244235
गजरौला में ओमप्रकाश गोला ने सदस्यता अभियान में योगदान की अपील की
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी से योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से शुरू हो रहे अभियान में हर समुदाय को 880000 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बनाना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MMDR बिल विरोध: झामुमो ने झारखंड में 11 प्रखंडों में धरना दिया
Jamshedpur, Jharkhand:केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR बिल के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज राज्यभर में आंदोलन किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन कर बिल का विरोध जताया। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय, जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय, पोटका, डुमरिया समेत सभी प्रखंड कार्यालयों में झामुमो कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिले में MMDR बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी 11 प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से MMDR बिल को वापस लेने की मांग की। कई धरना और प्रदर्शन स्थलों पर विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। संजीव सरदार ने कहा कि MMDR बिल के जरिए राज्य सरकार और राज्यवासियों के अधिकारों को छीना जा रहा है। विधायक ने कहा कि खनिज से मिलने वाला सेस state सरकार को नहीं मिलने से झारखंड में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से state सरकार और झामुमो इस बिल का विरोध कर रहे हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाकर केंद्र सरकार पर बिल वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा और बिल को वापस करवाया जायेगा.0
0
Report
बिहार में हर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क, गांधी जयंती से लागू होगा
Patna, Bihar:पटना बिहार में बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस ने बड़ी पहल की है। अब राज्य के हर थाने और ओपी में चाइल्ड हेल्प डेस्क या चाइल्ड कॉर्नर बनाया जाएगा। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर इसे स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। खास बात ये है कि इस डेस्क पर बच्चों की शिकायतों और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।0
0
Report
जेडीयू में घमासान: क्या चुनावी जंग से बदले जाएंगे उम्मीदवार?
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना यह जनता दल यूनाइटेड का अंदरूनी मामला है और जेडीयू ही इस पर फैसला करेगा। नीतीश कुमार हों या आनंद जी, ये सभी जेडीयू के विषय हैं। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि एनडीए का जो भी उम्मीदवार होगा, एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़े होंगे और उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। जनता दल यूनाइटेड का महाभारत खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है。 लगातार दो-दो वीर अपने मुख से सुंदर सुंदर व्याकरण रच रहे हैं। ऐसी लड़ाई हो रही है जो देखकर कहीं न कहीं तमाम लोगों को ये सवाल पूछने का कहीं मन कर रहा है कि आखिर जनता दल यूनाइटेड इतना बिखरा हुआ नजर क्यों आ रहा है। अब तक इन के शीर्ष नेता कोई फैसला क्यों नहीं ले पा रहे है? और न ही सुलह करा पा रहे हैं。 तो इस महाभारत को सभी लोग देखकर दंग हैं कि आखिर नीरज कुमार जी जो मुख्य प्रवक्ता हैं, उनके ही क्षेत्र में इस तरीके से बोलती बंद क्यों हो गई है? बाइट — Dr. Snehashishvardhan, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस ललन सिंह कल की बैठक में नहीं थे। जेडीयू ने उस बैठक को भले ही प्रबोधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम बताया हो, लेकिन ये सच है कि पार्टी के अंदर दबाव की राजनीति का एक हिस्सा उस बैठक के जरिए भी सामने आया। ललन सिंह बैठक में नहीं पहुंचे और गुजरात चले गए। आज पटना लौटते ही उन्होंने जेडीयू के अंदर चल रही चुनावी जंग में अपने बयान से एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। उन्होंने साफ कहा कि जिसने जो बोला है, उसका जवाब वही देंगे जो बोले हैं。 सवाल ये है कि आखिर जेडीयू के अंदर चल क्या रहा है? क्या पार्टी के भीतर अलग-अलग खेमे बन चुके हैं? क्या आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को बदलने की कवायद चल रही है? खुद ललन सिंह ने कहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से उनकी बातचीत हो रही है। ऐसे में सवाल और बड़ा हो जाता है कि क्या जेडीयू कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने के मूड में है, या नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी है? फिलहाल पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों पर नजर है। जो चीजें अब तक पर्दे के पीछे थीं, वे धीरे-धीरे खुलकर सामने आती दिख रही हैं。0
0
Report
Advertisement
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस इंजन के आगे मिला कटा सिर
