244221
महादेव निष्काम सेवा संस्थान ने अमरोहा में मिले अज्ञात शव की अस्थियों को गंगा में किया प्रवाहित
Amroha, Uttar Pradesh:बुधवार की शाम संस्था की अध्यक्ष पूजा चौहान ने बताया कि तीन दिन पूर्व अमरोहा में सड़क पर भीख मांगने वाले एक अज्ञात शख्स का शव पड़ा होने की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से हुई थी। अमरोहा पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार वहीं रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्मशान में कराया था। सुबह वह अमरोहा पहुंची और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उसकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने का आग्रह किया। इसके बाद वह श्मशान पहुंचीं और मृतक की अस्थियां एकत्र कीं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शारदा नदी के कटान से चंदिया हजारा में खेती डूबी, किसानों को मुआवजे की मांग
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में शारदा नदी का भीषण भू-कटान लगातार जारी है। नदी से अब तक दर्जनों किसानों की कृषि भूमि कटकर नदी में समा चुकी है। कटान बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसानों के सामने अपनी जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य शिव प्रसाद मजूमदार के नेतृत्व में एक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर शारदा नदी के कटान का जायजा लिया। टीम ने नदी के किनारे पहुंचकर कटान की स्थिति देखी और किसानों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि लगातार हो रहे कटान के कारण खेतों का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम चंदिया हजारा की स्थिति बेहद नाजुक है। यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो आने वाले दिनों में और अधिक कृषि भूमि नदी की चपेट में आ सकती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने, प्रभावित किसानों को राहत एवं उचित मुआवजा दिलाने तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के puख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।0
0
Report
पुरैनी पुल के पास ठेलिया और चप्पलें मिलने से युवक के नहर में कूदने की आशंका, तलाश जारी
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां ब्रेक। शारदा सहायक नहर पुरैनी पुल के पास रविवार को नहर किनारे ठेलिया और चप्पलें मिलने से एक युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना पर पुलिस ने पांच गोताखोरों को नहर में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि अभी तक उसके नहर में कूदने की पुष्टि नहीं हुई है। बिसवां के मोहल्ला झज्जर निवासी रामबिलास यादव पुत्र जसवंत यादव रविवार सुबह करीब छह बजे घर से काम के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे पुरैनी पुल के पास नहर किनारे उनकी ठेलिया और चप्पलें पड़ी मिलीं। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांच गोताखोरों की मदद से नहर में संभावित स्थानों पर रामबिलास की तलाश शुरू कराई। पुलिस का कहना है कि ठेलिया और चप्पलें नहर किनारे मिलने के कारण नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
अलवर दौरे की तैयारियां तेज, अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
Alwar, Rajasthan:अमित शाह के अलवर दौरे की तैयारियां तेज, भूपेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को मिनी सचिवालय सभागार में आगामी 16 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित व सफल बनाने पर जोर दिया। गौरतलब है कि अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे, जहां वे विजय नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान 3 लाख लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक और ऑटोमेटिक सरस डेयरी प्लांट का भी शिलान्यास किया जाएगा। भूपेन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर छाया, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, मेडिकल टीम और चल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाइट:भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री.. बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित विभिन्न जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर बस स्टैंड विवाद के कारण चूरू में चक्का जाम की चेतावनी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में निजी बस ऑपरेटरों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, प्रशासन की बैठक में नहीं बनी सहमति, कच्चा बस स्टैंड 15 दिन खाली रखने के प्रस्ताव को बस ऑपरेटरों ने ठुकराया, बोले- बस स्टैंड को सब्जी मंडी नहीं बनने देंगे, सोमवार शाम तक समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से पूरे चूरू जिले में निजी बसों की चक्का जाम हड़ताल की चेतावनी सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से शुरू किया गया चक्का जाम आंदोलन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। पिछले 4 दिनों से 5 बस ऑपरेटर आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन के चलते यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब आंदोलन का दायरा पूरे चूरू जिले तक बढ़ने की चेतावनी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेकर रविवार को सरदारशहर पुलिस थाने में प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मुकुल कुमार, डीएसपी कुलदीप वालिया, थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, नगर परिषद आयुक्त मगराज ड्यूटी, निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी सहित निजी बस ऑपरेटर, कच्चा बस स्टैंड व्यापार मंडल और हाथ ठेला संचालकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे。 बैठक में प्रशासन की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि कच्चा बस स्टैंड को 15 दिनों के लिए पूरी तरह खाली कर दिया जाए। इस दौरान बस स्टैंड की व्यवस्थाओं और वहां मौजूद अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए तथा इसके बाद सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से दोबारा सुचारू किया जाए。 हालांकि निजी बस ऑपरेटरों ने प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। बस ऑपरेटरों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में कच्चा बस स्टैंड को सब्जी मंडी में तब्दील नहीं होने देंगे। उनका आरोप है कि लंबे समय से बस स्टैंड पर हाथ ठेलों और अन्य अव्यवस्थाओं के कारण बसों के संचालन में परेशानी हो रही है और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है。 इस दौरान चूरू जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के जिला अध्यक्ष रणवीर कस्वा ने कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार शाम तक बस ऑपरेटरों की मांग पूरी नहीं की गई तो मंगलवार से पूरे चूरू जिले में निजी बसों की चक्का जाम हड़ताल शुरू कर दी जाएगी。 ऐसे में यदि जिलेभर की निजी बसें बंद होती हैं तो सरदारशहर के साथ-साथ चूरू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के कस्बों में आवागमन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। निजी बसों पर निर्भर हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्र से शहर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। अब सबकी नजरें सोमवार की शाम पर टिकी हैं। यदि सोमवार शाम तक प्रशासन और बस ऑपरेटरों के बीच सहमति नहीं बनती है तो मंगलवार से निजी बसों की हड़ताल का दायरा सरदारशहर से बढ़कर पूरे चूरू जिले तक पहुंच सकता है। बाइट- 2 से 4 बस आपरेटर यूनियन के लोग0
0
Report
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर उच्चस्तरीय बैठक
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर एडीजीपी रूपिंदर सिंह की हाई लेवल बैठक, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक, आईजी ऑफिस में ली विशेष बैठक, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किया मंथन बैठक में आईजी ओमप्रकाश, कलेक्टर निशान्त जैन, एसपी मृदुल कच्छावा, डीआईजी श्वेता धनकड़, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, निगम एवं बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी सहित अधिकारी बैठक में रहे मौजूद, एडीजी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम को भव्य एवं सुरक्षित बनाने पर जोर, इस बार बीकानेर में हो रहा राज्य स्तरीय समारोह, कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियों में जुटा प्रशासन0
0
Report
जोधपुर: बावड़ी में पिकअप पलटने से दो की मौत, 14 सवार घायल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर - बावड़ी में पिकअप पलटने से हादसा हुआ. हादसे में दो गंभीर घायलों की मौत हुई. मृतक सुरेश नायक व रमेश नायक तांबड़िया क्षेत्र के निवासी थे. आज दोपहर में हादसा हुआ. पिकअप में 14 सवारी सवार थीं. घायलों को बावड़ी CHC में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद 10 गंभीर घायलों को जोधपुर MDM रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण SP पंकज यादव मौके पर पहुंचे. SP ने घटनास्थल का मुआयना किया. भोपालगढ़ CO भंवरलाल, खेड़ापा थाना CI लाखाराम जाखड़ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुँची. SP ने घटनास्थल का दौरा कर जांच के निर्देश दिए.0
0
Report
Advertisement
Lucknow: 2019 बैच के कांस्टेबल आकाश यादव ने सुसाइड किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow 2019 बैच के कांस्टेबल आकाश यादव ने की सुसाइड. 26 वर्षीय कांस्टेबल आकाश यादव ने की सुसाइड . गोमती नगर थाने में बैरक में पंखे से लटक कर दी जान. बिजनौर का रहने वाला था आकाश यादव . सुसाइड की वजह अभी नहीं हुई साफ. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद. गोमती नगर थाने में था तैनात.0
