206241
औरैया के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चलते डंपर में लगी आग
Achalda, Uttar Pradesh:औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर दुर्घटना हुई। आपको बता दें कि चलते डंपर में अचानक आग लग गई, जिसमें चालक की जलकर जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली के खाता गांव में डोंडा नदी में डूबकर 15 वर्षीय शनि मौर्य की मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव खाता में 15 वर्षीय शनि मौर्य पुत्र मुरारी लाल मौर्य के डोंडा नदी में डूबने से मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया गांव खाता के बराबर में डोंडा नदी बहती है बरसात के कारण नदी में पानी ज्यादा है, शनि मौर्य जन्माष्टमी देखकर नदी के किनारे होते हुए घर आ रहा था उसी दौरान शनि का पैर फिसल गया और गोंडा नदी में गिर गया परिवार वालों को सूचना मिली शनि की तलाश शुरू कर दी गोताखोरों की मदद से शनि को एक घंटे बाद नदी से निकाला गया शनि की मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा0
0
Report
धनबाद गोल्फ ग्राउंड के पब्लिक मिट में हंगामा: धक्का मुक्की और तोड़फोड़
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद गोल्फ ग्राउंड में यूट्यूटर ब्लॉगर आर्यन केल्विन के पब्लिक मिट कार्यक्रम में जमकर धक्का मुक्की तोड़ फोड़ की घटना हुई है। कार्यक्रम में दूर दराज और दूसरे राज्य से पहुँची भीड़ ने हंगामा किया।स्टेज तक भीड़ पहुँच गई।पंडाल को फाड़ डाला।जिससे कार्यक्रम स्थल में अफरा तफरी की स्थिति हो गई।इस दौरान कई लोग घायल भी हो गया।मौके पर मजौद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस हंगामा को देखते हुए कार्यक्रम को जबरन बन्द कराई। यूट्यूटर ब्लॉगर आर्यन केल्विन ने गोल्फ ग्राउंड में पब्लिक मिट कार्यक्रम पूरे तामझाम के साथ आयोजित किया था।बड़े बड़े डीजे,साउंड सिस्टम लगाया था। लेकिन मंत्री सुदिवय कुमार सोनू के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दिया गया।जिसे लेकर पुलिस, जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पहुँच डीजे अन्य विद्युत यंत्र नही बजाने का निर्देश दिया।निर्देश के बाद साधरण तरीके से कार्यक्रम करने का आदेश दिया था।झारखंड के साथ साथ अन्य राज्यों से सेकड़ो की संख्या में लोग पहुँचे थे।जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा भीड़ बेकाबू हो गया।भीड़ आचनक बेकाबू होते हुए हंगामा फिर एक दूसरे से धक्का मुक्की पर उतर गया।पुलिस हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को बन्द कराया। सवाल उठता है कि राजकीय शोक घोषणा के बाद आखिर क्यों कार्यक्रम सादगी से करने का निर्देश प्रशासन ने दिया।भारी भीड़ को लेकर आयोजको ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था क्यों नही किया था।भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती पर्याप्त संख्या में क्यों नही थी।0
0
Report
भरतपुर में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर सिरफिरे आशिक की करतूत, युवती को मारा चाकू , गम्भीर हालत में युवती को कराया निजी अस्पताल में भर्ती,सारस के पास गौरी शंकर कॉलोनी की घटना, पीड़ित युवती कर रही है होम गार्ड की ट्रेनिंग,अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी किराये के मकान में,सीकर का रहने वाला है आरोपी युवक,अपने साथियों के साथ पहुंचकर वारदात को दिया अंजाम,पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में,इंस्टाग्राम पर युवती की रील देखकर हुआ था नाराज,जयपुर में हुई थी युवती से युवक की मुलाकात, पुलिस मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
Advertisement
नागौर के टांकला टोल के पास क्रेटा चालक पर दिनदहाड़े हमला
Nagaur, Rajasthan:टांकला टोल के पास दिनदहाड़े हमला: स्कॉर्पियो-कैंपर सवार युवकों ने क्रेटा को टक्कर मारी, फिर चालक को हॉकी-लाठियों से पीटा, दोनों पैर बुरी तरह जख्मी नागौर नागौर के नेशनल हाईवे-62 पर टांकला टोल के पास दिनदहाड़े एक क्रेटा कार सवार युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो और कैंपर में सवार युवकों ने पहले क्रेटा कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद वाहनों से उतरे युवकों ने कार में सवार लोगों पर लाठियों और हॉकी से हमला कर दिया। क्रेटा कार में दो युवक सवार थे। घटना में बीकानेर निवासी क्रेटा चालक हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे कुछ दूरी तक पीछा कर पकड़ लिया और हॉकी व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल होने और टूटने की बात सामने आ रही है। वहीं कार में सवार एक अन्य युवक मौके से जान बचाकर भाग गया। कार रुकते ही शुरू कर दिया हमला राहगीर राजवीर धोलिया ने बताया कि स्कॉर्पियो और कैंपर सवार युवकों ने क्रेटा कार का पीछा करते हुए उसे टक्कर मारी। कार असंतुलित होकर पेड़ के पास जाकर रुक गई। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने कार पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। कार चालक हेतराम को पकड़कर बेरहमी से पीटा गया और गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी जोधपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने टोल पर सूचना दी, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने टांकला टोल पर सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल हेतराम को खींवसर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। र Royal्टी ठेकेदारी के विवाद से जोड़कर देख रही पुलिस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल हेतराम रॉयल्टी ठेकेदारी का काम करता है और जोधपुर जिले के बावड़ी क्षेत्र में र Royल्टी ठेके से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शुरुआती तौर पर ठेकेदारी के काम को लेकर हुए विवाद के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर खींवसर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त क्रेटा कार को कब्जे में लेकर सड़क किनारे से हटवाया और खींवसर थाने पहुंचाया。 ASI बोले- पीड़ित से पूछताछ के बाद सामने आएगी पूरी कहानी खींवसर ASI हरेंद्र ने बताया कि कार चालक पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इससे पहले घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया है। प्रारम्भिक जानकारी में ठेकेदारी के काम को लेकर हमला होने की बात सामने आई है। पीड़ित से पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।0
0
Report
पिनगवां कांग्रेस सम्मेलन से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने का संकल्प
Nuh, Haryana:पिनगवां में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शिरकत की। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या और उत्साह को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी बात मजबूती से रखें। पिनगवां में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को उन्होंने संगठन की मजबूती का संकेत बताया। वहीं, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। संजय दत्त ने युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेवात की धरती से शुरू होने वाली बदलाव की आवाज को पूरे हरियाणा तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न स्तरों के नेता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।0
0
Report
मिंडकौला महापंचायत: दहेज-नशे पर कड़े नियम, समागमों में प्रतिबंध
Palwal, Haryana:एंकर : पलवल , पलवल के गांव मिंडकौला में डागर पाल की तरफ से सामाजिक बुराईयों के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक,राजनैतिक,धर्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के प्रधान अरूण जेलदार ने की। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री लक्षमी नारायण,पूर्व मंत्री करन दलाल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक प्रवीण डागर,कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, मार्किट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरदीप डागर, बलजीत डागर, एडवोकेट एवं सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिहौल वीरेंद्र गहलौत सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे। महापंचायत में सामाजिक बुराईयों जिनमें दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशे की रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चिंतन किया गया और सर्व सम्मति के निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने पंचायत का फैसला सुनाते हुए कहा कि सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिए नियम बनाए गए हैं जिनमें शादी समारोह के दौरान शगाई उत्सव में लडक़ी पक्ष की तरफ से पांच व्यक्ति शामिल होंगे। शगाई के दौरान एक रुपए शगन के तौर पर दिया जाएगा। लगन के दौरान दो व्यक्ति जाएंगे। लडक़ी की शादी में 101 रुपए कन्यादान किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति लडक़ी की शादी में भोजन ग्रहण नहीं करेगा। शादी में फिजुल खर्ची पर रोक लगाई गई है। दहेज Pratha पर रोक लगाई गई है। मृत्युभोज पूर्ण रूप से बंद किया गया है। भात के दौरान अधिकतम 11 व्यक्ति भात नोतने के लिए जाएंगे। सोने, चाँदी के आभूषणों में कटौती कर 1 तोला सोना, 100 ग्राम चाँदी देने की बात कही गई है। सिरदारी के लिए 11 रुपए प्रदान किए जाएंगे। गुरचड़ी सामान्य रूप से की जाएगी। बारात में 51 व्यक्ति जाएंगे। भोजन शुद्ध शाकाहारी होगा। खोवा व पनीर नहीं बनाया जाएगा। ज्यादा मिठाई व सब्जियों पर रोक लगा दी गई है। शादी समारोह में पारिवारिक लोग शामिल रहेगें। महापंचायत में नशे की रोकथाम के लिए निर्णय लिया गया कि किसी भी कार्यक्रम में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी ग्राम पंचायत गांवों से ठेकों को बंद कराने पर सहमति देगी तो सरकार व प्रशासन के साथ बातचीत कर ठेकों को हटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होनें बताया कि किसी भी उत्सव में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंद लगा दिया गया है। लव मैरिज, रिलेशनशिप, सम गौत्र में शादी व समलैंगिग शादी पर रोक लगा दी गई है। महापंचायत में 52 पाल की एक कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। जो पंचायत में लिए गए निर्णयों की पालना सुनिश्चित करेगी। कमेटी द्वारा हर तीन महीने में बैठक आयोजित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रायगड़ के करजात की अंगणवाड़ी: अमृत आहार पर गंभीर आरोप, गर्भवती-बच्चे प्रभावित
