Back
गजरौला में लव जिहाद: आरोपी साहिल गिरफ्तार, युवती के साथ धोखा-धर्म परिवर्तन का दबाव
VAVINEET AGARWAL
Feb 06, 2026 15:31:42
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में लव जिहाद का सनसनीखेज खुलासा, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद लब जिहाद का आरोपी साहिल गिरफ्तार, खुद को हिंदू जाट और नीम करोली वाले बाबा का भक्त बताकर हिन्दू युवती के साथ शोषण के बाद गर्भपात कराकर शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का हिन्दू युवती पर आरोपी साहिल और उसके दोस्त जुनेद ने बनाया था दबाव
अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में सामने आए लव जिहाद के गंभीर मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। हिंदू युवती की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने गुरुवार 6 फरवरी को मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में स्नैपचैट के जरिए उसकी पहचान साहिल से हुई थी। आरोपी ने खुद को हिंदू जाट और नीम करोली बाबा का भक्त बताकर भरोसा जीता और शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद धोखे से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया गया। आरोप है कि गर्भवती होने पर आत्महत्या की धमकी देकर कई बार जबरन गर्भपात कराया गया। इस दौरान आरोपी ने पैसों की मांग कर हजारों रुपये और सोने के गहने भी हड़प लिए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने सच्चाई जाननी शुरू की तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, शादीशुदा है और विजयनगर गजरौला का रहने वाला है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने साफ कह दिया कि शादी तभी होगी जब युवती हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर ले। इनकार करने पर जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दी गईं। आरोपी के मित्र जुनैद पर भी धमकाने का आरोप है। मामले को लव जिहाद की सुनियोजित साजिश बताते हुए पीड़िता ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 16:45:220
Report
ADAnup Das
FollowFeb 06, 2026 16:32:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 06, 2026 16:32:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:31:43108
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 06, 2026 16:30:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 16:30:160
Report
0
Report
103
Report
104
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 06, 2026 16:18:300
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 16:18:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 06, 2026 16:17:540
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 06, 2026 16:17:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:17:120
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 16:16:590
Report