली। वहीं घटना की जानकारी CO अजीतमल द्वारा दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी के नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास भिड़ंत, ई-रिक्शा हटाने पर वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी लात-घूंसों में बदल गई और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को दुर्गा पंडाल के मंच पर लिटा-लिटाकर पीटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1-दरअसल शहर के पुरानी नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास ई-रिक्शा खड़ा रहता है। ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की जमकर मारपीट की और उन्हें दुर्गा पंडाल के मंच पर लिटा-लिटाकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट दिखाई दे रही है। पंडाल के पास हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जगदलपुर में बस्तर दशहरा के लिए जोगी की कठोर तप रस्म
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के सिरहासार भवन में सोमवार को बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई की रस्म निभाई गई, इस रस्म के तहत हलवा जाति का एक युवक बस्तर दशहरा बिना किसी बाधा के संपन्न हो इसके लिए एक कुंड में बैठ कर कठोर तप करता है, पिछले दो वर्षों से जोगी की भूमिका हलवा जाति के युवा दौलत कुमार नाग के द्वारा निभाई जा रही है , इस वर्ष भी दौलत जोगी की भूमिका में है, इस दौरान पूजा पाठ कर विधि विधान के साथ जोगी को कुंड में बिठाया गया, मान्यता है कि रियासतकाल के दौरान राजा स्वयं उपवास कर जोगी की भूमिका निभाते थे लेकिन इस बीच हलवा जाति के एक युवक ने जोगी की भूमिका निभाई जिसके बाद राजा द्वारा जोगी का पद हलवा जाति के युवक को दिया गया जिसके बाद से परंपरागत तरीके से हलवा जाति के युवक द्वारा इस कठोर तप की परंपरा को निभाया जाने लगा, 9 दिनों तक सिरहासार भवन के अंदर बने एक कुंड(गड्ढे) में बैठकर जोगी कठोर तप करता है ताकि बस्तर दशहरा बिना किसी व्यवधान एवं बाधा के संपन्न हो.0
0
Report
धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में चोरों का आतंक, महिलाओं के मंगलसूत्र गायब
Panna, Madhya Pradesh:धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू यात्रा में चोरों का आतंक , दर्जनों घटनाएं , महिलाओं के मंगलसूत्र , पुरुषों की गले चेन और नकदी गायब , अजयगढ़ , पन्ना और अमानगंज थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं , कुछ संदिग्ध पकड़े गए है , पुलिस पूछताछ कर रही है हिंदू एकता का पोस्टर हाथ में लिये महिलाएं थाने में रो रही है , महिलाएं धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने पहुंची थी , जहां से इनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है। दर्जनों घटनाएं चेन झपटने और जेब काटने की हुई है । इतनी अधिक तादाद में चोरी की घटनाएं सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनाओं की ज्यादती के बाद पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर अमानगंज थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, यात्रा में शामिल होने और धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। एक पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान भीड़ के साथ कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगते आये और धक्का दिया , हम जब संभले तो चेन गायब थी , कुछ लोगों के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत सामने आई, जबकि कुछ लोगों ने जेब में रखे रुपये चोरी होने की बात कही। अचानक हुई इन घटनाओं से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। चोरी की घटनाओं से पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर अमानगंज थाने पहुंचे। पीड़ितों ने अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी। अब इन शिकायतों के आधार पर पुलिस की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं। पर इस यात्रा में शामिल होने आए लोगों की जेब पर लाखों का डाका पड़ चुका है0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में नवरात्रि के दौरान डोमिनोज़ आउटलेट पर हंगामा, नोटिस जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:नवरात्रि में नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी पर फतेहपुर में हंगामा, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद डोमिनोज आउटलेट पर छापेमारी, दुकान बंद कराकर नोटिस चस्पा किया गया। फतेहपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर नगर इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट से नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी किए जाने के मामले में हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और हंगामा किया। नवरात्रि के दौरान नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी को लेकर हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी डोमिनोज आउटलेट पर छापेमारी की। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आउटलेट को बंद कराया और वहां नोटिस चस्पा कर दिया। मामला फतेहपुर के ताम्बेश्वर नगर इलाके का है, जहां हिंदू संगठनों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय नजर आई।0
0
Report
जींद में न्यायिक अधिकारी के आवास पर हमला: आरोपी कार लेकर फरार
