Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

आनंद डिग्री कॉलेज में किसान सम्मान समारोह आयोजित

Oct 25, 2024 06:25:06
Gajraula, Uttar Pradesh

बृहस्पतिवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड और जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंडी धनौरा रोड पर स्थित आनंद डिग्री कॉलेज में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न प्रजातियों के सीड्स पर सब्सिडी वितरित की गई। किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया। सारस्वत सेठी, कैम्पेन आर्डिनेटर ग्राम उन्नती गुड़गांव से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नती गेहूं, सरसों और दलहन की फसलों के बारे में जानकारी दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 15:46:09
Alwar, Rajasthan:पीपलगढ़ में जल जीवन मिशन पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, ढाई करोड़ की योजना के बावजूद पानी को तरसे ग्रामीण अलवर जिले की बख्तपुरा ग्राम पंचायत के पीपलगढ़ गांव में सोमवार को पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की दर्जनों महिलाएं एकत्रित होकर जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने लगीं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन आज तक गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि योजना के नाम पर कागजों में काम पूरा दिखा दिया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि गांव में अब तक पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया है, जबकि ग्रामीण आज भी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल रेनू, शीला, बबीता सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीणों से भी करीब 1100–1100 रुपये की राशि ली गई थी, लेकिन इसके बावजूद घरों तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। कई परिवारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण रामजीलाल सिंगावत ने बताया कि इस मामले में कई बार उमरैण जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की योजना में बड़ा घोटाला हुआ है और कागजों में ही काम पूरा दिखा दिया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में उमरैण जलदाय विभाग के सहायक अभियंता भगवान सहाय ने बताया कि उन्हें हाल ही में यहां पदस्थापित किया गया है और मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत पहले भी आई थी और मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पेयजल व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो वे सड़क जाम करने या जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने को मजबूर होंगी। प्रदर्शन के दौरान पूनम, कांता, बबीता, रेनू, शीला, धर्म सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 15:45:51
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील कचरी पाडा परिसरातील फळ बाजारात भीषण आग.... अनेक दुकाने जळून खाक... अँकर... भिवंडी शहरातील कचरी पाडा परिसरात असलेल्या फळ बाजारात आज भीषण आग लागली. मिळालेल्या माहितीनुसार, बाजारात प्लास्टिकच्या क्रेट आणि लाकडी बांबूंना अचानक आग लागली, ज्यामुळे संपूर्ण परिसरात घबराट पसरली. आग लागताच, दुकानदार आणि नागरिक घाबरले आणि लोकांनी सुरक्षिततेसाठी इतरत्र धाव घेतली. घटनेची माहिती मिळताच, भिवंडी अग्निशमन दलाच्या तीन गाड्या घटनास्थळी दाखल झाल्या आणि अग्निशमन दलाच्या जवानांनी आग आटोक्यात आणण्याचे प्रयत्न सुरू केले. फळ बाजारातील अंदाजे तीन ते चार दुकाने आगीत जळून खाक झाली, त्यात साठवलेला माल जळून खाक झाला असे वृत्त आहे. तथापि, आगीचे कारण सध्या अस्पष्ट आहे. अग्निशमन विभागाचे कर्मचारी आग पूर्णपणे विझवण्यासाठी आणि परिस्थिती नियंत्रणात आणण्यासाठी सतत काम करत आहेत. सध्या कोणतीही जीवितहानी झाल्याचे वृत्त नाही, परंतु आगीमुळे मोठे नुकसान होण्याची शक्यता आहे.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 15:45:35
Thane, Maharashtra:मुंबई नाशिक महामार्गावर भिवंडीतील दोन रिक्षा चालकांचा अपघाती मृत्यू... भिवंडीतील घुंगट नगर परिसरातील दोन ऑटो रिक्षा चालक रिक्षा क्र. MH 04 KA 3124 मधून मुंबई-नाशिक महामार्गावरील बायपास वरून बापगाव येथे जात असताना अज्ञात वाहन चालकाने मागून रिक्षाला जोरदार धडक दिली. यात जोरदार धडकेत झालेल्या अपघातात दोघे रिक्षा चालक गंभीर जखमी झाले. स्थानिकांनी त्यांना उपचारासाठी भिवंडीतील इंदिरा गांधी रुग्णालयात दाखल केले. मात्र अपघातात दोघांचा उपचारापूर्वीच मृत्यू झाला असल्याचे डाँक्टरांनी घोषीत केले. रिक्षा चालक राजकुमार गुप्ता (४०) आणि त्याचा सहकारी रिक्षा चालक मेहंद्र केसरवाणी (३९) अशी मयतांची नावे आहेत. दोन्ही मृतदेह येथील स्व.इंदिरा गांधी रुग्णालयात शवविच्छेदना करिता पाठवण्यात आले आहेत. दरम्यान या घटनेची नोंद तालुका पोलिस ठाण्यात करण्यात आली असून पोलिसांनी घटनास्थळी पंचनामा करून अज्ञात वाहन चालकाचा शोध सुरू केला आहे.
