Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

अली खामेनेई के निधन पर जुहैब खान ने कला से शांति का संदेश दिया

VAVINEET AGARWAL
Mar 01, 2026 08:01:25
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा नगर के चित्रकार जुहैब खान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर अपनी कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है। जुहैब खान ने कुछ समय पहले अपने घर की एक दीवार पर कोयले से एक चित्र बनाया था, जिसमें इजरायल के प्रधानमंत्री Netanyahu और ईरान के नेता अली खामेनेई को दर्शाते हुए विश्व में शांति और युद्ध रोकने का संदेश दिया गया था। अब अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद कलाकार ने उसी चित्र के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया को शांति और आपसी समझ की जरूरत है। उनका कहना है कि कला केवल चित्र नहीं होती, बल्कि समाज को जोड़ने और भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम भी होती है। कलाकार ने कहा कि उनकी यह कलाकृति शांति, सम्मान और मानवीय भावनाओं को समर्पित है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Mar 01, 2026 09:31:45
Hansi, Haryana:होली आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन की एडवाइजरी जारी पुलिस की शहर मे सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होली के अवसर पर जिले में विशेष पुलिस गश्त 14 नाके एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए होली त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में हो संपन्न होली के पावन एवं हर्षोल्लास के पर्व पर पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ। पलिस अधीक्षक ने कहा कि होली आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक है। अतः सभी नागरिक इस पर्व को कानून व्यवस्था का पालन करते हुए, मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ。 पुलिस अधीक्षक अमित हर्षवर्धन ने बताया कि होली के अवसर पर जारी जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें एवं किसी की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ। हुड़दंग, अश्लील व्यवहार या मारपीट जैसी गतिविधियों से दूर रहें。 नशे की हालत में वाहन न चलाएँ। ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें या भ्रामक संदेश साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें。 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली के अवसर पर जिले में विशेष पुलिस गश्त, 14 नाके एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 01, 2026 09:31:00
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शाहपुर में हाल ही में हुई घटना के बाद आज भानपुर में भी खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया गया। वारदात की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। तस्वीरों में देख सकते है कि डीजल चोरों का चार पांच सदस्यीय गिरोह कार से आया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ट्रक चालकों और परिवहन व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की जांच सख्ती से करने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 01, 2026 09:20:39
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल: कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी के हस्ताक्षर से आदेश प्रभावी: CEO कृष्णा करुणेश की अनुमति के बाद तत्काल लागू: वैभव नागर, दीपक कुमार, संजीव कुमार बेदी समेत कई अधिकारियों के प्रभार बदले: अतुल सिंह को डोर-टू-डोर व प्लांट, रजनीश कुमार को सर्किल-8 की जिम्मेदारी: उमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार यादव और पवन बरनवाल को नई तैनाती: विनय कुमार, प्रेम चंद और प्रदीप साहू को भवन प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी: शशांक सिंह को इलेक्ट्रिकल ऑडिट, अशोक अरोड़ा को विद्युत शाखा का दायित्व: प्राधिकरण ने पारदर्शिता और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया फेरबदल。
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 01, 2026 09:20:16
New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला दिया है दिल्ली के लोगों के पक्ष में देश के लोगों के पक्ष में दिल्ली और देश के लोगों को बधाई देता हूं। जज साहब का धन्यवाद। डर के माहौल में जज साहब ने इतना भाषण फैसला सुनाया है। पिछले 4 साल से मोदी जी और अमित शाह ने षडयंत्र रचकर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया मोदी जी और अमित शाह ने षडयंत्र कर अरविंद केजरीवाल को चोर और भ्रष्टाचारी बताया। जज साहब ने फैसला सुनाया मोदी जी आप झूठ रहे बोल रहे हो केजरीवाल कट्टर ईमानदार है जज साहब ने कहा कोई सबूत नहीं पूरा केस फर्जी है। जज साहब का 600 पेज का फैसला है ऐतिहासिक फैसला। बीजेपी मोदी जी अमित शाह के गाल पर जज साहब का फैसला जोरदार तमाचा है। मैं अपनी बात करने में देश की बात करने आया हूं मैं अपने देश से प्यार करता हूं। में आईआईटी में पढ़ता था तो मेरे नंबर अच्छा आए थे, मैं चाहता तो अमेरिका जा सकता था, लेकिन मेरे मन में ख्याल आया देश का बुरा हाल है अगर सारे पढ़े लिखे लोग अगर अमेरिका चले जाएंगे तो देश को कौन संभालेगा। असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स में था, एक CA आया तो उसने कहा की सेवा बताएं कितने पैसे लगेंगे मैंने कहा मैं रिश्वत नहीं लेता। सब डिपार्टमेंट में पता लग गया अरविंद केजरीवाल ईमानदार है कोई पैसा नहीं लेता। दिल्ली का सीएम में बना, 10 साल दिल्ली का सीएम रहा प्रधानमंत्री मोदी मुझसे नफरत करते हैं उन्होंने इंक्वारी कराई सारी इंक्वारी धरी धरी रह गई एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं मिला। कांग्रेस से लोग परेशान हो गए थे और भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने उम्मीद के साथ मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार मोदी जी की बनाई थी। कुछ नहीं मिला। 