Chendhare, Maharashtra:अँकर - रायगडच्या कर्जत तालुक्यातील दुर्गम भागात असलेल्या वरची भागुची वाडी अंगणवाडीतून धक्कादायक प्रकार समोर आलाय. चिमुकल्यांसह गरोदर मातांना दिल्या जाणाऱ्या अमृत आहाराचा दर्जा निकृष्ट असल्याचा आरोप करण्यात आलाय. अंगणवाडीत वितरित होणारी डाळ सडलेली आणि कीड लागलेली होती, तर साखरेत उंदराची विष्ठा आढळल्याचा दावा तक्रारीत करण्यात आलाय. मुलांना दिली जाणारी केळीही खराब असल्याचे आरोप आहेत. या अनियमिततेबाबत वरिष्ठांकडे तक्रार करणाऱ्या अंगणवाडी मदतनीस उर्मिला पारधी यांनी मानसिक छळाचा आरोप केला असून, या त्रासाला कंटाळून त्यांनी आपल्या पदाचा राजीनामा दिलाय. विशेष म्हणजे, काही लाभार्थ्यांच्या नावावर आहाराचे वितरण दाखवून प्रत्यक्षात आहार न दिल्याचाही आरोप करण्यात आलाय. त्यामुळे गरोदर माता आणि चिमुकल्यांच्या आरोग्याशी संबंधित या गंभीर तक्रारींची चौकशी होणार का, याकडे आता लक्ष लागलंय.0
0
Report
शिक्षक दिवस पर जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव सम्मानित,
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। शिक्षक उन्हें जिस रूप में ढालना चाहें, उसी रूप में उनका व्यक्तित्व निखरता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ाधीक्षक एवं जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को खेल के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डीआईओएस ने कहा कि अजय कुमार श्रीवास्तव को जिला क्रीड़ा सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके मार्गदर्शन में जनपद के खिलाड़ियों ने तहसील स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पहले जनपद की बालिका टीमें हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में अपेक्षित रूप से प्रतिभाग नहीं करती थीं। डीआईओएस के प्रयास और प्रोत्साहन से इन खेलों में टीमों को तैयार किया गया और अब खिलाड़ी विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, शिक्षक वीरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य हौसला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारी तेज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन दिवसीय कार्यक्रम तय
Bbrasi, Uttar Pradesh:तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में बहेगी भक्ति व भोजपुरी लोक संस्कृति की रसधार। सुंदरकांड, रामचरितमानस रामायण गान, भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, महिलाओं द्वारा सोहर आरती, कव्वाली व विरहा होंगे मुख्य कार्यक्रम । चहनिया (चंदौली) महाकापालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के तीन दिवसीय 427वें जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर 10, 11 एवं 12 सितंबर को तीन दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक, लोकगीत,भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक कला से जुड़े विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।पीठधिश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दिशानिर्देश पर कार्यक्रम को लेकर प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, कार्यक्रम संचालक धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर बाबा कीनाराम तीन दिवसीय कार्यक्रमों के बारे विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की अंतिम रूप से तैयारी पूरी कर ली गई है। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए मठ परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन 10 सितंबर को कांवरियों द्वारा बाबा का जलाभिषेक, श्रृंगार,हवन पूजन महिलाओं द्वारा सोहर गीत व सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दुर दराज व क्षेत्रीय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं व कलाकारों द्वारा भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। बाबा कीनाराम आरती के बाद रात 9 बजे से सुबह 3:30 बजे तक सांस्कृतिक भोजपुरी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम होगा। इसमें प्रख्यात भोजपुरी कलाकार समर सिंह, मनोज यादव, मोनू अलबेला, पवन परदेशी, राकेश तिवारी एवं ज्योति माही समेत कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामायण गान होगा। इसके बाद 11 बजे से शाम 4 बजे तक भोजपुरी कलाकार व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी आयोजित होगी। शाम को बाबा का आरती, रात्रि 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक कव्वाली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यासीन वारसी एवं गाजा वारसी अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। जन्मोत्सव के अंतिम दिन 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामायण गान होगा। इसके बाद 11 बजे से भोजपुरी कलाकार व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक लोकगीत सांस्कृतिक बिरहा का महामुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजय लाल यादव एवं रुचि यादव अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह ने बताया कि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जिलो से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी0