Jhanj Kalan, Haryana:जज के आवास पर हमला, तोड़फोड़ के बाद कार लेकर फरार हुए हमलावर जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार को एक न्यायिक अधिकारी के आवास पर कथित हमले और कार ले जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और वहां से कार लेकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 की है। यहाँ एक न्यायिक अधिकारी रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आवास में घुसकर या परिसर में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से एक कार लेकर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जींद के सिविल लाइन थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय न्यायिक अधिकारी या उनके परिवार के सदस्य आवास में मौजूद थे या नहीं। किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर कारतूस बरामद – पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 12-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार。 गोरखपुर में अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पीपीगंज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विनय कुमार पुत्र जयसिंह निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 गोरखपुर के पीपीगंज में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक युवक पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में पीपीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
नवरात्र में रुदौली के मां कामाख्या धाम में 251 मीटर चुनरी यात्रा, भक्तों की बड़ी भीड़
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या से करीब 70 किलोमीटर दूर रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की तरह ही रुदौली के इस कामाख्या धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जिसमें तकरीबन 40 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनरी यात्रा के बाद मां कामाख्या को चुनरी अर्पित की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मां कामाख्या धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। कई परिवार मां को अपनी कुलदेवी मानते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के आते ही मंदिर परिसर के विकास और कायाकल्प को गति मिली है। अब यह धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान के रूप में भी उभर रहा है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है。0
0
Report
बहराइच: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव, पुलिस ने बैरिकेडिंग की तैनाती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच भाजपा महिला मोर्चा महिला कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस कांग्रेस भवन का घेराव कांग्रेस भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात लगाई पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग बीजेपी महिला नेत्रियों ने एक कचौड़ी दो समोसा राहुल गांधी तेरा क्या भरोसा के लगे नारे महिला पुलिसकर्मी से कथित दुर्व्यवहार महिला मोर्चा का आरोप है दिल्ली में विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक के एक हालिया प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारियों के साथ किया धक्का-मुक्की और अशोभनीय व्यवहार बीजेपी नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है0
0
Report
सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव: 21 वार्डों में 44 नामांकन, एसटी महिला प्रधान आरक्षित
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव 21 वार्डों में 44 नामांकन प्रस्तुत प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित, सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव को लेकर सुमेरपुर के 21 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुमार के समक्ष 43 आवेदन जमा हुए। इससे पहले जमा एक आवेदन सहित अब तक कुल 44 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। नामांकन के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की ओर से 25 आवेदन जमा हुए, जिनमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस के 15 आवेदनों में 9 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 आवेदन जमा करवाए, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार कुल 44 आवेदनों में 25 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। सुमेरपुर पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची जारी होने का इंतजार है। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी जबकि 22 अक्टूबर को मतदान होगा, तथा 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की दुर्गा ई-ऑटो योजना का पोर्टल लॉन्च, 1300 गुलाबी ई-ऑटो पहले चरण में आवंटित
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया दुर्गा ई-ऑटो योजना का डिजिटल पोर्टल, पहले चरण में 1,300 गुलाबी ई-ऑटो किए जाएंगे आवंटित दुर्गा ई-ऑटो योजना से महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा सम्मानजनक स्वरोजगार, सुरक्षित परिवहन को भी मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेट्रो स्टेशनों पर चार्जिंग सुविधाओं से लेकर महिला कॉलेजों के पास स्टैंड बनाने तक, दुर्गा ई-ऑटो चालकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर योजना के लाभार्थी ईवी नीति के अंतर्गत निर्धारित खरीद प्रोत्साहनों का लाभ भी उठा सकेंगे: परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दुर्गा (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) योजना का डिजिटल पोर्टल (https://evsubsidy.delhi.gov.in/DurgaScheme) लॉन्च किया।0
0
Report
तखतगढ़ के भेरू चौक पर गरबा महोत्सव का शुभारंभ, बच्चे महिलाएं गरबा करतीं
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ के भेरू चौक में गरबा महोत्सव का शुभारंभ, नन्हीं बालिकाओं और महिलाओं ने किया गरबा शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तखतगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुमेरपुर के भेरू चौक में श्री भेरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गरबा पंडाल में छोटी-छोटी बच्चियां और महिलाएं गरबा नृत्य करती नजर आईं।0