0
Report
उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी सावन ठाकुर के शूटर गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी सावन ठाकुर के शूटर और एक सहयोगी को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सरगना सावन ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है. घटना कटरा प्रखंड के जजुआर थाना क्षेत्र की रात्री गश्त के दौरान एक बाइक रोकने के प्रयास से शुरू हुई; दोनों अपराधी पकड़ाए गए, तलाशी लेने पर देसी पिस्टल और कारतूस बरामद. पहचान के अनुसार दोनों अपराधी जजूवार ओपी क्षेत्र के विक्रम पासवान उर्फ टिंकू पासवान और सोनू कुमार हैं; पूर्व में इनके खाता में हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं. जाँच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.0
0
Report
प्रयागराज: दशाश्वमेध घाट पर कांवड़ियों की भीड़ गंगा जल लेने के लिए जुटी
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज: पवित्र गंगाजल लेने के लिए हजारों कांवड़िये प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर जमा हुए।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में कांवड़ यात्रियों को धर्म-यातायात का पाठ पढ़ाते सीओ वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --सीओ ने कावड़ियों को पढ़ाया धर्म का पाठ रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर -एंकर -सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने कावड़ियों को पढ़ाया धर्म और यातायात का पाठ। वाहनों से गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे कावड़ियों को सीओ ने धर्म के बारे मे जी पूरी जानकारी। कावड़ियों को धीरे से बाईक / वाहन चलाने की अपील की। सीओ ने कावड़ियों से कहा घर पर आपका परिवार भी इंतजार कर रहा है। दुर्घटना से बचाव के विषय मे दी पूरी जानकारी। धामपुर सीओ सर्किल इलाके का मामला。 वीओ -बिजनौर मे कावड़ यात्रा को लेकर इस वक़्त पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड मे नजर आ रहा है। बिजनौर पुलिस जगह जगह कावड़ियों की सेवा कर रही है। बिजनौर के मोटा महादेव मंदिर पर एसपी सिटी ने कावड़ियों को फल और पानी की बोतले वितरित की और कावड़ियों को धीरे धीरे वाहन चलाने का आग्रह किया और कहा कि आप कावड़ घर परिवार की भलाई के लिए लेने जा रहे है इसलिए धीरे धीरे जाये क्योंकि घर पर आपका परिवार आपके इंतजार मे बैठा रहता है। उधर दूसरी तस्वीर बिजनौर जिले के धामपुर पुलिस सर्किल से आई है जहाँ पर सीओ धामपुर अंजीनी कुमार चतुर्वेदी भी दिन भर हाइवे पर जाने वाले कावड़ियों को धर्म और यातायात का पाठ पढ़ा रहे है। सीओ ने धार्मिक श्लोको के जरिये कावड़ियों को धर्म के विषय मे जानकारी दी और आराम से चलने की नसीहत भी दी है। बिजनौर मे पुलिस के दोनों अफसरों का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वीडियो एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह वीडियो सीओ धामपुर अंजनी चतुर्वेदी0
0
Report
एटा में पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रा भक्तिमय माहौल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के दुसरे सोमवार से एक दिन पहले कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, माहौल हुआ भक्तिमय गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लालपुर क्षेत्र में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर बरसाए गए फूल, शिवभक्तों में दिखा उत्साह, श्रवण सेवा गंगा समिति सचिव सूर्यप्रताप सिंह सूरज ने हेलीकॉप्टर से कराया पुष्पवर्षा का आयोजन, वहीं दूसरी तरफ श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह सूरज और BJP जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बुलडोजर पर खड़े होकर कावड़ यात्रियों ने की पुष्पवर्षा, श्रवण गंगा सेवा समिति ने कांवड़ियों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ पुष्पवर्षा का कार्यक्रम0
0
Report
योगी सरकार: पिछड़ा वर्ग के गरीब छात्रों के लिए राहतपूर्ण छात्रवृत्ति आवेदन 11 अगस्त से