Bokaro Steel City, Jharkhand:एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लगा था महिला का सिर, RPF-GRP ने निकाला। पटना-रांची जनशताब्दी ट्रेन के इंजन में फंसा था कटा सिर, गोमो से बोकारो तक आती रही बदबू। बोकारो में कटा हुआ सर को निकाला गया। जांच जारी。 बताते चले कि बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में एक महिला का कटा सिर फंसा मिला है। तेज दुर्गंध आने पर जब जांच हुई तो इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ。 बदबू के कारण ट्रेन की इंजन की हुई जांच पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, लोको पायलट ने इंजन से आ रही तेज बदबू की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही बोकारो की RPF और GRP टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इंजन के सबसे आगे लगे लोहे के जाल यानी कैटल गार्ड के अंदर एक खाली जगह में लगभग 50 साल की महिला का सिर फंसा हुआ है। RPF जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और GRP ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे के मुताबिक बदबू की शुरुआत गोमो जंक्शन से ही हो गई थी, जहां इस ट्रेन के ड्राइवर बदले जाते हैं। उस वक्त अंदाजा लगाया गया कि शायद कोई चूहा या फिर जानवर इंजन में फंस कर मर गया है। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेन चंद्रपुरा पहुंची, बदबू असहनीय हो गई। जिसके बाद बोकारो में गहन तलाशी ली गई तो सच्चाई सामने आई。 सबसे बड़ा सवाल है कि ये सिर इंजन में आया कैसे? क्या ये किसी रेल हादसे में कटा हुआ सिर है जो इंजन में फंस गया, या किसी ने हत्या के बाद इसे वहां छिपा दिया? RPF थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि महिला की पहचान और सिर इंजन तक कैसे पहुंचा, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। स्टेशन मास्टर संतोष कुमार नायक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रेन 11:35 पर आई थी और जांच पूरी होने के बाद 12:33 पर रांची के लिए रवाना हो सकी。 अब सवाल ये है कि इंजन के कैटल गार्ड में इस तरह कटा सिर मिलना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल GRP ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।0
0
Report
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तिगरी गंगा मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुईं खफा
Gajraula, Uttar Pradesh:मंडलायुक्त मुरादाबाद संगीता सिंह ने जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ के साथ तिगरी गंगा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र का जायजा लेते हुए कार्तिक माह में तिगरी गंगा मेला के आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा तैयारियों को समयबद्ध ढंग से शुरू करने के निर्देश दिए। घाटों के किनारे गंदगी देख मंडलाुक्त काफी नाराज भी हुईं और साफ सफाई के निर्देश दिए।0
0
Report
नालंदा में पति-पत्नी के विवाद से दो हत्याएं, आरोपी गिरफ्तार
Pariaunna, Bihar:एंकर: लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में सनकी पति सौरभ द्वारा मामूली विवाद में अपने ही पत्नी रेखा की हत्या हथौड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दिया। घटना के बाद एसपी नालंदा हृदयकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी सदर अमरनाथ ने बताया कि मामूली विवाद में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हैवान पति ने हथौड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके से घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वही कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घर बनाने के विवाद में पति द्वारा पत्नी कांति देवी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के घर से दो देशी कट्टा एक मोबाइल बरामद किया है। दरअसल पति मन्नू कुमार के मोटरसाइकिल लेने की जिद कर रहा था और पत्नी घर बनवाने को लेकर जिद पर अड़ी थी इसी को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों का निष्पादन कर राहत की सांस ली है।0
0
Report
Advertisement
महिला को जहरीले साँप ने डंसा; झाड़-फूंक के चक्कर में मौत, गांव में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र के महमहदपुर गांव में पलंग पर सो रही एक 19 वर्षीय महिला को जहरीले साँप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान महमहदपुर निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी कृष्णावत देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णावत देवी खाना खाने के बाद घर में पलंग पर सोई थी। इसी दौरान जहरीले साँप ने उसे काट लिया। घटना के समय पति अपनी मां का इलाज कराने मुगलसराय स्थित एक निजी अस्पताल गए थे। पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पति ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को घर भेजा। रिश्तेदार महिला को इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां से लौटने पर जब महिला की स्थिति दोबारा बिगड़ने लगी, तब परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी मिलने पर भभुआ विधायक भरत बिंद भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पीड़िता के परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। वही गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है。0