12 साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया। एक बच्चा मेरे पास आया, मोदी जी 12 साल से परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं, बच्चा बोला जब मैं बड़ा हो गया 12 साल तक मैंने सुना, और फिर पेपर देने गया तो पेपर लीक हो गया। यह नौटंकी बाज है बस नौटंकी करनी आती है। गुजरात में 30 किलोमीटर प्रति रफ्तार से गाड़ी दौड़ती है, सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पूरी दुनिया चांद पर पहुंच गए और इनसे सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे, सीवर के ढक्कन लगाते रहे सीवर के ढक्कन नहीं लगे इसने। बीजिंग में हमसे ज्यादा प्रदूषण था बीजिंग ने अपना प्रदूषण खत्म कर दिया उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल हो रहा है इनसे प्रदूषण ठीक नहीं हो रहा है। कह रहे हैं विकसित भारत बनाएंगे कम से कम सांस लेने वाला भारत तो बना दो। गुजरात में 20000 करोड़ की कोकीन पकड़ी गई एक्शन लेकर दिखाएं, नकली दारू बिकती है बंद करें। ब्रिज गिर जाता है पेपर लीक हो जाता है। यह घोटाले में शामली है। यह इनके खिलाफ एक्शन नहीं लेंगे। मोदी जी एक दिन संसद नहीं गए बोले महिलाएं मुझे पीटेंगे मोदी जी को महिला से डर लगने लग गया। इनको अमेरिका से डर लगता है मोदी जी थोड़ी तो हिम्मत दिखाएं। मुझे गिरफ्तार करके मोदी जी अमित शाह ने बड़े संदेश दिए उन्होंने कहा कि खबरदार कोई ईमानदारी से काम करेगा तो केजरीवाल वाला हल कर दूंगा। हमारे पार्टी में आम लोगों के बच्चे हैं जो मंत्री मुख्यमंत्री विधायक बन गया, मोदी जी ने कहा खबरदार राजनीति में आए तो केजरीवाल वाला हाल कर दूंगा。 अरविंद केजरीवाल 1 साल पहले इनकी दिल्ली में सरकार आई थी, विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया था, कहा था बस मार्सेलो को कहता हूं कि सत्ता में आने के बाद उनका नियमित करेंगे विजेंदर गुप्ता और बीजेपी धोखेबाज हैं धोखेबाज प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली की महिलाओं के खाते में ₹2500 आएंगे क्या आ गए प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। बस मार्षलों को निकाल दिया डीटीसी कंडक्टर ड्राइवर को निकाल दिया मोहला क्लीनिक में काम करने वाले को निकल दिया। पूरी दिल्ली दुखी है पीने का पानी नहीं, काला पानी आ रहा है सड़के टूटी हुई है बिजली 24 घंटे मिलती अब बिजली के लंबे पावरकट लग रहे हैं पूरी दिल्ली बर्बाद हो गई है। दिल्ली वाले आज याद कर रहे हैं कि इनसे केजरीवाल अच्छा था आज चुनाव कर लो दिल्ली में। मोदी जी सत्ता के लिए कम करें केजरीवाल देश के लिए काम करेगा。 आज जंतर मंतर का ऐतिहासिक दिन है, आज के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आतिशी, पूर्व सीएम दिल्ली इसी जंतर मंतर से 15 साल पहले क्रांति की शुरुआत हुई थी, पूरी दिल्ली और देश से लोग यहां आए थे जिन्होंने कहा था कि देश को बदलना हैं। कहते थे देश में ईमानदारी की काम की राजनीति नहीं होती दिल्ली वालों का प्यार था, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिखाया कि अगर ईमानदारी से राजनीति करें तो हर चीज के लिए पैसा है। सरकारों के पास पैसे की नहीं नियत की कमी थी अरविंद केजरीवाल के पास ईमानदार नीयत थी। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र रचा गया एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी की गई। हमारे किसी नेता के घर से भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला यह हमारी ईमानदारी का प्रमाण है। झूठे केस में फसाया और जेल में डाला गया。 कोर्ट ने ठप्पा लगा दिया है कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। प्रधानमंत्री जी समझ ले जब भी तानाशाह अत्याचार करता है उसको खत्म करने वाला पैदा हुआ है। सौरभ भारद्वाज, aap प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैली से डरकर पुलिस परेशान कर रही है। LED नहीं लगने दी, DCP ने कुर्सियां हटवा दी। सौरभ भारद्वाज ने DCP को चेतावनी दी गई। आज कुर्सी उठवा रहे हो। कलको जब सत्ता बदलेगी तो आपकी कुर्सी कौन बचाएगा ? सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की तुलना कंश से और अरविंद केजरीवाल की जन्माष्टमी पर जन्म लेने वाले भगवान कृष्ण से की और केजरीवाल को उनका काल बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कंश ने देवकी की सभी संतानों को कत्ल किया। बस उसी की नहीं कर पाए जो कंश का काल था। बीजेपी भी नहीं कर पाई। वो कहते हैं कि अभी तो हाईकोर्ट जाएंगे। भगवान से बड़ी कोई अदालत नहीं है। जो सरकार निकम्मी है। वो सरकार बदलनी है। प्रधानमंत्री कायर हैं。
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 01, 2026 09:20:01
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। रेणुकूट से हाथीनाला की ओर जा रहे दंपति की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति किसी तरह कच्चे में गिरकर बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी वाहन को कब्जे में ले लिया है। कोन थाना क्षेत्र के मिटीहिनिया निवासी 46 वर्षीय आशुतोष त्रिपाठी अपनी 33 वर्षीय पत्नी खुशबू त्रिपाठी के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की तरफ से हाथीनाला की ओर जा रहे थे। हाथीनाला से करीब दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी कच्चे हिस्से में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि खुशबू त्रिपाठी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी भेज दिया गया। दुर्घटना करने वाली डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और लाइन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top