Noida, Uttar Pradesh:पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितम्बर है अंतिम तिथि योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा को मिला मजबूत सहारा 2 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों को मिलेगा लाभ पिछले 9 सालों में 22 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को मिल चुकी है छात्रवृत्ति 2025-26 में 36 लाख से अधिक छात्रों को मिला था छात्रवृत्ति का लाभ लखनऊ, 9 अगस्त। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा को सहारा देने के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वर्ष 2026- 27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। छात्र 11 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि वर्ष 2026-27 सत्र के नए छात्र 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है। इस योजना के जरिए पिछले 9 वर्षों में करीब 22 करोड़ से अधिक छात्रों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल रहा है। 2025-26 में 36 लाख से अधिक छात्रों को मिला था लाभ योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना का व्यापक असर साल दर साल देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग के 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पूर्वदशम यानी कक्षा 9 और 10 की छात्रवृत्ति योजना के तहत 8.88 लाख छात्रों के बैंक खातों में कुल 219.64 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई थी। इस अवधि में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक के 27.86 लाख छात्रों को कुल 2882.02 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा का सहारा इस योजना का प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है। योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये या उससे कम है। छात्रवृत्ति की मदद से विद्यार्थियों को फीस, पाठ्यक्रम से जुड़े खर्च और पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहारा मिलता है। सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो रही है। उन्होंने पात्र छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है तथा सत्यापन के बाद पात्र छात्रों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जाती है।0
0
Report
Advertisement
MBBS फीस में 8.5% बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस युवा नेता रूबी गिल ने पंजाब सरकार पर हमला
Chandigarh, Chandigarh:ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਫੀਸ ਵਾਧੇ ’ਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਯੂਥ ਆਗੂ ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਦਾ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਯੂਥ ਆਗੂ ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਨੇ ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਦੀਆਂ ਫੀਸਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ। ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਨੇ कहा कि ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਦੀ ਫੀਸ ਵਿੱਚ 8.5 ਫੀਸਦੀ ਵਾਧਾ ਆਮ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਬੋਝ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫੀਸ ਆਮ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਕਿਵੇਂ ਅਫੋਰਡ ਕਰਨਗੇ। ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਮੁਤਾਬਕ ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਦੀ ਫੀਸ 65 ਲੱਖ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਕਰੀਬ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕਰੀਬ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਵਾਧੂ ਬੋਝ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ‘ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ’ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ। ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਜਾਏ ਖਾਸ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਰੂਬੀ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋੜ ਪਈ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
GST चोरी के साथ निगोहां पुलिस ने पकड़ा ट्रक, पान मसाला-तंबाकू लदा
Noida, Uttar Pradesh:निगोहां पुलिस ने GST चोरी कर माल ले जाने वाला पकड़ाUP-32-QN-4810 वाहन को पुलिस ने रोका वाहन में पान मसाला और तंबाकू उत्पाद लदा हुआ मिला चालक दिनेश कुमार गिरी से माल के दस्तावेज मांगे गए जांच में एक ही GST बिल और ई-वे बिल तीन बार इस्तेमाल मिला टोल प्लाजा और कर अधिकारियों से बचने के लिए दूसरे रास्ते से ले जाते थे माल पुलिस ने राज्य कर विभाग को मामले की सूचना दी राज्य कर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर माल और कागजात जांचे वाहन, माल और चालक को राज्य कर विभाग के सुपुर्द किया गया पुलिस और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम कर रही जांच0
0
Report
खेत में ट्रैक्टर पलटने से नौढिया के संदीप सिंह की मौत, गांव में शोक
Singrauli, Madhya Pradesh:खेत में रोपाई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से नौढिया निवासी संदीप सिंह पिता रामजी सिंह की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर। क्षेत्र में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की। सरई थाना क्षेत्र के नौढिया गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
