206122
पुलिस मुठभेड़ में 2 को लगी गोली, कुल 9 लोग गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गौतला में 8 महीने पूर्व महिला को भगाने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और फायरिंग की घटना हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पूरे मामले की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर देहात में मौसम बदला, किसानो को फसल की चिंता फिर बढ़ी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात में फिर बदला मौसम का मिज़ाज आसमान में छाए काले काले बादल मौसम बदलने से किसानों को फसल खराब होने की सताने लगी है आशंका कल तेज़ बारिश और ओले गिरने से हुआ था भारी नुकसान आज फ़िर बदला है मौसम का मिज़ाज किसानों की पकी खड़ी फसलों पर मंडरा रहा है संकट0
0
Report
उप-निरीक्षक व प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्ण, 55% से अधिक अभ्यर्थी शामिल
Jaipur, Rajasthan:उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी, दूसरी पारी की प्रतियोगी परीक्षा ہوئی खत्म, एसआई की दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई पूरी, किसी प्रकार के डमी अभ्यर्थी पकडे जाने की नहीं सूचना, दोनों पारियों में 55 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, सुरक्षा के लिए परीक्षा सेंटरों पर पुलिस जाप्ता की व्यवस्था0
0
Report
भादरा में पति-पत्नी पर प्रताड़ना, पांच साल के बेटे के साथ धूमिल आत्महत्या
Sri Ganganagar, Rajasthan:भादरा। भादरा पुलिस ने मृतक धर्मपाल 28 वर्ष व उसके पुत्र वैदिक पांच वर्ष का मेडीकल बोर्ड ये पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है । शनिवार को मलसीसर गांव निवासी धर्मपाल मेघवाल ने अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ भादरा में राजकीय महाविधालय के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीथी। मृतक के भाई भगतसिंह ने भादरा पुलिस थाने में इस को लेकर मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी एवं एक अन्य व्यक्ति पर प्रताडऩा एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नि कविता व उसके प्रेमी हरियाणा निवासी कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मलसीसर निवासी भगत सिंह पुत्र कृष्णलाल मेघवाल ने बताया कि उसके भाई धर्मपाल का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व गांव ढाबी हरियाणा निवासी कविता के साथ हुआ था। दोनों के वैवाहिक जीवन से एक पुत्र वैदिक (5 वर्ष) था। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब एक वर्ष से धर्मपाल की पत्नी कविता का हरियाणा के कैथल जिले के गांव किठान निवासी कपिल नामक युवक से संपर्क हो गया था, जिसके चलते पारिवारिक विवाद बढऩे लगे। आरोप है कि कविता ने कपिल के साथ संबंध स्थापित कर लिए और इस कारण धर्मपाल के साथ अक्सर झगड़ा व मारपीट करती थी। पांच माह पूर्व कविता बच्चे को लेकर चली गई थील बाद में पंचायत के माध्यम से परिजन बच्चे को वापस लेकर आए। इसके बाद से कविता एवं कपिल द्वारा धर्मपाल को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं और बच्चे को वापस ले जाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार के अनुसार, इन धमकियों से धर्मपाल मानसिक रूप से परेशान और भयभीत रहने लगा था। कुछ दिन पूर्व वह शनिवार सुबह धर्मपाल अपने पुत्र के साथ भादरा आने की बात कहकर निकला, जिसके बाद शाम को सूचना मिली कि राजकीय महाविधालय के पीछे उसने अपने पुत्र सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि लगातार प्रताडऩा और जान से मारने की धमकाओं के चलते धर्मपाल व उसके पुत्र ने यह कदम उठाया। वही मृतक के परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफतारी नही हो जाती वह शव का पोस्टमार्टम नही करवायेगे इसके बाद भादरा पुलिस सक्रिय हो गईऔर दोनो आरोपीयो को देर रात्रि ही राऊण्ड अप कर लिया गया, मामले की जांच डीएसपी संजीव कटेवा द्वारा की जा रही है। बाईट -संजीव कटेवा -डीएसपी भादरा बाईट -भगत -मृतक का भाई0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश गायन-वादन-नाट्य में समृद्धि का नया रिकॉर्ड बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:गायन, वादन, नाट्य या नृत्य... उत्तर प्रदेश इसमें बहुत समृद्ध रहा है…0
0
Report
संबलपुर विधायक Joy Narayan Mishra के मंत्री पद पर चर्चा तेज
Sambalpur, Odisha:ନିକଟରେ ହେବାକୁ ଥିବା ମନ୍ତ୍ରୀ ମଣ୍ଡଳ ପରିବର୍ତ୍ତନ କୁ ନେଇ ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ ଜୟ ନାରାୟଣ ମିଶ୍ର ମନ୍ତ୍ରୀ ପଦ ପାଇବେ ବୋଲି ଚର୍ଚ୍ଚା ରହିଛି |ଆସନ୍ତୁ ଏ ଭାବଦରେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ କଣ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଉଛନ୍ତି ଶୁଣିବା | ସମ୍ବଲପୁର0
0
Report