0
Report
वैशाली: पैसे के विवाद के पीछे मजदूर की हत्या, शव झाड़ियों में मिला
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ कल सुबह से लापता एक मजदूर का शव झाड़ियों से फेंका हुआ मिला जिससे इलाके में सनसनी मच गई है जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव की है जहाँ मृत मजदूर राजू राम के घर से लगभग दो किलोमीटर दूर उसका शव झाड़ियों में फेंका हुआ था।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजू की मजदूरी का पैसा गांव के ही ठेकेदार जीतू पटेल के पास बकाया था और उसी पैसे को लेकर दोनो में विवाद चल रहा था।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राजू ठेकेदार के पास बकाया पैसा मांगने गया था इसलिए उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है।बहरहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
हजारीबाग: जमीन कब्जा मामले पर योगेंद्र साव से सियासत तेज, बेदिया पलटवार
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा जमीन को कब्जा करने के मामले में अब सियासत तेज होती नजर आ रही है हजारीबाग के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा झारखंड सरकार पर दिए गए बयान मामले में पलटवार किया है उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को चोर बताया है उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति शुरू से चोरी करते आया है बहुत बड़ा ब्लैकमेलर व्यक्ति है जो कि कोयला चोरी, बालू चोरी माफिया जैसा कार्य की करता आया है जमीन दलाली में भी यह व्यक्ति लिप्त रहा है सालों साल जेल काटकर आया हुआ व्यक्ति आज झारखंड सरकार पर तंजकाश रहा है इस पूरे मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस से उसे निष्कासित करने के लिए अनुरोध करेगी और अगर इस पर कांग्रेस कोई कम नहीं उठाती है तो आगे हम लोग रणनीति बनाने को तैयार हैं संजीव बेदिया ने बताया कि इस व्यक्ति का शुरू से कार्य लोगों से दलाली करना ड्राइवर को छेक कर रुपए तहसीलने जैसा रहा है कांग्रेस को इस पर विचार करने की जरूरत है लाइट बाइट संजीव बेदिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
हवेली खड़गपुर में बाइक सवार किशोर की मौत, तीन घायल; हेलमेट नहीं पहना गया
Munger, Bihar:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत, दो गंभीर ,साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर मंदिर से टकराई बाइक, तीनों ने नहीं पहना था हेलमेट। मुंगेर :हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एनएच-333 स्थित हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रमनकाबाद बजरंगबली स्थान के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है की गंगटा पंचायत के बासुदेवपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव का 17 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, वरुण यादव का पुत्र संगम कुमार और नरेश यादव का पुत्र गोलू कुमार एक ही बाइक से रंगनाथ उच्च विद्यालय बनहरा में इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने गए थे। फॉर्म भरने के बाद तीनों बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रमनकाबाद बजरंगबली स्थान के समीप सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले सड़क किनारे लगे लोहे के सुरक्षा घेरे से टकराई और इसके बाद मंदिर से जा भिड़ी। दुर्घटना में विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगम कुमार और गोलू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि संगम के पैर और गोलू के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। साइड देने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इधर, विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि विशाल तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के समय उसके माता-पिता देवघर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।0
0
Report
भोजपुर में मिनी गन फैैक्ट्री का उद्भेदन: पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब जगदीशपुर अनुमंडल के एक गांव में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। मामला जगदीशपुर अनुमंडल के आयर थाना के आयर गांव की है जहाँ भोजपुर पुलिस ने एक घर में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर पिता पुत्र समेत पांच बदमाशों को रंगे हाथ धर दबोचा। दरअसल आयरा गांव के लालबाबू शर्मा और सुख पुत्र राजकिशोर शर्मा अपने घर में मिनी गन फैैक्ट्री का संचालन बहुत दिनों से कर रहे थे जिसकी सूचना भोजपुर पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित को लगी। एसपी अवधेश दीक्षित ने एक टीम का गठन कर जब लालबाबू शर्मा के घर छापेमारी की तो वहाँ भारी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और इसके पार्ट्स बरामद हुए। वही पिता पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने करवायी करते हुए तीन अन्य को गिरफ्तार किया जो इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालन हथियार की खरीद-विक्री में सहयोगी थे। पुलिस ने इस उद्भेदन को एक बड़ी सफलता मान रही है।0