0
Report
कैबिनेट मंत्री ने गौशाला का लोकार्पण कर गौसेवा का आह्वान किया
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने श्री गणेश गौशाला में नवीन भवन का किया लोकार्पण, भामाशाह बसंती लाल रावत का समारोह में किया स्वागत, मंत्री चौधरी ने गौ सेवा को बताया सबसे पुनीत कार्य, आमजन से गौ सेवा को लेकर आगे आने का किया आह्वान, गौशाला के विकास एवं विस्तार को लेकर शहर के गणमान्य लोगों के साथ की चर्चा, इस दौरान समाज सेविका राधा देवी चौधरी पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर भरत लाल सैनी रहे मौजूद, **[सूचनात्मक बिंदू हटाए गए: जिला संवाददाता, इनफॉर्मर, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया हैंडल को हटाया गया]**0
0
Report
Advertisement
तखतगढ़ में 25 वार्डों के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू; आमजन से सहयोग की अपील
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड संख्या 1 से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा और अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने अभियान का शुभारंभ किया, अभियान के तहत सभी 25 वार्डों में सफाई करवाई जाएगी। प्रत्येक वार्ड को दो दिन दिए गए हैं। नालियों और नालों की सफाई के साथ बबूल की झाड़ियों की कटाई कर कचरा हटाया जाएगा। ईओ महेंद्र कुमार बंजारा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ बनाना है। अध्यक्ष जय श्री नामा ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़कों और नालियों में न डालें, बल्कि ऑटो टिपर में डालकर नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें。0
0
Report
अंबरनाथ में नवजात बाळ के विक्री की कोशिश, 5 गिरफ्तार
Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथमध्ये नवजात बाळाच्या विक्रीचा प्रयत्न झाला. बाळाचं अपहरण केल्याप्रकरणी 5 जणांना अटक. बाळ चोरी प्रकरणाचं गुजरात कनेक्शन. पालकांनो सावधान, तुमच्या मुलांकडे लक्ष ठेवा. अंबरनाथमध्ये एका नवजात बाळाच्या विक्रीचा प्रयत्न झाल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला. हे बाळ अवघं 25 दिवसांचं असून आईच्या इच्छेविरूद्ध या बाळाला तिच्यापासून दूर नेऊन त्याची विक्री करण्याचा प्रयत्न झाल्याचं समोर आलंय. या प्रकरणी पोलिसांनी 5 जणांना अटक केली असून बाळाची सुखरूप सुटका केलीय. या बाळाची गुजरातमध्ये विक्री केली जाणार होती असंही पोलीस तपासात समोर आलंय. 10 ऑक्टोबरला बाळ चोरीचा हा प्रकार घडलाय. आपल्या 25 दिवसांच्या बाळाला आईपासून दूर नेऊन नातेवाईकांमार्फत त्याची विक्री करण्याचा प्रयत्न सुरू असल्याची तक्रार बाळाचे वडील संतोष वाघे यांनी 11 ऑक्टोबरला पोलिसांत दिली होती. त्यानंतर पोलिसांनी गुन्हा नोंदवून तपास सुरू केला. तपासादरम्यान, एका मूकबधिर महिलेनं हे बाळ पळवून ते सोनी गणेश नावाच्या महिलेकडे दिल्याची माहिती समोर आली. अंबरनाथमधील स्वामी नगर परिसरात सोनी गणेश हिच्याकडे ते बाळ देण्यात आल्याचं समजलं. या प्रकरणात पार्वती नावाची संबंधित महिला, तिचा काका भक्तिवेल आणि सोनी गणेश यांना पोलिसांनी अटक केलीय. दरम्यान, हे बाळ रुक्सार नावाच्या महिलेकडेही देण्यात आल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली. त्यानुसार पोलिसांनी मोबाईलच्या आधारे तपास करत रुक्सारचा शोध घेतला. तिला ताब्यात घेऊन तिच्याकडून बाळाचा ताबा घेत पोलिसांनी त्याची सुखरूप सुटका केली. बाळ चोरीच्या या प्रकरणामुळे अंबरनाथमध्ये खळबळ उडालीय. आता बाळचोरीच्या या प्रकरणामागे मोठी टोळी आहे का? याचा आता पोलीस शोध घेतायेत.0
0
Report
तालाबी जमीन का इकरारनामा कर 38 लाख रुपए ठगे,एसपी के निर्देश पर 9 के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में ज़मीन खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की एसपी के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी रामकुमार को कृषि योग्य ज़मीन की आवश्यकता थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार मोलहे के जरिए ज़मीन के डीलरों—सुशील कुमार सोनी और प्रविश द्विवेदी से संपर्क किया। डीलरों ने पीड़ित को सुरक्षित और अविवादित ज़मीन दिलाने का झांसा देकर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में भूमि दिखाई। विक्रेता छंगा लाल, रोशन लाल, रामप्रकाश, कलावती, सुखमीलाल, और प्रमोद कुमार के साथ मिलकर 27 मार्च से 29 मई 2026 के बीच आरटीजीएस, चेक एवं नकद समेत विभिन्न माध्यमों से कुल 38 लाख रुपए ले लिए गए। 13 मई को महराजगंज में करीब सात बीघे जमीन का इकरारनामा भी निष्पादित करा दिया गया। इकरारनामे के एक महीने बाद जब पीड़ित रामकुमार खेत में जुताई कराने पहुंचे, तो आसपास के किसानों ने बताया कि उक्त ज़मीन तालाब श्रेणी की संरक्षित भूमि है। जब पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व अभिलेखों की जांच करवाई, तो पुष्टि हुई कि यह भूमि तालाबी है और इसका क्रय-विक्रय कानूनी रूप से नहीं हो सकता। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने डीलरों से अपने 38 लाख रुपये वापस मांगे, तो पहले टालमटोल किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महराजगंज के समक्ष हुई सुनवाई में डीलरों ने 38 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की, लेकिन धनराशि वापस करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब आरोपी डीलरों द्वारा बुजुर्ग पीड़ित को धमकी दी जा रही है कि "न रुपया मिलेगा न ज़मीन, ज्यादा शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे"। पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने सभी नौ आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया छानबीन की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