0
Report
Advertisement
किरण चौधरी के दावे: किसानों का धरना खत्म, 6500 करोड़ जल-परियोजनाएं
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में पहुंची पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी बोली पानी की मांग को लेकर बैठे किसानों का धरना समाप्त करवाया सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए बोली किरण चौधरी 70 वर्ष पूर्व चौधरी बंसीलाल ने बनाई थी नहरे अब सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी कर रही है नवनिर्माण वर्ड बैंक से लेकर आई हैं 6500 करोड रुपए 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने नहीं लगाई एक भी ईंट मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया धन्यवाद भूपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर बोली किरण चौधरी हम कांग्रेस में थे तब हम भी यही बातें बोलते थे हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में कितना कर्ज हरियाणा सरकार पर था और आज कितना है उसकी तुलना कर ले उसको अपने आप समझ में आ जाएगा लॉयन ऑर्डर को लेकर बोली किरण चौधरी सरकार कर रही है अपराधियों पर कार्रवाई शिकायत होती है तभी सेक्स के नाते उनका तो कहना बनता ही है 7.8 GDP पर विपक्ष के कटाक्ष को लेकर बोली किरण चौधरी विपक्ष मुद्दा हीन हो चुका है इजरायल अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण विश्व में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत इकोनामी को प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के कारण हमारे देश में आर्थिक मंदी नहीं है बल्कि जीडीपी बढ़ती जा रही है विधान सभा के बाहर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आरोपी को लेकर बोली किरण चौधरी विपक्ष को नौटंकी करनी है काम करने नहीं देना है कभी काले कपड़े पहन के आते हैं कभी कुछ करते नहीं हैं कभी बैनर लेकर आते हैं कांग्रेस पार्टी अंदर खाने खोखली हो चुकी है प्रभारी आते हैं तब आपस में करते हैं झगड़ा कांग्रेस का वजूद हो चुका है खत्म नहीं करते ईमानदारी से काम इसलिए भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए बोली किरण चौधरी उनके शासनकाल में क्षेत्रवाद होता था अपने क्षेत्र में विकास करवाया लेकिन भिवानी जिले में कोई विकास नहीं हुआ भेदभाव के कारण किरण चौधरी बोली चरखी दादरी से किया है दौर शुरू सभी विधानसभाओं में जाकर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगी चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान को लेकर बोली किरण चौधरी यह उनकी परेशानी है श्रुति चौधरी और मैंने उनको जितवाने में किया था सहयोग सोच समझ कर देना चाहिए बयान0
0
Report
महराजगंज: अड्डा चौकी के कर्मियों ने युवक का जन्मदिन मनाते वीडियो वायरल, छह निलंबित
Maharajganj, Uttar Pradesh:नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा पुलिस चौकी के कर्मियों द्वारा एक युवक का केक काटते बर्थडे मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासनहीनता और पदीय दायित्व के प्रति लापरवाही पाए जाने पर तत्काल 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, उप निरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभारी गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।0
0
Report
पुरानी रंजिश/जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पुरानी रंजिश/जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर/ ऑफिसर कॉलोनी में सड़क निर्माण के दौरान जमीन पर स्लैब ढालने को लेकर कहासुनी के बाद हुई फायरिंग। रामशंकर रस्तोगी के सीने में गोली लगी, मौके पर ही मौत। घटना में मृतक की बहन और एक लड़की गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू। एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
जंतर-मंतर विवाद के बाद स्वतंत्र भारद्वाज के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Darbhanga, Bihar:दरभंगा -जंतर-मंतर विवाद के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए स्वतंत्र के पैतृक गांव में भी आक्रोश, परिवार ने कहा- निष्पक्ष जांच हो,पॉस्को और एससी/एसटी जल्द हटें।स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों को परिवार ने कहा राष्ट्रवादी,सनातनी,और हैं हिंदुत्व को मजबूत करने वाले परिवार बन रहे खड़ा, सभी को परिवार की तरफ से आभार,धन्यबाद,जीवन भर रहेंगे सभी के ऋणी, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के औझोल गांव में है पैतृक गांव,अपने माँ पिता का एकलौता पुत्र है स्वतंत्र,0
0
Report
बिहार पुलिस में 37 अधिकारियों के बड़े तबादले, SDPO-ASP स्तर के कई रैंक बदले