0
Report
पत्नी की हत्या: पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा; नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार
Thane, Maharashtra:पतीकडून पत्नीचा खून... भिवंडी तालुक्यातील अंजूरफाटा परिसरातून एक धक्कादायक घटना समोर आली आहे. 19 वर्षीय पत्नीला मारहाण करून गळा दाबून जिवे ठार मारल्याप्रकरणी पतीला नारपोली पोलिसांनी अटक केली आहे. नारपोली पोलीस ठाणे हद्दीतील अंजूरफाटा, अश्विनी सलून जवळील मनोज म्हात्रे ऑफिस समोरील सचिन यांच्या खोलीत ही घटना घडली. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, दि. 18 सप्टेंबर रोजी सायंकाळी साडे पाच वाजताच्या सुमारास आरोपी तबरेज जमशेत आलम, वय 21 वर्षे याने त्याची पत्नी सैनब तबरेज आलम, वय 19 वर्षे हिचा खून केला. घरातील नातेवाईकांना योग्य मानसन्मान देत नसल्याच्या कारणावरून दोघांमध्ये नेहमी वाद होत होता. काल देखील त्याच कारणावरून वाद झाल्याने रागाच्या भरात पतीने पत्नीला मारहाण करून तिचा गळा दाबून तिला जिवे ठार मारले. या प्रकरणी पोलीस नाईक किरण तानाजी मोहिते यांनी दिलेल्या फिर्यादीवरून गुन्हा रजि. नं. 1058/2026 भारतीय न्याय संहिता कलम 103(1) प्रमाणे गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आरोपी तबरेज आलम याला दि. 19/09/2026 रोजी पहाटे 02:19 वाजता अटक करून न्यायालयात हजर करण्यात आले असल्याबद्दल पथकाने माहिती दिली. आरोपीने नेमका कोणत्या कारणातून हे कृत्य केले, याचा अधिक तपास सहाय्यक पोलीस निरीक्षक माणिक होळकर करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
हाथरस हादसे में स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, तीन घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार ने बाइक को रोंदा घटना हुई CCTV कैमरे में कैद सहपऊ भारत पैट्रोल पम्प के सामने बाइक को स्कोर्पियो कार ने रोंदा पम्प से पैट्रोल लेने के बाद रोड क्रॉस करते समय स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रोंदा स्कोर्पियो बाइक को रोदते हुए स्पीड में निकल गई बाइक चालक और एक महिला व वच्चा तीनों बुरी तरह घायल हो गए टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के पुर्जे पुर्जे अलग हो गए बाइक पर बैठे तीनो बुरी तरह घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया0
0
Report
शामली नगरपालिका के सभासद की धुनाई, जलभराव पर हंगामा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली. एक वार्ड सभासद की धुनाई की घटना सामने आई है. जनपद शामली की सिटी नगर पालिका में वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर महिलाएं व पुरुषों के साथ नगर पालिका के सभासद और भाजपा के जिला मंत्री की कहासुनी हो गई. इसके बाद महिलाओं ने सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी. सभासद अपनी जान बचाकर थाने के गेट के सामने पकड़ लिया गया और एक महिला व एक पुरुष सभासद का गिरेबान पकड़कर उसे थाने ले गए. दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी नगर पालिका का है, जहां मोहल्ला दयानंद नगर वार्ड संख्या 16 निवासी महिलाएं व पुरुष वार्ड मे जल भराव की समस्या लेकर नगर पालिका आए थे. सभासद अनिल उपाध्यक्ष भी वहां थे. कहासुनी के दौरान आरोप है कि सभासद ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की तो भीड़ ने उसे मारपीट शुरू कर दी. सभासद ने नगर पालिका की भ्रष्टाचारों की पोल खोल रहे होने का आरोप लगाया और कहा कि भीड़ को उकसाने का आरोप चैयरमैन पर है. चैयरमैन अरविन्द संगल ने किसी आरोपी को निराधार बताया है.0
0
Report
श्रावस्ती में आबकारी महिला सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर आरोप
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में महिला आबकारी सिपाही का गंभीर आरोप खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां आबकारी विभाग में तैनात एक महिला सिपाही ने खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के बाद फ़ूड इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। महिला के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख तय है। लेकिन अब आरोप है कि फ़ूड इंस्पेक्टर शादी से इनकार कर रहा है। मामला श्रावस्ती जिले का है, जहां आबकारी विभाग में तैनात महिला सिपाही ने खाद्य विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप के खिलाफ शिकायत दी है। महिला सिपाही के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर दोनों करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। महिला ने यह भी दावा किया है कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख भी तय है। लेकिन अब आरोप है कि इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप शादी से इनकार कर रहा है। महिला सिपाही ने पुलिस के साथ-साथ तहसील दिवस में भी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही सामने आएगा और मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