हसायन: जरेरा में अनियंत्रित होकर पलटा 18 टायरा ट्रक, टला बड़ा हादसा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन: जरेरा में अनियंत्रित होकर पलटा 18 टायरा ट्रक, टला बड़ा हादसा हसायन। क्षेत्र के गांव जरेरा में नहर के समीप बालू से भरा एक 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ट्रक को बैक कर रहा था। ट्रक का आकार बड़ा होने और अत्यधिक वजन के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आई हैं।0
0
Report
Advertisement
नारनौल के मोहनपुर में एक रात दो घटनाएं: कैंपर गाड़ी टूटी, विक्रम घायल
Mahendragarh, Haryana:नारनौल के गांव मोहनपुर में एक ही रात के भीतर हुई दो अलग-अलग आपराधिक वारदातों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। बदमाशों ने जहां एक ओर कैंपर गाड़ी पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर उस पर भी हमला किया गया। पीड़ित योगेश ने बताया कि रात करीब 10 बजे कुछ बदमाश कैंपर गाड़ी पर टूट पड़े और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर करीब 5 से 6 बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर आए थे, जिससे घटना को सुनियोजित माना जा रहा है। इसी रात दूसरी वारदात में विक्रम नामक युवक, जो बाइक पर सवार था, को आरोपियों ने पहले टक्कर मारी और फिर उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम को उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक ही रात में दो घटनाओं के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
आमागढ़ जंगलों में लेपर्ड का LIVE शिकार, विदेशी सैलानी के कैमरे में कैद तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जयपुर के जंगलों में लेपर्ड का LIVE शिकार, आमागढ लैपर्ड सफारी से रोमांचक तस्वीर, आमागढ के जंगलों में लैपर्ड ने कुत्ते को दबोचा, रोमांचक तस्वीर को सैलानी ने कैमरे में कैद किया, विदेशी सैलानी में अपने कैमेरे में कैद की तस्वीर,0
0
Report
संबलपुर में खंडा बुला चुनौती: हनुमान जयंती के अवसर पर पारंपरिक खेल का समर्थन
Sambalpur, Odisha:ସେତେବେଳେ ଖଣ୍ଡା ବୁଲା କୁ ନେଇ ଚେଲେଞ୍ଜ ଥିଲା,ସେହି ଚେଲେଞ୍ଜ କୁ ଆମେ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲୁ |ସେଥି ପାଇଁ ହନୁମାନ ଜୟନ୍ତୀ ରେ ଖଣ୍ଡା ବୁଲିଥିଲା |ଆଜି ସବୁ ସ୍ଥାନ ରେ ଆମର ସମର୍ଥନ ରହିଛି |ଆମ ପାଇଁ କିଛି ଚେଲେଞ୍ଜ ନାହିଁ |ସମ୍ବଲପୁରୀ ପାରମ୍ପରିକ ପଦ୍ଧତି ରେ ଆଖଡା ଖେଳ ହେବ ବୋଲି କହିଲେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ ଜୟ ନାରାୟଣ |0
0
Report
Advertisement
अनुभव आधारित मेरिट से नर्सिंग भर्ती पर यूनियन की मांग, बोनस अंकों के साथ
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर ब्यावर दौरे पर वसुंधरा राजे, नर्सिंग यूनियन ने सौंपा ज्ञापन ब्यावर दौरे पर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा。 यूनियन ने नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम की आगामी नियमित भर्ती को राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा नियम 1965 के तहत अनुभव आधारित मेरिट और बोनस अंकों (10, 20, 30) के आधार पर आयोजित कराने की मांग रखी。 जिला अध्यक्ष राहुल अबासरा ने बताया कि वर्षों से संविदा पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो PHC, CHC, मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों, जनाना क्लीनिकों एवं 108/NHM/NRHM सेवाओं में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं。 यूनियन ने पूर्व में वर्ष 2013, 2018 और 2023 में इसी प्रक्रिया से हुई भर्तियों को पारदर्शी और न्यायसंगत बताते हुए, आगामी भर्ती में भी उसी प्रणाली को लागू करने की मांग की。 साथ ही, यूनियन ने सरकार से मांग की कि इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी भी यूनियन को उपलब्ध करवाई जाए。 इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और अनुभवी कार्मिकों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।0
0
Report
खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) भक्तजन के दर्शन के लिए खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक फाल्गुन मेले के बाद श्रद्धा का दृश्य है। देशभर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा श्याम के दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगी है। मंदिर में बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया है। भक्त तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, गढ़ धर्मशाला, 40 फीट चौड़ा रास्ता और 75 फीट मुख्य मेला ग्राउंड में बनी कुल 14 कतारों से होकर दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी ने सुगम दर्शन की व्यवस्था की है; गर्मी के मद्देनज़र बड़े कूलर, पंखे और पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए राव आनंद कुमार और पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है; सुरक्षा गार्ड्स और सेवादार सेवाएं दे रहे हैं।0