Patna, Bihar:बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला किया है। सरकार ने कुल 37 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण और नई जगह पदस्थापन किया है。 इनमें कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस की महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। 37 अधिकारियों की लिस्ट। राज कुमार साह को SDPO सदर, आरा से बदलकर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना बनाया गया है। आनंद कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, बेगूसराय से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेजा गया है। अशोक कुमार दास को SDPO दाउदनगर, औरंगाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, निगराणी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार सिंह को SDPO सदर-1, सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है। संजय कुमार झा को ASP सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है। संजय कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, समस्तीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-1, पटना बनाया गया है। प्रवेंद्र भारती को SDPO सदर, मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना और विभाष कुमार को SDPO त्रिवेणीगंज, सुपौल से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-7, कटिहार भेजा गया है。 संजीव कुमार को SDPO महुआ, वैशाली से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल की जिम्मेदारी दी गई है。 साइबर क्राइम में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग तबादले में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियां भी कई अधिकारियों को दी गई हैं। मुकेश कुमार ठाकुर को SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), मुंगेर बनाया गया है。 अविनाश कुमार को SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज भेजा गया है। दीपक कुमार को SDPO-1, फुलवारी शरीफ, पटना से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), सारण और रजनीश कांत प्रियदर्शी को SDPO-1, सदर, बेतिया से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), लखीसराय बनाया गया है? रवि शंकर, जो पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज के पद पर थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है。 STF, रेल और यातायात में भी नई तैनाती सुनील कुमार पाण्डेय को SDPO वजीरगंज, गया से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, पटना बनाया गया है। संजय कुमार जायसवाल को SDPO-1, सदर, बिहारशरीफ से पुलिस उपाधीक्षक, STF, पटना भेजा गया गया है। आलोक कुमार को SDPO सदर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, जमालपुर और एम. आदिल बेनाल को पुलिस उपाधीक्षक, बीपीटीसी-10, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर बनाया गया गया है。 रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सिवान और संदीप गोल्डी को SDPO धमदाहा, पूर्णिया से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, रोहतास भेजा गया है。 राज कुमार-2 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, छपरा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है。 राजेश कुमार को SDPO-II, सदर, गोपालगंज से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अरवल भेजा गया है। सुरेन्द्र कुमार को SDPO वीरपुर, सुपौल से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान बनाया गया है。 गौरी कुमारी को SDPO-II, सदर, सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार को SDPO अरेराज, मोतिहारी से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है。 कन्हैया सिंह को SDPO-II, मसौढ़ी, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है। विनोद कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना और सुरेश प्रसाद सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बीवीएसपी-7, कटिहार से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना भेजा गया है।0
0
Report
धनबाद के रंजीतपुर में प्रतिबंधित मांस बरामद, लैब में जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामदगी का मामला सामने आया है। रविवार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को बाइक की डिक्की में संदिग्ध मांस ले जाते हुए पकड़ा और उसे बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धनबाद के पूर्वी टुंडी में गुप्त सूचना के आधार पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रंजीतपुर गांव में एक व्यक्ति को बाइक की डिक्की में संदिग्ध मांस ले जाते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर का रहने वाला सुलेमान अंसारी है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वह टीवीएस एक्सएल बाइक से मांस लेकर जा रहा था। इसके बाद आरोपी को बाइक और बरामद मांस के साथ पूर्वी टुंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ. प्रीति खोया की मौजूदगी में बरामद मांस का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, लैब रिपोर्ट में अगर प्रतिबंधित मांस की पुष्टि होती है, तो संबंधित कानूनों के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