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 15:36:26
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रैपुरा रोड स्थित संतोष नगर में पुरुषोत्तम बिहार बिजली घर वाली गली में डॉक्टर बीके शर्मा के सामने वाली गली में एक 45 वर्षीय राजू नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । राजू अपनी पत्नी व तीन पुत्रों के साथ संतोष नगर में किराए पर रहता था तथा रामलीला में लकड़ी का काम करता था। पारिवारिकजनों बताया की राजू को शराब पीने की लत थी , जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ मारपीट भी करता था।आज लगभग शाम 7:00 बजे राजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके पर ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 15:33:17
Alwar, Rajasthan:कोबरा पकड़ने वाले युवक को उसी सांप ने डसा, फिर भी हिम्मत दिखाकर खुद पहुंचा अस्पताल अलवर जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र के खानपुर मेवान गांव निवासी फजर खान को रविवार रात करीब 2 बजे बसई गांव में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फजर खान मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित तरीके से बैग में रख लिया। इसके बाद वह घर लौट आए और रात में सो गए। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे फजर खान उस कोबरा सांप को जंगल में छोड़ने के लिए पिकअप गाड़ी से निकले। इसी दौरान रास्ते में चलती गाड़ी में बैग से कोबरा बाहर निकल आया और ड्राइवर सीट पर फजर खान के नीचे पहुंच गया। जब फजर ने हाथ से उसे देखने की कोशिश की तो कोबरा ने उनके हाथ के अंगूठे के पास डस लिया। सांप के डसने के बाद भी फजर खान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत कोबरा को दोबारा बैग में रखा और सीधे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। इसी बीच बैग में रखा सांप पिकअप में ही रह गया और बाद में निकलकर अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार के इंजन में घुस गया, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फजर खान पिछले करीब 10 वर्षों से बिना किसी सेफ्टी उपकरण के सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का काम कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 09, 2026 15:32:24
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 09, 2026 15:32:05
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में निकाय चुनाव के मतगणना के दिन सिटी सेंटर स्थित रंगदारी को लेकर दुकानदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दुकानदार मंगल सिंह के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। मारपीट में दुकानदार मंगल सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। लगातार छापेमारी के बाद धनबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रोशन सिंह की सरेआम परेड कराई। पुलिस ने उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया। वही थाना प्रभारी का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी अपराध कर के बच नहीं सकता। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 09, 2026 15:31:47
Kishanganj, Bihar:समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 मार्च को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन तैयारी में जुट गयी है और सुरक्षा से लेकर मंच व सभा स्थल तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम नीतीश कुमार करीब दो घंटे तक ठाकुरगंज में रुकेंगे। सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने मांग किया कि ठाकुरगंज में मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज खोलने और पल्सा पुल निर्माण करने की घोषणा करें, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो। वहीं ठाकुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन सिकंदर पटेल ने मांगा कि ठाकुरगंज को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा की घोषणा करें。 बाइट 1 : विशाल राज,डीएम किशनगंज। बाइट 2 : गोपाल कुमार अग्रवाल,जदयू विधायक, ठाकुरगंज。 बाइट 3 : सिकंदर पटेल,चैयरमैन नगर पंचायत ठाकुरगंज。
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 09, 2026 15:31:19
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro, Mrityunjai Mishra ----- बोकारो में 18 महिला पार्षद चास उपमहापौर के भाग्य का फैसला करेंगी। कुल 35 वार्ड पार्षद हैं चास नगर निगम में जिनमें 18 महिला पार्षद हैं जो उपमहापौर के भाग्य का फैसला 17 मार्च को करेंगी। चास नगर निगम में महापौर भोलू पासवान ने जीत दर्ज किया है। ऐसे में क्या उपमहापौर महिला पार्षद बनेगी ये 17 मार्च को वोटिंग के बाद फैसला होना है। 17 मार्च को ही शपथ दिलाया जाएगा जिसमें महापौर के साथ पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसके बाद उपमहापौर का चुनाव होना है। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की भी नजर इसमें रहेगी। चास एसडीएम ने इसपर कहा कि प्रशासन की नजर इसपर बनी हुई है। वही फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए भी अधिकतर पार्षद महिला है जो उपाध्यक्ष का चयन करेगी। बताते चले कि 17 मार्च को चास नगर निगम में शपथ ग्रहण व उपमहापौर का अप्रत्यक्ष निर्वाचन। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा महापौर व वार्ड पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ, शपथ ग्रहण के बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा उपमहापौर पद का निर्वाचन। चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं उपमहापौर पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन आगामी 17 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शपथ ग्रहण एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से चास नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान सर्वप्रथम नव निर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके पश्चात सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चास नगर निगम में शपथ ग्रहण प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण का समय पूर्वाह्न 11:15 बजे निर्धारित किया गया है। -- उपमहापौर पद के लिए होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन -- निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत चास नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षदों द्वारा उपमहापौर पद के लिए मतदान किया जाएगा। मतदान के दौरान पार्षदों को बैलेट पत्र पर प्रत्याशी के नाम के सामने क्रास का चिन्ह लगाना होगा। मतदान से पूर्व वार्ड पार्षदों को वैध एवं अवैध मतों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। -- निर्वाचन की निर्धारित समय-सारिणी --- उपमहापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निम्न समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी :—  नाम निर्देशन पत्र दाखिल – पूर्वाह्न 11:30 बजे से 11:45 बजे तक  नामांकन पत्रों की संवीक्षा – 11:45 बजे से 12:00 बजे तक  वैध अभ्यर्थियों की सूची तैयार – 12:00 बजे से 12:15 बजे तक  अभ्यर्थिता से नाम वापसी – 12:15 बजे से 12:30 बजे तक  मतपत्र की तैयारी – 12:30 बजे से 12:45 बजे तक  मतदान – 12:45 बजे से 01:15 बजे तक  मतगणना – 01:15 बजे से 01:45 बजे तक  परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण – 01:45 बजे से 02:00 बजे तक निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात उपमहापौर का शपथ ग्रहण अपराह्न 2:10 बजे कराया जाएगा। वहीं, चास नगर निगम में नव निर्वाचित उपमहापौर को महापौर द्वारा शपथ दिलाई जाएगी。 उधर, फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह एवं उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद में शपथ ग्रहण उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण दिनांक 17.03.2026 को पूर्वाह्न 11:15 बजे निर्धारित किया गया है। बाइट -- प्रांजल ढांडा, एसडीएम चास, बोकारो
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 15:30:47
Thane, Maharashtra:मुंबई नाशिक महामार्गावर भिवंडीतील दोन रिक्षा चालकांचा अपघाती मृत्यू... भिवंडीतील घुंगट नगर परिसरातील दोन ऑटो रिक्षा चालक रिक्षा क्र. MH 04 KA 3124 मधून मुंबई-नाशिक महामार्गावरील बायपास वरून बापगाव येथे जात असताना अज्ञात वाहन चालकाने मागून रिक्षाला जोरदार धडक दिली. यात जोरदार धडकेत झालेल्या अपघातात दोघे रिक्षा चालक गंभीर जखमी झाले. स्थानिकांनी त्यांना उपचारासाठी भिवंडीतील इंदिरा गांधी रुग्णालयात दाखल केले. मात्र अपघातात दोघांचा उपचारापूर्वीच मृत्यू झाला असल्याचे डाँक्टरांनी घोषीत केले. रिक्षा चालक राजकुमार गुप्ता (४०) आणि त्याचा सहकारी रिक्षा चालक मेहंद्र केसरवाणी (३९) अशी मयतांची नावे आहेत. दोन्ही मृतदेह येथील स्व.इंदिरा गांधी रुग्णालयात शवविच्छेदना करिता पाठवण्यात आले आहेत. दरम्यान या घटनेची नोंद तालुका पोलिस ठाण्यात करण्यात आली असून पोलिसांनी घटनास्थळी पंचनामा करून अज्ञात वाहन चालकाचा शोध सुरू केला आहे.
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 15:21:18
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र की पुलिस चौकी ब्रह्मदेव के समीप सोमवार को लोडर वाहन ने मैक्स गाड़ी मे पीछे से टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप मैक्स में सवार किसान की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मीसा खुर्द निवासी 35 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र भरत सिंह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था सोमवार को भोर में मैक्स गाड़ी में आलू भरकर फिरोजाबाद मंडी करने के लिए आ रहा था उसकी गाड़ी थाना नारखी क्षेत्र की ब्रह्म देव चौकी के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से मटर भरकर एक लोडर वाहन वहां आ रहा था उसने मैक्स गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप मैक्स में सवार किसान सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहूच गए जिनमें कोहराम मच गया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top