0
Report
फिरोजाबाद में पुलिस-एसओजी ने इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.. संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले एक इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है. फिलहाल, घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे गैंग के नेटवर्क और बाकी साथियों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, जुड़वा भ्रूण मौत
Jaipur, Rajasthan:जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद ने एक गर्भवती महिला की जिंदगी उजाड़ दी। मारपीट के दौरान घायल हुई महिला के पेट में पल रहे जुड़वा नवजातों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंचे दबलाना थाना पुलिस ने दोनों नवजातों को अपने कब्जे में लिया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टपार्टम करवाया गया है। दोनों का डीएनए सैंपल लिया गया है ताकि नवजातों की मौत पर कड़ी कार्रवाई हो सके। जानकारी के अनुसार, मामला दबलाना थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव का है। यहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पीड़िता के रिश्तेदार ही उसकी जमीन पर मकान निर्माण कर रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान गर्भवती महिला ब्रह्मा बाई बीच-बचाव करने पहुंची, तभी आरोपियों ने उस पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला गिर पड़ी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तुरंत हिण्डोली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला की जान बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन किया। चिकित्सकों की कोशिशों से महिला की हालत तो स्थिर हो गई, लेकिन दुर्भाग्यवश उसके गर्भ में पल रहे करीब पांच माह के दोनों भ्रूणों को बचाया नहीं जा सका। 8 साल बाद मिली खुशियां छिन गईं इस घटना के बाद पीड़िता ब्रह्मा बाई का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि करीब आठ साल बाद उसे संतान सुख मिलने वाला था, वह भी जुड़वा बच्चों के रूप में, लेकिन इस घटना ने उसकी सारी खुशियां छीन लीं। परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी गहरा आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी जमीनी विवाद को लेकर दबलाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि पहले ही उचित कदम उठाए जाते, तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। घटना के बाद आरोपियों के फरार होने और परिवार को धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है, जिससे वे दहशत में हैं। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही दबलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
धमतरी में गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 9 बेजुबान बचाए, 2 गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:पुलिस ने गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 बेजुबान जानवरों को आज़ाद कराया है. जानकारी के अनुसार मगरलोड थाना क्षेत्र की करेलीबड़ी चौकी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप में गौवंश को ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पिकअप वाहन में 9 गौवंश बेहद खराब हालत में भरे हुए थे. पूछताछ में वाहन चालक अभिलाष साहू और उसके साथी राहुल यादव कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिससे मामला संदिग्ध हो गया. पुलिस के अनुसार, इन गौवंशों को दुर्ग जिले के बरबसपुर से सिहावा क्षेत्र के मुसुरपुट्टा बाजार ले जाया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. साथ ही, घटना में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप और संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया.0
0
Report
यक्ष ऐप से खुलासा, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां स्मार्ट पुलिसिंग के तहत “यक्ष ऐप” की मदद से दो अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा नएपुरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने यक्ष ऐप के फेसियल रिकग्निशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्च फीचर का इस्तेमाल किया, जिससे दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आ गई। जांच में पता चला कि उनके पास मौजूद बजाज पल्सर मोटरसाइकिल मध्य प्रदेश के भिंड से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की वारदातों को अंजाम देकर सस्ते दामों में गाड़ियां बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में केशव और आशीष जाटव शामिल हैं, जिन पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इटावा पुलिस की यह कार्रवाई डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग का एक अहम उदाहरण मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
